Home Blog Page 199

कुशीनगर और गोपालगंज के पुलिस अधिकारियों की हुई बैठक

कुशीनगर : कुशीनगर और बिहार के गोपालगंज पुलिस अधिकारिओ की बैठक अपराध और अपराधियों पर नियत्रण रखने और आपसी सहयोग को लेकर कसया के होटल में हुई.जहा निर्णय लिया गया कि बार्डर पुलिस सूचनाओं का आदान-प्रदान कर अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाएंगे.

क्योंकि यूपी में अपराध करने के बाद अपराधी बिहार में चले जाते हैं इसी तरह बिहार के अपराधी उत्तर प्रदेश में चले आते हैं इसकी रोकथाम के लिये आपसी सूचनाऔ का साझा करना तथा दोनों तरफ के आये अपराधियो को पकड़ने में सहयोग की सहमती बनी.

इस दौरान कुशीनगर एसपी अशोक कुमार पांडेय एसपी गोपालगंज रसीद खां, एएसपी हरिगो¨वद मिश्र, एसडीपीओ गोपालगंज, सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह, सीओ कसया ओमपाल सिंह, थानाध्यक्ष कटेया गौतम अन्य लोग मौजूद रहे.

पडरौना क्षेत्र के सुसवलिया में छोटी बच्ची की पिता ने किया हत्या

कुशीनगर : पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के गाँव सुसवलिया में शराबी पिता ने अपनी दुधमुंहे बच्ची की हत्या कर दी तथा उसे ठिकाने लगाने के लिये गाँव से कुछ दुरी पर फ़ेक दिया हालाकि मृतक बच्ची की माँ ने शिकायत पुलिस से की जिस पर पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ की तथा निशानदेही पर बच्ची की शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया.

बताया जा रहा है की बुधवार रात गाँव सुसवलिया के शम्भू पुत्र शंकर प्रसाद को एक दिहाड़ी मजदूर है अपने कार्य के बाद नशे में रात को घर लौटा किसी बात पर अपनी पत्नी से झगड़ा करने के दौरान गुस्से में उसने 24 दिन की बच्ची को जमीन पर पटक दिया जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी.

तथा उसे ठिकाने लगाने के लिये घर से दुरी पर बच्ची को फ़ेक दिया, बच्ची को अपने आखोँ के सामने यह होता देख माँ ने चीखते चिलाते रोते हुये पुलिस को सूचना दी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बच्ची की शव बंरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया.

फर्जी ख़बरों से बचने के लिये व्हाट्सएप ने शुरू किया रेडियो पर अभियान

कुशीनगर :मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप ने बुधवार देर रात कहा कि वह फर्जी खबरों के प्रसार पर रोक लगाने की कोशिशों के तहत देश के विभिन्न राज्यों में रेडियो के माध्यम से मुहिम की शुरुआत कर रही है. इसके तहत लोगों को ‘फारवर्ड’ के रूप में प्राप्त संदेशों को आगे साझा करने से पहले उनकी सत्यता परखने के लिए कहा जाएगा.

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि ऑल इंडिया रेडियो के बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में स्थित 46 हिंदी स्टेशनों से इस मुहिम का प्रसारण शुरू कर दिया जाएगा. प्रवक्ता ने कहा कि अभी यह हिंदी में शुरू होगा व अगले कुछ सप्ताह में इसे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में शुरू करने की योजना है. इनमें लोगों को कोई संदेश अग्रसारित करने से पहले उनकी सत्यता परखने के लिए कहा जाएगा.

जैसा की आप जानते है पिछलें कुछ दिनों व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया पर फर्जी ख़बरों के चलते देश में जगह कई हिसक वारदात हुये कई लोगों की जान चली गयी जिससे मुखत: व्हाट्सएप की खूब किरीकिरी हुई तथा तहत सरकार ने व्हाट्सएप पर दबाव बनाया जिससे अब लोगों को फर्जी ख़बरों के प्रति सचेत रहने के लिये उचित माध्यम का प्रयोग कर जागरूक कर रहा है जिसमे रेडियो भी शामिल है.

