Home Blog Page 211

बीजेपी का झंडा जलाने के मामले में युवक के खिलाफ मामला दर्ज

कुशीनगर :तुर्कपट्टी में भारतीय जनता पार्टी का झण्डा जलाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले युवक अलिराज अंसारी के खिलाफ भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष विद्याधर ओझा के नेतृत्व में भाजपाईयो ने तुर्कपट्टी थाने में तहरीर दिया और उक्त युवक से पूछताछ कर उचित कार्यवाही की मांग की। कार्यकत्ताओं के हुजूम के साथ थाने में पहुँचे भाजपाईयों में युवक के खिलाफ बहुत आक्रोश दिखा।

गौरतलब है कि तुर्कपट्टी पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व भी सीएम योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक नवाब अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। तहरीर देने पहुँचे भाजपा कार्यकत्ता राजेश्वर सिंह, सुधीर मिश्र, लाल पहाड़ी कुशवाहा, गोपीचन्द गुप्ता, ब्यास राय, नूर सलाम, अर्जुन यादव, विपिन पाण्डेय, प्रसिद्ध नारायण रावत, उग्रसेन सिंह आदि का कहना है कि कुछ आपत्तिजनक लोगों के द्वारा युवाओं को भ्रमित किया जा रहा है। उक्त युवक पर कार्यवाही करने से इस पर लगाम लगेगा, वहीं ख़बर लिखें जाने तक आरोपी को पुलिस द्वारा पकड़ने की बात कही जा रही है।

रिपोर्ट- नूर सलाम

तुर्कपट्टी में नमाज के बाद सलाम पढ़ने को लेकर विवाद में नवजात की मृत्यु

कुशीनगर : तुर्कपट्टी थानान्तर्गत ग्रामसभा नौतन हर्दो के टोला खैरटिया में शनिवार को मस्जिद में बरेलवी मतवालम्बियों द्वारा नमाज के बाद सलाम पढ़ते समय देवबंदी मतवालम्बियों द्वारा मना करने के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डण्डे चले जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग लहूलुहान हो गए। सूचना पाते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँच दोनों पक्षों को गिरफ्त में लेकर मुक़दमा पंजीकृत कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार खैरटिया में शुक्रवार की सायं मस्जिद में ग्रामवासी इरशाद, साबिर, लड्डन, इमरान, सफदर व टुनटुन आदि बरेलवी मत के अनुसार नमाज के बाद सलाम पढ़ने की रस्म अदा कर रहे थे जिन्हें देवबन्दी मतवालम्बियों ने मना किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। नमाज पढ़ने वाले गाँव के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर तत्काल मामला शान्त करा दिया।

किन्तु शनिवार को प्रातः आठ बजे खार खाये ईशा पुत्र अदालत, साबिर व इरशाद पुत्र ईशा, लड्डन पुत्र लियाकत, इमरान पुत्र साबिर सफदर पुत्र शहनवाज़ तथा टुनटुन पुत्र अनवर आदि लाठी-डण्डा से लैस होकर सलाम पढ़ने से मना करने वाले इकबाल व इरशाद पुत्र सफी व लतीफ़ पुत्र बुधई को ललकारते हुए पीटकर लहूलुहान कर दिया। दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

वहीं घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष दुर्गेश सिंह तत्काल मौके पर पहुँचे तथा दोनों पक्षों की गिरफ्त में लेकर आये तथा तहरीर के आधार पर मुक़दमा पंजीकृत कर लिया। इस विवाद में ईशा आदि के पक्ष की महिला नूरहसीना का आरोप है कि मारपीट के दौरान इक़बाल  व इरशाद की पिटाई से मेरा दाहिना हाथ टूट गया तथा मेरा दस दिसंबर को पैदा हुआ नवजात पुत्र असरार की मृत्यु हो गयी।

घटना की जानकारी होने पर सदर पुलिस उपाधीक्षक नितेश प्रताप सिंह ने भी मौके पर पहुँचकर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त किया। पुलिस मृत बच्चे को अन्त्य परिक्षण के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी।

रिपोर्ट, सौ०-नूर सलाम

सेवरही ब्लाक के गाँव में लगी आग,दर्जनों घर बने राख के ढेर

कुशीनगर :शुक्रवार देर रात सेवरही ब्लाक के ग्राम सभा फागु छपरा के विनोद नगर टोला में अचानक लगी आग ने एक-एक कर पुरे बारह घर जलकर राख बन गये,इस कड़ाके की ठंड में ग्रामीणों के काफ़ी प्रयाश के बाद भी ज्यादा नुकसान हो गया.

