कुशीनगर (प्रभात): फाजिलनगर में शुक्रवार की रात हुए व्यापारी अभिषेक हत्याकांड के विरोध में लगातार तीसरे दिन फाजिलनगर बंद रखा तथा रविवार हुये पुलिस और मुठभेड़ पर शक की नजर से देख रहे है वही पुलिस रविवार शाम को हुये मुठभेड़ में पकड़े गयें बदमाश को फाजिलनगर में हुये अभिषेक हत्या में शामिल बता रही है वहीं उसका दूसरा साथी फ़रार हो गया था जिसकी पुलिस तलास कर रही है.
लगातार प्रदर्शन चल रहे व्यापारियो की सभा में एएसपी हरिगोविन्द मिश्र ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि रविवार को पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया जख्मी अपराधी अभिषेक हत्याकांड में शामिल था,बहुत जल्द इस मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा और बाकी हत्या में शामिल पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
एएसपी द्वारा आश्वासन देने पर व्यापार मंडल ने फ़िलहाल शुक्रवार तक के लिये अपना धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया है,इस दौरान व्यापारी नेताओ,मंडल के सदस्य के साथ विधायक अजय कुमार लल्लू मौजदू रहे.

कुशीनगर (प्रभात): पटहेरवा थाना क्षेत्र के खैरटिया के नजदीक रविवार शाम को पुलिस और घिरे बदमाशो में मुठभेड़ हुई जहा दोनों और कई राउंड फायरिंग हुई जिसमे कसया थानाध्यक्ष गजेन्द्र राय और स्वाट टीम प्रभारी श्यामलाल यादव गोली लगने से घायल हो गये.

कुशीनगर (प्रभात):कसया थाना क्षेत्र के बाड़ी पुल के नजदीक पडरौना रोड पर केले से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारें पलट गया जिसकी चपेट में आने से चालक की मौक़े पर ही मौत हो गयी वहीं ट्रक के साथ चल रहे केला लेकर व्यसायी बुरी तरफ जख्मी हो गया.
कुशीनगर (प्रभात):शनिवार को फाजिलनगर कस्बे की सभी दुकाने हत्याकांड के विरोध में बंद रही तथा जूनियर हाईस्कूल में शोक सभा का आयोजन व्यापार मंडल की तरफ से किया गया जिसमे भारी संख्या में फाजिलनगर की आमजन,राजनितिक पार्टियो,व्यापार मंडल के सदस्य शामिल हुये.
कुशीनगर (प्रभात):शुक्रवार देर रात निर्माणाधीन कुशीनगर इंटरनेशनल एअरपोर्ट का जायजा लेने पहुचे पूर्व मंत्री कलराज मिश्र,कुशीनगर जिला प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह,सांसद राजेश पाण्डेय तथा विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी,डीएम आन्द्रा वामसी के साथ पहुचे.
कुशीनगर (प्रभात):पडरौना में हो रहे दो दिवसीय 5 और 6 अक्टूबर को रोजगार मेले में पहले दिन देवरिया और कुशीनगर के करीब 1500 युवाओं का पहले दिन साक्षात्कार हुआ जिसमे अंतिम रूप से 217 लोगो का चयन हुआ है.वहीं अब तक दोनों जनपदों के 5000 युवाओं रोजगार मेले में भाग लेने के लिये ऑनलाइन पंजकृत कराया है.
कुशीनगर (प्रभात):नवीन खड्डा तहसील के अंतर्गत आने वाले गाँव के लोगो को अपनी जमीन की ख़रीद-बेचने के लिये पडरौना उप-निबंधक कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा इसके लिये शासन स्तर से खड्डा तहसील के रजिस्टरी कार्यालय का अंतर्गत आने वाले गाँव की सूची जारी हो चुकी जिनमे कुल 180 गाँव शामिल है पूर्व में सभी कार्य पडरौना होता था.




कुशीनगर (प्रभात):पिछलें महीने के आखरी दिन हुये कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के जंगल पचरुखिया में बुजुर्ग व्यक्ति की हत्याकांड का ख़ुलासा पुलिस ने कर दिया है ख़ूनी भी और कोई नहीं बल्की मृतक बुजूर्ग नथुनी का पुत्र रुदल है जिसको पुलिस ने जेल भेज दिया है.