Home Blog Page 207

राजस्व के लिए 36 गांवो के 1 लाख की आबादी के जीवन का हुआ सौदा

कुशीनगर : सरकार ने महज साढे सात करोड़ के राजस्व के लिए 36 गांवो के 1 लाख की आबादी के जीवन का सौदा कर लिया है और अवैध ढंग से की गयी लीज को जिलाधिकारी सही साबित करने में लगे हैं। ये बाते कहते हुये विधायक अजय कुमार लल्लू ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला.

साथ ही बड़ा आरोप लगाते हुये कहा की जनता की सेवा और हित के लिए नियुक्ति पाया अधिकारी कुछ चंद रूपयों के लिए अपनी जवाबदेही से नहीं मुकर सकता है।

उन्होनें बालू खनन के लीज को लेकर जिलाधिकारी के रूख पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बाढ़, तटबंध और जल संसाधन से जुड़े मामलों के लिए अलग से ही विभाग का गठन किया गया है।

जो तटबंधों की की देखरेख, सुरक्षा और मरम्मत के लिए कार्य करता है, इस मामले से जुड़े विभाग के आला अधिकारियों प्रमुख अभियंता (अनुसंधान एवं नियोजन) बाढ, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तरप्रदेश, मुख्य अभियंता (गण्डक), सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उ.प्र. गोरखपुर और अधिशासी अभियंता, बाढ़ खण्ड कुशीनगर के बालू खनन से तटबंधे के खतरे की आशंका के रिपोर्ट और बालू खनन को रोकने के अुनरोध को दरकिनार करते हुए बालू खनन की वैद्यता का जायज ठहराने की कोशिश साबित करता है कि जिलाधिकारी की मंशा जनता की सेवा और हित के लिए नहीं है बल्कि वह माफियाओं व राजनेताओं के सांठ गांठ से की गयी अवैद्य बालू खनन को सही ठहराने की है।

जो विभाग इसके लिए जवाबदेह है, उसकी राय तक नहीं ली गयी और आनन फानन में बालू खनन का लीज कर दिया गया। इसलिए जिलाधिकारी अपने तानाशाही पूर्ण रवैये में बदलाव करे।

बालू खनन के तीन पट्टों से सरकार को महज सात करोड़ पैंतालीस लाख अट्ठाइस हजार चार सौ साठ रूपये का राजस्व मिलेगा। इस तटबंध से 36 गांव और एक लाख की आबादी की सुरक्षा होती है। इस इलाके में एक आदमी की कीमत मात्र 750 रूपये और गांव की कीमत 20 लाख रूपये ही है, जिसके लिए सरकार और उसमें बैठे हुए लोग ग्रामीणों के जीवन और गांवों के अस्तित्व से समझौता कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

उन्होनें बताया कि गंडक नदी की तेजधारा में अंडर करंट सबसे अधिक होता है, बालू खनन से बांध टूटने की प्रबल संभावना है, जिससे 36 गांव और एक लाख की आबादी पर खतरा मंडरा रहा है। अहिरौलीदान पिपराघाट तटबंध इस प्रदेश में सबसे अधिक संवेदनशील तटबंधों में शुमार है जिसकी सुरक्षा और मरम्मत के लिए हर एक साल करोड़ो रूपये खर्च करना पड़ता है। 1958 में बना यह तटबंध काफी पुराना और जर्जर हो गया है, इसके कारण गंडक की पानी से तटबंधे को 1984, 2002, 2007 और 2012 में बाढ़ की स्थिति बनी और ग्रामीणों को जान माल का नुकसान उठाना पड़ा था।

कहा कि सरकारी हीला हवाली और लीपा पोती से ही ग्रामीणों को बाढ़ का सामना करना पड़ता है। सरकार की नीतियों का खामियाजा ग्रामीण भुगतते है। सरकार ग्रामीणों के स्वावलम्बी और स्वाभिमानी जीवन पद्वति का नाश कर सरकारी योजनाओं के लिए लम्बी लाइन में खड़ा कराना चाहती है, ताकि लोग हाथ जोड़ कर नेताओं और अधिकारियों के आगे पीछे मंडरायें। इसिलिए जिलाधिकारी गंडक नदी के प्रवाह मुडने को प्राकृतिक आपदा बता रहे हैं।