तमकुहीराज एसडीएम त्रिभुवन प्रसाद हुए कार्य मुक्त

कुशीनगर : ईमानदार कर्तब्यपरायण व स्वच्छ छवि के एसडीएम त्रिभुवन कुमार तमकुही तहसील का कार्यभार लेते ही राशन शराब माफियाओ व अबैध कारोबारियो पर नकेल कसना सुरु कर दिया, इनकी कमर टूटने लगी इससे तिलमिलाये माफियाओ ने स्थानांतरण के जुगत पड़ गए दो महीने भी नही हुए थे की माफिया कामयाब हुए और स्थानांतरण का फरमान प्रशासन द्वारा जारी कर दिया गया, तमाम प्रयासों के बाद भी नहीं रुका एसडीएम तमकुही का तबादला,
सूत्रों के अनुसार विभागीय स्तर पर एसडीएम त्रिभुवन प्रसाद को कार्यमुक्त किया जा चुका है अब अवैध कारोबारी और तस्करों की चांदी, एक ट्रक सरकारी राशन पकड़ने के बाद राशन माफियाओ ने एसडीएम को हटाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया,एसडीएम को कार्यमुक्त किये जाने के बाद तमकुही तहसील के लोगो में उबाल आने की संभावना फिर खड़ा हो सकता है आंदोलन।
रिपोर्ट : मुन्ना राय ,सौ- समाचार दस्तक

एक महीनें से दौड़ रही मुक़दमा दर्ज कराने को, नहीँ हो रही सुनवाई

कुशीनगर :कसया थाने के गांव मथौली में बीते 21 जुलाई को दरवाजे पर खड़ी बोलेरो चोरी की मामला दर्ज कराने को लेकर पीड़ित परेशान है परन्तु अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं किया गया है,प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर सरकारों के आदेश थाने पर जाकर बौनी साबित हो जा रही है.

जानकारी के अनुसार गांव मथौली की मैसूर निशा का बोलेरो रिज़र्व चलता था प्रतिदिन शाम को गांव के प्राथमिक विद्यालय के बगल में स्थित मकान के दरवाजे पर खड़ा किया जाता था. घटना के दिन शाम को गाड़ी चलकर आई और दरवाजे पर खड़ी कर घर के लोग सोने चले गए, भोर में उठे तो बोलेरो गायब थी उसी दिन थाने में तहरीर सौपी गयी परन्तु अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ.

 

मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में बोलेरों गिरने से महेंद्रा फाइनेंस कर्मचारी की मौत

कुशीनगर : मंगलवार को नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के खैरटिया गांव के सामने मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में अनियंत्रित होकर बोलेरो गिरने से एक की मौत हो गई तथा दूसरे व्यक्ति किसी तरह बचने में कामयाब हुये जो घायल बताये जा रहे है।

मृतक अरूण पांडेय फाइनेंस कंपनी में एडवाजर के पद पर कार्यरत थे जो गोरखपुर के सिंघड़िया के रहने वाले थे।

बिजली विभाग के सब स्टेशन निर्माण में घटिया स्तर के सामानों का हो रहा प्रयोग

कुशीनगर : पटहेरवा थाना के बगल में बन रहे बिजली विभाग का सब स्टेशन में नियमो को ताक पर रख जम कर धड़ल्ले से घटिया सामग्री का प्रयोग किये जाने का मामला सामने आ रहा है। उल्लेखनीय है कि सरकार लोगो के जरूरतों को देखते हुए व बिजली सुचारू रूप से सबको मिल सके इस लिए सब स्टेशन का निर्माण पटहेरवा में हो रहा हैं।

लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सम्न्धित जिम्मेदार जेई व ठीकेदार के मिलीभगत व अपने निजी स्वार्थ के लिये सफेद बालू दो नम्बर की ईंट व 12.1की मसालों से दीवार की चुनाई धड़ल्ले से चल रहा है। इस सम्बन्ध में त्रिभुवन कुमार उप जिलाधिकारी महोदय का कहना है कि निर्माण कार्य मानक के अनुसार नही पाया गया तो सम्बन्धित जेई की तनख्वाह काट कर सही निर्माण कार्य कराया जाएगा।

रिपोर्ट-मुन्ना राय जी ,सौ०- समाचार दस्तक

डीएम ने बचाई दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान,आमलोग बने रहे तमाशाबीन

कुशीनगर :शनिवार शाम को साखोपार के पास एक व्यक्ति वाहन से घायल हो गया सड़क किनारे दर्द से कराह रहा था परन्तु मौके पर पहुचे आस-पास और राहगीर लोग केवल तमाशाबीन बन देखते रहे किसी ने एम्बुलेंस बुलाने या मदद को आगे नहीं आया.

