Home Blog Page 205

स्कूल बस अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकराया बड़ा हादसा टला

कुशीनगर :मंगलवार को पटहेरवा थानाक्षेत्र के गाँव नदवा व विशुनपुरा के मध्य बच्चों से भरी एक बस बिजली के खम्बे से जा भिड़ी जिसमे बिजली प्रवाहित हो रही थी,संजोग अच्छा था की बिजली का तार टूट कर बस पर नहीं गिरा वरना बहुत ही बड़ा दर्दनाक हादसा घटित हो सकता था.

बताया जा रहा है की क्षेत्र के जौराबाजार चौराहा पर आरआरके मेमोरियल पब्लिक स्कूल की बस  बच्चों को लेकर नदवा से विशुनपुरा की ओर बच्चों को लेने जा रही थी जहां अचानक बस के पहिया पंक्चर हो गया जिससे बस का चालक नियत्रण खो बैठा जिससे बस सड़क के किनारे बिजली पोल से भिड़ गया. वहीं बस में सवार बच्चे रोने व चिल्लाने लगे जिन्हें आस-पास के लोगों ने बाहर निकाला.हादसे में दो-तीन बच्चो को हल्की चोंट आई हैं.

हादसें पर सीएम योगी ने शिक्षा व परिवहन विभाग के कई अधिकारियों को किया निलम्बित

कुशीनगर : जिले में हुए दर्दनाक हादसे के बाद सीएम योगी ने बड़ा फैसला लेते हुए जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा दुदही के खंड शिक्षा अधिकारी को निलम्बित करने का निर्देश दिया है।वही परिवहन विभाग के एआरटीओ को भी निलंबित किए जाने का आदेश सरकार ने दिया हैं. साथ ही बिना मान्यता लिये स्कूल चलाने के आरोप में भी डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य और मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये गये है।

बताया जा रहा है कि मामला दर्ज होने के बाद डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही स्कूल का मैनेजर फरार है. स्कूल पर यह भी आरोप लग रहे हैं कि स्कूल बिना मान्यता के चल रहा था।

शादी के एक सप्ताह पूर्व युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

कुशीनगर :पनियहवा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक युवक ने नरकटियागंज से गोरखपुर की तरफ जा रही सवारी गाड़ी के आगे छलांग लगा दिया।जहाँ उसका शरीर दो भागों में बट गया जिससे मौके पर ही मौत हो गयी।

सूचना पर पहुँची जीआरपी ने युवक की जेब से कुछ कागज़ात और मोबाइल नंबर प्राप्त किया।जिससे उसकी पहचान नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के धरमपुर पिपरा निवासी गोपेश्वर कुशवाहा पुत्र चंद्रिका के रूप में हुई।

घटनास्थल पर पहुँचे मृतक के दोस्तों ने जीआरपी से बताया कि मृतक गोपेश्वर की 25 अप्रैल को तिलक तथा 29 अप्रैल को शादी होनी थी।

उन्होंने बताया कि उसकी तबियत पिछले महीने से ठीक ठाक नही था।गोपेश्वर ने घर पर चौराहा पर घूमने की बात कह कर घर से निकला था परन्तु उसकी मौत की ख़बर मिली।

कुशीनगर एअरपोर्ट की भूमि के लिये पर्यटन विभाग की मिली मंजूरी

कुशीनगर : कुशीनगर इंटरनेशनल एअरपोर्ट की निर्माण प्रक्रिया में आखरी बाधा बनी भूमि का मामला भी आखिर सुलझ गया जिससे एअरपोर्ट के परिसर में पड़ रहे चार गांवों की शेष चिह्नित की गई भूमि ली जाएगी तथा धार्मिक स्थल, स्कूल,अन्य परिसरों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जायेगा.

एअरपोर्ट के बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है वहीं मुख्य संचालन कंट्रोल रूम एटीसी बिल्डिंग निर्माण प्रकिया में है.एअरपोर्ट के लिये कम पड़ रहे भूमि के लिये पास के चार गांव की 5.92 एकड़ जमीन ली जानी थी.जिसका प्रस्ताव जिला प्रशासन की तरफ’ से पर्यटन विभाग को भेजा गया था, जिसकी मंजूरी 18 अप्रैल को पर्यटन विभाग ने दे दी है.

इसके तहत पर्यटन विभाग ने’ 8 करोड़ 19 लाख 64 हजार 998 रुपये जारी किए गए हैं जिससे जमीन अधिग्रहण कर मुआवजा दियें जायेगे.जिससे की बाकी का कार्य पूरा हो सके.

 

कुशीनगर में नये जिलाधिकारी की तैनाती

कुशीनगर :गुरुवार को सरकार ने लगभग 35 आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है जिनमें अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, विशेष सचिव से लेकर आठ जिलों के डीएम और देवीपाटन मंडल में नए मंडलायुक्त शामिल है इसी क्रम में अब कुशीनगर जनपद के डॉ अनिल कुमार सिंह नये जिलाधिकारी होगे.

जो इसके पूर्व विशेष सचिव, नगर विकास व निदेशक, स्थानीय निकाय, में कार्यरत थे.वहीं जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी को विशेष सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक विभाग में तैनात किया गया है.

विधायक अजय कुमार लल्लू जेल से रिहा,हुआ भव्य स्वागत

कुशीनगर :गुरुवार को विधायक अजय लल्लू छठे दिन देवरिया जिला कारागार से रिहा हो गयें ,तथा कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ताओ द्वारा लबनिया चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया.

गौरतलब है की विरवट कोन्हवलिया में बालू खनन के पट्टे को निरस्त कराने को लेकर चल रहे प्रदर्शन के 63 वे  दिन, प्रशासन द्वारा आवंटन पट्टे पर खनन करने पर, पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बाद पुलिस ने विधायक सहित दर्जनों लोगों पर शांति भंग सहित,कई धाराओं में मामला दर्ज कर देवरिया भेज दिया था.

जहां आज उनके साथ सभी बंद सहयोगीयो को छोड़ दिया गया.

विरवट कोन्हवलिया में चल रहे प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर हुये शामिल

कुशीनगर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर विरवट कोन्हवलिया में बालू खनन के पट्टे को निरस्त की मांग को लेकर दो महीनो से अधिक चल रहे प्रदर्शन में भाग लिया तथा प्रदर्शन में शामिल लोगों का मनोबल बढाया तथा अपने सबोंधन में कहा की बालू खनन से बाढ़ का खतरा पैदा होगा और इसका असर केवल कुशीनगर ही नहीं बल्कि बिहार के गोपालगंज तक इसका असर पड़ेगा.

विधायक अजय कुमार लल्लू के गिरफ्तारी से तय हो गया है कि प्रशासन यहां जबरन खनन कराना चाहता है जो इसे किसी हालत में नहीं होने दिया जायेगा.दो दिनों में विधायक की रिहाई न होने पर तीसरे दिन से कांग्रेस पुरे प्रदेश में आन्दोलन करेगीं.

वहीं प्रदेश अध्यक्ष विरवट कोन्हवलिया में आने से पूर्व देवरिया जेल में बंद तमकुहीराज विधायक अजय कुमार लल्लू से मिलने पहुचें तथा उनसे पुरे मामले पर विचार-विमर्श किया.

अविश्वास प्रस्ताव पर मत के दौरान 2 मतों से गईं जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी

कुशीनगर : सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव के दौरान मात्र 2 मतों से जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा की कुर्सी चली गई. मतदान में कुल 64 मतों में से अविश्वास के पक्ष में 33 तथा अविश्वास के विरोध में 31 मत पड़े.

गौरतलब है कि जिले में जिला पंचायत की 68 सीटें जिनमें 4 सदस्यों की सदस्यता नवनिर्मित नगर पालिका क्षेत्र में आने से की सदस्यो की सदस्यता निरस्त निरस्त हो गई है. जिसके उपरांत कुल जिले में 64 सदस्य बचे थे जहां मतदान में अविश्वास के पक्ष में 33 और विश्वास के विरोध में 31 मत पड़े इस प्रकार 2 मतों से हरीश राणा कुर्सी चली गई.

पिछलें दिनों बीजेपी के जिलास्तरीय नेताओ ने जिलाधिकारी से मिलकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी जिस पर जिलाधिकारी ने 9 अप्रैल को तारीख़ मुकर्रर की थी जिस पर आज ये फैसला बीजेपी के पछ में गया है.वहीं हरीश राणा ने अविश्वास प्रस्ताव नियम विरुध होने का आरोप लगाया है.

सिर काटकर हत्या मामले को पुलिस ने किया ख़ुलासा

कुशीनगर :पिछले महीने के 24 मार्च को ग्राम चिवरापाली थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात व्यक्ति की सिर कटी लाश बरामद हुयी थी, जिसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने’ 28.03.2018 को मु0अ0सं0 111/18 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर जाँच कर रही थी.

जहा मृतक की पहचान विकाश चौधरी पुत्र स्व0 पारस सा0 छबैला थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर के रूप में हुई, मृतक की काल डिटेल व मृतक के भाई मनीष चौधरी द्वारा ग्राम केवलाचक निवासिनी खूशबू पुत्री गनेश से प्रेम प्रसंग की बात की जानकारी मिली.

इस’ मामले’ में’ रविवार को अभियुक्त शेषनाथ पुत्र स्व0 पुजारी 2- लीलावती देवी पत्नी गनेश प्रसाद 3- खूशबू पुत्र गनेश प्रसाद को सोनबरसा बाजार चौरी चौरा गोरखपुर से पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया.पूछताछ में पुलिस को अभियुक्तगणो द्वारा बताया गया कि मृतक विकाश चौधरी बार-बार उसकी लड़की से मिलने जुलने और बात करने का प्रयास कर रहा था, मना करने पर भी नही मान रहा था.

हम लोग एक सोची समझी योजना के तहत दिनांक 14.03.2018 को विकाश चौधरी ग्राम चिउरापानी थाना कप्तानगंज अभियुक्ता खूशबू के माध्यम से बुलवाकर रात में 11 बजे गला दबा कर हत्या करने के उपरान्त बगल के चकरोट पर गड़ासे से सिर काट कर धड़ से अलग कर दिया व धड़ को वहीं बगल में गन्ने के पत्तियों के नीचे दबा दिया तथा सिर को झोले में रखकर गेंहू के खेत में लगभग 300 मीटर की दूरी पर रख दिया. तथा घटना के ही रात अभियुक्त गण भागकर ग्राम केवलाचक जनपद गोरखपुर पहुँच गये.

वहीं पुलिस अभियुक्तो की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गड़ासे को भी बरामद कर लिया है

कुशीनगर के नये एसपी अशोक कुमार पाण्डेय होगे

कुशीनगर :शासन स्तर से प्रदेश के कई आईपीएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किये गये है इसी क्रम में कुशीनगर के नये एसपी की कमान अशोक कुमार पाण्डेय को सौपा गया है जो वर्तमान में फतेपुर जनपद के 12 वाहनी पीएसी में सेनानायक है.वहीं एसपी यमुना प्रसाद को एसपी क्राइम,डीजीपी मुख्यालय,लखनऊ भेजा गया है.