Home Blog Page 206

भीख मगवाने के लिये बच्ची का किया था अपहरण,हुआ गिरफ़्तार

कुशीनगर :कसया थानाक्षेत्र से एक नाबालिग बच्ची का अपरहण भीख मगवाने की कार्य के लिये किया गया था इस समंध में मुखबीर द्वारा ख़बर मिलने पर पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुये 24 घंटे के अंदर कसया ओवरब्रिज के पास से बच्ची को बरामद कर अपहरणकर्ता को पकड़ लिया.

मिली जानकारी के अनुसार बबिता देवी पत्नी राजाराम निवासी धुरिया भाठ थाना कसया जनपद कुशीनगर दिनांक 13.03.18 को स्वयं की पुत्री प्रियंका के अपहरण की सूचना थाना कसया दर्ज करायी थी, कसया पुलिस द्वारा गम्भीरता से लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए अन्दर 24 घन्टे अपह्रता प्रियंका उम्र 6 वर्ष को अभियुक्त बच्चन पुत्र मुनेसर के कब्जे से बरामद कर लिया गया.

जब वह बच्ची को लेकर कही बाहर भागने के फिराक में गोपालगढ़ ओवरब्रिज के पास वाहन का इन्तजार कर रहा था, पूछताछ में अभियुक्त बच्चन ने बताया कि वह भिक्षाटन का काम शहरों में घूमकर करता है तथा बच्ची को इसी उद्देश्य से उठाया था, कि वह बच्ची को विकलांग बनाकर उसे दिखाकर भीख मांगगें उससे अच्छी आमदनी होगी.

पुलिस ने अभियुक्त के ख़िलाफ़ धारा 363 A IPC के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है वहीं अपहृता बालिका को उसके परिजनो के हवाले किया गया पुलिस की इस कार्यवाही से अपहृता के परिजनो व आम लोग काफी खुश है.

तरयासुजान में भारी मात्रा में नकली अवैध शराब की बरामदगी

कुशीनगर :मुखबीर के सूचना के आधार पर तरयासुजान पुलिस ने बुधवार की रात थानाक्षेत्र के बहादुरपुर में हफुआ जाने वाले रोड पर 01 अभियुक्त शमशाद अंसारी पुत्र अब्दुल मजीद अंसारी सा0 बगही थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को 01 स्कर्पियों (नम्बर UP-57-J-6511) मे रखी 30 पेटी अंग्रेजी नकली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.

पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि शराब को बिहार ले कर जा रहा था, पकड़े गये शराब की कीमत मय गाड़ी से करीब 12 लाख रूपये बतायी जा रही है.पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के ख़िलाफ़ मामला दर्ज करते हुये जेल भेज दिया है.

कुशीनगर इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर प्लेन का हुआ ट्रायल

कुशीनगर :शुक्रवार को कुशीनगर में बन रहे इंटरनेशनल एअरपोर्ट के रनवे पर राज्य सरकार के 6 सीटर किंग एयर प्लेन उतारकर ट्रायल किया गया साथ ही प्लेन में आई टीम ने मालवाहक विमान चलाने से जुड़ी संभावनाओं को देखा.टीम के प्रमुख ने मीडिया को बताया की हवाईअड्डा अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार बनाया गया है. इसको और विकसित करने को लेकर यात्री सुविधाओं के साथ-साथ माल के भी आयात-निर्यात को लेकर यह हवाई अड्डा सफल साबित होगा, इस हवाईअड्डे पर बोइंग के साथ एयरबस उतर सकता है.

जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने कहा कि निर्माण को लेकर बचे कामों को तीन माह के भीतर पूरा कर चालू कर दिया जायेगा.एटीसी बिल्डिंग का काम शुरू हो चुका है, जो इस वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जायेगा.

इस दौरान डीएम आंद्रा वामसी ने एडीएम कृष्णलाल तिवारी व एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

वहीं एअरपोर्ट रनवे पर प्लेन द्वारा ट्रायल करने पर कुशीनगर से सांसद राजेश पाण्डेय ने लिखा है की आज का दिन कुशीनगर के व्यापक सकारात्मक परिवर्तन एवं चतुर्दिक विकास के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। मैंने कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटनस्थल और तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने का अनुरोध किया था, लेकिन केन्द्र सरकार की ओर से यहां कार्गो हब सेवा शुरू करने की तैयारी ऐसा ही है, जैसे ‘सोने पर सुहागा.

