Home Blog Page 213

पडरौना चीनी मिल मामलें में हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को सौपा जाँच

कुशीनगर :इलाहबाद हाईकोर्ट ने पडरौना चीनी मिल के मालिको के ख़िलाफ़ 2014 में जारी गिरफ्तारी वारंट पर अब तक कार्यवाहीं ना होने पर ,कड़ा रुख अपनाते हुये इस पुरे मामले की जाँच खुद मुख्य सचिव को करने तथा इसका हलफनामा 30 जनवरी तक देने को कहा है.

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार पडरौना चीनी मिल के किसानों के बकाये गन्ने मूल्य के भुगतान ना करने पर कोर्ट ने 2014 में प्रभुनाथ चौरसिया व 118 किसानों की याचिका पर सुनवाई करते हुये तब के चीनी मिल मालिक पर गिरफ़्तारी वारंट जारी किये थे परन्तु जिले के जिम्मदार अधिकारियों ने तीन साल बीतने पर भी कोई कारवाही नही की जिस पर हाईकोर्ट ने अधिकारिओ के लचर रवैये की जाँच अब खुद मुख्य सचिव को सौप दिया है.

 

हर गाँव मे है ठगी के शिकार पीड़ित…

​कुशीनगर:आज मैं एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दें पर लिखने का प्यास कर रहा हु।इसके बारे में हर कोई जानता है समझता है परन्तु विकल्प ना होने पर उसे स्वीकार करना पड़ता है।

मुझे मात्र दो वर्षों के पत्रकारिता के दौरान अब तक सैकड़ो फ़ोन आ चुके होंगे की हमारी मदद करे।जहाँ मैं उन्हें पुलिस से मदद लेने की सलाह देता हूं।

आइये बताते है आप लोगों को मैं बात कर रहा हू विदेश भेजने के नाम पर ठगी की यह मामला ऐसा है कि अपने कुशीनगर जनपद के लगभग लगभग सभी गांव शहरों में मामला आपको मिल जाएगा सुनने के देखने को आप जहां हैं आपके आसपास भी इस तरह के मामले अक्सर सुनने को मिलते होंगे इन सभी मामलों में जहां पीड़ित पैसा देकर फस जाता है और उससे मिलने की उम्मीद बहुत कम हो जाती है मामला पुलिस थाने तक जाती है वहां पर हमें देखने मिलता है कि कुछ ही मामलों में पुलिस के हस्तक्षेप के दबाव में पैसों की वापसी हो पाती है।

कई मामलों में तो ऐसे सुनने को मिला है कि पैसा फ़साने वाले एजेंट ने  पुलिस से मिल कर मामले को रफा दफा करा दिया। और सब जानते हैं कि अपने जिले में कंपनी कारखाने या रोजगार का और कोई विकल्प न होने के कारण हमारे जिले के युवा रोजगार पाने बेहतर भविष्य के लिये अरब देश जाने का रुख करते हैं जोकि आज उन देशो की भी दशा ठीक नही है। परन्तु विकल्प ना होने के कारण लोगों को वहां जाना पड़ता है ।

जैसा कि हम जानते हैं कि आज जिले के हर छोटे-मोटे चौराहे कस्बा और नगरों में टेस्टिंग वीजा विदेश भेजने के नाम पर ऑफिस खुला हुआ है जहां पर भारी पैमाने पर लोगों के पासपोर्ट जमा कर पैसे की उगाही करने धोखाधड़ी के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं ।

आजकल तो ऐजेंटो ने टूरिस्ट वीजा पर लोगों को विदेश भेज देते जहाँ वहाँ उन्हें मुसीबत का सामना करना पड़ता है जिसमे कुछ लोग अगर अपने वतन लौट आते है तो  कइयों को गुलामों की तरह रखा जाता है जो अपने देश चाह कर भी नही आ पाते आज भी अपने जिले के हमको लगता है दर्जनों युवा विदेशों में फंसे हुए हैं जो नहीं आ पा रहे।

