Home Blog Page 201

शराब की बड़ी खेप और हथियार के साथ दो लोग गिरफ्तार

कुशीनगर :शनिवार को हाटा कोतवाली पुलिस ने महुआरी चौराहें के पास हाइवे से पिकप में भरे पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब तथा 20-20 लीटर के दो डिब्बों में अपमिश्रित शराब की बड़ी खेप पकड़ी है,साथ ही पिकप के साथ चल रहे दो लोगों को भी पकड़ा गया जिनके पास से पुलिस को तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है.

पकड़ें गये व्यक्तिओ की पहचान वरुण सिंह पुत्र शम्भू सिंह निवासी पथरवा थाना तरयासुजान,तथा राजन मिश्रा पुत्र दिनेश मिश्रा निवासी पथरवा थाना तरयासुजान के रूप में हुई है दोनों ने कबूल किया है की हमलोग बाहर से पंजाब निर्मित अंग्रेज़ी शराब लाकर बिहार में खपाते थे.

पुलिस ने इनके विरुद मु0अ0सं0 330/18 धारा 272 भादवि व 60 /72 Ex.Act व मु.अ.सं. 331/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है.

पत्नीं की ह्त्या कर बताया आत्महत्या,पुलिस ने अधजली शव बरामद किया

कुशीनगर :शनिवार को कसया थाना क्षेत्र के गाँव मैनपुर टोला में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर आत्महत्या का रूप बनाने के लिये फंदे से लटकाने का प्रयाश जहा कामयाब न होने पर घर में रखे केरोसिन की तेल से जला कर पुलिस के पास सूचना दी की उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है.

जहा मौके पर पहुची पुलिस व फारेंसिक टीम ने जाँच करते हुये शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया तथा मृतका के पति को हिरासत में ले लिया, बताया जा रहा है की गाँव  मैनपुर टोला रजवाबर में आज शनिवार सुबह अर्जुन सिंह नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी सीमा को किसी धारदार हथियार से हत्या कर दिया उस समय घर के अन्य सदस्य बाहर गये हुये थे.

तथा हत्या को आत्महत्या का रूप बनाने के मिट्टी तेल डालकर जला कर पुलिस को सूचना दे दिया पत्नी ने आत्महत्या कर लिया है पुलिस जब मौके पर पहुची तब शव अधजली रूप में पड़ा था जिसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया तथा अर्जुन को अपने साथ लेती गयी.

 

 

कृषि मंत्री सुर्यप्रताप शाही ने सपा जिलाध्यक्ष को भेजा कानूनी नोटिस

कुशीनगर :कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कुशीनगर सपा जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी द्वारा देवरिया में बालिका संरक्षण गृह में यौन शोषण के मामले में उनका नाम घसीटने पर मानहानि किए जाने का कानूनी नोटिस भेजा है।

जिसमे उन्होंने कहा है की बिना प्रमाण के अनर्गल आरोप लगाए जाने से समाज में प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। उन्होंने 30 लाख रुपये क्षतिपूर्ति के लिए क्षमा मांगने को कहा है। अन्यथा की स्थिति में न्यायालय में मुकदमा करने की चेतावनी दी है।

गौरतलब है कि सपा जिलाध्यक्ष देवरिया प्रकरण में पार्टी द्वारा तय प्रदर्शन में भाग लेने जाते वक्त तरकुलवा थाना के मुंडेरा पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुऐ कहा था कि मंत्री सूर्यप्रताप शाही पर गृह जनपद में बच्चियों के साथ बलात्कार व उनका शोषण का आरोप प्रशासन के मिलीभगत से होने का लगा दिया.साथ ही बालू खनन व अन्य मामलो को भी उनसे जोड़ दिया था।

देवरिया शेल्टर होम प्रकरण की जाँच, सीबीआई से कराने को मुख्यमंत्री का ऐलान

कुशीनगर देवरिया शेल्टर होम प्रकरण को अत्यंत गंभीर मामला मानते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी जांच सीबीआई से कराने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने देर शाम संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”देवरिया की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. इसकी गंभीरता को देखते हुए दोपहर में बैठक की थी. बालिकाओं के बयान और अन्य स्थितियों को देखते हुए मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए ही इसे सीबीआई को भेजने का निर्णय किया गया है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने स्तर से एसआईटी का गठन किया है, जो इस पूरे प्रकरण की जांच करेगी और उसकी मदद एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) करेगी. योगी ने कहा कि बाल कल्याण समिति ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं किया, इसलिए उसे निलंबित करने का फैसला किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो बालिकाएं बरामद हुई हैं, उन सभी को वाराणसी में सुरक्षित स्थानांतरित करने का आदेश किया जा चुका है. जो बालक मिले हैं, उन्हें भी बाल संरक्षण गृह में स्थानांतरित करने के आदेश दिये जा चुके हैं.

