Home Blog Page 208

जिले में 91 ईंट भट्ठा हो सकता है सीज,नोटिस भेजकर किया गया आगाह

कुशीनगर : जिले में अवैध रूप से संचालित 91 ईंट भट्ठा संचालकों को एडीएम कार्यालय की ओर से नोटिस भेजा गया जिसमे उन्हें 15 दिन के भीतर राजस्व रायल्टी अभिलेख व पर्यावरण संबंधित एनओसी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को कहा गया है.

ऐसा नहीं होने पर प्रशासन द्वारा ईंट भट्ठों को सीज करने की कारवाही शुरू हो जाएगीं.

 

पडरौना कटनवार रोड में हुये माँ व बेटे की हत्या का ख़ुलासा,तीन गिरफ़्तार

कुशीनगर :पडरौना कोतवाली के कटनवार रोड नोनिया पट्टी मीरगंज में बुधवार को हुये माँ व बेटे की निर्मम हत्या मामले में पुलिस ने तीन लोगो को पकड़ा है जिनमे एक मृतका का सौतेला लड़का व उसकी माँ भी शामिल है इस दोहरे हत्याकांड का ख़ुलासा पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेस कर किया.

उन्होंने बताया की मोहम्मद जाकिर हुसैन पुत्र स्वर्गीय अली रजा निवासी कटनवार रोड नोनिया पट्टी मीरगंज थाना कोतवाली पडरौना की लिखित तहरीर दिनांक 24-01-2018 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी पत्नी खुशबू खातून उर्फ सोनी और पुत्र मोहम्मद चांद उम्र 4 वर्ष की घर में ही हत्या कर दी गई थी इस संबंध में थाना कोतवाली पडरौना में मु0अ0सं0 27/18 धारा 302 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत हुआ था.

इसमें मुखबिर की सूचना पर घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में सर्विलांस सेल और स्वाट टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई घटना में अभियुक्त मेहताब अली उर्फ सुड़्डू पुत्र नसीम माली साकिन बहनबारा थाना बड़हरिया जनपद सिवान,बिहार 2. ओसामा सैफ पुत्र जाकिर हुसैन साकिन अमवां विजयपुर थाना कुचायकोट गोपालगंज,बिहार 3. दीपक उर्फ मो0 रजा पुत्र साहब हुसैन साकिन भलुआड़ा तकिया थाना तरवारा जनपद सिवान, बिहार 4. यास्मीन खातून पत्नी जाकिर हुसैन साकिन अमवां विजयपुर थाना कुचायकोट जनपद गोपालगंज, बिहार को तमकुही टैक्सी स्टैँण्ड पर गिरफ्तार किया गया.

पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया गया कि घटना से पहले 16000 रूपये मिला था जिसमें से 8000 रूपये तथा 8000 रूपये दीपक ने लिया इसमें से मेरे द्वारा 6000 खर्च कर दिया गया इसी क्रम में अभियुक्त ओसामा द्वारा बताया गया कि मृतका खुशबू खातून उर्फ सोनी  जो मेरे पिता जाकिर हुसैन की दूसरी पत्नी थी मेरी मां यासमीन खातून जो खुशबू खातून उर्फ सोनू से द्वेश रखती थी.

तथा मुझसे वह मेरी अन्य भाई बहनों से आए दिन संपत्ति को लेकर झगड़ा करती रहती थी इसी कारण मेरी मां तथा मैंने खुशबू खातून उर्फ सोनी तथा  उसके लड़के चांद उम्र 4 वर्ष को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई इसके तहत इस काम के लिए मेरी मां ने हत्या करने वाले सहयोगी को 25000 रूपये देने की बात कही फलस्वरुप मैं अपने मामा के लड़के मेहताब अली उर्फ सुड़्डू और दीपक उर्फ़ मोहम्मद रजा को 25000 पर हत्या करने के लिए तैयार किया.

हम तीनो एक साथ 22-01-2018 को कटनवार रोड स्थित उक्त मकान पर आए मेरे पिता जाकिर हुसैन घर पर नहीं थी यह जानकारी हम लोगों ने पहले प्राप्त कर ली थी मैं अपने दोनों मित्रों के साथ घर के अंदर आया मेरी दूसरी मम्मी खुशबू खातून चाय बनाने किचन में आई इसी दौरान आगे के कमरे में चाद (उम्र 4 वर्ष)जो मेरी दूसरी मम्मी का पुत्र था हम तीनों मिलकर गला दबाकर कमरे में हत्या कर शव को कमर से ढक दिया.

