Home Blog Page 224

साखोपार में महिला की संदिग्ध हालत में मौत,घर में मिला फंदे से लटकता शव

प्रतीकात्मक

कुशीनगर (प्रभात):कसया थाना क्षेत्र के साखोपार में शनिवार को एक महिला का शव संदिग्ध हालत में घर की कोठरी में कुण्डी से लटका मिला जिसे पुलिस ने कब्जे में लेते हुये पोस्टमार्टम कराने के लिये भेज दिया.

वही इस मौत पर मायके वालो ने आरोप लगाया है की उनकी लड़की की हत्या हुई है तथा उन्होंने लिखित में कसया थाने में तहरीर दी है जिसकी पुलिस जाँच में जुट गयी है तथा मौत का सही तथ्य सामने आने का पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

बताया जा रहा है की परासखाड़ के रामपुर टोला निवासी सुनीता (30) की शादी 11 वर्ष पूर्व साखोपार निवासी संजीवन पांडेय से हुई थी, आपसी मतभेद के कारणर कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था.

शुक्रवार रात्रि को खाना खाने के बाद अपने कमरे चली गयी तथा दरवाजा बंद कर दिया सुबह देर तक दरवाजा ना खुलने पर आस-पास व घर वाले लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो सुनीता का शव पंखे से रस्सी के सहारे लटक रहा था सूचना पर पहुची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया.

ट्रक में रखीं 50 लाख रूपयें की अवैध अंग्रेज़ी शराब बरामद,तीन गिरफ्तार

कुशीनगर (प्रभात):शुक्रवार रात्रि को तरयासुजान थाना पुलिस को लगभग 50 लाख रूपये की ट्रक में अवैध शराब पकड़ने में कामयाबी मिली जो बिहार में सप्लाई के लिये ले जाया जा रहा था इस सफलता पर एसपी यमुना प्रसाद ने कड़ने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम दिया है.

इस समंध में एसपी यमुना प्रसाद ने मीडिया को बताया की शुक्रवार की रात तरयासुजान पुलिस को खबर मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा लदी अंग्रेजी शराब बिहार भेजी जा रही है, एसओ सत्येंद्र कुंवर पुलिस टीम के साथ तमकुही-सिसवा नाहर मार्ग स्थित भगवानपुर गांव के सामने खड़े एक ट्रक के पास पहुंचे.

जहा ट्रक के चालक व दो अन्य लोगों को पुलिस ने पकडा  गाड़ी की तलाशी शुरू हुई तो ट्रक में बड़ी मात्रा में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब लदी थी पुलिस ने गाड़ी व शराब के साथ तीनों लोगों को थाने साथ ले गई जहा पूछ-ताछ में इनकी पहचान मु0 आशिफ पुत्र करमुद्दीन साकिन कांगसरा थाना देहात जनपद अमरोहा, 2-इरफान पुत्र फरमान साकिन अमरोहा थाना अमरोहा जनपद अमरोहा, 3-हिरदेश कुमार पुत्र रामलाल साकिन नगला भूल थाना सिकन्दर मऊ जनपद हाथरस के रूप में हुई है.

साथ ही जाँच में तरयासुजान पुलिस द्वारा ट्रक न0 HR 55 K 1957 से 445 डिब्बे अंग्रेजी शराब (रायल स्टेज) जो हरियाणा से बिहार की तरफ ले जायी जा रही थी पुलिस ने इन सभी के विरुद्ध मु0अ0स0 631/2017 धारा 60 आबकारी अधिनियम, 419,420,467,468,471 भादवि में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की है.

शिक्षामित्र और शिक्षक के बीच का मामला पंहुचा थाने, बीएसए ने दिये जाँच के आदेश

कुशीनगर (प्रभात):शुक्रवार को खड्डा क्षेत्र के मिश्रौली के प्राथमिक विद्यालय पर तैनात शिक्षक और गाँव की पूर्व में तैनात रही महिला शिक्षामित्र के परिजनों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगा है जबकि यह मामला स्थानीय थाने पहुच चुका है तथा मामले की जानकारी होने पर बीएसए ने बीईओ को जाँच कर रिपोर्ट देने को कहा है.

इस मामले पर दोनों पक्ष एक दुसरे पर आरोप लगा रहे है शिक्षक का कहना है की शिक्षा मित्र बिना स्कूल आए ही हाजिरी रजिस्टर पर हाजिरी बनाने के लिए दबाव बना रही थीं तथा स्कूल में चार्ज लेंना चाहती हैं जबकि हमें विभाग की तरफ से हमें कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला है और परिजनों के माध्यम से मार-पीट कर रही है

वही महिला शिक्षा मित्र का कहना है की गाँव के बच्चे को मिड डे मिल में भोजन नहीं मिला था तो उसकी मां शिकायत देने पहुंची थी,जहा रसोइया ने विवाद खड़ा कर दिया और मामले को दूसरा रूप दिया जा रहा है.

बरहाल अब इस मामले पर शिक्षक संघ के नेताओ ने मोर्चा संभाल लिया है और शिक्षक के साथ थाने पर पुरे मामले की शिकायत दर्ज करायी,वही जानकारी पर बीएसए हेमंत राव बीईओ को जाँच कर रिपोर्ट देने को कहा है.

