Home Blog Page 214

पटहेरवा में ताबीज देकर पांच हज़ार रूपयें लेने वाले लगे पुलिस के हाथ

कुशीनगर : पटहेरवा क्षेत्र के गाँव चैनपुर में एक महिला से झाड़-फुक व ताबीज देने के एवज में पांच हजार रूपये लेना दो बहरूपिये ठग साधुओं को महंगा पड़ गया एन वक्त पर पहुचे महिला के पति ने पुलिस को बुलाकर सौप दिया,पैसा भी वापस कराया.

जानकारी के अनुसार गाँव चौनपुर के शेषनाथ सिंह के घर दो लोग साधू के वेश में घर पहुचे तथा अपने को बनारस का साधु बता कुछ दान की मांग की जहा घर की महिला ने दान भी दिया परन्तु उन्होंने वहा उसका भविष्य बताने तथा सभी प्रकार के परेशानी व बाधाओ को दूर करने के नाम पर जाल में फ़सा लिया.

तथा समस्या के समाधान के लिये एक ताबीज दिया तथा पांच हजार रूपये ले लिये तभी संयोग वस महिला के पति आ गये जहां उन्हें पूरी घटनाक्रम की जानकारी हुई उन्होंने फ़ौरन 100 नंबर डायल कर पुलिस को कॉल कर दिया और दोनों ठगों को बैठा दिया.

पुलिस ने ठगों से पैसा वापस कराया वहीं दोनों को साथ ले लगी तो जहा जालसाज साधुओं द्वारा बार बार माफी मांगे जाने के बाद शिकायत कर्ता के तहरीर वापस लेने पर पुलिस ने इन्हें छोड़ दिया.

रामकोला में घर के बाहर मिले मांस के टुकड़े से हुआ तनाव

कुशीनगर :मंगलवार को रामकोला थाना क्षेत्र गांव माघी मठिया में कई घरो के बाहर मांस के टुकड़े मिलने से तनाव का माहोल बन गया ,सूचना पर पहुची पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को अपने साथ ले गयी.

बताया जा रहा है की गांव माघी मठिया के कन्हैया यादव व पूर्व प्रधान परमहंस यादव के घर के लोग सुबह जब घर से बाहर निकले तो द्वार पर कई मांस के टुकडे फैले हुये थे धीरे-धीरे यह ख़बर पूरे गांव में फ़ैल गयी.

तब गाँव किसी ने बताया कि गांव के एक और दरवाजे पर मांस के टुकड़े मिले हैं इसको लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए.किसी ने पुरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दे दी,पुलिस ने तत्काल बिना देर किए गांव पहुंच लोगों के दरवाजे पर पडे़ मांस के टुकड़ों को इकठ्ठा कर अपने साथ ले गई तथा शक के आधार पर एक को हिरासत में ले लिया.

वहीं पुरे घटनाक्रम पर ग्रामीणों का कहना है की गाँव में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने व तनाव पैदा करने के लिये किया गया इसकी पूरी जाँच कर कड़ी कारवाही होनी चाहियें.पुलिस भी इसे गंभीरता से लेते हुये जाँच कर दोषियों के विरोध कड़ी कारवाही की बात कह रही है.

कसया से 50 लाख रूपयें की पंजाब निर्मित शराब का जखीरा ट्रक से बरामद

कुशीनगर : सोमवार को मुखबीर के सूचना पर कसया थाना पुलिस ने एक ट्रक से 230 पेटी पंजाब निर्मित अंग्रेज़ी शराब के साथ दो लोगों को पकड़ने में कामयाबी मिली है बरामद शराब की कीमत अनुमानत 50 लाख रूपये बतायी जा रही है.