इसके बाद हम तीनों किचन में आए मेरी अम्मी खुशबू खातून चाय बनाने की तैयारी कर रही थी मैं और दीपक अम्मी को दोनों हाथ से कस कर पकड़ लिए योग्यता बाली मेरी अमल को जोर से दबाया उंगली में चली गई मम्मी ने देख लिया फिर हम तीनों ने पकड़ कर जमीन पर गिर आया मैं अम्मी का दोनों हाथ दबाए हुए था तथा दीपक उर्फ़ मोहम्मद रजा उसका गला जोर से दबाया और हम तीनों मिलकर इसकी हत्या कर शव को कमरे में बेड पर लिटा कर दरवाजा लगाकर भाग गए.

गिरफ्तार करने वाली टीम में विजय राज सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली पडरौना एसएसआई श्री चौथीराम यादव कोतवाली पडरौना उप निरीक्षक यशवंत सिंह कांस्टेबल भीमराव कांस्टेबल दीप चंद चौहान महिला कांस्टेबल सीमा यादव तथा स्वयं से उप निरीक्षक जगमोहन राय कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए सुशील कुमार सिंह पूर्व विधानसभा सर्विलांस सेल कांस्टेबल अशोक सिंह कांस्टेबल अजीत यादव कांस्टेबल सतीश गोस्वामी कांस्टेबल शिवानंद सिंह और चंद्रभान वर्मा सर्विलांस सेल से शामिल रहे.

नेबुआ-नौरगिया में हुये दोहरे हत्याकांड का ख़ुलासा,एक गिरफ़्तार

कुशीनगर :नेबुआ-नौरगिया में बुधवार को हुये अज्ञात दोहरे हत्याकांड का ख़ुलासा रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक हरगोविन्द मिश्र ने प्रेस वार्ता कर एसपी कार्यालय में किया.

उन्होंने बताया की नेबुआ नौरंगिया की सेखुई देवगांव नहर पटरी रामाधार बास कोठी के पास ग्राम सेखुई खास में हत्या कर 02 शवों को फेंक दिया गया था जिनकी पहचान अब नसरे आलम तथा मो० रफ़ी के रूप में हुआ,शवों के के पास से मिले रेल टिकट सिवान से पडरौना के आधार पर घटना की सुई जनपद सिवान की संभावना पर पुलिस द्वारा विवेचना की गई तथा वहां से अभियुक्त रुस्तम अली को गिरफ़्तार किया.

इस बारे में बताया गया की रुस्तम अली का लड़का मोहम्मद रफी सऊदी अरब में काम करता था एक दुर्घटना के दौरान वह बहरा और गूंगा हो गया जो घर पर आकर रहने लगा तथा एक लड़की घर पर थी जिसके कारण लड़की की शादी नहीं हो रही थी तथा लड़का हमेशा परेशान करता था दोनों की शादी नहीं हो पाई थी जिससे अभियुक्त परेशान रहता था.

अभियुक्त रुस्तम की बड़ी लड़की से मृतक नसरे आलम का अवैध संबंध था जिसे अभियुक्त आपत्तिजनक हालत में देख लिया था अभियुक्त मृतक नसरे आलम और लड़का मोहम्मद रफी के साथ रेल द्वारा पर पडरौना आया और वहां से नसरे आलम अपने परिचितों से मिलने के बहाने थाना नेबुआ क्षेत्र में आया नसरे आलम अभियुक्त रुस्तम अली दो व्यक्ति और जिसको वह नहीं जानता है.

नसरे आलम से परिचय था सभी ने मिलकर मोहम्मद रफी और नसरे आलम का गला दबाकर हत्या कर दोनों शवों को नहर की पटरी पर बांस कोठी के पास फेंक कर चले गए.जाँच के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर 27 तारीख को मझवलिया बाजार थाना क्षेत्र जामो बाजार जनपद सिवान बिहार से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने मृतक का मोबाइल को जला हुआ राख बरामद किया अभी इस हत्याकांड में वांछित अभियुक्ता असगरी खातून पत्नी रुस्तम अली निवासी भलुही थाना जामो बाजार जनपद सिवान बिहार दो व्यक्ति अन्य नाम पता अज्ञात जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

इस समंध में थाना नेबुआ नौरंगिया में मु0अ0सं0 23/18 धारा 302,201 भा0द0वि0 में धारा 120बी भा0द0वि0 में कार्यवाही करते हुये पुलिस ने जेल भेज दिया है.

गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ  श्रीप्रकाश यादव कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए सुशील कुमार सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल, कांस्टेबल चंद्रभान वर्मा सर्विलांस सेल, कांस्टेबल अमित कुमार सर्विलांस सेल, एवं कांस्टेबल राधेश्याम यादव ,थाना नेबुआ नौरंगिया और कांस्टेबल अरविंद कुमार सिंह थाना नेबुआ नौरंगिया शामिल रहे.

पडरौना बासी रोड से 20 लाख रूपयें की शराब सहित चार गिरफ़्तार

कुशीनगर :26 जनवरी की शाम करीब 7:30 बजे पडरौना कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाहीं में हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब रायल स्टेग, 08 पेटी कार से व 70 पेटी ट्रैक्टर ट्राली से कीमत करीब 20 लाख रूपये के बासी बिहार रोड पर सिंघापटटी गाँव के पास गिरफ्तार किया गया.

प्रेस कांफ्रेस में एसपी यमुना प्रसाद ने बताया की गिरफ़्तार अभियुक्तो ने पूछ-ताछ में बताया की वाहनों के नम्बरों को बदल बदल कर तथा उसके द्वारा हरियाणा से शराब लाकर उत्तर प्रदेश व बिहार के सीमावर्ती जनपदों में ऊँचे दामों में बेंचते हैं.

वहीं चारो गिरफ्तार अभियुक्त हरियाणा के निवासी है जिनमे नरेश कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह ,बास बादशाहपुर ,थाना वास जिला हिसार,रामफल पुत्र रामसवरूप जिला-भिवानी, मोहित शर्मा पुत्र योगेन्द्र शर्मा जिला झ्झ्जर, नवीन कुमार पुत्र बलवान सिंह ,जिला –हिसार शामिल है इन सभी के विरुद्ध कोतवाली पडरौना में मु0अ0सं0 31/18 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम व 419/420/467/468/471 भादवि, में मामला  पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है.

पुलिस को इनके पास से मारुती रिटज कार,स्वराज ट्रैक्टर –ट्राली (जिनमे शराब रख कर ले जाया जा रहा था),6675 रूपये नगद ,3 मोबाइल फ़ोन भी बरामद हुआ है.

गिरफ्तार करनें वाली टीम मे विजय राज सिंह को0 पडरौना, धनंजय कुमार राय, सत्येन्द यादव, रविन्द्र यादव, प्रदीप यादव, अरविन्द व जगमोहन राय स्वाट टीम सुशील सिंह प्रभारी सर्विलांस टीम 3- कां0 अशोक कुमार सिंह स्वाट टीम, शिवानन्द सिंह, शशिकेश गोस्वामी, रणजीत यादव, चन्द्रभान वर्मा शामिल रह.

जिले में दो महीनें के लिये लगा धारा-144, आज से लागू

कुशीनगर :आगामी आने वाले हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा व महाशिवरात्रि, होली, रामनवमी त्यौहारो को सकुशल एवं शान्तिपुर्ण सम्पन्न कराने तथा कानून व्यवस्था व लोक शांति भंग होने से रोकने हेतू तत्काल प्रभाव से जिले में निषेधाज्ञा की धारा 144 लागू कर दी गयी है जो 25 जनवरी से 25 मार्च 2018 तक प्रभावी रहेगा.

गुरुवार को एडीएम कुशीनगर कृष्ण लाल तिवारी ने एक जारी विज्ञप्ति मे बताया है कि धारा 144 लागू होने के बाद कोई भी व्यक्ति राजमार्ग, सड़क जाम नही करेगा और कोई भी व्यापारिक प्रतिस्ठान/सार्वजनिक परिवहन/दुकानो, रिक्सा, टैक्सी आदि सामान्य परिवहन को नही रोकेगा ना ही बंद कराने का प्रयास करेगा.

एक स्थान पर एक साथ पांच से अधिक व्यक्ति एकत्र नही होगे लेकिन यह आदेश कार्यालय, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर लागू नही होगा। किसी भी सभा जुलूस प्रदर्शन के लिए सक्षम अधिकारी से पूर्व अनुमति लेनी होगी लेकिन यह प्रतिबंध परम्परागत धार्मिक/परम्परागत आयोजनो पर लागू नही होगा.