विदेश जाने के मामले में कहा जाये तो कदम कदम पर जोख़िम बरकार है जैसे कि परिजन विदेश जाने के लिये भारी व्याज पर पैसा लेते है जिनके खेत है वह रेहन रख कर पैसा एजेंट को देते है जहाँ इस कार्य मे कोई समय-सिमा नही होती तो वर्ष भी लग जाते ,उधर व्याज बढ़ रहा कोई ख़बर नही इस दौरान विदेश जाने वाला भारी तनाव से गुजरता है।
वहीं विदेश जाने पर सही काम मिलेगा की नही वो भी समस्या बनी रहती है अब तो कई लोग फोन पर बताते है कि हमारी कंपनी 6 महीने से सैलेरी नही दे रही रहना मुश्किल हो गया है ।

कुछ लोग वाकई खुदकिष्मत होते है जिन्हें सब सही और सही मिल जाता है जो अन्य युवाओ के लिये मिशाल बनते है तथा वह बनने के चक्कर मे एजेंटो के शिकार बन जाते है।
समय-समय पर प्रशासन द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से लोगों से युवाओं से आगाह किया जाता है किया जाता है कि आप ऐसे संस्थान या ऐसे माध्यम से विदेश जाये जो भी संस्थान सरकार द्वारा पंजीकृत हो उसके विश्वसनीयता कायम हो परंतु जो मोबाइल टावर की तरह हर चौराहे पर एजेंटों ने अपने जाल बिछा रखा है और गांव में जिसके कारण लोग आसानी से उनके जाल में फस जाता है।

और यह आलम है कि आज हरगांव मैं आपको ठगी के शिकार पीड़ित मिल जाएंगे अभी जब आप हमारी ब्लॉग पढ़ रहे होंगे तो आपके सामने इस तरह के कई चेहरे घूमने होंगे जो लोग फंसे हुए हैं।

तरयासुजान में लग्जरी कार से अंग्रेजी शराब की खेप बरामद

कुशीनगर :बुधवार को तरयासुजान पुलिस ने थानाक्षेत्र के बहादुरपुर चौराहा से लग्जरी कार से अंग्रेजी शराब की खेप सहित दो लोगों को पकड़ा गया.

ख़बर के अनुसार तरयासुजान पुलिस को मुखबिर के जरिये ख़बर मिला कि लग्जरी कार से शराब की खेप बिहार ले जाई जा रही है.इस  पुलिस ने कार्यवाही करते हुऐ क्षेत्र के बहादुरपुर  चौराहा पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी इसी दौरान एक लग्जरी कार आती दिखी जिस पर हरियाणा का नंबर दर्ज था.

जिसे पुलिस ने रोका तथा जाँच में हरियाणा निर्मित 375 बोतल शराब बरामद हुआ.

नेबुआ-नौरंगिया के गाँव मे मिला पेड़ से लटकता शव

कुशीनगर :मंगलवार को नेबुआ नौरंगिया थाने के गांव मड़ार विनदवलिया में  सुबह एक  विवाहिता की लाश पेड़ से लटकती मिली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, मृतका के पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है.

बताया जा रहा है कि गांव में सुबह छह बजे गांव से सटे एक पेड़ से महिला की लाश लटकते देखा कुछ ही समय में घटना की ख़बर गांव में फैल गई जहाँ मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई वही ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कब्जे में ले लिया तब शव की पहचान सोनम पत्नी मुनेब 25 के रुप में हुई.

ख़बर पर पहुंचे सोनम के पिता उत्तमलाल निवासी कफवा था घुघली जिला महराजगंज ने दहेज के लिए दमाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया,वही मृतका के ससुराल पछ के सभी फ़रार बताये जा रहे है.अभी दो साल पूर्व ही सोनम की शादी मुनेब से हुई थी.

डीएम ने दियें भू-माफियाओ के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्यवाहीं के निर्देश

कुशीनगर :मंगलवार को डीएम आन्द्रा वामसी ने कलेक्ट्रेट सभागार में एंटी भू-माफियाओं के संबंध में एक आवश्यक बैठक की गयी जहा एंटी भू-माफियाओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गुण्डा एक्ट में कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया वहीं लम्बित मामलो को जल्द से जल्द निस्तारण करने को कहा.

बैठक में डीएम आन्द्रा वामसी ने कहा की राजस्व विभाग द्वारा अवैध रूप से किये गये रिपोर्ट के आधार पर भू-माफियाओ पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करेगा साथ ही भू-माफियाओ से सम्बंधित जो भी मामले एंटी भूमी पोर्टल पर दर्ज है उस पर कार्यवाही किये जाने का निर्देश दिया.