 

जिले की 25 सड़के होगी गड्ढामुक्त,केंद्र व राज्य से धन की मिली मंजूरी

कुशीनगर : कुशीनगर की जनता के लिए खुशखबरी है.आखिरकार हमारी-आपकी कोशिशें रंग लाईं और लम्बे समय से जारी इंतजार खत्म हुआ. अब हमारे अपने जिले की सड़कें गड्ढामुक्त होंगी-चमचमाएंगी. केन्द्रीय सड़क निधि और राज्य सम्पर्क योजना के तहत जिले की 25 सड़कों के निर्माण के लिए धन आवंटित किया गया है यह बाते कुशीनगर से सांसद राजेश पाण्डेय ने अपनी फेसबुक पेज लिखा है.

जहा उन्होंने इसकी कुल लागत 138  करोड़ रूपयें बताया है तथा इसके लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को आभार प्रकट किया है.

कुशीनगर जनपद में केंद्रीय सड़क निधि से 7 सड़कों का कायापलट होना है जिनमे

 

 

 

 

 

शामिल है.तथा राज्य सड़क निधि के तहत 18 सड़को का कार्य होना है जिसमे

 

 

 

 

 

शामिल है.

हत्या के मामले में पकड़ें गयें दोनों भाईयो को ग्रामीणों ने बताया निर्दोष

कुशीनगर :जटहा पुलिस द्वारा 27 फ़रवरी को थानाक्षेत्र के घूरछपरा निवासी पूर्णवासी की दो माह से गायब बेटी की शव कंठी छपरा के पोखरे में मिली थी. इस मामले में पुलिस ने घूरछपरा निवासी दो सगे भाइयों पर हत्या का खुलासा कर जेल भेज दिया था.

परन्तु सोमवार को घूरछपरा गाँव के सैकड़ो ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुच कर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा तथा पुलिस द्वारा दोनोँ भाईयो को फर्जी तरीकें से इस मामले में फ़साने का आरोप लगाया साथ ही इस पूर्ण मामले की सीबीआई से जाँच कराने की मांग की.

ग्रामीणों का कहना है की मृतका के माता-पिता घटना के दो दिन पूर्व बेटी को बेरहमी से पीटा था तथा दोनों भाइयों को फर्जी तरीके से फंसाया गया है इसकी सही तरीके से निष्पक्ष जाँच होनी चाहियें.

जिले में 21 दरोगा बने इंसपेक्टर,एसपी ने स्टार लगाकर किया सम्मानित

कुशीनगर :रविवार को पुलिस लाईन के सभागार कक्ष में जिले के 21 उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने उपनिरीक्षकों को एसपी यमुना प्रसाद व एएसपी हरिगोविन्द मिश्र ने स्टार लगाकर सम्मानित किया.तथा उनकें अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव निष्ठा भाव से कार्यशील रहने हेतु प्रेरित किया.

21 उपनिरीक्षक को निरीक्षक पद पर प्रमोशन पाने वालो में दिलीप कुमार पाण्डेय, विनय कुमार पाठक, अजय कुमार सिंह , सत्येनद्र कुँवर, पुरूषोत्तम प्रसाद यादव, श्री प्रकाश यादव, रशीद खाँ, पुनांग पुंगव सिंह, निर्भय कुमार सिंह, चौथी राम यादव, गजेन्द्र राय, विभा पाण्डेय, शिवमनोहर यादव, रामकृष्ण यादव, अरूण कुमार, श्यामलाल यादव, विनोद कुमार कौल, रामआसरे यादव, शाह मोहम्मद, कन्हैया यादव, एवं शेष बहादुर सिंह शामिल है.

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सहित अपर पुलिस अधीक्षक, क्षे0 सदर, प्रतिसार निरीक्षक, वाचक पुलिस अधीक्षक, पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक व अन्य अधि0/कर्म0 गण मौजूद रहें.

होली पर खपाने के लिये ले जा रहे अवैध अंग्रेजी शराब को पुलिस ने पकड़ा

कुशीनगर : गुरुवार को पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने सरया खुर्द नहर पटरी के पास से वाहन पिकअप नं0 UP.57T.5615 में लदा 200 पेटी डालफिन व्हीस्की पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब व अभियुक्त नन्हे गोड़ पुत्र परशुराम गोड़ निवासी  कोईन्दी बुजुर्ग थाना तरया सुजान कुशीनगर के पास से एक अदद तमन्चा व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया, जो बिहार की तरफ ले जा रहे थे

.जिसकी कीमत गाड़ी सहित लगभग 10 लाख रुपये है जिसके संम्बन्ध में थाना स्थानिय पर मु0अ0सं0 93/018 धारा 60 आबकारी अधिनियम व मु0अ0सं0 94/018 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर जेल भेज दिया है.