 

नेबुआ-नौरागिया में नहर किनारें मिले अज्ञात दो शव,हत्या की आशंका

कुशीनगर : नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सेखुई गांव के समीप लक्ष्मीपुर माइनर में व पटरी पर बुधवार की सुबह दो अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा.जिसे देखने के लिये आस-पास गाँवो के’लोगों की भारी भीड़ जुटी रही.एक शरीर पर चोट के निशान दिख रहे तो दुसरे शव के मुख से झाग निकला हुआ था.

सेखुई गांव के नजदीक से होकर गुजरने वाली लक्ष्मीपुर माइनर के किनारे सुबह ग्रामीण महिलाएं घूमने निकली थीं जहा माइनर के भीतर व पटरी पर दो शव देखकर महिलाएं शोर मचाते हुए गाँव की ओर पहुंचीं.धीरे-धीरे बात चारो तरफ फ़ैल गयी.

दोपहर में डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम पहुंची छानबीन के दौरान डॉग स्क्वॉड घटना स्थल से करीब छह किलोमीटर दूर डोमनपट्टी गांव के बंजारा टोली में पहुंची.जंहा से संदेह के आधार पर पुलिस ने एक युवक को पकड़ा. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

शवो की तलासी में पुलिस को कुछ दवाई के पत्ते, 20 रुपये नकद व सीवान से पडरौना तक के लिए तीन रेल टिकट मिला.यह टिकट मंगलवार को सुबह 11 बजे वाली ट्रेन के लिए खरीदा गया था.

पुलिस लाइन में 26 जनवरी को लेकर हुआ फाइनल परेड रिहर्सल

कुशीनगर :बुधवार को जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर धुस पर पुलिस लाइन में आगामी 26 जनवरी को होनी वाली भव्य परेड समारोह के परिपेक्ष में पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने फाईनल परेड रिहर्सल कराई गई.तथा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा गणतंत्र दिवस की परेड के फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण किया गया.

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद सहित अपर पुलिस अधीक्षक हरि गोविन्द समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक कुशीनगर, समस्त थानाध्यक्ष व सभी अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे.

देखे फाइनल परेड रिहर्सल की तस्बीरे.

सर्विलांस टीम व साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही मोबाइल तथा पैसे वापस कराया

कुशीनगर :जिले की सर्विलांस टीम ने जहा चोरी हुये महंगे दाम के 19 लोगों के स्मार्ट फ़ोन बरामद करने में कामयाबी पायी वहीं साइबर सेल ने 10 लोगों की बैंक खातों से ऑनलाइन खरीदारी कर चपत लगाने वालो पर भी कामयाबी पाई तथा उन लोगो के बैक खातो से कटे 1,10,546 रूपयें वापस कराये.

मंगलवार को इस बारे में एसपी यमुना प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेस कर बताया की खोये तथा गायब मोबाईल के प्रार्थना पत्रों को संज्ञान में लेते हुए जनपद की सर्विलांस टीम को इस पर कार्यवाही करने का आदेश दिया गया. जिस पर उ0नि0 विनय पाठक के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए सर्विलांस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों से मोबाईल बरामद किया गया जिनमे.

1) मुकेश कुमार सिंह धर्मपुर कुशीनगर। (VIVO Y55L)

2) सुहेल खान सिद्धार्थनगर। (VIVO V5)

3) विजय कुमार फाजिलनगर कुशीनगर। (LENOVO K5)

4) अब्दुल्ला अली तुर्कपट्टी कुशीनगर। (LENOVO 4G)

5) ओम साई साइकिल स्टोर सेवरही कुशीनगर। (SAMSUNG J7)

6) अमित रौनियार पड़रौना कुशीनगर। (LAVA 4G)

7) रामप्रवेश गुप्ता कसया कुशीनगर। (HTC 626)

8) इन्तसार आलम सेवरही कुशीनगर। (OPPO F3)

9) अब्दुल अदुस वार्सी सखवनिया कुशीनगर। (SAMSUNG J7 PRIME)

10) विजय मद्धेशिया कसया कुशीनगर। (OPPO F3 PLUS)

11) उपेन्द्र कुशवाहा पड़रौना कुशीनगर। (SAMSUNG J2)

12) मुरत कुमार कसया कुशीनगर। (SAMSUNG Z4)

13) मोनू सिहं कसया कुशीनगर। (SAMSUNG 4G)

14) राजमन कुशवाहा रामकोला कुशीनगर। (SAMSUNG S4)

15) बब्लू जायसवाल फाजिलनगर कुशीनगर। (VIVO V5)

16) डा0 आर0 सी0 लाल कसया कुशीनगर। (SAMSUNG J2)

17) प्रियंका गुप्ता कसया कुशीनगर। (OPPO A37)

18) श्रीकेश यादव सेवरही कुशीनगर। (SAMSUNG J2)

19) राजेन्द्र सिंह फाजिलनगर कुशीनगर। (MOTOROLA C PLUS)

के मोबाइल फ़ोन बरामद हुआ है.