वहीं विधायक ने सभी राजनैतिक दलों, संगठनों, छात्रों, नवजवानों, किसान, मजदूर और व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि 36 गांवों के अस्तित्व और 1 लाख लोगों के जीवन की सुरक्षा के लिए बालू खनन के विरोध के लिए आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभायें। सभी लोग मिलजुलकर लड़ेंगे तो तटबंध, गावं और ग्रामीणों की सुरक्षा कर पायेंगे।।

 

कसया पुलिस ने 6 अन्तर्जनपदीय शातिर चोरों के गैंग को किया गिरफ़्तार

कुशीनगर :बुधवार को कसया पुलिस ने कुछ दिन पूर्व मौकायेवारादात से पकड़े गये अभियुक्त छोटू से पूछताछ के आधार पर और मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कसया मय टीम द्वारा थाना कसया क्षेत्र से 06 शातिर चोरो को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है.

जिसका ख़ुलासा एसपी यमुना प्रसाद ने कार्यालय में प्रेस वार्ता में किया उन्होंने बताया की कुछ दिन पूर्व मौकायेवारादात से पकड़े गये अभियुक्त छोटू से पूछताछ के आधार पर और मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कसया मय टीम द्वारा थाना कसया क्षेत्र से 06 शातिर चोरो को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है.

जिनके पास से चोरी की 11000 रू. दो अदद चाकू, व माल मसरुका 3 जोड़ी पायल, 2 जोड़ी बिछुवा, 1 अंगुठी सफेद धातु व 2 सब्बल एक छेनी बरामद किया गया है.पकड़े गये सभी 6 चोरो की पहचान 1- छोटू पुत्र मिठाई ,गाँव करमहा,थाना हाटा.2-गामा पुत्र नूर मोहम्मद ,पैकोली थाना हाटा,3-नागा पुत्र सोबराती ,बकराबाद थाना हाटा4-तोता पुत्र नूर मोहम्मद ,5-फकरुदीन पुत्र सोबराती,बकराबाद थाना हाटा तथा 6-इशहाक पुत्र सोबराती,बकराबाद थाना हाटा के रूप में हुआ है.

जिसके सम्बन्ध में थाना कसया में मु0अ0सं0 121,122/18 धारा 4/25 Arms Act. पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है.गिरफ़्तार करने वाली टीम में SI  भगवान सिंह, SI गिरीश चन्द पाठक,का० देवेन्द्र सिंह,का० रामकिशुन,का० रमेश यादव,का० श्रीकृष्णा मौर्या शामिल रहे.

अठारहवाँ दिन ग्रामीणों के साथ विधायक ने किया जल सत्याग्रह

कुशीनगर : तमकुही विधान सभा क्षेत्र के ग्राम सभा विरवट कोन्हवलिया में कमजोर बंधे को बचाने व बालू खनन के पट्टे को निरस्त कराने को लेकर मंगलवार को विधायक अजय कुमार लल्लू धरना प्रदर्शन के अठारहवाँ दिन ग्रामीणों के साथ जल सत्याग्रह किया।

परन्तु इस मामले में जिला प्रशासन धरना प्रदर्शन के अठारहवाँ दिन तक कोई ठोस कार्यवाहीं न करते हुये इनकी मांगो पर आँख मुदे हुआ है.

