Home Blog Page 234

युवती हत्याकांड – सात थानों की पुलिस के साथ सीआरपीएसफ,पीएसी तैनात पुरा गांव किले में तब्दील

कुशीनगर : तीन दिन पूर्व हुई गांव चाफ के कोइरी टोला में दलित लड़की की गला रेत कर हत्याकांड में पुलिस को अभी आरोपिओ को पकड़ने में अब तक सफलता नहीं मिल पाई है.

लेकिन पुलिस व जिला प्रशासन ने शांति व्यस्था बनाने के लिये पुरे कोईरी टोला को किले में तब्दील कर दिया गया है.

लगातार तीसरे दिन भी अपर पुलिस अधीक्षक लालसाहब यादव की अगुवाई में सीओ कसया राघवेंद्र चतुर्वेदी, सीओ तमकुही जनार्दन तिवारी, महिला थानाध्यक्ष वीभा पांडेय, एसओ तरयासुजान, सेवरही, बरवापट्टी, विशुनपुरा, तुर्कपट्टी, कुबेरस्थान, पटहेरवा के साथ एक प्लाटून सीआरपीएसफ, एक प्लाटून पीएसी के अलावा काफी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं.

उधर इस हत्याकांड में शामिल लोगो की गिरफ्तारी के लिये पुलिस की कई टीम लगातार दबिश दे रही है पुलिस को इस मामले को जल्द से जल्द कारवाही कर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने का भारी दबाव है क्यों की ये मामला लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से पुरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है.

साथ ही  हियुवा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को गांव पहुंचा और आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। हियुवा नेताओं ने चेतावनी देते हुये कहा कि अगर हत्यारोपी शीघ्र कानून की गिरफ्त में नहीं आए तो हियुवा सड़क पर उतरने को विवश होगी.साथ ही नेताओं ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा दिलाए जाने की भी मांग की.

कुशीनगर में लड़की की दिनदहाड़े गला रेत कर हत्या , पुरे इलाके में तनाव का माहोल

कुशीनगर : जनपद के विशुनपुरा थाना के अंतर्गत चाफ के कोयरी टोला में दिनदहाड़े एक युवती की गला रेत कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

रिपोर्ट के अनुसार चाफ के कोयरी टोला में तीन दिन पहले छेड़खानी का विरोध करने पर इस घटना में शामिल दो व्यक्ति सहाबुद्दीन, इशु ने शुक्रवार को 19 वर्षीय चिंता उर्फ ज्योति को जबरन पकड़ कर अपने दरवाजे पर ला गला रेत उसकी हत्या कर दि.

बताया जा रहा है तीन दिन पहले इन दो लोगो ने लड़की से छेड़खानी की थी जिसके बाद उसने परिजनों को बताया

परिजनों द्वारा पुलिस में शिकायत करने की जानकारी होने पर नाराज होकर इस घटना का अंजाम दे दिया.

जिससे पुरे इलाके में भारी तनाव का माहोल बन गया है पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह अपर पुलिस अधीक्षक लाल साहब यादव, एसडीएम विपिन सिहं ने मौके पर पहुच कर मुआयना किया तथा दोषियों को जल्द कड़ी कारवाही का आश्स्वसन दिया.,.

ऐतिहातन के तौर पर पीएसी व डाग स्क्वायड के साथ घटना स्थल पहुंच कर गांव में कैंप कर रहे हैं.

कुशीनगर के युवक की जहरखुरानो ने बेरहमी से मौत के घाट उतारा

कुशीनगर : जिले के युवक की लखनऊ के भरवारा गाव के नजदीक जहर खुरानो के गिरोह ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया तथा उसको बेहोशी की हालत में ट्रेन से निचे पटरी पर फेक दिया.

जहा उसकी मौत हो गयी.जानकारी होने पर पुलिस ने शव के पास से मिले मोबाइल न० पर परिजनों को सूचना दि.

शव को पोस्टमार्टम के लिये पुलिस ले गयी उसी बीच परिजनों से व्यक्ति द्वारा पहचान करने पर मठिया कुशीनगर बताया तथा मृतक का नाम उपेन्द्र बताया जो कर्णाटक में ट्रक चलाने का काम करता था और वह वहा से कमा कर अपने घर लौट रहा था.

कुशीनगर इंटरनेशनल एअरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल निर्माण की प्रक्रिया शुरू

कुशीनगर : कुशीनगर इंटरनेशनल एअरपोर्ट के निर्माण में एक महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ गयी है ,एअरपोर्ट निर्माण काम में लगी कम्पनी राइट्स इंडिया ने पिछले वर्ष के आखरी माह में  ट्रैफिक कंट्रोल व अग्निसशमन निर्माण के लिये टेंडर जारी किया था.

जिसे सोमवार को खोला गया अब टेंडर प्रक्रिया भाग लेने वाली कम्पनी से चयन कर इस 15 करोड़ के प्रोजेक्ट को कार्य शुरू कराने के लिये आगे किया जायेगा.

किसी’ भी एअरपोर्ट के लिये एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी की (एटीसी) और अग्निशमन की मत्त्वपूर्ण भूमिका होती है एटीसी जहा एयर ट्रैफिक को मैनज करते हुये विमानों को सुरछित लैंड कराती है.साथ ही विमान के पायलट हमेसा एटीसी से जुड़े होते है तथा ईमरजेंसी में एटीसी से संपर्क करते है.

वही अग्निसशमन पुरे एअरपोर्ट परिसर के साथ-साथ विमानों को भी अग्नि से सुरछा प्रदान करता है

आने वाले दिनों में इन दोनों के निर्माण के साथ बाकी बचे कार्य को भी पूरा करने का कम्पनी का लछय है.

कसया लक्ष्मी टाकिज हत्याकांड का खुलासा, अभियुक्त ने जुर्म कबुला

कुशीनगर : जिले के कसया लक्ष्मी टाकिज मालकिन बबिता तुलस्यान हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेस कर किया.

दि गयी जानकारी के अनुसार 10 जनवरी को हुए इस मर्डर पर मृतका के भाई द्वारा कसया थाने में मु०अ०सं०-14/2017 धारा IPC के 302 बनाम मृतका के पति पवन तुलस्यान व अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था.

इस समंध में पुलिस ने विवेचना करते हुए पुख्ता सबूत हाथ लगने पर  पवन तुलस्यान पुत्र हरिद्वार तुलस्यान को 16 जनवरी को शाम को गिरफ्तार कर लिया.

तथा पुलिस के पूछ-ताछ में अभियुक्त पवन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

उसने पुलिस को बताया की मै अपनी बीबी से परेशान हो चूका था उसके कारण मै अपने पडोसी रिश्तेदारों से दूर हो चूका था.मेरे हर फैसले पर अवरोध खड़ा करती थी व उसका झुकाव हमेशा अपने मायके रहता था वहा वह पैसे धन देकर बर्बाद कर रही थी.

इस घटना को अंजाम देने के लिये 20 दिनों से प्रयास कर रहा था इसी बीच मेंरे दिमाग में आईडिया आया की क्यों न पत्नी की हत्या कर उसकी शव को सिनेमाहाल में ही ठिकाने लगा दू.

और जो कबाड़ी सामान खरीदने आते है उन पर ही आसानी से आरोप लग जायेगा क्योंकि सिनेमाहाल बंद होने पर पुराने सामान को खरीदने के लिये कबाड़ी रोज आते थे.इसी लिये पुराना जैकेट और मफलर रख दिया था की पुलिस को कबाडियों पर शक हो मै बच जाऊ.

गिरफ्तार करने वाले टीम में SHO उमाशंकर यादव, SSI विनय पाठक,SI उमेश , रामबदन, हे०का० संतराज यादव,का० राकेश व रामविलाश शामिल थे.

कुशीनगर एअरपोर्ट निर्माण काम में तेजी, बहुत जल्द होगी विमानों की आवाजाही

कुशीनगर : कुशीनगर एअरपोर्ट के काम को लेकर कुशीनगर दैनिक जागरण में एक रिपोर्ट छपी है जिसके मुताबिक

मई 2017 तक कुशीनगर एअरपोर्ट का रनवे पूरी तरह से विमानों को उडान भरने के लिये तैयार हो जायगा.

