कुशीनगर :गुरुवार को खड्डा एसडीएम ग्राहक बन खड्डा स्टेशन रोड स्थित मॉडल शॉप का मुआयना करने पहुँच गये जहां उन्होंने एक अंग्रेजी शराब की बोतल खरीदी वहीं दुकान के सेल्समैन ने निर्धारित मूल्य से 15 रूपये अधिक ले लिया।
इसी तरह अन्य ग्राहकों के साथ भी निर्धारित मूल्य से अधिक लिया गया जिस पर एसडीएम अरविंद कुमार ने कार्यवाही करते हुऐ मॉडल शॉप को सीज करा दिया।
कुशीनगर : कसया थानाक्षेत्र के गांव शिवपुर बुजुर्ग में बकरीद के एक दिन पूर्व देवबंदी व बरेलवी मुसलमानो में मामूली बातोँ को लेकर मारपीट हो गया जिसमे दर्जनों लोग चोटिल हुये,कुछ समय के लिये वहा का माहोल पूरी तरह तनाव पूर्ण बना था परन्तु सूचना पर पहुची पुलिस ने मामले को संभाला तथा घायलों को अस्पताल भेजवाया जिससे विवाद शांत हो गया.
बताया जा रहा है की मुर्गा का मीट बेचने वाले बरेलवी मतावलंबी रफीक की दुकान पर मीट लेने पहुंचे देवबंदी मत के मानने वालों के बीच कुछ कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्ष के लोग जुट गए और कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें बरेलवी पक्ष के कपड़ा व्यवसायी आकिब 19, उसके भाई शाकिब 17 घायल हो गए. जबकि दूसरे पक्ष के कई लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है
गौरतलब है की शिवपुर में देवबंदी व बरेलवी पक्ष में इसके पूर्व. भी कई बार आपस में पहले नमाज़ अदा करने को लेकर मारपीट हो चूकी है बरहाल मामला पूरी तरह शांत है.पुलिस एतिहातन नजर बनाये हुये है की बकरीद का त्योहार सभी शांति से मना सके.
कुशीनगर :मंगलवार को खड्डा क्षेत्र के छितौनी बांध के पास छोटी नाव में सवार होकर पाँच किसान बड़ी गंडक नदी पार कर ही रहे थे की अचानक उनका नाव बीच डूब गया जिसमें एक किसान की मौत हो गयी दुसरे किसान जो दुसरो को बचाने के प्रयाश में लापता हो गया जिसका पता नहीं चल पाया है.
ख़बर के अनुसार भेड़ियारी गैनही जंगल के रहने वाले पांच किसान छोटी नाव में सवार होकर नदी पार कर रेता क्षेत्र के नरायनपुर खेतों में कार्य के लिये जा रहे थे की नाव डूब गया जिसमें एक किसान की मौत हो गयी जिनकी पहचान रामदरश के रूप में है वहीं एक विजय बहादुर नाम के किसान लापता हो गये.
वहीं तीन लोगों को ग्रामीणों ने काफी कड़ी मस्कत के बाद बचाने में कामयाब हुये जिन्हें तत्काल ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है.सूचना पर पहुचे एसडीएम ने लापता व्यक्ति की ख़ोज-बीन के लिये गोताखोर को लगवाया जिन्हें कामयाबी नहीं मिली.
कुशीनगर :बीते दिनों हुये सेवरही में सर्राफा व्यवसायी से लूटकांड व गोली चलाने के मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर मामले का ख़ुलासा किया है इस समंध में एसपी अशोक कुमार पाण्डेय ने कार्यलय में प्रेस वार्ता कर
जानकारी देते हुये कहा की सेवरही निवासी संजय वर्मा की तमकुहीराज कस्बे में सर्रफा की दुकान है। 12 अगस्त की शाम को साढ़े सात बजे वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे.उसी बिच बनरहा मोड़ के निकट पीछे से आए दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने संजय का बैग छीनने का प्रयास किया, विरोध करने पर नीतीश ने संजय के पैर में गोली मार दी और उनके पास रहे बैग को लूट कर बनरहा की तरफ फरार हो गए थे.