अब इस दो पछिय लड़ाई से वहा चल रहा पढाई पूरी तरह थप हो गया जो वहा पढ़ने वाले बच्चों का ही नुकसान होना है क्योंकि जब तक ये मामला सुलझता नहीं तब तक माहोल ठीक नहीं होगा.

विडियो वायरल होने पर लेखपाल निलंबित, कानूनगो पर भी हो सकती है कारवाही

प्रतीकात्मक

कुशीनगर (प्रभात):खड्डा तहसील में वरासत कराने के लिये गये युवक से सुविधा शुल्क लेते लेखपाल, कानूनगो व अन्य का सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जहा लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है वही कानूनगो पर कारवाही के लिये एसडीएम ने डीएम के पास रिपोर्ट भेजी है.

मिली जानकारी के अनुसार खड्डा तहसील के देवगांव के अमवा टोला निवासी जैनुद्दीन अंसारी ने पिता की मौत के बाद राजस्व रिकार्ड में वरासत दर्ज कराने के लिए लेखपाल से सम्पर्क किया जहा जैनुद्दीन का आरोप है कि लेखपाल ने पैसे की मांग की जहा उसने लेखपाल को रुपए तो दे दिए साथ ही रूपये लेने का लेखपाल, कानूनगो का वीडियो मोबाइल से बना लिया.

और जब राजस्व कार्मियो को शक हुआ तो उन्होंने जैनुद्दीन को परिसर में ही मार-पिट कर गलत आरोप लगाते हुये पुलिस को सौप दिया,गलिमत यह रहा की विडियो वाले मोबाइल को अपने किसी अन्य साथी दे दिया जिससे रिकॉर्ड विडियो बच गया.

और शाम को थाने से लौटकर उस विडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया जो देखते देखते वायरल हो गया और जब प्रशासन को इस बारे जानकारी हुई पूरा विडियो देखने के बाद एसडीएम गणोश प्रसाद सिंह ने आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया, साथ ही कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजा है.

मेडिकल कॉलेज से बच्ची का शव ले कर आ रही, माँ की सड़क हादसे में हाटा में मौत

केवल प्रतीकात्मक

कुशीनगर (प्रभात):रविवार को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में ईलाज के दौरान 6 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद उसका शव लेकर रिज़र्व टेम्पो से घर लौट रहे माँ का हाटा के भड़कुड़वा चौराहे पर सोमवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गयी वही मृतका के पति को हलकी चोट आई.

तमकुहीराज तहसील के गांव मछरिया दलजीत कुंवर के रहने वाले नगीना की 6 वर्षीय पुत्री का ईलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, जहा इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई नगीना ने शव घर ले जाने के लिए वहा से एक टेंपो रिजर्व किया.

साथ में पत्नी दुर्गावती भी बेटी का शव लेकर घर के लिए निकले, सोमवार की सुबह टेंपो हाटा कोतवाली के भड़कुड़वा चौराहा के पास फोरलेन पर खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गया जहा इस हादसे में गंभीर रूप से घायल दुर्गावती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा टेंपो चालक और नगीना को हल्की चोटें आईं.

जानकारी होने पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुच कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया वही मृतका के पति से तहरीर मिलने पर टेम्पो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.

कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुये विधायक व ब्लाक प्रमुख बैठे धरने पर

कुशीनगर (प्रभात):शुक्रवार को एपी बंधे पर कटान को रोकने कार्य देखने पहुचे विधायक अजय कुमार लल्लु व ब्लाक प्रमुख डॉ उदयनारायण गुप्ता ने बचाव कार्य मे लापरवाही करने का आरोप लगाते हुये स्थल पर ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गये है.

विधायक का कहना है की एपी बंधे के किमी 12,500 से लेकर किमी किमी 13,500 तक नदी का दबाव बना हुआ है कटान के कारण इस गांव के लोग पलायन को विवश है कटान को रोकने के लिए विभाग दौरा कराया जा हर प्रयास नदी के दबाव के आगे बेमतलब साबित हो रहा है.

कटान को रोकने के लिए विभाग मिट्टी की बोरिया व झावा का प्रयोग कर रहा है जो कही से कारगर साबित नही हो रहा है विभाग सीधे तौर पर खाऊ कमाऊ नीति के तहत काम करा रहा है।

वही आज बंधे के दौरा करने पहुचे विधायक अजय कुमार लल्लु व ब्लाक प्रमुख डॉ उदयनारायण गुप्ता ने बचाव कार्य मे लापरवाही देखी तो विधायक का पारा सातवे आसमान में चढ़ गया,विधायक ने बंधे पर मौजूद अभियंताओं से पत्थर के स्टड बना काम कराने को कहा लेकिन अभियन्ता इस पर तैयार नही हुए जिस पर विधायक आग बबूला हो बंधे पर ही धरने पर बैठ गए.