एसपी यमुना प्रसाद ने प्रेस वार्ता में बताया की मुखबीर की सूचना के आधार पर कसया थानाध्यक्ष गजेन्द्र राय ने मय फ़ोर्स के साथ ट्रक को जाँच के दौरान 230 पेटी पंजाब निर्मित अंग्रेज़ी शराब (5240 बोतल) बरामद हुई.साथ में वाहन में सवार दो लोगो को भी पकड़ा गया जिनकी पहचान जाकिर पुत्र मौजखान कानगर्का थाना ताबड़ु जनपद नुहू(मेवात),2- रणवीर सिह पुत्र चरण सिंह सा माजराडीह थाना झझर जनपद झझर हरियाणा के रूप में हुई.

पुलिस को पूछ-ताछ में बताया की हम लोग ट्रक नंबर बदल कर उस पर पंजाब निर्मित अंग्रेज़ी शराब पंजाब व हरियाणा से लाद कर यूपी के रास्तें बिहार में उची दाम पर बेच देते है,पुलिस ने इनके विरुद्ध थाना कसया में मु0अ0सं0-1036 /17 धारा-60/63 आबकारी अधि0 व धारा 419/420/ 467/468/471 भादवि पंजीकृत कर जेल भेज दिया है.

गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ कसया गजेन्द्र राय,SI रामलक्ष्मण सिंह,SI राग्वेंद्र सिंह,का०विजय कुमार,सचिन कुमार व गोविन्द कुमार शामिल रहे.

दुदही में शिक्षक की बेरहमी पिटाई से टूटा बच्चें का हाथ

कुशीनगर : दुदही विकास खंड के एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक द्वारा छात्र की बेरहमी से पिटाई से उसके हाथ की हड्डी टूट गयी,वहीं परिजनों को आने से पहले गुरूजी स्कूल से फ़रार हो गये वहीं बच्चें का ईलाज परिजनों ने दुदही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ईलाज कराया.

बताया जा रहा है की दुदही विकास खंड के गांव दशहवा निवासी विजयी चौहान का दस वर्षीय पुत्र राहुल गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांचवीं का छात्र है। रोज की तरह वह शनिवार को स्कूल पहुंच अपनी कक्षा में बैठा था तभी एक शिक्षक महोदय ने राहुल से कुर्सी धुप में लगाने को कहा.

इसमें थोड़ी देर होने पर गुरूजी नाराज हो गये और राहुल को पास बुलाया डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई करने लगे बच्चा चिल्लाता रहा गुरुजी डंडे बरसाते रहे .वह तब तक पीटते रहे जब तक वह जमीन पर न गिर पड़ा। राहुल की पिटाई देख अन्य बच्चे भी डर के मारे सहम गये गाँव के छात्रों ने इसकी जानकारी उसके घर वालो की दी.वहीं  भनक लगते ही बीर बहादुर गुरु मौका देख स्कूल से भाग निकले.स्कूल पहुंचे परिजन बच्चें को दुदही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां जाँच में दाहिने हाथ की हड्डी में फ्रैक्चर निकला.

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 1 लाख 25 हजार की दिनदहाड़े लूट

कुशीनगर :शुक्रवार को कसया थाना क्षेत्र के गांव भरौली स्थित पोखरा के समीप बाईपास मार्ग पर दोपहर में बाईक सवार लूटेरो ने बैंक से पैसे लेकर बाईक से जा रहे सीएसी संचालक से 1 लाख 25 हजार की दिनदहाड़े लूट हो गयी सूचना पर पहुची पुलिस ने जाँच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक गांव कुडवा दिलीप नगर निवासी हरिओम शर्मा गांव के चौराहे पर स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी)चलाते हैं शुक्रवार दोपहर को कसया-सपहां मार्ग पर स्थित स्टेट बैंक शाखा से एक लाख 25 हजार रुपया निकासी कर बैग में रख डिग्गी में बंद कर मोटर साइकिल से घर के लिए चल दियें.

वह बाईपास मार्ग पर भरौली गांव स्थित पोखरा के समीप पहुंचे थे कि पीछे से आए मोटर साइकिल सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया तथा डरा-धमका कर डिग्गी में रखा रुपया निकाल लिया और फरार हो गए.

