Home Blog Page 253

सी0टी0आई0 प्रशि0 बेरोजगार अनुदेसको का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

IMG-20160530-WA0003

कुशीनगर:पडरौना दिनाक 30 मई को राजकीय औघोगिक प्रशिक्षण पडरौना के परिसर में सी0टी0आई0 प्रशि0 बेरोजगार अनुदेसक के बैनर तले जिले के सी0 टी0आ ई0  बेरोजगारों ने राजकीय आईटीआई में चल रही अनियमितता के विरोध में धरना प्रदर्शन व् ज्ञापन दिया।सभा का संचालन हरेन्द्र वर्मा ने किया तथा अध्यक्ष सुग्रीव प्रजापति व उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने संभोदन किया।

विधायक अजय लल्लू को कसया की अदालत ने फरार घोषित किया

lalu

कुशीनगर: तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार उर्फ लल्लू को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया की अदालत ने फरार घोषित किया है। अदालत ने पुलिस को तीस दिनों के भीतर उन्हें उपस्थित करने का भी आदेश दिया है। विधायक न्यायालय में लंबित न्यायालय अपराध संख्या 1120-16 में नामजद आरोपी हैं और वह लंबे समय से सुनवाई के दौरान अनुपस्थित चल रहे हैं। बीते 26 मई को जारी अपने आदेश में न्यायालय ने कहा है कि उपरोक्त मुकदमे की धारा-323, 504, 506 आईपीसी में नामजद अजय कुमार उर्फ लल्लू उपस्थित नहीं हुए हैं। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी वह न्यायाल के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। यह देखते हुए धारा 82 सीआरपीसी के तहत अजय कुमार उर्फ लल्लू को फरार घोषित किया जाता है। न्यायालय ने सेवरही पुलिस को यह निर्देश भी दिया है कि वह तीस दिनों के भीतर फरार चल रहे अजय कुमार उर्फ लल्लू को न्यायालय के समक्ष उपस्थित करना सुनिश्चित कराए। अगर निर्धारित तिथि के भीतर न्यायालय में उनकी उपस्थिति नहीं हो पाती है तो पुलिस आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई सुनिश्चित करे। सीओ तमकुहीराज श्रीश्चंद्र ने कहा कि इससे जुड़ा न्यायालय का आदेश प्राप्त हुआ है। पुलिस आदेश के अनुपालन में जुटी है।

 

साभार:दैनिक जागरण

रेल मार्ग से जुड़ेगा कुशीनगर : रेल राज्य मंत्री

ms

कुशीनगर: रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा रविवार को सड़क मार्ग से ओलीपट्टी जाते हुए कुछ समय के लिए कुशीनगर में रुके,इस दौरान उन्होंने बताया की केंद्र सरकार बुद्धिस्ट पर्यटक स्थल कुशीनगर को रेल मार्ग से जोड़ने के प्रति गंभीर है। सरकार ने बुद्ध से जुड़े महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों को पर्यटन व विकास के दृष्टिकोण से रेल परिपथ से जोड़ने की योजना बनाई है। आने वाले कुछ दिनों में यह परियोजना साकार रूप ले लेगी।इसी परिपेछ में उन्होंने कहा की कुशीनगर को रेल परिपथ से जोड़ने की योजना बन चुकी है। संभव है कि अगले बजट में इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। रेल मार्ग से जुड़ जाने के बाद यहां पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा होगा। यहां के सांसद राजेश पांडेय ने भी इस मुद्दे को मजबूती से उठाया है। इसकी मांग आजादी के समय से ही चली आ रही है।

बरेली और मुरादाबाद के बीच हुआ स्पेन से आए टैल्गो कोच का पहला ‘स्पीड ट्रायल’

0

बरेली: भारत में हाई स्पीड ट्रेन का सपना साकार करने के लिए स्पेन से आए टैल्गो कोच का रविवार को बरेली से मुरादाबाद के बीच पहला ‘स्पीड ट्रायल रन’ मुकम्मल होने के साथ ही भारतीय रेल के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया।

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने बरेली में बताया कि स्पेन से आए टैल्गो कोच का पहला स्पीड ट्रायल बरेली से हुआ। इसका सेंसर ट्रायल गत शुक्रवार को हुआ था। स्पीड ट्रायल के लिए देशी इंजन के पीछे विदेशी कोच लगाये गए।

उन्होंने बताया कि इज्जतनगर रेल मंडल का इंजन नौ टैल्गो कोच बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो से मुरादाबाद के लिए सुबह 9.04 बजे रवाना हुआ जो 10.20 बजे मुरादाबाद पहुंचा। उसके बाद उसने इसी रूट से वापसी की। इस दौरान रेलगाड़ी को 100 से 115 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ाया गया।