जल सत्याग्रह के दौरान ग्राम प्रधान संतोष गुप्ता,जि0 प0 सदस्य अब्दुल मनान,डा0 रमाकांत सिंह,शिव पूजन निषाद,पूर्व प्रधान रामविलाश गुप्ता,शर्मा यादव,जे0 डी0 यादव,गोविन्द यादव,बबलू प्रसाद,राजेंद्र प्रसाद,गौतम सिंह,सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

जनसुनवाई पोर्टल पर अधिकारियों द्वारा फर्जी आख्या रिपोर्ट लगाने का आरोप

कुशीनगर : नगर पंचायत सेवरही के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान के तहत निर्माण होने वाले शौचालय के रुपये को लाभार्थी द्वारा बन्दरबाँट करने और शौचालय का निर्माण न कराने की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर करने पर नगर पंचायत सेवरही के अधिशासी अधिकारी द्वारा गलत आख्या लगाने का आरोप शिकायतकर्ता ने लगाया है.

शिकायतकर्ता मोहन कुमार गौतम के अनुसार नगर पंचायत सेवरही के वार्ड नं 1,अम्बेडकर नगर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत लगभग 60-70 शुलभ शौचालय निर्माण का पैसा सरकार के द्वारा लाभर्थियों को दिया गया है।उस पैसे से 2-4 लाभर्थियों ने ही शौचालय का निर्माण कराया है और बाकी लोगों ने उसका पैसा खा गए है.

डूडा द्वारा निर्मित पुराने शौचालय का फोटो नगर पंचायत सेवरही में जमा कर दिया है।इसका शिकायत इसका शिकायत कई बार मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर जिलाधिकारी  कुशीनगर से किया जा चुका है। लेकिन बार -बार अधिशासी अधिकारी सेवरही के द्वारा फर्जी आख्या रिपोर्ट लगा दिया जा रहा है। फर्जीवाड़ा का हद तब हो गयी जब जिलाधिकारी कुशीनगर ने जांच का आदेश दिए पर उस आदेश में अधिशासी अधिकारी सेवरही के द्वारा आख्या रिपोर्ट लगाया गया कि जांच करने के लिए टीम गठित कर दिया गया है और जांच में लगा दिया गया है जबकि सत्यता यह है कि आज तक कोई जांच टीम या नगर पंचायत का कर्मचारी भी नही आया है।

और जिसका पहले से शौचालय निर्माण हुआ है उसका भी नगर पंचायत सेवरही के अधिशासी अधिकारी ने दुबारा शौचालय का रुपया उनको दे दिये गये। दूसरी ओर दिनांक 16/1/2018 को उपजिलाधिकारी महोदय तमकुही राज ने पत्रांक संख्या 12 में वार्ड नं 1, अंबेडकर नगर में राशन कार्ड की जांच का आदेश  अधिशासी अधिकारी सेवरही को दिए और एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगे,लेकिन उनका आदेश का भी कोई पालन नही किया गया।

वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत सेवरही के अधिशासी अधिकारी ने अपने रिपोर्ट में शिकायतकर्ता मोहन कुमार गौतम के आरोप को पूरी तरह निराधार बताते हुये किसी गड़बड़ी से इंकार कर रहे है.

एंटी भूमाफिया टीम द्वारा गरीबो व निराश्रित व्यक्तियों का उत्पीड़न को लेकर सरकार ने जारी किया शासनादेश

कुशीनगर : 19 फरवरी को प्रमुख सचिव सुरेश चंद्रा उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से भू माफियाओं पर कार्रवाई के नाम पर गरीबों, असहायों निराश्रित व्यक्तियों पर उत्पीड़न किए जाने के संबंध में शासनादेश जारी किया है जिसमें उन्होंने बताया कि शासन के संज्ञान में कई ऐसे प्रकरण आए हैं जिसमें उक्त आदेशों के उपरांत भी अवैध संपत्तियों एवं भू माफियाओं का चिन्हीकरण तथा अतिक्रमण हटाए हटाए जाने के नाम पर गरीब, निराश्रित, असहायों कमजोर लोगों का शोषण किया जा रहा है.

जो यह बहुत ही अनुचित है इस संबंध में मुझे यह कहने का निर्देश हुआ है कि अवैध संपत्तियों एवं भू माफियाओं का चिन्हीकरण अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते समय किसी गरीब, असहायों, कमजोर व्यक्ति का उत्पीड़न ना होने पाए तथा विधिक प्रक्रिया का अनुपालन भी प्रत्येक दशा में सूचित किया जाए.