साथ ही विधायक ने यह चेतावनी दे डाली की जब तक पत्थर से स्टड बना बचाव कार्य मे तेजी नही लाया जाएगा मेरा धरना जारी रहेगा, इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व जिलापंचायत सदस्य नवलकिशोर सिंह, पूर्व प्रधान उमेश सिंह,शर्मा यादव ,मो इद्रीश, ओमप्रकाश सिंह,दूधनाथ सिंह, अशोक सिंह,हरिलाल सिंह,बढनिया देवी, फुलझरिया देवी,जियनी देवी, बचिया देवी, रेनू देवी,राजपति देवी,जगेशरी देवी आदि सहित भारी लोग उपस्तिथ रहे.

शिक्षक दिवस पर आपस में भिड़ी महिला टीचर,गाँव वालो ने लगाया स्कूल में ताला

कुशीनगर (प्रभात):आज जहा देश भर में शिक्षक दिवस मनाया गया उन्हें सम्मान दिया गया वही जिले के हाटा तहसील के सरकारी प्राथमिक विद्यालय बरसैना में तीन महिला शिक्षक आपस में भीड़ गयी जहा बच्चों के सामने आपस में लड़ता देख गाँव वालो ने स्कूल में ताला मार दिया.

जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय बरसैना में तीन महिला शिक्षक तैनात है मंगलवार को शिक्षक दिवस के दिन आपस में किसी विवाद पर लड़ने लगी तथा एक दुसरे पर आरोप-प्रत्यारोपण करने लगी जहा प्रधानाध्यापिका का कहना है की दोनों शिक्षकाये स्कूल में अधिकतर समय मोबाइल में बीजी रहती है तो

दोनों शिक्षकाओ का कहना है प्रधानाध्यापिका लोकल की है इस लिये मनमाने तरीके से हमें परेशान करती है ये सब देखकर गाँव वालो को रहा नहीं गया तथा किसी ने फ़ोन से बीईओ और पुलिस को ख़बर कर दी साथ ही गाँव वालो ने इन सभी टीचरो को स्थानांतरण की मांग करते हुये स्कूल में ताला जड़ दिया.

तथा गाँव वालो का कहना है की जब तक इन सभी का स्थानांतरण नहीं होता ताला नहीं खुलेगा वहीं बीईओ ने इस पुरे प्रकरण की जाँच कराकर कारवाही की बात कही है.

आटा चक्की में महिला की साड़ी फ़सने से दर्दनाक मौत,बकरीद के लिये गयी थी गेहू पिसाने

प्रतीकात्मक

कुशीनगर (प्रभात):शनिवार, बकरीद के दिन गेहूं पिसाने गयी आटा चक्की पर महिला की साड़ी फ़सने से दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है जहां लोगो के सामने ही चीखती-चिलाते हुये दम तोड़ दिया.

मिल रही जानकारी के अनुसार हाटा कोतवाली क्षेत्र के पड़री टोला में मदीना खातून पत्नी मुस्लिम अंसारी गाँव के आटा चक्की पर गेहू पिसाने गयी थी तभी चल रहे मशीन के पट्टे में उनकी साड़ी फ़स गयी.

जिससे वह चिल्लाने लगी आटा चक्की के मालिक और अन्य लोग मशीन बंद करने दौड़े परन्तु तब तक मशीन की चपेट में आने से मौत हो गयी,सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये ले गयी वही परिवार के लोग अचानक इस घटना से बहुत सदमे में है.

सेवरही ब्लाक में 100 से अधिक बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयों को नोटिस जारी

कुशीनगर (प्रभात):विकास खंड सेवरही में बिना मान्यता के चल रहे 113 विद्यालयों को खंड शिक्षा अधिकारी की तरफ से विद्यालयों के प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया.

नोटिस में स्पस्ट लिखा गया है की अगर जाँच के दौरान विद्यालयों में पढाई होते हुये पाई जाती है तो एक लाख रूपये का जुर्माना और फिर भी कक्षाएं लगातार जारी रहती है तो दस हजार प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जायेगा.

एस नोटिस जारी होने के बाद बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयों चला रहे लोगो में अफरातफरी मची है वही विभाग ने बताया है की गैर मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के मान्यता के संबंध में कोई कागजात है तो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत अथवा लंबित है.

तो विद्यालयों के संचालक तीन दिन के भीतर उचित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें, ताकि यथोचित निर्णय लिया जा सके अन्यथा की दशा में विद्यालय संचालकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी.

राज्य अध्यापक पुस्तकार- 2016 में कुशीनगर के शिक्षक होगा सम्मान

कुशीनगर (प्रभात):शासन स्तर से राज्य अध्यापक पुस्तकार- 2016 की चयनित सूची जारी की गयी जिनमे प्रदेश भर से आठ अध्यापको को इस पुस्तकार के लिये चुना गया है.

जिनमे सातवे नंबर पर कुशीनगर जनपद के डॉ शक्ति प्रकाश पाठक , प्रधानाचार्य अन्नापूर्ण इंटर कॉलेज ,गोस्वलिया को जगह मिली है पुस्तकार वितरण करने की तारीख अभी तय नहीं हुआ है पुस्तकार के लिये चयनित अध्यापको को परिवहन विभाग की बसों में निशुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा.