Home Blog Page 233

पैसे निकालने गये बुजर्ग की बैंक में मौत, शाखा प्रबंधक पर मामला दर्ज

कुशीनगर : सोमवार को जिले दुदही के पंजाब नेशनल बैंक में पैसा निकालने गये एक बुजुर्ग किसान की मौत का मामला सामने आया है इसको लेकर वहा अफरातफरी का माहोल बना रहा तथा परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने शाखा प्रबंधक पर गैर इरादतन हत्या’ का मामला दर्ज किया है.

रिपोर्ट के अनुसार दुदही के पंजाब नेशनल बैंक में सोमवार को पैसे निकालने गये विशुनुपरा थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम रामपुर बरहन टोला परोरही निवासी रामदुलार गुप्ता की बैंक परिसर में ही मौत हो गयी.

इसको लेकर वहा मौजूद खाताधारको ने खूब बवाल मचाया खबर पा कर विधायक अजय कुमार लल्लू भी पहुंचे तथा शाखा प्रबंधक समेत बैंक कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की इस दौरान पुलिस भी वहा पहुच गयी और शव को अपने कब्जे में ले लिया.

मृतक के परिजनों का कहना है की बैंक की लापरवाही से उनकी दबकर मौत हुई है वही शाखा प्रबंधक कहना था की बुजुर्ग की मौत हार्ट अटैक से हुआ है.

बरहाल पुलिस ने परिजनों और विधायक के दबाव के कारण आखिर में शाखा प्रबंधक के खिलाफ गैर इरादन हत्या का मुकदमा दर्ज किया तो तब जाकर मामला शांत हुआ.

चुनाव के 48 घण्टे पूर्व कुशीनगर जनपद की सीमा को छोड़ना होगा – एडीएम कुशीनगर

कुशीनगर : 4 मार्च को जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने रविवार को तमकुही में जिले के पुलिस अधिकारियों सहित पडोसी राज्य बिहार के अधिकारीयो संग बैठक हुई जहा अपर जिलाधिकारी  कृष्णलाल तिवारी ने कहा की अन्य प्रांतों के लोगों को मतदान शुरू होने से 48 घंटे पूर्व जनपद से बाहर किया जाएगा.
तथा अराजक तत्वों से दोनों प्रदेशों की पुलिस संयुक्त रुप से निपटेगी. इसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

अवांछित तत्वों पर प्रशासन की कड़ी निगाह है, ऐसे लोगों को चिन्हित करने का कार्य लगातार किया जा रहा है.
इस दौरान बिहार के गोपालगंज व बगहा के एसडीएम व सीओ के अलावा कुशीनगर जनपद के खड्डा व तमकुही के एसडीएम तथा अन्य ज़िमेदार अधिकारी मौजूद रहे.

बाइक चोरी करने वाले 2 शातिर अभियुक्त बाइक सहित असलहे के साथ गिरफ्तार

कुशीनगर : शुक्रवार को तुर्कपट्टी थाने की पुलिस को वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ने में सफलता मिली है तथा उनके पास दो चोरी की बाइक तथा एक देशी कट्टा 12 बोर और दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है.

शनिवार को इस घटना की खुलासा पुलिस कप्तान कुशीनगर ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया मिली जानकारी के अनुसार

03.02.2017 शुक्रवार को तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष को सूचना मिली की दो शातिर चोर वाहन ले कर तुर्कपट्टी की तरफ आ रहे है.खबर पा कर एसओ तुर्कपट्टी ने स्वाट टीम से संपर्क कर उन्हें पकड़ने के लिये खरदरपुर के पास जाच शुरू कर दी जाच होता देख दोनों अभियुक्त गाड़ी लेकर भागने लगे.

जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया पूछ-ताछ में उन्होंने दोनों गाड़ी चोरी की बताई तथा पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछ-ताछ में दो और बाइक चोरी रखने की बात बताई.

जिसे पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बरामद कर लिया है इस तरह उन लोगो के पास से कुल चार दो पहिया वाहन तथा एक देशी कट्टा दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया.

अभियुक्तो की पहचान अंशु पाण्डेय पुत्र बेचन पाण्डेय, बेलवा खुर्द थाना अहिरोली बाजार और सतेन्द्र गौड़ पुत्र आमिर प्रसाद,ग्राम- झुगवा थाना कसया के रूप में हुआ है.

इनके खिलाफ तुर्कपट्टी पुलिस ने धारा 41/411/414 तथा आर्म्स एक्ट धारा-3/25 मामला दर्ज किया है.

अब कुशीनगर भी जुड़ेगा रेलवे से लाइन बिछाने को सरकार ने दी मंजूरी

कुशीनगर : कुशीनगर महापरिनिर्वाण स्थली को’ रेल से जुड़ने के जनता की काफी दिनों के मांग को को आख़िरकार इस आम बजट के साथ रेल बजट में  पूवरेत्तर रेलवे के लिए काफी कुछ मिला इसी कड़ी में कुशीनगर को रेल मार्ग से जोड़ने के लिये सरकार ने मंजूरी दे दी है.