अगर गरीबों के उत्पीड़न शोषण के संबंध में जिलाधिकारी को शिकायत प्राप्त होती है इस प्रकरण को जांच कर जांच में दोषी पाए जाने पर अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करेंगे.शासनादेश की प्रति प्रदेश के समस्त मंडलायुक्त, राजस्व आयुक्त और समस्त जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गयी है.

इस तरह का मामला पिछले दिनों जिले के तमकुहीराज तहसील के अंतर्गत आने वाले एक गाँव में सामने आई थी जहा की पूरी निषाध बस्ती के कच्चे,पक्के मकान को अधिकारिओ की मौजदूगी में उजाड़ दिया गया था जिसको लेकर काफ़ी विरोध,प्रदशर्न हुआ था.

हाटा में पुलिस अधीक्षक ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

कुशीनगर :सोमवार को थाना कोतवाली हाटा में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर यमुना प्रसाद के द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरुक, सड़क सुरक्षा हेतु बिना हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने के लिए अभियान चलाया गया।

जिसके तहत लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए हेलमेट का वितरण किया गया व हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर चलने वालों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद सहित क्षे0 कसया ओमपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हाटा, व अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

परिक्षा देने जा रहे छात्र की बड़ी गंडक नहर में डूबने से हुई मौत

कुशीनगर :शनिवार को विशुनपुरा थाने के बांसगांव के खरसाल टोला के पास मुख्य गंडक नहर में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई जो छात्र घर से अपने चचेरे भाई के साथ इंटरमिडियट की परीक्षा देने बाईक से जा रहा था.

बताया जा रहा है की बिहार के गोपालगंज जनपद के जलालपुर गांव के टोला गालिमपुर निवासी राजेश सिंह का पुत्र अरविन्द सिंह चचेरे छोटे भाई आजाद के साथ बाइक से जिले के कोकिलपट्टी गांव स्थित राधाकृष्ण इंटरमीडिएट कालेज में शनिवार को इंटर की विज्ञान वर्ग के भौतकी विज्ञान की परीक्षा देने जा रहा था.

जहा रास्ते में शौच करने के बाद बांसगांव के खरसाल टोला के समीप शौच के बाद वह नहर में हाथ धोने के दौरान पैर फिसल गया भाई को डूबता देख आजाद ने बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी परन्तु वह भी नहर में डूबने  लगा पास में ही चारा काट रही बुजुर्ग महिला ने शोर मचाने के साथ अपनी साड़ी खोल कर फेंकी जिसे साड़ी पकड़ कर आजाद तो बाहर निकल गया परन्तु अरविन्द की डूबने से मौत हो गयी.

अरविंद परिवार का इकलौता पुत्र था जिसकी शादी बीते वर्ष हुई थी,गवना अभी बाकी था.

दूसरे दिन भी जारी रहा विधायक की मौजदगी में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन

कुशीनगर : तमकुही विधान सभा क्षेत्र के ग्राम सभा विरवट कोन्हवलिया में बाढ़ प्रभावित व कमजोर बंधे को बचाने व बालू खनन के पट्टे को निरस्त कराने के लिए स्थानीय विधायक अजय कुमार लल्लू के नेरित्त्व में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा।

जहा आज सिचाई विभाग के अधिकारियों ने कहाँ कि ये बाढ़ क्षेत्र है और कमजोर बाँध है यहाँ बालू खनन करना उचित नहीं है उनके विभाग द्वारा रोक लगाने के बावजूद भी खनन हो रहा है जिस पर तत्काल रोक लगनी चाहिये.

इस दौरान अरविंद सिंह जि0 प0 स0,शम्भू यादव,उपेंद्र सिंह,रामएकबाल सिंह,जे0 के0 सिंह,जे0 डी0 यादव,अमित वर्मा बंटी कांग्रेस नगर अध्यक्ष,व्यास कुशवाहा ब्लाक अध्यक्ष,शर्मा यादव,संजय कुशवाहा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे.

