Home Blog Page 209

कसया बस स्टेशन को आधुनिक बस अड्डा बनाने की प्रक्रिया पूरी

कुशीनगर :सोमवार को प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कसया बस स्टेशन का निरीक्षण किया इसके साथ ही कसया बस स्टेशन को आधुनिक बस अड्डे में बदलने के लिये प्रदेश सरकार की ओर से मिली मंजूरी पर आखरी प्रक्रिया भी पूरी हो गयी.

आने वाले समय में जल्द ही बस स्टेशन को आधुनिक बनाने की निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा.गौरतलब है की आधुनिक बस अड्डा के निर्माण के लिये कुशीनगर से सांसद राजेश पाण्डेय ने मुख्यमंत्री योगी से मिलकर प्रस्ताव रखा था जिस पर सरकार मंजूरी प्रदान कर दी थी.

उसी चरण में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कसया स्टेशन का दौरा कर विभाग की ओर से आखरी प्रक्रिया भी पूरी कर दी.इस समंध में सांसद राजेश पाण्डेय ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है की

खुशखबरी…उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री माननीय श्री स्वतंत्र देव सिंह जी का सांसद आवास कसया में आगमन हुआ। कसया बस स्टेशन के निरीक्षण के साथ हाईटेक बस अड्डा बनाने की प्रक्रिया पूरी की गयी। #उत्तर_प्रदेश सरकार को साधुवाद…

निरीक्षण के दौरान सांसद राजेश पाण्डेय, स्थानीय विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी,हाटा विधायक पवन केडिया,पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र,बीजेपी के पद्द्धिकारी व अन्य कार्यकर्ता मौजद रहे.

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बच्ची की दर्दनाक मौत

कुशीनगर :रविवार को हनुमानगंज क्षेत्र के ग्राम बोधीछपरा में मिट‌्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई.बच्ची साइकिल से अपने भाई को लेकर घर जा रही थी कि ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गई.सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है.

जानकारी के अनुसार हनुमानगंज क्षेत्र के ग्राम बोधीछपरा निवासी अंगद यादव की बेटी सिंधु अपने छोटे भाई को साइकिल पर बिठाकर कुछ सामान लेने मानव रहित रेलवे क्रासिंग के पास दुकान पर जा रही थी.बच्चों के खेलते देख वह भी खेलने लगी.उसके बाद छोटे भाई के साथ घर जाने के लिये साइकिल से निकलने लगी.

तभी बोधीछपरा मिट्टी गिराने जा रही ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आ गई लोगो ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खड्डा ले जाया गया परन्तु अस्पताल तक पहुचते-पहुचते उसकी मौत हो गई थी.

 

वाराणसी में प्रदर्शन के दौरान विधायक अजय कुमार लल्लू गिरफ्तार

कुशीनगर :शनिवार दोपहर तमकुहीराज से विधायक अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश में यूपी अधीनस्थ चयन सेवा आयोग,उच्च शिक्षा चयन सेवा आयोग तथा माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग का गठन न होने तथा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में विफल होने,प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था व किसानों की बदहाली आदि मुद्दों को लेकर

आज वाराणसी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर उनका जमकर विरोध प्रदर्शन करने पर वाराणसी के लहुराबीर चौराहे से गिरफ्तार कर वाराणसी सेंट्रल जेल भेजा गया.

इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद राजेश मिश्रा,पूर्व विधायक अजय राय,युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव/औरंगाबाद विधायक आनन्द शंकर सिंह,जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेसजनों ने गिरफ्तारी दिया।

अपने व्यान में विधायक ने कहा की प्रदेश में नौजवानों के रोजगार को खत्म करने वाली इस सरकार द्वारा महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ में पहले से निर्धारित परीक्षा को रद्द कर भाजपा का कार्यक्रम करवाया जाना अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है।यह सरकार लोकतंत्र की हत्यारी सरकार है।

 

एटीएस ने अवैध फ़ोन एक्सचेंज के सरगना को अहिरौली से पकड़ा

कुशीनगर : एटीएस ने अवैध एक्सचेंज संचालित करने वालों को सिम बॉक्स से लेकर नेट कॉलिंग कार्ड व अन्य उपकरण उपलब्ध कराने वाले गिरोह के सरगना राम प्रताप सिंह को कुशीनगर से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पांच साथियों को भी पकड़ा है.