इसी बीच मार्ग से गुजर रहे डीएम अनिल कुमार सिंह ने भीड़ देख गाड़ी रोकवाया तथा घायल व्यक्ति को अपनी गाड़ी में लेकर जिला अस्पताल ले गये जहा सही समय पर उपचार मिलने से घायल व्यक्ति की जान बच पाई.डीएम ने घायल व्यक्ति से पता पूछ उसके घर वालो को सूचित कराया जहा परिजन जिला अस्पताल पहुचे डॉक्टर ने बताया की अगर समय से ईलाज नहीं मिलता तो जान जा सकता था.

घायल व्यक्ति का नाम हरिकेश प्रजापति पुत्र सूर्यनाथ प्रजापति जो गाँव बेलवाखुर्द थाना तुर्कपट्टी के रहने वाले है.डीएम अनिल कुमार सिंह की पहल से एक व्यक्ति की जान बच पाई जो बहुत ही सरहनीय कदम है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाये कम है.वहीं घटनास्थल पर लगी भीड़ केवल तमाशाबीन बनी रही मोबाइल से फ़ोटो बनाते रहे.

पुलिस वर्दी पहनकर बदमाशों ने असली पुलिसकर्मी से की लूटपाट

देवरिया : रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के चईयापुर चौराहे के नजदीक पुलिस की वर्दी पहन बदमाशों ने असली पुलिसकर्मी से लूटपाट करने का मामला सामने आया है पीड़ित कर्मी महराजगंज जिले में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात है जो रक्षाबंधन पर अपने घर पर आया हुआ था.

ख़बर के अनुसार शनिवार को शैलेश जो पुलिस महकमे में महराजगंज जिले में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर कार्यरत है किसी कार्यवस कसया जाने के दौरान रास्ते में पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति ने उनसे बाइक पर लिफ्ट मांगी जिस पर अपने विभाग का समझ बैठा लिया.

आगे जाकर चईयापुर चौराहे के नजदीक सुनसान जगह देख वर्दी पहने बदमाश ने शैलेश से बाइक रोकने कहा वहा रुकते ही अन्य दो बदमाश भी आ गये तथा तीनों ने शैलेश की पिटाई के साथ-साथ जेब में रखे 40 हजार रुपए नगदी, मोबाइल और सोने की अंगूठी लूट फ़रार हो गये.

कागज की गड्डी देकर जालसाजी कर पैसे लूटने वाले दो गिरफ्तार

कुशीनगर :शुक्रवार को सुकरौली पुलिस चौकी पुलिस ने दो शातिर जालसाजो को पकड़ने में कामयाबी पाई जो बैंको के आस-पास रहते थे तथा पैसे निकालने आये लोगों को अपना शिकार बनाते थे,वे लोगों को अपने बातों में उलझाकर कागज की गड्डी थमा पैसे लेकर फ़रार हो जाते थे.

इस तरह की घटना पिछले दिनों हुई थी जहा जालसाजो ने एक अरविन्द पुत्र जगदीश से चार हजार रूपये लेकर फ़रार हो गये थे जिसके शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ़ जालसाजी का मामला दर्ज किया था इसी क्रम में सुकरौली चौकी प्रभारी निरंजन राय ने सद्दाम हुसेन पुत्र नूरेन निवासी सुबुधिया थाना अहिरिली बाजार, और गुलशन अरोरा पुत्र बिनोद अरोरा को एक कट्टा, कारतूस और कागज की गड्डी और 2500 रुपये के साथ पकड़ा जिन पर जालसाजी और आर्म्स एक्ट में कार्यवाही की गयी है.