शादी का झांसा देकर लड़कियो की सप्लाई करने वाला गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार

कुशीनगर : विशुनपुरा थाना की पुलिस ने शादी का झांसा देकर लड़कियो की सप्लाई करने वाला गिरोह का पर्दाफाश किया है साथ ही इस मामले में आठ लोगों की गिरफ़्तारी हुई है जिनमें तीन महिला व पाच पुरुष शामिल है वहीं इस गिरोह का मुख्य सरगना पुलिस से बच निकला है जिसकी तलास चल रही है.

इस समंध में एएसपी हरिगोविन्द मिश्र ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुये बताया की प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार विशुनपुरा व उ0नि0 सजनू यादव मय फोर्स बड़हरा चैराहे पर मौजूद थे. सूचना मिली की अपराधियों का एक गिरोह जो लड़कियों को शादी का झांसा देकर अपने जाल मे फँसाते हैं, तथा कुकृत्य करने के बाद सम्भल, बरेली, बंदायू आदि स्थानो पर बेंच देते हैं.

इस सूचना पर कार्यवाहीं करते हुये विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मठिया माफी डकही टोला पहुँचकर जगरन्नाथ सिंह के घर जो इस गिरोह का सरगना है, जाँच में सूचना सत्य पायी गयी, और वहा अभियुक्त गण मौजूद मिले जिसमें 08 पुरूष 03 महिलाये शामिल थी जिन्हें हिरासत मे ले लिया गया. तथा जिनके विरूद्ध थाना विशुनपुरा में मु0अ0सं0-323/17 धारा 370 भादवि पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया.

वहीं पुलिस को उनके ठिकाने से 10 बण्डल प्लास्टिक के डिब्ब, कुल 66470 रूपये नगद, 06 मोबाईल, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी बाली, दो जोडा बिछिया, एक अदद चैन सभी सफेद धातु की, एक रिंग छोटी पीली धातु नाक की, 01 काले रंग की घड़ी बरामद की गयी है.

गिरफ्तार करनें वाली टीम मे कृष्ण कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना विशुनपुरा, सजनू यादव, विनोद कुमार सिंह, अंकुर सिंह, विश्वनाथ ठकुराई, रीना यादव, प्रियाँशी पाल शामिल रहे.

गिरफ्तार अभियुक्तगणो की पहचान सीमा सिंह पत्नी संजय सिंह निवासी मठिया माफी टोला डकही थाना विशुनपुरा जिला कुशीनगर, मीरा सिंह पत्नी जगन्नाथ निवासी मठिया माफी टोला डकही थाना विशुनपुरा जिला कुशीनगर, कुसुम पत्नी लक्ष्मण राम निवासी तारा नरहवाँ थाना गोपालपुर जिला गोपालगंज बिहार.

कुलदीप गुप्ता पुत्र स्व0 आनन्द स्वरूप निवासी रजापुरा जिला सम्भल, आकाश गुप्ता पुत्र विजय पाल निवासी नाधा थाना-जरीफ नगर जिला बंदायूँ, विरेन्दर राम पुत्र जोखू राम निवासी तारा नरहवाँ थाना गोपालपुर जिला गोपालगंज बिहार, गुड्डू साहू पुत्र चेतराम निवासी करगेना थाना सुभाष नगर जनपद बरेली, तौफीक खाँ पुत्र कल्लू खाँ, सनैया रानी मेवा कोमर थाना सीवी गंज जिला बरेली, सुनील बांसड़े पुत्र राम लक्ष्य पाल गुप्ता निवासी रजपाल थाना रजपुरा जिला सम्भल.

तथा सुरेश लाल श्रीवास्तव पुत्र रामसेवक निवासी बांसडीला बुजुर्ग थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, सीमा सिंह पत्नी संजय सिंह निवासी मठिया माफी टोला डकही थाना विशुनपुरा जिला कुशीनगर के रूप में हुई है.