इस मामले में पुलिस मामला दर्ज कर जाँच कर रही थी इसी बीच लूटकांड में शामिल तमकुही मोड़ से अनुराग सिंह पुत्र श्रीकांत सिंह निवासी पिपराघाट मुल्की टोला थाना सेवरही को गिरफ्तार किया गया तथा’ उसके पास नकद 5700 रूपये तथा लूटकांड के लिये प्रयोग में लाये गये दो बाईक को बरामद किया गया.
अभी भी इस कांड में शामिल तीन बदमाश फ़रार है जिनकी तलास पुलिस कर रही है और सभी ने पुरे प्लानिंग के तहत इस घटना को अंजाम दिया था’.
कुशीनगर : विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गाँव जंगल लाला छपरा में नाबालिग आठ वर्षीय बच्चे का शव गाँव के ही गड्ढे में जिसमे पानी भरा था,मृत बच्चे के परिजनों ने गाँव के ही एक दम्पति पर अपहरण कर तंत्र-मंत्र की क्रियाओ के लिये बच्चे को मारने का आरोंप लगाते हुये थाने में तहरीर दिया है.
ख़बर के अनुसार जंगल लाला छपरा के टोला मटियरवा निवासी हरिलाल का बेटा नीरज (आठ वर्षीय)अचानक शनिवार दोपहर गायब हो गया, शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने ख़ोज-बीन शुरू की परन्तु कही पता नहीं चला.देर रात को गाँव के ही एक व्यक्ति ने गड्ढे में किसी बच्चे की होने की ख़बर परिजनों को दी जहा लोग मौके पर पहुचे तथा लड़के का शव पानी से बाहर निकाला गया बच्चे का शव मच्छरदानी में लिपटा हुआ था.
परिजनों ने गाँव के ही एक दम्पति पर अपहरण कर तंत्र-मंत्र की क्रियाओ के लिये बच्चे को मारने का आरोंप लगाते हुये थाने में तहरीर दिया जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है.
कुशीनगर : पालीथिन पर पूर्ण प्रतिबंध लगने के बाद भी दुकानों पर पालीथिन का प्रयोग जोरों पर चल रहा है इसी को देखतें हुये अब प्रशासन की तरफ से सख्ती करते हुये जुर्माना लगाने के साथ-साथ मुक़दमा दर्ज करने का चेतावनी दिया जा रहा है.
शनिवार को कप्तानगंज एसडीएम प्रमोद कुमार , नगरपालिका के ईओ प्रेम शंकर गुप्त को साथ लेकर कस्बे में दुकानों पर छापेमारी की जहा 10 दुकानों में पालीथिन का प्रयोग होते पाया गया जिस पर एसडीएम ने सभी को फटकार लगाते हुए एक-एक हजार रुपये जुर्माना लगाकर वसूला तथा आगे से पालीथिन का प्रयोग करते पाया गया तो मुकदमा भी दर्ज कराने की बात कही.
कुशीनगर : कसया थाना क्षेत्र के गांव मदनपुर में बुधवार शाम से गायब 12 वर्षीय बालक का शव गाँव के ही दक्षिण नाले में गुरुवार को मिला जहा बच्चे की बेरहमी से हत्या कर फ़ेक दिया गया था.सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.
परिजनों के अनुसार बालक बुधवार की शाम अचानक गायब हो गया जिसे पूरी रात उसकी खोज-बीन की गयी परन्तु कोई सफलता नहीं मिली वहीं जब गुरुवार को गाँव के दक्षिण बहने वाले नाले पर गए तो बालक का शव पड़ा हुआ था.जहा बालक के सिर पर गंभीर चोट व मुंह से खून निकल रहा था तथा गर्दन भी टूटी हुई थी.
पुलिस ने बताया की शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है रिपोर्ट के आने व तहरीर मिलने पर कार्यवाही सुनुचित की जायेगी बरहाल इस पुरे मामले पर पुलिस जाँच कर रही है.