जानकारी के अनुसार  64 किमी नई रेल लाइन के लिए 1345 करोड़ रुपये प्रदान किया है जिनमे गोरखपुर होते हुए पडरौना से कुशीनगर  को रेल मार्ग से जोड़ने के लिये लाइन बिछाने का काम होगा.

सही मायनो में कुशीनगर के लिये सोने पर सुहागा होने वाला है क्यों की आने वाले समय में कुशीनगर इंटरनेशनल एअरपोर्ट के बाद कुशीनगर तक रेलवे की पहुच बहुत ही सुबिधा जनक रहेगा.

कुशीनगर से कपिलवस्तु के बीच विमान सेवा का निर्माण प्रक्रिया चुनाव के बाद होगा शुरू

कुशीनगर : भारत सरकार के महत्वाकांक्षी परियोजना में शामिल स्वदेश दर्शन योजना के अंतरगति केंद्र सरकार ने कपिलवस्तु में हेलीपैड निर्माण के लिये हरी झंडी दे दि है वहा पर अब विमान को उतारने हेतु हेलीपैड निर्माण होगा.

इसके लिये भारत सरकार ने कुशीनगर के लिये 13 करोड़ तथा कपिलवस्तु के लिये 31 करोड़ का बजट रखा है

कुशीनगर इंटरनेशनल एअरपोर्ट निर्माण पूरा होने के बाद कुशीनगर से कपिलवस्तु बीच हवाई को चालू कर दिया जायेगा इससे कुशीनगर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक भगवान बुद्ध की उनके नेपाल स्थित जन्म स्थली लुंबिनी भी आसानी से पहुंच सकेंगे.

इसके काम की शुरुआत विधानसभा चुनाव ख़तम होने के बाद शुरू किया जाना है इसके निर्माण की जिमेदारी राष्ट्रीय निर्माण निगम को दि गयी है तथा इसे 2 वर्ष के अन्दर काम को पूरा करना है.

कुशीनगर जनपद में हिन्दू युवा वाहनी ने अपने प्रत्याशी घोषित किये

कुशीनगर : पूर्वांचल में अब हिन्दू युवा वाहनी अपने दम पर चुनाव लड़ने जा रही है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हियुवा द्वारा काफी प्रयास के बावजूद भाजपा से हियुवा के किसी भी कार्यकर्ताओं को टिकट ना मिलने पर नाराज होकर मजबूरन अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है.

जिसके तहत जिले के तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का चयन लगभग पूरा हो चुका है।
जिनमे कुशीनगर बिधानसभा सिट से राजेश्वर सिंह , पडरौना से राजन जायसवाल तथा खड्डा से अजय गोविन्द राव शिशु का नाम पक्का है.

ये तो तय है हियुवा द्वारा प्रत्याशी उतारने पर सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा को उठाना पड़ेगा.
इस लिये आने वाले दिनों में भाजपा की ओर से हियुवा को मनाने का पूरा प्रयास जरूर होगा.

वही दूसरी ओर हिन्दु युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक  महन्त याेगी आदित्यनाथ जी  ने  बयान जारी कर इसकी घोर निंदा की है तथा उन्होंने कहा है की हिन्दु युवा वाहिनी एक गैर-राजनितिक, सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन है. हिन्दु युवा वाहिनी के नाम पर चुनाव लड़ना अवैध और गैरकानूनी भी है. जो कोई भी हिन्दु युवा वाहिनी का दुरूपयोग इस प्रकार करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही होगी. साथ ही इस प्रकार की कोई भी गतिविधि अनुशासनहीनता के दायरे  में आयेगी.

उन्होंने कहा कि कुछ लोग हिन्दु विरोधी ताकतों के खिलौने बन गये हैं और अपनी क्षूद्र स्वार्थों के लिए हिन्दु युवा वाहिनी जैसे राष्ट्रवादी संगठन के नाम का दुरूपयोग करना चाहते हैं, यह किसी भी स्थिति में नहीं होगा. हम राष्ट्रवादी मिशन से जुड़े हैं और भारतीय जनता पार्टी के आलावा किसी अन्य दल या संगठन को समर्थन करने का सवाल ही नहीं उठता। जो भी लोग इस प्रकार की कृत्य में लिप्त हैं, उनके खिलाफ कार्यवाई होगी.

 

अखिलेश यादव ने कुशीनगर समाजवादी पार्टी का जिला अध्यक्ष इलियास अंसारी को बनाया

कुशीनगर : विधानसभा चुनाव को देखते हुये सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुशीनगर समाजवादी पार्टी का जिलाअध्यक्ष इलियास अंसारी  को बनाया है.

इसकी घोषणा 26 जनवरी ,गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पत्र जारी कर बताया.

