Home Blog Page 212

कप्तानगंज में डीएम व एसपी ने चौकीदारों को साफा, कंबल किया वितरण

कुशीनगर :मंगलवार को कप्तानगंज थाने से जुड़ें चौकीदारों को लाल साफा और कम्बल का वितरण हिन्दू युवा वाहनी द्वारा किया गया इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकोला विधायक माननीय रामानंद बौद्ध, विशेष अतिथि के रूप में जिलाधिकारी कुशीनगर आंद्रा वामसी,पुलिस अधीक्षक कुशीनगर यमुना प्रसाद ,हियुवा जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना व अन्य मौजूद रहे.

कुशीनगर नववर्ष मेले में ड्रोन कैमरे से हुई निगरानी

कुशीनगर :नववर्ष के दिन कुशीनगर बौद्ध स्थली पर हजारों लोगों की भीड़ जमी रही वही सुरक्षा व्यस्था के लिये मुख्य मार्ग व स्थलों पर सीसीटीवी लगाये गये थे।

साथ ही पुलिस ने भीड़ को निगरानी करने तथा सुरक्षा प्रदान करने के लिये ड्रोन कैमरें का प्रयोग किया।मेले में सुरक्षा व्यवस्था व कानुन व्यवस्था का जायजा लेनेे पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद भी पहुंचे थे।

भूमि विवाद को निपटारे के लिये चलेगा विशेष अभियान,शासनादेश जारी

कुशीनगर :अब जिले में भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों के समाधान के लिये नव वर्ष के 1 जनवरी 2018 से 31 मार्च 2018 तक एक विशेष अभियान चलाकर भूमि विभाग से संबंधित प्रकरण को निस्तारण किया जायेगा जिसका शासनादेश 27 दिसम्बर 17 को जारी हुआ है.

जिसके अंतर्गत भूमि संबंधित विवादों के निस्तारण हेतु क्षेत्रीय आधार पर संबंधित अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर थाना,तहसील,गाँव स्तर पर शिकायतों का निस्तारण प्रस्तावित है.जिसमे बताया गया है की जनसुनवाई पोर्टल,समाधान दिवस, DM, SDM ,कमिश्नर एवं शासन स्तर व अन्य स्रोतों से प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों को आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर अंकित कर कारवाही सुनुचित की जाएगीं.

भूमि विवादित संबंधित प्रकरण को मौके पर निस्तारण हेतु जनपद के प्रत्येक थानावार राजस्व एव पुलिस विभाग के 10 सदस्य दो संयुक्त जिलों का गठन किया जाएगा इन टीमो में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, तथा न्यूनतम 4 लेखपालों के साथ-साथ पुलिस विभाग के संबंधित थाना के एसओ,निरीक्षक,उपनिरीक्षक, 4 कांस्टेबल को सम्मिलित किए जायेगा तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मों की संख्या बढ़ाई जा सकती है.

वहीं भूमि विवाद मामला किसी भी न्यायालय में मामला विचाराधीन होने पर उसकी कार्यवाही नहीं होगी.साथ ही निपटाये गये सभी मामलो की समीक्षा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा सप्ताह में एक अभियान दिवस पर जन सुनवाई के पश्चात रेंडम आधार पर चयनित कम से कम एक गांव का संयुक्त निरिक्षण करेगे.

इसी तरह अन्य अधिकारिओ को भी पूर्ण कारवाही होने वाले भूमि की निरीक्षण करने का आदेश जारी हुआ है.साथ ही अगर कोई मामला एक दिन में नहीं सुलझ पाता है तो उसके अगले दिन निपटाने का निर्देश दिया गया है.यहाँ आपको बताते चले की ये फार्मूला सरकार ने श्रावस्ती जिले में अपनाया था जहा इससे भूमि विवाद निपटाने में बहुत ही बढ़िया कामयाबी मिली है जिसके फलस्वरूप सरकार इसे पुरे प्रदेश में लागू कर रही है.

अब देखना है की कुशीनगर जनपद में प्राशानिक अधिकारी किस स्तर तक भूमि विवाद को निपटाने में कामयाबी पाते है.

लेखपाल पर पैसा हड़पने और मारपीट करने पर मुकदमा दर्ज

कुशीनगर : बरवापट्टी थाने के दशहवा गांव के अशोक कुमार की तहरीर पर गुरुवार को पुलिस ने लेखपाल सहित अन्य चार लोगों के खिलाफ मारपीट व एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

पुलिस को दिए तहरीर के माध्यम से अशोक ने कहा कि अपनी भूमि की पैमाइश के लिए मैं लेखपाल बृजनरायण प्रसाद के पास गया तो उनके द्वारा पैसे की डिमांड की गई जहा सात हजार रुपये दे दिया, लेकिन लेखपाल द्वारा पैमाइश नहीं की गई और इसी बीच उनका तबादला हो गया.