अन्तर्प्रान्तीय शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,तीन बाईक सहित हथियार बरामद

कुशीनगर : शनिवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के सफल नेतृत्व व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर क्षेत्राधिकारी कसया के कुशल प्रवेक्षण मे सरकारी वाहन UP57 G 0086 का0चा0 विन्ध्याचल के जनपद मे वाहन चोरी की घटनाओ का पर्दाफास किया।

अपर पुलिस अधीक्षक हरिगोविंद मिश्र ने प्रेस वार्ता में बताया की मुखबीर की सूचना पर अन्तर जनपदीय सक्रिय वाहन चोर शिव कुमार पाण्डेय उर्फ टुनटुन पाण्डेय पुत्र संगम लाल पाण्डेय सा0 बैरिया थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर को 3 मोटरसाइकिल चोरी की व एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

जिसके विरुद्ध पुलिस ने  मु0अ0स0 29/18 धारा 379,411,419,420 IPC व 30/18 धारा 3/25 A ACT में कार्यवाही करते हुऐ जेल भेज दिया गया।

प्रेस वार्ता में बताया गया की वाहन चोर जनपद कुशीनगर, गोरखपुर ,महराजगंज, से मोटरसाइकिलो की चोरी कर नम्बर प्लेट बदलकर बेचने के कार्य मे लिप्त थे।

गिरफ्तार करने वाली की टीम में थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार राकेश कुमार सिंह, SI राकेश रोशन सिंह, का0 वृजेश यादव ,का0 विष्णुराम चौहान का0 अमित सिंह शामिल रहे।

कसया में हुये सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफास,भाई व बहनोई गिरफ़्तार

कुशीनगर :कसया के काशीराम आवास में 13 जनवरी को हुये गुंजा पुत्री हरिश्चन्द्र मद्धेशिया व रामसिंगार पुत्र हरिनारायण की हुई मर्डर का ख़ुलासा पुलिस ने कर दिया है इस मामले में मृतक गुंजा के भाई और बहनोई को पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है.

मिली प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सीओ सदर ने प्रेस कांफ्रेस में बताया की थाना कसया कुशीनगर में पंजीकृत अपराध सं0- 35/18 धारा 302 भादवि जिसमें गुंजा पुत्री हरिश्चन्द्र मद्धेशिया निवासी थाना कसया जनपद कुशीनगर व रामसिंगार पुत्र हरिनारायण निवासी अधार छपरा थाना रामकोला जनपद कुशीनगर की हत्या कांशीराम आवास में दिनांक 13.01.2018 को हुयी थी.

जिसका अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुयी जिसमें ज्ञात हुआ कि मृतक व मृतका का आपस में प्रेम सम्बन्ध था, जिसका लड़की के घर वाले विरोध करते थे, जब लड़का 13.01.2018 को लड़की से मिलने कांशीराम आवास पहुँचा तो लड़की के घरवाले पकड़ लिये किन्तु लड़की जिद पर अड़ी थी.

तब परिजन उसको विश्वास में लेकर चाय पिलाये चाय में जहर मिले होने के कारण लड़के की मृत्यु हो गयी तब मृतका गुंजा विरोध करने लगी व हत्या की घटना को सबको बताने के लिए धमकी देने लगी। तब लड़की गुंजा का वड़ा भाई बहनोई मिलकर लड़की गुंजा की भी हत्या कर दिये और सूचना यह दे दी, कि लड़का लड़की की हत्या कर स्वयं जहर खा लिया है, इस प्रकार घटना का सफल अनावरण हुआ.

पुलिस ने पकडे गये अभियुक्तों के पास से मृतक रामसिंगार की सोने की अंगूठी बरामद की है वहीं गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ गजेन्द्र राय कसया थाना,उ०नि० राम लछमन सिंह,का० बलेनुद्र पाल,का० आशुतोष कुमार शामिल रहे.