वहीं आग लगने की ख़बर पाकर क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू पहुचे तथा उस कड़ाके की ठंड में आगलगी से प्रभावित लोगो को जरुरत की राहत सामग्री उपल्ध करायी.

पडरौना सुभाष चौक पर चोरी मामलें में चार शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर :पडरौना सुभाष चौक स्थित कम्प्यूटर  दुकान से पिछले 28 दिसम्बर को हुये चोरी मामले में कोतवाली पुलिस को गुरुवार रात शातिर चार चोरो को रेलवे स्टेशन से पकड़ने में कामयाबी मिली जिन्हें कारवाही करते हुये जेल भेज दिया गया.

इस समंध में शुक्रवार को पडरौना कोतवाली में प्रेस कांफ्रेस कर कोतवाल विजयराज सिंह ने घटना का अनावरण करते हुये बताया की बीते 28 दिसम्बर की रात सुबाष चौक स्थित कम्प्यूटर प्लस फर्म से सटर तोड़ चोरों ने कंप्यूटर व प्रिंटर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इस पर तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 380, 411 में मामला दर्ज किया गया था.

इसी मामले में सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन के पास से उपनिरीक्षक चौथीराम यादव, उप निरीक्षक धन्जय राय, कांस्टेबल अखिलेश यादव के साथ छापेमारी कर चार शातिर चोरों को पकड़ा, पूछताछ में उनकी पहचान शिवा पुत्र लालबाबू निवासी विवेक नगर कालोनी पडरौना,अभिमन्यु पुत्र खेलाड़ा निवासी गायत्री नगर पडरौना, भोला गौतम पुत्र महेश,नौका टोला पडरौना, राना पुत्र महेश्वर सिंह निवासी नौका टोला पडरौना के रूप में हुई.

पुलिस को इनके पास से चोरी का प्रिन्टर मशीनों के अलावा पांच कम्प्यूटर भी बरामद हुआ है वहीं पुलिस ने कारवाही करते हुये जेल भेज दिया.

दिव्यांगो में किया गया कम्बल वितरण,एसडीएम रहे मौजूद

कुशीनगर :हि.यु.वा मोतीचक ब्लॉक के नेतृत्व में  गुरुवार को दिव्यांगोे में कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ।

जहां उपजिलाधिकारी हाटा,संजय सिंह मुन्ना जिलाध्यक्ष , जिला मंत्री रामू राव,तहसील अध्यक्ष ज्ञानचंद कुंवर,ब्लाक अध्यक्ष भजुराम यादव,रामनिवास सिंह,उमेश पांडे,पप्पू मिश्रा,बच्चा सिंह,चिंटू सिंह सहित सभी हिन्दु युवा वाहिनी ब्लाक के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विधायक ने नदी पर पीपा पुल की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

​कुशीनगर:गुरुवार को विधान सभा तमकुहीराज क्षेत्र के जवही दयाल टोला चैनपट्टी में गंडक नदी पर पीपा पुल निर्माण की मांग को लेकर विधायक अजय कुमार लल्लू ने जिलाधिकारी को धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा।

इस दौरान सेवरही ब्लाक अध्यक्ष व्यास कुशवाहा जवाहि दयाल के ग्राम प्रधान रामेशवर यादव बृजकिशोर साहनी शिवनाथ साहनी संतोष साहनी श्रीकांत पासवान किशुनि मुखिया पूर्व प्रधान अंगद साहनी शिव पूजन साहनी शर्मा यादव हरगेन् साहनी प्रभु यादव मुस्लिम अंसारी ललित साहनी हरीहर साहनी हरी साहनी लल्लन साहनी सिपाही साहनी साथ में उपस्थित रहे।

तमकुही में बाढ़ के बाद अब बासी नदी का कहर कई गाँव प्रभावित

कुशीनगर : तमकुही तहसील के गौरीजगदीश समेत कई गांवों की खेतो में पानी आ जाने से ग्रामीणों में भारी रोष है.अभी हाल ही में भीषण बाढ़ से अभी ग्रामीण उभरे भी नही थे, किसी तरह रवि की फसल बुवाई किये परन्तु अब सिधवा माइनर से काफी मात्रा में बासी नदी में पानी छोड़ दिया गया है.

जिसके चलते खेतों में पानी भर गया है जिससे किसान बहुत ही चिन्तित व परेशान हैं वहीं इसी माह में 15 व 16 तारीख को माघ मास का मेला भी गौरी घाट पर लगता है उस स्थल पर भी पूरा पानी भर गया है जिसके चलते ग्रामीणों में काफी रोष है.

अजय कुमार ने बताया की मौके पर पहुचे युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय भारती ने डीएम से वार्ता कर किसानों की परेशानी को दूर करने की मांग की जहां डीएम आन्द्रा वामसी ने जल्द ही समस्या का समाधान  करवाने का अस्वासन दिया है.

इस दौरान ग्रामीण सारदा प्रसाद,रमेश,पवन,संदीप,अंगद भारती, मिठाई लाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे.

सौ०-अजय कुमार

Whatsapp पर सीएम योगी के ख़िलाफ़ आपतिजनक टिप्पणी करने पर मामला दर्ज

कुशीनगर: सीएम योगी आदित्यनाथ पर एक युवक को वाट्सएप पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में तुर्कपट्टी थाने में मामला दर्ज हुआ है बताया जा रहा है की बुधवार को एक वाट्सएप ग्रुप पर नवाब अंसारी नामक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पर आपतिजनक टिप्पणी किया था.

इसको लेकर भाजपा आइटी सेल के जिला संयोजक राजकुमार गिरि ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ तुर्कपट्टी थाने पहुच पुलिस को तहरीर सौंपी है जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

भुखमरी व कुपोषण से मृत्यु पर प्रधान और सेक्रेटरी होंगे जिम्मदार

कुशीनगर :प्रदेश सरकार ने भुखमरी व कुपोषण के मामले में ग्राम प्रधानों की भूमिका को 2 जनवरी को शासनादेश जारी कर उनकी जिम्मेदारी तय की है जिसके अंतर्गत बताया गया है की प्रदेश में भुखमरी एव कुपोषण से मृत्यु मामले में रोकथाम के लिये पंचायतों का सहयोग के लेने और अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है.

वहीं सरकार ने प्रधानों को आकस्मिक ख़र्च के रूप में मिलने वाले पैसे में बढ़ोतरी की है किसी भी गाँव के परिवार में भूख व कुपोषण के उत्रपन्न होने पर ग्राम प्रधान द्वारा आकस्मिक के रूप में संचित धनराशी को तत्काल ख़र्च करने को कहा गया है.

ग्राम प्रधान के व्यय को राजस्व विभाग द्वारा किया जायेगा.जहा पहले ख़र्च की सीमा मात्र 1000 रूपये थी उसे सरकार ने धनराशि बढ़ाकर 5 हज़ार रूपये कर दिया है साथ ही सख्त निर्देश देते हुये कहा है की अगर कही भी भुखमरी और कुपोषण से उत्रप्न्न घटना होती है तो इसके लिये ग्राम प्रधान एव समन्धित पंचायत सचिव जिम्मेदार होगे तथा उनके विरुद्ध कड़ी कारवाही होगी.

जिले में नाबालिग से गैंगरेप का मामला आया सामने,आरोपी फ़रार

कुशीनगर :गाँव से बाहर चारा काटने गयी नाबालिग लड़की से उसी गांव के ही तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है.पीड़िता लड़की की माँ ने मंगलवार को स्थानीय थाने में तहरीर दी जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर नामजद आरोपिओ की तलास कर रही है.

 

बताया जा रहा है की उक्त घटना सोमवार शाम को हुई है जहा शाम को पीडिता गाँव के कब्रिस्तान में चारा काट रही थी तभी तीन युवकों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी जहा विरोध करने पर किशोरी को नजदीक स्थित गन्ने के खेत में ले जाकर आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया तथा उसकी पिटाई कर किसी से बताने पर उसकी हत्या कर देंने की धमकी दी.

वहीं देर रात तक आरोपियों ने किशोरी को अपने कब्जे में रखा तथा पीडिता द्वारा किसी से शिकायत न करने का आश्वासन पर आरोपियों ने उसे किसी तरह छोड़ा जहां देर रात घर पहुंची पीडिता की हालत देख परिजन समझ गये की उसके साथ गलत हुआ है.मंगलवार को पीड़िता की मां आस-पास के लोगों के साथ हनुमानगंज थाने पहुंच तहरीर सौपा जहा पुलिस ने नामजद आरोपियों बबलू यादव, व्यासमुनि यादव तथा पिंटू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.