दिल्ली-मुंबई रूट पर चलेंगे टैल्गो कोच
मिश्र ने बताया कि बरेली से मुरादाबाद के बीच 12 जून तक ट्रायल चलेगा। इसके बाद पलवल ट्रैक पर 180 किलोमीटर और दिल्ली से मुंबई के बीच 220 किलोमीटर की रफ़्तार से टैल्गो चलेगी। सभी ट्रायल पूरे होने के बाद रेल मंत्रालय ट्रायल रिपोर्ट का अध्ययन करके टैल्गो चलने का फैसला होगा।

जिन्‍होंने इस देश को लूटा वो इस सरकार को पसंद नहीं करते :पीएम मोदी

0

modi

दिल्‍ली: अपनी सरकार की दूसरी वषर्गांठ मनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि सुशासन के माध्यम से पिछले दो सालों में बदलाव आया है। उन्होंने भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने तथा सालों से लूट का शिकार बने लोगों के लिए जीवन आसान बनाने की प्रतिबद्धता जतायी।

कांग्रेस का नाम लिए बगैर उन्होंने विपक्षी दल पर अवरोध खड़ा करने के एजेंडे पर चलने का आरोप लगाया और कहा कि लोग इसे देख सकते हैं और सच ढूंढ सकते हैं।

कोयला ब्लॉक आवंटन समेत यूपीए सरकार के दौरान के घोटालों और स्कैंडलों को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार की बुराई पर अंकुश लगाना इस सरकार का मुख्य ध्येय रहा है और लोग पिछले शासन से तुलना कर इसे देख सकते हैं।

कामकाज का तुलनात्मक अध्‍ययन होता है
उन्होंने कहा, ‘‘जबतक हम पिछली सरकार के दिनों के दौरान किए गए कामकाज को याद नहीं करेंगे, हम इस बात अहसास नहीं कर पायेंगे कि कौन सा बड़ा कार्य हुआ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं देश के लोगों के सामने संतोष के भाव के साथ खड़ा हूं। हम अपने कामकाज का बारीक मूल्यांकन होने के बावजूद लोगों का विश्वास और उत्साह हासिल करने में समर्थ रहे हैं। लोगों का विश्वास दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इससे हमारा भी विश्वास बढ़ता है।’’ मोदी ने कहा, ‘‘मैं उन लोगों के बारे में ऐसा नहीं कह सकता जिनके लिए हमारा विरोध करना राजनीतिक कारणों से जरूरी है। यह तो स्वभाविक है। लेकिन मैं एक बात कहना चाहता हूं। एकतरफ विकासवाद है तो दूसरी तरफ विरोधवाद है।’’ वार्ता के रूप वाले ‘एक नयी सुबह’ नामक कार्यकम में प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने दुर्भावना से कोई फैसला नहीं किया। छह घंटे तक चले इस कार्यक्रम में ज्यादातर मंत्री हाजिर हुए।

विश्‍वास पर खरा उतरने के लिए सबकुछ कर रहे हैं
मोदी ने कहा, ‘‘मैं आपको यह आश्वस्त करने के लिए यहां हूं कि लोगों ने हमपर जो विश्वास व्यक्त किया, हम उस पर खरा उतरने के लिए हरचीज कर रहे हैं। और देश ने देखा है कि कोई भी फैसला दुर्भावना से नहीं किया गया, कठोर परिश्रम में कोई कोताही नहीं की गयी और हमने लोगों और राष्ट्र के हित को सर्वोपरि रखते हुए अपने आप को उनकी भलाई में समर्पित कर दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह सच है कि जिन्होंने पैसे बनाए हैं, वे मुश्किलों का सामना करेंगे और वे परेशानी महसूस करेंगे। किसने पैसे बनाए, कब बनाए, यह मेरा विषय नहीं है यह गरीबों का पैसा है और उसे दूसरों के पास नहीं जाने दिया जाएगा।’’ आंकड़े देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों में पैसे को गलत हाथों में जाने से रोककर सलाना करीब 36,000 करोड़ रुपये बचाए गए और भ्रष्टाचार से जिन लोगों को फायदा हो रहा था, उन्हें ही परेशानी हो रही है।