इस दौरान अपर जिलाधिकारी कृष्ण लाल तिवारी, एसडीएम पडरौना अजय नारायन, कसया श्रीप्रकाश शुक्ल, कप्तानगंज त्रिभुवन सिंह, हाटा विपिन कुमार, तमकुही गुलाब चन्द, खड्डा गणेश प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे.

कसया में पुलिस पर हमला,दो सिपाही सहित एक दरोगा घायल

कुशीनगर :कसया थानाक्षेत्र के गाँव कनखोरिया में रविवार को न्यायालय की तरफ से जारी वारंट पर कार्यवाहीं करने पहुचे एक उपनिरीक्षक व दो सिपाही को वारंटी अभियुक्त पक्ष के परिजनों द्वारा पुलिस बल पर अचानक हमला कर दिया गया जिसमे वह घायल हो गयें.

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को न्यायालय के आदेश पर वारंटीयो को पकड़ने पुलिस कनखोरिया गाँव पहुची जहा वारंट अभियुक्तो ने लाठी-डंडो से हमला बोल दिया,जिसमे एक उपनिरीक्षक व दो सिपाही घायल हो गये,इसकी सूचना उपनिरीक्षक ने तत्काल एसओ कसया को दी जिन्होंने भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और घेराबंदी कर सुरेंद्र पुत्र रामपरिखन, रामपरिखन यादव पुत्र देवराज, हरिकेश पुत्र सुरेंद्र व समतोल देवी पत्नी सुरेंद्र को मौके से गिरफ्तार कर लिया.

इस कारवाही से पुरे गाँव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा वहीं घायल दरोगा के तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 332, 353 व 7 क्रिमनल एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को जेल भेज दिया.

 

कप्तानगंज मथौली तिराहा से दो शातिर बाईक चोर गिरफ्तार

कुशीनगर :रविवार को स्वाट टीम व कप्तानगंज थाना पुलिस की सयुंक्त कारवाही में कप्तानगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत मथौली तिराहे से दो शातिर वाहन चोरो को पकड़ा है जिनके पास से कुल 6 बाईक बरामद हुई है,पुलिस ने इनके विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.

एसपी यमुना प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर बताया की रविवार सुबह 10:40 करीब मुखबीर की सूचना पर स्वाट प्रभारी शैलेश कुमार सिंह मय हमराह व थानाध्यक्ष कप्तानगंज मय हमराह द्वारा 02 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 06 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया. बरामद मोटरसाइकिलों में से 01 मोटरसाइकिल अभियुक्तों द्वारा पडरौना शहर के होटल स्काई लार्क के सामने से चोरी की गयी शामिल है.

अन्य मोटरसाइकिलों को जनपद कुशीनगर एवं आस-पास के जनपदों से चोरी किया जाना बताया गया, जिसके सम्बन्ध में पुलिस व्यापक छानबीन कर रही है वहीं गिरफ्तार दो अभियुक्त में से एक नाबालिग बताया गया जिसकी पहचान गुप्त रखीं गयी है तथा दुसरा सुजीत यादव (21) पुत्र मुक्तेश्वर यादव निवासी परगन मठिया थाना नेबुआ नौरंगिया के रूप में हुई है.

पुलिस पूछ-ताछ में इन्होने बताया है की भीड़-भाड़ क्षेत्र में मोटरसाइकिल की निगरानी कर सुजीत यादव द्वारा गाड़ी में मास्टर चाभी लगाकर चोरी कर लिया जाता था, और चोरी की गयी मोटरसाइकिलों को नेपाल, बिहार ले जाकर बेच दिया करते थे.उक्त के सम्बन्ध में थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0-618/17 धारा- 41/411,413,419,420 में मामला दर्ज किया गया है.