21 दिसंबर को लेखपाल से अपने पैसे की मांग की तो वे अपने सहयोगी राजकुमार, मकसूद व भगन के साथ अपशब्द कहते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जानमाल की धमकी देने लगे पुलिस ने लेखपाल बृजनरायण सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

तुर्कपट्टी के खरदर पुल पास से दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर :सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान तुर्कपट्टी के खरदर पुल से पुलिस ने दो लोगो को पकड़ा जिनके बाईक की डिग्गी से तीन किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ,पुलिस ने इन दोनों पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष दुर्गेश सिंह व अपने सहयोगियो के साथ क्षेत्र के खरदर पुल पर वाहन की जाँच कर रहे थे इसी दौरान कसया की ओर से दो लोग बाईक से आते दिखे जिन्हें रोककर तलाशी के दौरान डिग्गी से तीन किलो छ सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ.वहीं दोनों तस्कर मौका देखकर भागने का प्रयाश किये परन्तु,कामयाब नहीं हुये पुलिस ने उन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया.

उनकी पहचान देवेन्द्र गुप्ता पुत्र बारिस्टर व जियाउल हक़ पुत्र तौकीर अली गाँव बरवा बाजार थाना कसया के रूप में हुई ,पुलिस ने उनके विरोध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.

कुशीनगर बौद्ध मंदिर परिसर का एसपी ने किया निरीक्षण

कुशीनगर :सोमवार को एसपी यमुना प्रसाद ने भारी पुलिस फ़ोर्स के समुचे कुशीनगर के मंदिर परिसर का निरीक्षण किया जहा डॉग स्क्कोर्ड,बम नीरोधक दस्ता ने बौद्ध मंदिर के मुख्य भाग,व पार्को का बारीकी से जाँच किया तथा वहा घूम रहे लोगो से उनकी जाँच की गयी.

इस दौरान एसपी यमुना प्रसाद ने घुमने आये पर्यटकों से बातचीत करके जानकारी प्राप्त की तथा अपने विजिटिंग कार्ड को वितरित कराया इस दौरान बौध्द भिक्षु आदि मौजूद रहे.

गौरतलब है की हर साल नववर्ष पर कुशीनगर में लाखोँ की तादात में भारी भीड़ उमड़ती है जहा स्थानीय,अन्य जनपदों व विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा होता इस लिये पुलिस प्रशासन अभी से सुरक्षा व्यस्था की जाँच कर अपनी तैयारीयों को मजबूत करना चाहता है.

होमगार्ड ने अवैध वसूलीं करने के लिये लगा दी अपने जांन की बाजी

कुशीनगर :अब तो सरकारी महकमे के कुछ कर्मचारी घूसखोरी,अवैध वसूली करना पूर्ण अधिकार समझ कर कार्य कर रहे है ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहा जिले के विशुनपुरा थाने में तैनात होमगार्ड ने तो टैक्सी चालक से वसूली के लिये जीजान लगा दिया जिसमे वह खुद बड़ी दुर्घटना से बचा.

बताया जा रहा है की विशुनपुरा थाने पर तैनात एक होमगार्ड रविवार को ड्यूटी पर नहीं था परन्तु वह दुदही से सवारी लेकर तमकुहीराज जा रही सवारी गाड़ी को ओवरटेक कर रुकने का ईशारा कर रहा था जिसमे वह बाईक लेकर गिर पड़ा फिर भी वसूली के लिये संघर्ष कर आखिर पैसा लेकर ही सवारी चालक को छोडा.

होमगार्ड के इस कृत्य को जिसने भी देखा पहले तो लगा की होमगार्ड किसी मामले में पीछा कर रहा है परन्तु जैसे ही वसूली की बात सामने आयी रिश्वत के लिये जान की बाजी लगाने वाले होमगार्ड पर लोगो ने कहना शुरू कर दिया वसूली ऐसें कर रहा है जैसे चालक पैसा लेकर भाग रहा हो.धीरे-धीरे यह ख़बर पुरे इलाकें में आम हो गयी.

वहीं विशुनपुरा एसओ को जानकारी होने पर थाने से दरोगा को भेज जाँच पड़ताल करायी गयी तो मामला सही पाया गया जिस पर एसओ ने होमगार्ड की शिकायत होमगार्ड कंपनी कमांडर से कर दी.

मुख्य गंडक नहर में पानी नही देने पर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

कुशीनगर :शनिवार को मुख्य गंडक नहर में सिचाई के लिये पानी नहीं छोड़ने को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिलाअध्यक्ष मोहम्मद जहरुद्दीन की अगुआई में प्रदर्शन किया तथा प्रदेश व केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा.