 

लड़की की हत्या कर पोखरे में फेकने के मामले में दो गिरफ़्तार

कुशीनगर :पिछलें दिनों 23/02/2018 को ग्राम कण्ठी छपरा के पोखरे से एक प्लास्टिक को बोरे में अंजनी सैनी पुत्री पूर्णवासी सैनी का शव मिला। जिसके संम्बन्ध में मृतका के परिजनों द्वारा थाना जटहा बाजार पर मु0अ0सं0-35/18 धारा-302/201 भा0द0वि0 बनाम दीलीप गुप्ता पुत्र विद्य़ासागर गुप्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया गया था।

तथा हत्या के विवेचना में दीपक गुप्ता पुत्र विद्यासागर गुप्ता निवासी घूर छपरा, थाना- जटहाँ बाजार का नाम भी प्रकाश में आया। जहा पुलिस ने मंगलवार को दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका अंजनी सैनी और दिलीप गुप्ता के बीच प्रेम समंध था परन्तु इससें पीछा छुड़ाने के लिये भाई के साथ मिलकर गला दबा कर हत्या कर दिया.

जिसका ख़ुलासा एएसपी हरिगोविन्द मिश्र ने एसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता में किया जहा उन्होंने बताया की पुलिस द्वारा पूछताछ से दोनों अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल किया है। मृतका अंजनी से छुटकारा पाने के लिए अभियुक्तगण द्वारा अंजनी सैनी का गला दबाकर जान से मार कर साक्ष्य को छिपाने की नियत से प्लास्टिक के बोरे में शव को भरकर ग्राम कण्ठी छपरा के पोखरे में फेंक दिया गया था।

पुलिस ने मु0अ0सं0-35/18 धारा-302/201 भा0द0वि0 में दोनों अभियुक्तो दिलीप गुप्ता पुत्र विद्य़ासागर गुप्ता और दीपक गुप्ता पुत्र विद्यासागर गुप्ता पर कार्यवाही करते हुये जेल भेज दिया है. गिरफ्तार करने वाली टीम में SO श्री सत्येन्द्र कुँवर,का0 अम्बुज कुमार राय,का0 महेन्द्र यादव,का0 अभयदीप शामिल रहे.

तमकुहीराज में बालू खनन मामले पर कहासुनी के बाद हुई मारपीट

कुशीनगर :रविवार को तमकुहीराज क्षेत्र के विरवट कोन्हवलिया में बालू खनन पट्टा निरस्त करने और बालू खनन कराने की मांग को लेकर हुये दो पक्षों में हुये कहासुनी के बाद मारपीट में दो लोगों के जख्मी होने की खबर है

बताया जा रहा है की स्थानीय विधायक अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में लगातार 23वें दिन धरना दे रहे ग्रामीणों और जिला प्रशासन द्वारा आवंटित बालू खनन पट्टे से खनन कराने को लेकर बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई.जिसमे दनियाड़ी निवासी संजय राय व पिपरा मिश्र  निवासी मंटू राय को काफी चोटें आईं जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया.अब इस घटना को लेकर क्षेत्र मे तनाव का माहौल बन गया है.

वहीं पट्टा निरस्त करने की मांग को प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि धरनास्थल पर पहुंचे कुछ लोग धरना समाप्त करने का दबाव बनाते हुए सभी को अपशब्द का प्रयोग करते हुए मारपीट पर उतारू हो गये.दूसरी ओर घायलों का आरोप है कि विधायक के इशारे पर मारपीट की गयी है.जबकि इस घटना के दौरान विधायक अजय कुमार लल्लू मौके पर मौजुद नहीं थे इस पुरे मामले पर पुलिस तहरीर मिलने पर कार्यवाही की बात कह रही है.

महीनों से गायब लड़की का शव गाँव के पोखरे से मिला

कुशीनगर:शुक्रवार को जटहां बाजार थाने के ग्राम घूर छपरा में लगभग डेढ़ माह से गायब युवती की लाश गांव के नजदीक पोखरे से मिली.वहीं परिजनों ने शव की पहचान अंजली सैनी के रूप में कर गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया.जिसकी जाँच पुलिस कर रही है.

बताया जा रहा है की अंजलि सैनी नाम की युवती, बीते 27 दिसंबर को दोपहर गांव की ही एक सहेली से मिलने की बात कह कर घर से निकली परन्तु घर नहीं लौटी परिजनों द्वारा सभी जगहों पर छानबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका उसके बाद पिता ने थाने पहुंच तहरीर देकर इसकी सूचना दी पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवती की तलाश कर रही थी.

शुक्रवार को लोगो द्वारा गाँव के पोखरे पर शव देखने पर ख़बर आग की तरह फैल गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. पिता ने गांव के ही युवक पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है जिसकी पुलिस जाँच कर कार्यवाही की बात कह रही है.