दैनिक जागरण में आये ख़बर के अनुसार गिरोह वेबसाइट के जरिये नेट कॉलिंग कार्ड व अन्य उपकरणों का धंधा कर रहा था. राम प्रताप का मुख्य सर्वर विदेश में है। उसके पास 19 गेटवे आइपी थे, जिनके जरिये कॉलिंग कार्ड बेचकर लोकल उपभोक्ता बनाए जा रहे थे. वह दो साल में इस धंधे से करीब 33 लाख रुपये कमा चुका था.

एटीएस ने कुशीनगर के अहिरौली क्षेत्र निवासी राम प्रताप सिंह, विजय शर्मा, राम सिंगार सिंह, संतोष सिंह, हरिकेश बहादुर सिंह व बृजेश पटेल को गिरफ्तार किया गया है उनके पास से सात लैपटॉप, मोबाइल फोन, बिल बुक व अन्य दस्तावेज मिले हैं.इस गिरोह का सरगना राम प्रताप दुबई में रह चुका है। राम प्रताप तिनहवा बाजार, कुशीनगर रोड पर आरएन ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड नाम से संस्था चला रहा था और उसके जरिये वाइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकाल डायलर का काम कर रहा था.

पिछलें दिनों एटीएस ने इंटरनेट गेटवे का बाइपास कर अवैध एक्सचेंज संचालित करने वाले गिरोह के 27 लोगो को पकड़ा था परन्तु इनके सिम बॉक्स में ट्राफिक कहा से आ रहा इसकी जाँच कर रही थी जिसमे एटीएस को बड़ी कामयाबी मिली है.

कैसे करता था काम : सरगना रामप्रताप अपने बनाये ग्राहकों से मोटी रकम लेकर उनके स्मार्ट फोन में एक ऐप अपलोड करता था, जिसके जरिये विदेश में कॉल की जा रही थी. वहीं विदेश में सक्रिय गिरोह इसी तरह भारत में कॉल कर रहे थे जो सरकार के राजस्व का नुकसान कर ही रहे थे राष्टीय सुरछा के लिये बड़ा खतरा था जो कॉल ट्रैक करना मुश्किल होता है.

चौकिदारों में एसपी ने साफा व कम्बल का किया वितरण

कुशीनगर :शुक्रवार को कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के चौकिदारों को एसपी यमुना प्रसाद ने साफा व कम्बल का वितरण किया तथा उन्हें अपने गाँव में होनी वाली किसी भी घटना की सूचना को पुलिस को उपल्ध कराने की बात कही.

 

एसओ ने किया सीओ के आदेश को नजरअंदाज,पकड़ी गयी गाड़ियां छोड़ी

कुशीनगर :जिले के विशुनपुरा थाना के एसओ कृष्ण कुमार अपने कार्यप्रणाली को लेकर काफ़ी अरसे से मीडिया की सुर्खिया में बने हुये अब इसी कड़ी में एक और मामला जुड़ गया है गुरुवार को हमने आपको बताया था की सीओ रामकृष्ण तिवारी ने सूचना पर छापामारी कर बालू के अवैध खनन कर रहे सात ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ कर सीज करने का आदेश दिया था.

परन्तु अब इस मामले में मीडिया में ख़बर आ रही है की अधिकारी के आदेश को न मानते हुये एसओ विशुनपुरा ने पकड़े गये सात ट्रैक्टर-ट्राली में से चार को बिना कोई कारवाही किये ही छोड़ दिया बाकी तीन गाड़ियो को जुर्माना लेकर छोड़ दिया.

अब इसकी जानकारी होने पर सीओ रामकृष्ण तिवारी ने इस मामले पर एसओ से रिपोर्ट मांगी है वहीं इस मामले की जानकारी सीओ ने अपर पुलिस अधीक्षक हरिगोविन्द मिश्र को भी दी है जो जाँच उपरान्त कारवाही की बात कह रहे है.