लोग पूछते हैं इतना विरोध क्‍यों होता है
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कुछ लोग मुझसे कहते हैं कि मैं इतना अधिक काम करता हूं, फिर भी इतना विरोध का सामना करता हूं और गालियां सुनता हूं। वे मुझे मीडिया से अधिक संवाद करने और संचार रणनीति सुधारने की सलाह देते हैं। मैं उन्हें कैसे समझाउं कि जो लोग 36,000 करोड़ रुपये के लाभार्थी थे, जब मैंने सरकारी धन के इस लूट को रोक दिया तो वे मुझे गालियां देंगे ही न।’’ उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा बदलाव लोगों में विश्वास जगाना और उनकी आकांक्षा पूरी करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम करना रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, अगर मैं अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने लगूं तो इन दूरदर्शन वालों को यहां एक हफ्ते तक रुकना पड़ेगा, उन्होंने कहा, लेकिन मैं आपसे वादा करता हूं कि हमारी कोशिशों में कोई कमी नहीं आएगी। यह देश आगे बढ़ रहा है और बढ़ेगा।

कठिन परिश्रम में कोई कोताही नहीं की
दो साल में मोदी सरकार द्वारा कुछ नहीं करने की कांग्रेस की आलोचना को खारिज करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ने देखा है कि उनके प्रशासन ने कठिन परिश्रम में कोई कोताही नहीं की और राष्ट्र एवं आमजन के लिए काम करने के प्रति खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘लोग विकास के एजेंडे और अवरोध के एजेंडे के बीच तुलना कर सच ढूंढने में समर्थ हैं। सरकार के हर कदम का बारीकी से मूल्यांकन होना चाहिए लेकिर मेरी चिंता यह है कि ऐसा कुछ न किया जाए जिससे देश निराशा के भंवर में पहुंचे।’’ यह उल्लेख करते हुए कि कभी कभी उनकी ऐसी आलोचन होती है जिसका कोई आधार नहीं होता, मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का मूल्यांकन पिछली सरकारों के कामकाज के संदर्भ में हो।

कोयला ब्लॉक आवंटन में पारदर्शी निविदा प्रणाली लाने का दावा करते हुए उन्होंने याद दिलाया कि पिछली सरकार इस क्षेत्र में भ्रष्टाचार के चलते बदनाम हुई थी और तब मीडिया में यह बात खूब आयी थी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनकी सरकार की कोशिश का महत्व समझा जा सकता है यदि इस बात का परीक्षण हो कि पहले इस मुद्दे पर इतना बड़ा भ्रष्टाचार क्यों हुआ।

भ्रष्टाचार दीमक की तरह हमारे देश को खोखला बना रहा है
उन्होंने कहा, ‘‘भ्रष्टाचार दीमक की तरह हमारे देश को खोखला बना रहा है। यदि कोई ऐसी चीज है जो देश के विकास के हमारे सपने को चकनाचूर कर सकता है तो वह भ्रष्टाचार का दीमक है और हम उसे उखाड़ फेंकने के लिए कटिबद्ध हैं। धन को गलत हाथों में जाने से (लीकेज) रोकने में अपनी सरकार की उपलब्धि का ब्योरा देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एलपीजी सब्सिडी के फर्जी लाभार्थियों को खत्म कर 15,000 करोड़ रुपये बचाए गए। सरकार ने 1.62 करोड़ फर्जी राशनकार्ड का पता लगाया। उन्होंने भाजपा शासित राज्यों के कुछ कदमों का भी हवाला दिया और कहा, ‘‘यह बस एक शुरुआत है। यह एक नयी सुबह है। सरकार अपने कार्यकाल के अगले तीन सालों में ऐसे कदम जारी रखेगी।’’ उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि उनके आह्वान पर 1.13 करोड़ लोगों ने एलपीजी पर सब्सिडी छोड़ दी। उन्होंने कहा कि यह उल्लेखनीय है क्योंकि साल में नौ सिलेंडर दिए जाएं या 12, जैसे मुद्दे ही राजनीतिक विमर्श पर छाये रहते थे।

मोदी ने कहा कि यदि उन्होंने एक लाख करोड़ रुपये के निवेश से एक बिजली संयंत्र की घोषणा की होती तो यह बड़ी खबर बनती लेकिन कुछ लोग आश्चर्य से सवाल करते कि इसके लिए धन कहां से आएगा। लेकिन तथ्य यह है कि उनकी सरकार 500 शहरों में एलईडी बल्ब देकर इतना ही धन बचाने जा रही है पर, ऐसे में जो 20 हजार मेगावाट बिजली बची, वह खबर नहीं बनती।