शनिवार को युवा कांग्रेस कुशीनगर के द्वारा केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीति के खिलाफ जल सत्याग्रह कर विरोध प्रदर्शन किया गया जहां युवा कांग्रेस कुशीनगर के जिलाअध्यक्ष मोहम्मद जहरुद्दीन ने संबोधित करते हुए कहा कि आज केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है परंतु मुख्य गंडक नहर में खेती की सिंचाई के लिए पानी नहीं है.

इस महंगाई के दौर में किसान पंपसेट से सिंचाई करने को मजबूर है वहीं सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुये जिलाध्यक्ष ने कहा की नहरों में पानी रोकना उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा फैसला है. ताकि किसान सिंचाई यंत्र खरीदने को बाध्य हो जाए.

सरकार अच्छे दिनों के वादों के साथ किसानों को बुरा दिन दिखा रही है. मजदूर यूनियन के प्रदेश महासचिव कृष्ण प्रताप ने कहा कि सरकार अगर किसान विरोधी नीति नहीं छोड़ती है तो आंदोलन और उग्र होगा. सभा को युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष वेदप्रकाश मिश्र ने भी संबोधित किया.

इस विरोध प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ,महासचिव उपेन्द्र सिंह ,वीरेंद्र कुशवाहा ,ज्यायूलहक,खुर्शीद आलम, अंगद यादव, एजाज अहमद, अनिल यादव, ठाकुर यादव ,आफताब ,अरसद, रसूल ,इस्तेखार, दिलशेर, सूरजभान यादव ,फैयाज, मुस्ताक, रहमतुल्ला ,गुड्डन, गोवर्धन यादव ,मोहन शर्मा, सभासद मंसूरी आलम, फिरोज, फैसल ,राहुल यादव ,रईस मंसूरी, वकार अहमद, मासूम रजा आदि उपस्थित रहे

फाजिलनगर में सर्राफा की दुकान से शटर तोड़कर तिजोरी किया गायब

कुशीनगर :गुरुवार की रात फाजिलनगर कस्बे के कटरे में  सर्राफा की दुकान का शटर तोड़कर चोरो ने वहा रखीं बड़ी तिजोरी को उठा ले गये जिसमे नगद रूपये,चादी और सोने के आभूषण के साथ-साथ जरुरी कागजात थे.सुबह मामला सामने आने पर पुलिस डॉग स्क्वॉड और विधि विज्ञान प्रयोगशाला वाहन के साथ जांच पड़ताल की वहीं चोरी की हुई तिजोरी सुकरौली के नजदीक से बरामद हुआ है.

बताया जा रहा है की फाजिलनगर बाजार में अविनाश वर्मा की सर्राफा की दुकान है जो रोज की भांति बृहस्पतिवार को भी शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे, शुक्रवार सुबह को चोरी की जानकारी होने पर वह दुकान पहुंचे जहा उन्होंने बताया कि तिजोरी में सात हजार रुपये नकद, दो किलोग्राम चांदी और 50 ग्राम सोने के आभूषण के अलावा कई महत्वपूर्ण कागजात रखे थे जिसे चोरो ने तिजोरी समेत चुरा ले गए.

सूचना पर पहुचे सीओ तमकुहीराज और एसओ निर्भय कुमार सिंह ने जहा डॉग स्क्वॉड व विधि विज्ञान प्रयोगशाला वाहन की टीम को मौके पर बुलाया जो दो घंटे तक घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की.वहीं चोरी हुई तिजोरी सुकरौली के पास टूटी जोलहिनिया गांव से मिली है जिसके सभी सामान गायब थे. उधर पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है.

 

नकली दवा रखने पर मेडिकल स्टोर सीज,संचालक गिरफ्तार

कुशीनगर :गुरुवार को कप्तानगंज क्षेत्र के जेएमडी मेडिकल स्टोर्स पर औषधी विभाग के अधिकारी तथा कप्तानगंज एसडीएम ने पहुच कर जाँच शुरू की जहा कागज मागने पर संचालक कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाया तथा जब अधिकिरियो ने दवाओं की जाँच शुरू की तो लगभग सभी दावाये नकली पाई गयी.

इस पर कार्यवाही करते हुये नकली दवाओ को जप्त कर मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया तथा संचालक के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज करा दी गयी बताया जा रहा है की जप्त नकली दवायें की कीमत लगभग ढाई लाख रूपये बतायी जा रही है.

इस कारवाही के दौरान एसडीएम कप्तानगंज त्रिभुवन सिंह, सहायक आयुक्त औषधि एसके चौरसिया, औषधि निरीक्षक देवरिया वृजेश कुमार यादव, ड्रग इंसपेक्टर अशोक कुमार चौधरी व लाइसेंस पटल प्रभारी योगेन्द्र नारायण तिवारी अन्य मौजदू रहे.