गौरतलब है की इलियास अंसारी  को सपा से फाजिलनगर बिधानसभा सिट से टिकट मिला था परन्तु टिकट में बदलाव कर उनकी जगह विश्वनाथ सिंह को मिल गया.

जिससे उनके समर्थको में काफी निराशा के साथ आक्रोश व्यापत था, जो आगामी चुनाव को देखते हुए सपा को वोट बैंक में नुकसान उठाना पड़ता.

इसकी भरपाई करते हुए सपा के हाईकमान ने इलियास अंसारी  को कुशीनगर समाजवादी पार्टी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है.

इलियास अंसारी द्वारा कार्यकर्ताओं को अपने निवास स्थान पर सम्बोधित करते हुये उन्होने कहाँ की मुख्यमंत्री जी ने जो भरोसा उन पर दिखाया है उसको पुरी निष्ठा के साथ पुरा करने की कोशिश करूँगा और कुशीनगर के सारे सीट उनके झोली मे डाल दूँगा इस मौके पर लड्डू यादव,जावेद अंसारी ,जुनेद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे शाम तक बधाई और मिष्ठान का कार्यक्रम चलता रहा.

कुशीनगर पुलिस लाईन में गणतंत्र दिवस पर भव्य कार्यक्रम हर्षोउल्लास के साथ संप्न्न

कुशीनगर : जिले में गणतंत्र दिवस पर कुशीनगर पुलिस लाईन में जिलाधिकारी शम्भू कुमार ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण  किया.

इस दौरान साहसीक कार्यो व सराहनीय पुलिस सेवा प्रदान करने वाले पुलिस अधिकारी/ कर्मचारिगण को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया.

तथा विभन्न स्कूलों से आये बच्चों द्वारा बहुत ही सुन्दर और मनमोहक देश भक्ति पर कार्यक्रम की और नाटक प्रस्तुत किया गया.

जिसमे तीन प्रथम,दितीय,व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यालय को जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया.

इस दौरान पुलिस कप्तान राजू बाबु सिंह,सहित जिले के प्रशाशनिक अधिकारी, पुलिसकर्मीयो का जमावड़ा लगा रहा.

चाफ कोइरी टोला युवती हत्याकांड में शामिल सभी अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर : विशुनपुरा थाना के अंतर्गत आने वाले चाफ कोइरी टोला में 20 जनवरी को हुए 19 वर्षीय चिंता उर्फ़ जिउति की दुकान से खीच कर बेरहमी से चाकू द्वारा गला रेत कर हत्या मामले में पुलिस ने सभी नामजद आरोपिओ को गिरफ्तार कर लिया है.

इस समंध में बुधवार को पुलिस कप्तान ने मीडिया से रूबरू होकर मामले में पुलिस कारवाही का ब्योरा दिया.

गौरतलब है की 20 जनवरी को हुए हत्याकांड में शामिल व्यक्तिओ के खिलाफ मृतका के परिजन तुफानी बैठा द्वारा विशुनपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया था.

पुलिस ने इस समन्ध में मु०अ०सं० – धारा-302 एव एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था तथा इसकी विवेचना जनार्धन तिवारी सीओ तमकुहीराज कर रहे थे.

इस केस में पुलिस की नजरो से भाग रहे अभियुक्तो को पकड़ने में पहली कामयाबी 22 जनवरी को सहाबुदीन पुत्र रहमान और खुर्शीद पुत्र ईशू के रूप में मिली तथा बाकी को पुलिस ने 24 जनवरी को खुशबु निशा पत्नी रफीक , मरियम पत्नी अजीज व इसु पुत्र गुमानी को गिरफ्तार कर लिया साथ ही हत्या में शामिल चाकू भी बरामद कर लिया है.

गिरफ्तार करने वाली टीम में शिवमनोहर यादव थानाध्यक्ष विशुनपुरा ,का० सुरेश राम ,का० सुरेन्द्र तथा का राजनारायण शामिल थे.

कुशीनगर जनपद के सभी सीटों के लिये भाजपा ने प्रत्याषी घोषित किये

कुशीनगर : भाजपा ने मंगलवार को 67 सीटो के लिये अपने प्रत्याषी घोषित कर दिये जिनमे कुशीनगर जनपद के 5 विधानसभा सिट शामिल है.

पडरौना से निवर्तमान विधायक व बसपा सरकार में मंत्री रहे  स्वामी प्रसाद मौर्या पर भाजपा ने अपना दाव लगाया है.

खड्डा से जटाशंकर त्रिपाठी, तमकुही राज से जगदीश मिश्रा, हाटा विधानसभा सिट से पवन केडिया और कुशीनगर विधानसभा से रजनीकांत मणि को टिकट पाने में सफलता मिली है.

इसके पूर्व जारी सूची में फाजिलनगर विधानसभा से निर्वतमान विधायक गंगा सिंह कुशवाहा को टिकट दिया गया है.