गिरफ्तार करने वाली टीम-
टीम (ए)-
01- निरीक्षक श्री शैलेश कुमार सिंह (स्वाट प्रभारी)
02- हे0कां0 मुबारक अली (स्वाट टीम)
03- कां0 रणजीत यादव (स्वाट टीम)
04- कां0 रणविजय सिंह (स्वाट टीम)
05- कां0 शिवानन्द सिंह (स्वाट टीम)
06- क0ऑ0 सुशील कुमार सिंह (सर्विलांस सेल)
07- कां0 चन्द्रभान वर्मा (सर्विलांस सेल)
08- कां0 मुकेश मोर्या (सर्विलांस सेल)
टीम (बी)-
01- उ0नि0 श्री श्यामलाल यादव (थनाध्यक्ष कप्तानंगज)
02- उ0नि0 श्री बब्बन सिंह (थाना कप्तानगंज)
03- कां विनोद यादव (थाना कप्तानगंज)
04- कां रामस्वरुप यादव (थाना कप्तानगंज)
05- कां0 अखिलेश तिवारी (थाना कप्तानगंज)

तमकुही में पीएम पर आपतिजनक टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज

कुशीनगर :पीएम नरेन्द्र मोदी पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामलें में तमकुही युवक के खिलाफ तरयासुजान पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है आरोपी युवक ने शुक्रवार को पीएम के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसे लेकर पुलिस में तहरीर दी गयी थी.

मिली जानकारी के अनुसार’ तमकुहीराज कस्बा निवासी युवक नौशाद ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो शाम तक वायरल हो गया.

वहीं जब टिप्पणी वायरल की’ जानकारी हियुवा कार्यकर्ताओं को हुई तो रात थाने पहुंच तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जिस पर पुलिस ने आरोपी नौशाद के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है वहीं एसओ सत्येंद्र कुंवर का कहना है कि आरोपी के गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

कसया में ग्राम विकास अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार,भेजा गया जेल

कुशीनगर :शुक्रवार को कसया में गोरखपुर से आयीं एंटी करप्शन टीम ने ग्राम विकास अधिकारी दिलीप पांडे को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा. वर्तमान में वह तमकुही ब्लाक में तैनात हैं, एंटी करप्शन टीम ने ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ कसया थाने में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.

मिली जानकारी के अनुसार इंडिया मार्का हैंडपंप रिबोर व मरम्मत कार्य कराने वाले ठेकेदार सतीश तिवारी ने ग्राम विकास अधिकारी दिलीप पांडे पर 82 हजार का बिल पास करने के लिए दिलीप पाण्डेय ने बिल पास कराने के नाम पर 50 हजार रूपया घूस मांग करने लगे.लगातार दौड़ने के बाद जब ठेकेदार सतीश तिवारी का बिल नहीं पास हुआ तो मजबूरन एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी.

जिस पर कार्यवाही करते हुये एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर बब्बन यादव ने पकड़ने का रूपरेखा तैयार कर रोडवेज बस स्टेशन नजदीक शिव शक्ति मिष्ठान भंडार में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. दिलीप पांडे के विरुद्ध कसया थाने में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

जब थाने में ही भिड़े गयें दो पक्ष,पुलिस ने 16 लोगों को भेजा जेल

कुशीनगर :गुरुवार को पटहेरवा थाने में रास्तें को लेकर हुये विवाद में दोनों पक्ष को बुलाया गया था जहा वे आपस में कहासुनी के बाद थाना परिसर में ही भीड़ गये,पुलिस ने इस भिड़न्त के बाद 16 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

बताया जा रहा है की पटहेरवा थाने के गांव लछिया खास में एक सार्वजनिक रास्ते को लेकर गांव के ही नियाज अहमद के द्वारा मिट्टी भर उंचा कर दिया था,उनका कहना था रास्ता हमारे द्वार से बीच में जाता है जिसे हम किनारे करना चाहते है.

वहीं दूसरे पक्ष का आरोप था कि वे सार्वजनिक रास्ते को बंद करना चाहते हैं.जिसका विरोध करने पर मिट्टी भरने का काम बंद करा कर, दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने बुलाया था जहां आपस में भिड़ गए इसके बाद पुलिस एक पक्ष से चार तथा दूसरे पक्ष से बारह लोगों को गिरफ्तार कर लिया शांतिभंग में जेल भेज दिया.

कारवाही होने के बाद ख़बर गाँव पहुचने पर दर्जनों महिलाये थाने आ गयी जिसे पुलिस ने समझा-बुझा कर किसी तरह घर भेजा.