हलाकि कामर्शियल विमानों के आवाजाही में कुछ बिलम्ब हो सकता है लेकिन निजी विमानों की उड़ान हो पायेगी.

3320 मीटर लंबे व 60 मीटर चौड़ा बन रहा यह रन-वे 250 सीटर विमान उतारने की क्षमता वाला होगा निर्माण काम में लगी कम्पनी का मानना है की अप्रैल के आखरी या मई के पहले सप्ताह तक रनवे का काम पूरा हो जायेगा.

आयोग के उड़न दस्ते ने तीन लाख रूपये जप्त किये

कुशीनगर : कुशीनगर’ के रामकोला थाने के अंतर्गत कप्तानगंज – पडरौना मार्ग पर रविवार रात को चुनाव आयोग के उड़न दस्ते की टीम व एसओ रामकोला थाना ने संयूक्त रूप से मिलकर वाहन चेक कर रहे थे.

इसी दौरान गोरखपुर के व्यवसायी के वाहन से करीब 3 लाख नकदी बरामद हुए इस समंध में जानकारी मागने पर कोई ठोस जबाब न देने पर उड़न दस्ता प्रभारी ने पैसे को जप्त कर आयकर विभाग को सूचित कर दिया.

कच्ची शराब के विरुद्ध पडरौना कोतवाली का बड़ी कारवाही

कुशीनगर : विधानसभा चुनाव के मदेनजर जिले में अवैध रूप से कच्ची शराब के विरुध प्रत्येक थाने व चोकी स्तर पर आपरेशन चलाया जा रहा इसी कड़ी में शुक्रवार को पडरौना कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाने के साजोसामान के साथ नौसादर यूरिया व  03  अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है कारवाही के दौरान 02 अभियुक्त फरार हो गये जिनका पता पुलिस लगा रही है.

कुशीनगर में लक्ष्मी टाकिज के मालिक की बीवी की सिनेमा हाल परिसर में हत्या

कुशीनगर : मंगलवार शाम को कसया के सपहा रोड स्थित लक्ष्मी टाकिज के मालिक की पत्नी की का सर पर हमला कर हत्या कर दि गयी.

तथा मौके से पुलिस को सुराग के रूप में लोहे का रॉड , मफलर और जैकेट बरामद किया है.इस घटना को लेकर पुरे कसया कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है.

खबर के अनुसार कसया के लक्ष्मी टाकिज के मालिक पवन कुमार तुलस्यान जो इस समय बंद पड़ा है. हाल के पीछे पवन अपन पत्नी व दो बेटियों के साथ रहते हैं.

उनकी पत्नी की हत्या कर सिनेमाहाल के परदे के नजदीक की गयी थी खबर पाकर एसपी राजू बाबू सिंह व एएसपी लाल साहब यादव ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी प्राप्त की.

पुलिस इस हत्याकांड को सुलझाने में लग गयी है जिससे बहुत जल्द खुलासे की उम्मीद है.

कुशीनगर में चुनाव आयोग के उडन दस्ते ने भारी मात्रा में रूपये बरामद किये

कुशीनगर : विधानसभा चुनाव के तारीख घोषित होने के बाद राजनीतिक दलों में प्रचार के साथ आम संसाधन जुटाने में जुट गये है.इसके साथ ही चुनाव आयोग ने भी अपनी तैयारी में जोरो से लगा हुआ है.

इसी क्रम में चुनाव आयोग की तरफ से जिले के एसडीएम कसया के नेतृत्व में बनी जांच टीम में लगे उडन दस्ते ने कुशीनगर के नजदीक नेशनल हाईवे 28 पर दस्ते ने एक फारचुनर गाड़ी से 10.44 लाख रूपये बरामद किये गये.

जिसमे 9.44 लाख रूपये दो हजार के नये नोट शामिल है तथा 100 रूपये के 50 हजार नोट है.

इन रूपये का चुनाव में उपयोग होंने का शक है इस लिये आयोग बारीकी से जाच में जुटा है.

आने वाले दिनों में आयोग की तरफ और सख्ती देखने को मिलेगा क्योंकि जिले में उड़न दस्ते की कई टीम लगातार मॉनिटर कर रही है.