चोरी मामले में कारवाही व पुलिस चौकी चालू करने को ज्ञापन सौपा

कुशीनगर :गुरुवार को तमकुही विधान सभा क्षेत्र के ग्राम सभा डिबनी बाजार में बीते दिन शुक्रवार को हुये वीरेश कुशवाहा के मोबाइल की दुकान में चोरी मामले में पुलिस की तरफ से कोई कार्यवाही न होने तथा कई वर्षों से बंद पड़ी डिबनी बाजार के पुरानी पुलिस चौकी को पुनः चालू कराने के लिए पड़रौना जिला मुख्यालय पर पुलिस कप्तान यमुना प्रसाद को स्थानीय विधायक के अगुवाई में ज्ञापन सौपा गया.

इस दौरान सेवरही ब्लाक के ब्लाक प्रमुख उदय नारायण गुप्ता, दुखी प्रसाद, ग्राम प्रधान,शम्भु गुप्ता,ओम प्रकाश पटेल,डा0 श्याम सुन्दर गुप्ता, रामयज्ञा कुशवाहा,वीरेंद्र कुशवाहा,सत्तन गुप्ता,विशुन देव यादव,सुभाष कुशवाहा,बच्चन यादव,उपेन्द्र चौहान,और जीतेन्द्र कुशवाहा, अन्य लोग मौजूद रहे.

विशुनपुरा में अवैध खनन पर सात ट्रैक्टर-ट्राली बालू सहित सीज

कुशीनगर :बुधवार को विशुनपुरा थाने के बांसगांव के टोला खैरवा और बैकुंठपुर से दिन में सीओ रामकृष्ण तिवारी ने सूचना पर छापामारी कर बालू के अवैध खनन कर रहे सात ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ कर सीज करा दिया. इससे अवैध रूप खनन करा रहे लोगो हड़कंप मचा हुआ है.

एसपी यमुना प्रसाद के सख्त रुख के कारण बालू का अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सीओ ने अभियान चला कर कारवाही की गुप्त सूचना के आधार पर कि बैकुंठपुर और बांसगांव के आसपास बालू माफियाओ द्वारा अवैध रूप से खनन करने की शिकायत पर सीओ रामकृष्ण तिवारी एव एसओ विशुनपुरा कृष्ण कुमार को साथ लेकर दोनों जगहों पर छापामारी किये.

जहां कारवाही में बैकुंठपुर से चार तथा नैनहा में तीन ट्रैक्टर-ट्राली बालू के अवैध खनन पर पाई गई तत्काल सीओ ने सभी बालू लदी गाड़यिों को एसओ विशुनपुरा को सीज कर खनन एक्ट के तहत कारवाई करने का निर्देश दिया.

 

स्व्च्छता अभियान के तहत हेतिमपुर टोल प्लाजा पर हुआ उद्घाटन

कुशीनगर :बुधवार को हेतिमपुर टोल प्लाजा पर NHAI द्वारा नवनिर्मित शौचालय का उद्घाटन एसपी यमुना प्रसाद ने किया इस दौरान एडीएम के.एल तिवारी,हाटा विधायक पवन केडिया,हाटा नगर पालिका चेयरमैन,मोहन वर्मा,एसडीएम हाटा,सीओ,एव हाटा कोतवाली निरीक्षक तथा NHAI के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.

कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही के विरुद्ध कसया कोर्ट ने जारी किया गिरफ़्तारी वारंट

कुशीनगर :कसया के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्रमोहन चतुर्वेदी ने 24 वर्ष पुराने एक वाद में 11 वर्ष से अनुपस्थित चल रहे प्रदेश के कैबिनेट व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के विरुद्ध मंगलवार को गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया साथ ही उनकी संपत्ति कुर्क करने का भी आदेश दिया है.

न्यायालय ने आदेश को पालन के लिये कसया एसओ को नोटिस जारी कर 19 फ़रवरी 2018 तक अमल कर पेश कराने का आदेश दिया है सूर्य प्रताप शाही पर वर्ष 1994 में सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने का धारा 353, 506 आइपीसी के तहत कसया थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था.

इसी मामले 2004 में शाही ने न्यायालय में हाजिर होकर जमानत करा ली परन्तु 2007 से कोर्ट में आज तक उपस्थित नहीं हुए जहां इसी बीच न्यायालय ने उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट भी जारी किया था परन्तु शाही न्यायालय में हाजिर नहीं हुए.

जिस पर न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाते हुये मंगलवार को गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए उनकी संपत्ति भी कुर्क करने का आदेश दिया.