
कुशीनगर :नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के अंतर्गत बगही कुटी धाम से परसिया,सागर गोसाई,बाबु सागर ,बरईपट्टी कोट के स्थान होते हुए 5 किमी घुघली-नौरंगिया मार्ग को जोङने वाली सङक जर्जर व गडढो मे बदल गयी है जो दुर्घटना बाहुल्य मार्ग मे गिना जाता है.
यह सङक जब से बनी है तब से आज तक मरम्मत भी नही हुयी जो 14 वर्ष पहले बनी थी जो आज यह रास्ते से आना जाना भी दुश्वार हो जाता है और बरसात मे जगह-जगह कुंड में पानी जमा हो जाता जो इस मार्ग से आने जाने वाले लोगो परेशानी होती है.
साथ ही साथ रास्ते पर कई जगह अतिक्रमण की वजह से वाहन ले जाने में काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इस मार्ग को पुनः बनाने या मरमत के लिये हमारे जनप्रतिनिधि की नजर नहीं पड़ती जिससे इस मार्ग से होकर जाने वाली जनता को हमेशां खतरा बना रहता है.
पिछलें महीने सरकार ने प्रदेश भर में सड़क के गडढो को भरने दावा किया परन्तु इस मार्ग पर किसी अधिकारियों की नजर नहीं गयी जहा केवल गडढे ही है सड़क का पता नहीं.
रिपोर्ट- अमलेश एम



कुशीनगर (प्रभात):बुधवार को कुशीनगर (कसया) नगरपालिका कार्यलय का निरीक्षण प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ़ मोती सिंह ने किया जहा कार्यालय के में निरीक्षण के दौरान कई जिम्मेदार अधिकारी वहा मौजूद नहीं थे जिनके उपर तत्काल प्रभाव से कारवाही की गयी है.

कुशीनगर (प्रभात):सोमवार को एसपी यमुना प्रसाद ने कसया के हेतिमपुर गाँव में स्वंयसेवी संस्थाओं के सहयोग से आपरेशन विकल्प के तहत जिसमे अवैध शराब के निष्कर्षण व व्यापार पर अंकुश लगाने व कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन कराया गया.
कुशीनगर (प्रभात):शनिवार रात को पटहेरवा थाने के नदवा विशुनपुरा गाँव में एक परिवार के सभी सदस्यो को नशीला प्रदार्थ सुघाकर सभी कीमती सामानों को चोर खंगाल ले गये इसका पता सुबह चला जब घर का सब सामान बिखरा पड़ा था.


कुशीनगर (प्रभात):शुक्रवार रात्रि को तरयासुजान थाना पुलिस को लगभग 50 लाख रूपये की ट्रक में अवैध शराब पकड़ने में कामयाबी मिली जो बिहार में सप्लाई के लिये ले जाया जा रहा था इस सफलता पर एसपी यमुना प्रसाद ने कड़ने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम दिया है.