सपा जिलाध्यक्ष ने मंत्री सूर्यप्रताप शाही पर लगाया बड़ा आरोंप,बीजेपी कार्यकर्ताओं में रोष

कुशीनगर : देवरिया बालगृह घटना एवं नारी उत्पीड़न के खिलाफ मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने देवरिया में नेता बिरोधी दल रामगोविन्द चौधरी जी के नेतृत्व मे विशाल धरना प्रदर्शन किया.जहा सभी ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा.

उसी क्रम कुशीनगर सपा जिलाध्यक्ष मुहम्मद इलियास अंसारी अपने जिले के सपा कार्यकर्ताओं व नेताओ के साथ प्रदर्शन में भाग लेने जा रहे थे परन्तु देवरिया पुलिस-प्रशासन ने जगह-जगह उन्हें रोकने का प्रयाश किया जिससे कई घंटो तक रास्तें में प्रमुख चौराहों पर प्रदर्शन किया.

उसी दौरान सपा जिलाध्यक्ष ने सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही के गृह जनपद में बच्चियों के साथ बलात्कार व उनका शोषण का आरोप प्रशासन के मिलीभगत से होने का लगा दिया.साथ ही बालू खनन व अन्य मामलो को भी उनसे जोड़ दिया.साथ ही सूर्यप्रताप शाही के इस्तीफे की मांग करते हुए, इस कुकर्म में लिप्त सभी आरोपियों को कठोर से कठोर सजा की मांग करते हुये राज्यपाल से सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की.

सोशल मीडिया पर उनका बयान आने के बाद सूर्यप्रताप के समर्थक व बीजेपी के कार्यकर्ता उनसे माफ़ी की मांग कर रहे है.बरहाल यह मामला जिले की सोशल मीडिया में छाया हुआ है.

सलेमगढ़ पीएनबी बैंक में चोरों ने लगायी सेंध,पुलिस जाँच में जुटी

कुशीनगर :जिले के सलेमगढ़ स्थित पीएनबी बैंक में चोरों ने सोमवार की रात दिवाल में लगे ग्रील तोड़कर बैंक में जा घुसे जहां उन्होंने सबसे पहले बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों को अपना निशाना बनाया।उसके बाद चोरों ने स्ट्रांग रूम के ताले व लाकर को तोड़ने का प्रयास किया जहां वह नाकामयाब रहे। जिससे बैंक में नकदी रुपयों को नुकसान नहीं पहुँचा पाये।

इस मामले का ख़ुलासा मंगलवार सुबह हुआ तब स्थानीय तरयासुजान पुलिस व बैंक के अधिकारी मौक़े पर पहुँच जाँच किये। बरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

देवरिया बालिका गृह मामले में डीएम व डीपीओ पर कार्यवाही

देवरिया :जिले में मां विंध्यावासिनी बालिका संरक्षण गृह में देह व्यापार के आरोप लगने के बाद प्रदेश सरकार में हड़कंप मचा हुआ है. मामले में सीएम योगी ने महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को तलब किया है.साथ ही उन्होंने डीएम देवरिया सुजीत कुमार और डीपीओ को हटाने के निर्देश दिए हैं.

मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने मीडिया को बताया कि मामले में डीएम को हटा दिया गया है. वहीं पूर्व के डीपीओ अभिषेक पांडेय को सस्पेंड किया गया है. वहीं पूर्व चार्ज में रहे दो अधिकारीयो नीरज कुमार और अनुज सिंह के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं.

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को 12 घंटें का समय देते हुए सभी सरकारी और गैर सरकारी शेल्टर होम की जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा है.

व्यापारी राहुल हत्याकांड का 24 घंटे के अंदर खुलासा,दोस्त ही निकला हत्यारा

कुशीनगर : शुक्रवार की रात से गायब युवा व्यापारी राहुल गुप्ता की अपहरण और हत्या कांड मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के अंदर दोषियों को पकड़ लिया है. इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी  अशोक कुमार पांडे ने बताया कि राहुल की दुकान के बगल में ही अरमान नाम के युवक की दुकान है,जो राहुल का दोस्त भी था।

हर दिन के तरह  शुक्रवार को भी राहुल ने अपने दोस्त अरमान से पुरानी गाड़ी पिकअप को बेचने के बाद पैसे रखने और दूसरी पुरानी गाड़ी खरीदने का पूरा प्लान दिन में साझा किया था इसके पश्चात अरमान के मन में पैसे को लेकर लालच आ गया.