दिल्ली : पुणे कॉसमॉस बैंक मुख्यालय का डाटा हैक कर 94 करोड़ 42 लाख की चोरी का मामला सामने आया है. पुणे के चतुरश्रृंगि थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. जिसमे बताया गया है की बैंक के मुख्यालय के सर्वर को हैक कर वीसा और रूपी डेबिट कार्ड की जानकारी चुराकर विदेशों में तकरीबन 12 हजार बार ट्रांजेक्शन 78 करोड़ निकाल लिए गए है.
तथा भारत में भी 2849 बार ट्रांजेक्शन कर 2 करोड़ 50 लाख रुपये निकाले गए. कुल मिलाकर 94 करोड़ 42 लाख की साइबर चोरी हुई है. ये साइबर डकैती 11 अगस्त को दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे के दौरान की गयी है.इस मामले में हांगकांग की एएलएम ट्रेडिंग लिमिटेड कंपनी पर मामला दर्जा कराया गया है.
कुशीनगर : सोमवार की देर रात खनन की सूचना पर पहुचे कप्तानगंज एसडीएम पर जानलेवा हमला किया गया है बिच-बचाव करने गये एसडीएम के अर्दली को चोट आयी है,तथा वाहन में भी तोड़-फोड़ की गयी है.
मिली जानकारी के अनुसार एसडीएम कप्तानगंज प्रमोद कुमार को सूचना मिली की तहसील के गाव बसहिया उर्फ कप्तानगंज के मदरहवा टोला पर खनन माफियाओं द्वारा अबैध रूप से भारी पैमाने पर खनन कराया जा रहा है.एसडीएम के वहा जाँच करने पहुचते ही खनन माफियाओ से कहा-सुनी के दौरान ही पहले से तैयार बैठी महिलाओं के झुण्ड ने लाठी डंडो से हमला बोल दिया,एसडीएम पर हमला होता देख उनको बचाने गये अर्दली पर हमला बोल दिया.
तथा लाठी-डंडे से लैस महिलाओं ने एसडीएम की सरकारी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया,जहा से एसडीएम किसी तरह जान बचाकर निकले वहीं अर्दली को चोट लगी है.वहीं अब इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन इन सभी महिला हमलावरों तथा खनन माफ़ियो पर सख्ती से निपटने को कह रही है.वहीं एसपी अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि मामला गंभीर है दोषियो पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
कुशीनगर :रविवार की देर शाम तमकुही व सेवरही के अलग-अलग स्वर्ण व्यवसायी को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया जब ये लोग दुकान बंद कर घर को जा रहे थे,रास्तें में रोककर हथियार के बल पर लूटपाट की तथा एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी जो उसके पैर में लगी है जिनका ईलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक पहली घटना तमकुही में तमकुही कस्बा में स्वर्ण व्यवसायी संजय वर्मा s/o विद्या वर्मा को अहीरौली हनुमान सिंह दुर्गा मंदिर के समीप गोली मारकर लूटपाट की गईं. संदीप को मेडिकल कॉलेज रेफ़र कर दिया गया वहीं दुसरे मामला सेवरही निवासी स्वर्ण व्यवसायी सूरज व विजय पुत्र छोटेलाल के साथ भी भूलिया बाजार के समीप हुई जिनसे मारपीट कर लूटपाट की गईं.
घटना की जानकारी होने पर विधायक अजय कुमार लल्लू स्थानीय लोगों और व्यवसायी के साथ सेवरही चौकी पर धरना प्रदर्शन शुरू मिलकर कर दिया जहा मौके पर पहुचे एसओ,सीओ एसपी ने लोगों को आशवासन दिया की दोनोँ घटनाओं को पुलिस 24 घंटे के अंदर खुलासा कर देगी.
जिसके बाद विधायक ने पुलिस के आला अधिकारिओ के आशवासन पर प्रदर्शन ख़त्म कर दिया तथा देर रात मेडिकल कॉलेज में ईलाज करा रहे व्यवसायी संजय वर्मा से मिलने गोरखपुर जाकर मिले जहा व्यवसायी संजय वर्मा के हालत बेहतर बताया जा रहा है.