नेबुआ-नौरागिया में महिला ट्रेनिंग सेंटर में आग लगने से सभी उपकरण जले

कुशीनगर :नेबुआ-नौरगिया क्षेत्र के नौरगिया गाँव में एक महिला ने लड़कियों एव महिलाओं को सिलाई सीखने के लिये सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोला था जहा आग लगने से सारा साजोसामान जल गया,इस पर आग लगाने का इल्जाम महिला ने अपने पति पर ही लगाया तथा स्थानीय थाने में तहरीर दी है.

संस्थान की संचालिका सीमा यादव ने मीडिया को बताया है की उसकी शादी महाराजगंज जिले के बरवा द्वारिका गांव निवासी अजय यादव से हुई थी परन्तु पति के उत्पीड़न से परेशान होकर वह ससुराल छोड़कर मायके नौरंगिया में  रहने लगी इस बीच जीविका चलाने के लिए कर्ज लेकर बच्चियों को सिलाई-कढ़ाई सिखाने के लिए प्रशिक्षण संस्थान का संचालन शुरू किया.

यहाँ भी उसके पति ने जलन व ईर्ष्या वश उसके प्रशिक्षण संस्थान में आग लगा दी जिससे आग से संस्थान में रखे सारे उपकरण जल कर गये हो गए वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कह रही है.

कसया में गेस्टहाउस पर पुलिस ने की छापेमारी,कई गिरफ्तार

कुशीनगर : गुरुवार को कसया थाना पुलिस ने कस्बे के लोहियवा पुल के पास मौजूद हिन्द गेस्टहाउस पर छापेमारी कर दो जोड़ो को अलग-अलग कमरों से आपतिजनक हालत पकड़ा तथा गेस्टहाउस मैनेजर को पुलिस ने पकड़ा जिन पर पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार (निषेध) अधिनियम मामले में मामला दर्ज किया है.

बताया जा रहा है की यहाँ पर लम्बें अरसे से यहाँ देह व्यापार का धंधा फल फुल रहा था,इसकी शिकायत एसपी यमुना प्रसाद के पास आने पर कसया एसओ गजेन्द्र राय को कार्यवाहीं करने का निर्देश दिया जिस पर गुरुवार दोपहर को छापेमारी की गयी.

गौरतलब है की पिछलें महीनें ही कसया के नामी होटल पर कार्यवाही हुई थी जिसमे कई लोग गिरफ्तार हुये थे परन्तु इस कार्यवाही का कोई असर अन्य होटल या गेस्टहाउस संचालको पर नहीं हुआ.फ़िलहाल इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.

कप्तानगंज से पुलिस ने 5 कुन्तल से अधिक गांजा सहित तीन को किया गिरफ्तार

कुशीनगर :बुधवार को जिले की स्वाट व कप्तानगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने कप्तानगंज के आजाद चौक चैराहे से 5 कुन्तल 84 किलो ग्राम गांजा के साथ तीन अन्तर्राजीय गाजा तस्कर को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है.

बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि क्षेत्राधिकारी खड्डा नवीन कुमार नायक के कुशल नेतृत्व में स्वाट व थाना कप्तानगंज की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 06.12.2017 को थाना कप्तानगंज क्षेत्र के आजाद चौक चौराहे से 03 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया।. गिरफ्तारी के समय अभियुक्तगण द्वारा ट्रक को रोकते समय पुलिस टीम को कुचलकर जान मारने का प्रयास किया गया.

जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची,पकड़े गये अभियुक्तगण के कब्जे से 28  प्लास्टिक की बोरियों में जिनके अन्दर प्लास्टिक के पैकेट में कम्प्रेस्ड करके आयताकार/चौकोर आकार के 111 अवैध गांजे का बंडल जिनका कुल वजन 584 किलोग्राम(5 क्विंटल 84 कि0ग्रा0) पाया गया, बरामद किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि वे लोग अपने साथियों के साथ उड़ीसा एवं छत्तीसगढ़ प्रान्त के जगदलपुर के पास डुगरी नामक स्थान से ट्रक कंटेनर में भूसी लादते हैं, उसी के आड़ में भूसी में गांजे का बंडल बनाकर भूसी मे ऱखकर कंटेनर से मिर्जापुर बनारस के रास्ते देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, गोरखपुर व बिहार के आस पास के जनपदों में अपनें जान पहचान वालों के पास गांजा की सप्लाई करते हैं.

