
कुशीनगर (प्रभात):रविवार को खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली में ताजिया जुलूस के दौरान कुछ युवको द्वारा जानबूझ कर प्रतिबंधित मार्ग पर ताजिया ले जाने को लेकर माहोल तनावपूर्ण बना जिसमे जुलूस में शामिल कुछ युवको ने खड्डा एसओ पर हमला कर दिया जिसमे घायल हो गयें,हलाकि एसओ की सुझबुझ से बड़ा बवाल बढ़ने से रोकने में कामयाब हुये.
मिली जानकारी के अनुसार खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली में दोपहर में ताजिया लेकर निकले लेकिन ताजिये को हिन्दू बहुल मोहल्ले की तरफ ले जाना चाहा जिस पर मौके पर मौजूद खड्डा एसओ विनय पाठक ने उन्हें रोका जिस पर कुछ युवक उनसे उलझ गये उन हमला कर दिया जिसमे एसओ घायल हो हुये.
इसके बाद एसओ ने पुलिसकर्मीयो के साथ मिलकर ताजिये को पीछे कर निर्धारित मार्ग पर कराया जिससे आगे बड़ा बवाल नहीं बढ़ पाया.
दरअसल दोनों समुदाय के बीच एक समझौता हुआ है जिसके अनुसार दुर्गापूजा और ताजिये जुलुस निकालने का मार्ग निर्धारित है जिसका दोनों समुदाय के लोगो को शांति व्यस्था बनाये रखने के लिये पालन करना होता है जो इस बार ताजिये जुलुस में उल्घन हो रहा था.
बरहाल मामला पूरा शांत है वहा ऐतिहात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है जिससे कोई वहा माहोल ख़राब ना कर सके और मौके पर डीएम और एसपी ने जायजा लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिया.

कुशीनगर (प्रभात): थाना नेबुवा नौरंगिया के पकड़ियार बाजार में एक निजी हॉस्पिटल में महिला को बच्चेदानी का आपरेशन कराना उसकी मौत का कारण बन गया मामला है नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के लौकरिया गांव का जहा उर्मिला नाम की महिला की मौत हो गयी.
कुशीनगर (प्रभात):शनिवार को क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जनार्दन तिवारी अपनी सेवा से सेवानिवृत्त हो गये जिन्हें एसपी,एसएसपी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया साथ ही उनके लिये स्वास्थ्य व संपन्न रहने की शुभकामानाएं दी गयी.
कुशीनगर (प्रभात):शुक्रवार को रामकोला में दशहरा व मोहर्रम के दृष्टिगत कानून व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित रामकोला के स्थानीय विधायक रामानंद बौद्ध ने पुरे पुलिस ,प्रशासनिक अमले के साथ रामकोला नगर में फ्लैग मार्च किया.
कुशीनगर (प्रभात): बघौचघाट में डा. खालिद की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या मामले में दर्ज नामजद आरोपी को देवरिया पुलिस ने पकड़ कर खुलासा का दावा कर रही है और हत्या को बदला लेने में की गयी कारवाही बता रही है.
कुशीनगर (प्रभात):गुरुवार को एसपी यमुना प्रसाद व एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में कसया कस्बे के सभी प्रमुख चौराहों सहित मार्ग पर भारी पुलिस बल के साथ आगामी त्यौहार दशहरा व मोहर्रम के मदेनजर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये फ्लैग मार्च किया तथा आम लोगो में सुरक्षा का भरोसा दिलाया.
कुशीनगर (प्रभात):25 सितम्बर को जारी शासनादेश में प्रदेश भर के नये 88 रूटों पर परिवहन निगम की बस चलाने की मंजूरी मिली है जिनमे कुशीनगर जनपद तीन रूट भी शामिल है जिनकी मांग लगातार विगत कई वर्ष से हो रही थी.
कुशीनगर (प्रभात):मंगलवार को सुबह 9 बजे पुलिस की मौजदूगी में डा अब्दुल खालिक का जनाजा निकला जिनमे आस-पास,गाँव राजनितिक पार्टी,उनके विभाग सहित हजारों लोग शामिल हुये जिले के पटेहेरवां थाना क्षेत्र के उनके पैतृक गांव बेलवा आलमदास स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया.
कुशीनगर (प्रभात):कुशीनगर जनपद के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मुहम्मद इलियास अंसारी के दामाद को देवरिया के बघौचघाट में दिनदहाड़े बाईक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी,इस दिनदहाड़े हत्याकांड से दहशत फ़ैल गयी लोगो में इस घटना को लेकर काफी रोष व्याप्त है.