शुक्रवार की रात राहुल के साथ ही गाड़ी पर गया पहले से बनाए प्लान के अनुसार दोनों जब सुमही खुर्द मोड़ पर    पहुंचे तो अरमान पहले से तय प्लान के तहत वहां अपने गाँव के अपने सहयोगियों  ब्रिजकिशोर और जमालुद्दीन के साथ मिलकर पैसा छिनने लगा जहां  राहुल की जेब से ₹1700 मिले जबकि अरमान को अनुमान था कि पिकअप बेचकर पैसा अपने पास रखा है.छिनौती का विरोध करने पर राहुल के सर में बस द्वारा वार कर दिया गया जिससे राहुल वहीं पर अचेत होकर गिर पड़ा उसके शरीर में कोई हरकत ना देख उसको ठिकाने लगाते हुए उसे नहर में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई.

पुलिस तीनों आरोपियों अरमान, बृजकिशोर, तथा जमालुद्दीन की निशानदेही पर मृतक की बाईक ,हत्या के प्रयोग हुये बाँस डंडे बरामद करते हुए इन्हें जेल भेज दिया है।

व्यपारी की अपहरण के बाद हत्या, शव नहर के पास मिला

कुशीनगर :शुक्रवार की रात अपहृत व्यापारी की अपहरणकर्ताओ ने हत्या कर दी शनिवार को व्यापारी का शव पटहेरवा क्षेत्र के ही सुमही गाँव के पास से बहने वाली नहर के पास मिली है।
बताया जा रहा है की तुर्कपट्टी क्षेत्र के लाला गुरवलिया निवासी राहुल गुप्ता पटहेरवा के बनकटा स्थित गैस एजेंसी के बगल में गैस रिपेयरिंग की दुकान चला थे शुक्रवार की रात घर लौटते समय उनका अपहरण हो गया। जहां से अपने भाई को फ़ोन कर चार लाख़ रूपये लेकर आने को कहा तथा उस समय बहुत ही घबराया हुआ था। वही व्यापारी का शव शनिवार रात्रि के मध्य नहर के पास मिला है।

एपी तटबंध के जंगलीपट्टी का बंधा पहुचा, ख़तरनाक स्थिति में ग्रामीणों में दहशत

कुशीनगर : एपी तटबंध के जंगलीपट्टी का बंधा ख़तरनाक स्थिति में पहुच चूका है जिसको तत्काल रोकने के लिये स्थानीय विधायक अजय कुमार लल्लू की अगुआई में ग्रामीण लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन कर रहे है आज मौके पर डीएम व एसपी मौके पर पहुचे जहा लोगों ने अपना मांग पत्र सौपा.तथा बंधे के हालात से अवगत कराया.

वहीं विधायक ने शासन व प्रशासन पर हमला बोलते हुये कहा की एपी तटबंध पर जंगलीपट्टी किमी 1.00 पर स्पर 70% तक कट गया हैं,ग्रामीणों में दहशत हैं और ग्रामीणों का पलायन भी शुरू हो गया हैं लेकिन मौजूदा सरकार और उसके नुमाइंदे सत्ता के नशे में मगरूर हैं. सिर्फ़ भाषणबाजी से सत्ता चलाने वालों का जनता के भावनाओं से,जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं हैं तथा ठोस कार्यवाही न होने तक प्रदर्शन जारी रहेगी.

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष तमकुही अशोक पटेल,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सेवरही डा. जेबी सिंह,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तमकुही डा. प्रभु गुप्ता,बूटाई प्रसाद ग्राम प्रधान जंगलीपट्टी,रामायण पटेल ग्राम प्रधान परसा,सोहन यादव पूर्व ग्राम प्रधान जंगलीपट्टी,प्रभु कुशवाहा,हीरालाल कुशवाहा,

शर्मा यादव,विनीत गुप्ता,राजेश सिंह,राकेश सिंह,हेमंत सिंह,प्रभु सिंह,मुन्ना यादव,योगेंद्र यादव,जयप्रकाश निषाद सहित तमाम साथी मौजूद रहे .