गिरफ्तार हुये अभियुक्तगण का पहचान मो0 फैजान पुत्र असगर हुसैन निवासी रसूलपुर हमील थाना-मैनाठेर जनपद मुरादाबाद, मनोज चैधरी पुत्र स्व0 कमला चैधरी निवासी पकड़ियार पूरबपटटी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर व जितेन्द्र गुप्ता पुत्र रामचन्द्र गुप्ता निवासी मठिया श्रीराम थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है.

वहीं ट्रक(कंटेनर) के साथ चल रेकी करते हुए चल रहे एसेण्ट कार में सवार अभियुक्त को भी मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया, जो अपने साथ सैम्पल हेतु 02 बोरियों में सात बंडल अवैध गांजा लेकर चल रहा था. जिसने पूछताछ मे बताया कि 01 बंडल दोहरीघाट में 01 व्यक्ति को 30000 रूपये में बेंचा गया, जो उनके कब्जे से बरामद कर लिया गया.पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कप्तानगंज में मु0अ0सं0- 604/17 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट व धारा 307 भादवि पंजीकृत कर जेल भेज दिया है.

गिरफ्तार हुये अभियुक्तगण का नाम मो0 फैजान पुत्र असगर हुसैन निवासी रसूलपुर हमील थाना-मैनाठेर जनपद मुरादाबाद, मनोज चैधरी पुत्र स्व0 कमला चैधरी निवासी पकड़ियार पूरबपटटी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर व जितेन्द्र गुप्ता पुत्र रामचन्द्र गुप्ता निवासी मठिया श्रीराम थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर शामिल है

गिरफ्तार करनें वाली टीम मे शामिल निरीक्षक शैलेष कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम, मुबारक खान, रणविजय सिंह, शशिकेश गोस्वामी, रणजीत कुमार, अशोक कुमार सिंह, शिवानन्द सिंह, चन्द्रभान वर्मा व मुकेश कुमार मौर्या सर्विलांस सेल शामिल रहे जबकि श्यामलाल यादव थानाध्यक्ष थाना कप्तानगंज, बब्बन सिंह, राम स्वरूप यादव अखिलेश तिवारी, बृजेश यादव शामिल रहे.

पडरौना-बलकुड़िया मार्ग जाम कर किसानों ने जताया विरोध

कुशीनगर :विशुनपुरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वालें दर्जनों गाँव के किसानों ने अपने गन्ने का आवंटन रामकोला के पंजाब मिल की जगह महराजगंज जिले के गडौरा शुगर मिल पर किये जाने से नाराज किसानों ने रविवार को पडरौना-बलकुड़िया मार्ग जाम कर विरोध जताया.

किसानों का कहना है की अकबरपुर गांव में विगत कई वर्षो से रामकोला स्थित पंजाब चीनी मिल का गन्ना क्रय केंद्र लगता रहा है परन्तु इस बार अकबरपुर, कुदौना, करमैनी, विंदल छपरा, तेजवलिया अन्य गाँव के गन्ने का आवंटन बिना हमें सूचित कियें महराजगंज जिले के गडौरा शुगर मिल पर कर दिया गया है जहां हम अपना गन्ना नहीं देना चाहते.

किसानों ने कहा की इस मामले को हमने पिछले माँह मुख्यमंत्री व गन्ना आयुक्त को पत्र भेजकर आवंटन बदलने की मांग की थी परन्तु बावजूद किसानों की इस मांग की तरफ से ध्यान नहीं दिया गया जिससे हमने मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है.