साभार : ndtv इंडिया

फर्टिलाइजर कारखाने में बनेगा एम्स- सांसद योगी आदित्यनाथ

0

yogi

गोरखपुर:एम्स यहां फर्टिलाइजर कैंपस में बन सकता है। शीघ्र ही केंद्रीय टीम इसके मूल्यांकन के लिए आएगी। टीम की सहमति मिली, तो एम्स यहीं बनेगा।सभी बाते सांसद योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यहां पत्रकारवार्ता में कही। उन्होंने कहा की फर्टिलाइजर के पास करीब एक हजार एकड़ जमीन है। आधुनिक तकनीक से बनने वाले नए कारखाने के लिए 450-500 एकड़ जमीन चाहिए। 100 एकड़ जमीन सीमा शस्त्र बल (एसएसबी) को देने के बाद भी एम्स के लिए यहां भरपूर जमीन है। यह जमीन केंद्र की संस्था फर्टिलाइजर कापरेरेशन आफ इंडिया की है। लिहाजा इसके अधिग्रहण में भी कोई दिक्कत नहीं है।  24 मई को प्रधानमंत्री कार्यालय में बैठक थी। इसमें जुलाई में प्रधानमंत्री के गोरखपुर के संभावित कार्यक्रम में क्या-क्या होने हैं, इस पर चर्चा हुई। बात एम्स की आई तो पता चला कि सूबे की सरकार ने जिस जमीन के बारे में प्रस्ताव दिया है, उस पर हाईकोर्ट का स्टे है। मामला लंबा खिंच सकता है। फैसला क्या होगा। तय नहीं। उसी क्रम में मैंने फर्टिलाइजर कैंपस के बारे में सुझाव दिया। पीएमओ को सुझाव पंसद आया। आगे का निर्णय केंद्रीय टीम दौरे के बाद करेगी।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 151 गरीब महिलाओं गैस कनेक्शन वितरित

कुशीनगर:पडरौना ब्लाक परिसर में गुरुवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 151 गरीब महिलाओं को सांसद राजेश उर्फ गुड्डू पांडेय ने निशुल्क गैस कनेक्शन दिया। कहा कि आजादी के 69 वर्ष बाद मोदी सरकार ने गरीबों की चिंता की है। मोदी सरकार ने महिलाओं को सम्मान देने के साथ-साथ पर्यावरण को दूषित होने से बचाने का भी काम किया है। योजना के तहत जनपद में एक लाख अस्सी हजार निश्शुल्क कनेक्शन बीपीएल परिवारों को दिए जाएंगे।इस प्रोग्राम की अध्यक्षता बीजेपी जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने किया।

पडरौना में ई-रिक्शा परिचालन शुरु

कुशीनगर: जिलाधिकारी शंभु कुमार ने गुरुवार दोपहर को नगर के सुभाष चौक पर नगरपालिका के ई-रिक्शा का पूजन कर शुभारंभ किया। नगरपालिका द्वारा नगर के रामधाम पोखरा से रवींद्र नगर धुस तक चलाए जाने के लिए दो ई-रिक्शा उपलब्ध कराया गया है, दोनों रिक्शा सुबह से देर शाम तक चलेंगे।

दुदही में अल्ट्रासाउंड व नर्सिंग होम पर DI की छापामारी

कुशीनगर: जनपद में चल रहे अवैध अल्ट्रासाउंड व नर्सिंग होम पर पर सख्ती करने के जिलाधिकारी के निर्दश पर ड्रग इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने गुरुवार दुदही बाजार में छापामारी की। इससे अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड व नर्सिंग होम संचालकों में खलबली मच गई। छापामारी की सूचना मिलते ही दुकानों के शटर बंद हो गए। उन्होंने दो नर्सिंग होम में अटैच मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया, जिसमें एक का कागजात सही मिला, जबकि दूसरे की प्रक्रिया चल रही है। इस पर डीआइ ने सख्त चेतावनी देते हुए शीघ्र प्रक्रिया पूरी कर लेने का निर्देश दिया।

65 साल में रिटायर होंगे देशभर के डॉक्टर : सहारनपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की बड़ी घोषणा

0

mo

सहारनपुर: केंद्र में बीजेपी नीत एनडीए सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्‍य में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘मैं उत्तर प्रदेश वाला हूं। उत्तर प्रदेश का सांसद हूं अौर उत्तर प्रदेश का सांसद होने के नाते आप सबका आर्शीवाद प्राप्‍त करने का मेरा स्‍वाभाविक मन करता है। आज मैं आपके सामने उस समय आया हूं… जब करीब इसी समय दो साल पहले दिल्‍ली के राष्‍ट्रपति भवन के प्रांगण में हम सब शपथ ले रहे थे। जिस समय हम दो साल पहले वहां शपथ ले रहे थे, उसी समय मैं आज मेरे देशवासियों को मेरे काम का हिसाब देने आया हूं। मैंने लाल किले से कहा था, मैं प्रधान सेवक के रूप में सवा सौ करोड़ देशवासियों की सेवा करने का निरंतर प्रयास करता रहूंगा।’