वहीं साइबर सेल ने 10 लोगो का लगभग 1,10,546 रुपये वापस कराया गया। जिसमें फ्राड हुए लोगो का खाता विवरण में निम्न कम्पनीयों (AMAZON, FLIPKART, JUSTDIAL, OLA CAB, PAYTM, PHONE PAY, GOIBIBO etc) को ईमेल द्वारा संदेशित कर पैसा वापस कराया गया.

बरामद करने वाली टीम में उ0नि0 श्री विनय पाठक प्रभारी स्वाट, कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए सुशील कुमार सिंह सर्विलांस प्रभारी, का0 चन्द्रभान वर्मा सर्विलांस सेल, का0 अनिल यादव साइबर सेल, शामिल रहे.

 

तमकुहीराज में नाली निर्माण को लेकर सीएम व डीएम से शिकायत

कुशीनगर :तमकुहीराज में क्षेत्र पंचायत द्वारा नाली निर्माण कराये जाने पर युवा मंच तमकुहीराज की तरफ से शिकायत दर्ज करायी गयी है तथा इसमे अधिकरियो की मिलीभगत से अवैधरूप हो रहे नाली निर्माण का आरोप लगाया है.

युवा मंच ने अपने शिकायत पत्र में लिखा है की तमकुहीराज से बेतिया के लिये फोरलेन मार्ग की मंजूरी मिली हुई है जिसका शिलान्यास 25-1-2018 को भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री माननीय नितिन गडकरी के द्वारा होना है परन्तु तमकुहीराज क्षेत्र पंचायत के द्वारा तमकुहीराज से 5600000 -छप्पन लाख रुपये की लागत से कुछ अधिकारियों के मिली भगत से नाली निर्माण हो रहा है.

जो पूर्णतया अबैध है क्यों की फोरलेन मार्ग में नाली भी सम्मलित है वहीं अभी अनिश्चितता बनी हुई है कि सड़क कितना चौड़ा होगा इस दशा में पुराने को तोड़कर नया नाली का बनवाना अवैचित्यहीन व सरकारी रुपये का दुरुपयोग व लुटाने के बराबर है.

युवा मंच के प्रदेशाध्यक्ष अजय भारती ने मुख्यमंत्री,उप मुख्यमंत्री,राज्यपाल व जिलाधिकारी कुशीनगर को फैक्स के माध्यम से शिकायत की है तथा इस मामले को तत्काल कार्यवाही की मांग की है, नही होने पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर तमकुहीराज में 28-1-2018 से आंदोलन कर भूख हड़ताल करने की बात कही है.जिसका सारी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी.

हाटा में ट्राली से गन्ना मारुती पर पलटा,ड्राईवर को मुश्किल से निकला गया

कुशीनगर : सोमवार को हाटा बस स्टेशन के सामने हाईवे पर शुगर फैक्टरी जा रही गन्ना लदी ट्राली बगल में खड़ी मारुति कार पर पलट गया जिसमे मारुति का ड्राईवर कार में ही फंस गया जिसे लोगो ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला.

बताया जा रहा है की गन्ना लदी ट्राली चीनी मिल ढाढा को जा रही थी परन्तु हाटा बस स्टेशन के सामने अचानक  पहिया फट गया जिससे ट्राली अनियतत्रित हो गयी उस पर रखा सारा गन्ना साइड में खड़ी मारुति कार पर पलट गई.जिसमे कार चालक मुजहना थाना अहिरौली निवासी जितेन्द्र गन्ने के नीचे कार में ही दबकर फंस गया जहां आसपास मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला.

हादसे के वक्त कार में सवार अन्य लोग बाजार में अपने काम से गए थे हादसे इस लेन पर आवागमन बाधित रहा जिसे मौके पर पहुंची पुलिस एनएचआईए ने अवागमन शुरू कराया.