Home Blog Page 223

बीडीओ को मौके पर बुलाकर विधायक ने कराया नालों की सफ़ाई

कुशीनगर (प्रभात): तमकुहीराज में लगातार वर्षा होने से सड़कों पर भारी जल जमाव होने के कारण सड़क से आवागमन बाधित हो गया था जिससे राहगीरों को तो परेशानी हो ही रही थी साथ ही साथ आस-पास की दुकानों में भी पानी चले जाने से दुकानदार भी परेशान थे,इस बीच तमकुहीराज से क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू ने बीडीओ को मौके पर बुलाकर स्थिती दिखाया तथा बन्द पड़े नालों को साफ करवाया एवं दुबारा जल जमाव न हो सके इसके लिए नालों की सफाई के लिए निर्देशित किया.
इसके बाद आस-पास के लोगो के साथ-साथ राहगीरों को भी काफी सहूलियत हुई.

बसहिया में छापेमारी के दौरान 200 पशुओ के खाल बरामद,जाँच जारी

प्रतीकात्मक
प्रतीकात्मक

कुशीनगर (प्रभात):पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बसहिया बनवीरपुर में बुधवार शाम को सूचना पर छापेमारी के दौरान लगभग 200 पशुओं की खाल बरामद हुई है जिसमे गौवंशीय पशुओं के भी खाल शामिल है.

मीडिया में आयी खबर के अनुसार बुधवार को एसपी यमुना प्रसाद को किसी अंजान व्यक्ति ने फोन कर बसहिया गाँव में एक घर में गौवंशीय पशु खाल होने की खबर दी,इस पर एसपी ने पडरौना कोतवाल को जानकारी दी तथा मौके पर जाकर जाँच करने को कहा.

कोतवाल बिजयबहादुर सिंह अपने पुरे दल-बल के साथ वहा पहुच कर बताई गयी जगह पर छापेमारी की तो सभी खालो को इकठ्ठा कर नमक डाला गया था,खाल पशु गौवंशीय है या नहीं इसकी पुष्टि पशु डॉक्टर से करायी गयी,जिसमे गौवंशीय है इसकी पुष्टि हो गयी.

कोतवाली पुलिस का कहना है की पुलिस को इस कार्य में लगे कुछ लोगो को पहचान किया गया है जिन पर जल्द ही कारवाही की जाएगी.

बसहिया गाँव कुछ महीने पहले खूब चर्चा में आया था जब अवैध बुचडखाने बंद कराने गयी पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया गया था एक पुलिस गाड़ी को नुकसान पहुचाया गया था.

अहिरौली बाजार में पति-पत्नीं और दो बच्चों ने खाया जहर,दो की मौत बाकी जूझ रहे मौत से

प्रतीकात्मक
प्रतीकात्मक

कुशीनगर (प्रभात):जिले के अहिरौली बाजार थाने के अंतर्गत आने वाले गाँव जगदीशपुर में एक परिवार के मुखिया ने पत्नी और दो बच्चों सहित जहर पी लिया जिसमे पति-पत्नी की मौत हो गयी वही दोनों छोटे बच्चे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जिंदगी के लिये-मौत से लड़ रहे है.

मिल रही जानकारी के अनुसार परिवार के मुख्या पिंटू को काफ़ी दिनों से कार्य नहीं मिल रहा था घर की हालत बहुत दयनीय हो गयी थी,बच्चे भूख से परेशान थे हालात से हारकर जहर लाकर पत्नी चंदा बेटे अरमान और नसीब के साथ पी लिया जहा पति-पत्नी की मौत हो गयी बही बच्चों की हालत गंभीर है.

हालाकि प्रशासन द्वारा इस घटना में मौत को भूख और आर्थिक तंगी की वजह न मानकर आपसी जमीनी विवाद का बता रही है परन्तु परिवार के पास सरकार की कोई भी मूलभत सुविधाओ का लाभ परिवार को नहीं मिला था यहाँ तक उनका राशनकार्ड तक नहीं बना था जिससे उनको राशन मिल सके इसका जबाब प्रशासन के पास नहीं है.

अब मौत के बाद प्रशासन से अधिकारी,कर्मचारी और नेताओ नीद की टूटी है जहा अपनी हमदर्दी जताने जरुर पहुच रहे है.

डीएम की सख्त कारवाही में स्वास्थ्य विभाग की एक कर्मी बर्खास्त,पांच निलंबित

डीएम आंद्रा वामसी
डीएम आंद्रा वामसी

कुशीनगर (प्रभात):शनिवार को डीएम आंद्रा वामसी ने विशुनपुरा ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण कर बहुत ही सख्त कारवाही करते हुये ज्यादा दिनों से अनुपस्थित चल रही एक एएनएम को बर्खास्त कर दिया और पांच स्वास्थ्य कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार डीएम विशुनपुरा ब्लाक में पौधरोपड़ कार्यक्रम में अन्य अधिकारिओ के संग भाग लेने गये था जहा ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र के बदहाली और कर्मचारियों के मनमाने तरीके से कार्य करने की शिकायत की जिस पर डीएम आंद्रा वामसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया.

तथा एएनएम रेनू मिश्र को बर्खास्त कर एफआइआर दर्ज कराने का आदेश जारी कर दिया अन्य पांच लोगो तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जिनमे डा. हरिपाल विश्वकर्मा, रामदुलारे सिंह, बीएचडब्ल्यू गोपाल यादव, वार्ड ब्वाय आनन्द प्रसाद व रिंकू देवी शामिल है.

उसी दौरान लेट से पहुचे बड़े बाबू अन्य को डीएम ने कड़ी चेतावनी दी और समय पर आने को कहा,इस कारवाही के बाद पुरे महकमे में हडकंप मचा हुआ है.

रामकोला में पीड़ित परिवार से मिले विधायक, प्रशासन की तरफ से अब तक नही मिली मदद

कुशीनगर (प्रभात):रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरवा चंदनपुर में पासी टोले पर
बीते 19 मई को गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के अंरविद पासवान,उनके दो बच्चों निक्कू व नितिल की दर्दनाक मौत हो गयी थी।मौके पर पहुँचे विधायक अजय कुमार लल्लू नेता विधानमंडल दल ने पीड़ित परिजनों से मिलकर कर ढ़ाढ़स बंधाया।मृतक की पत्नी मालती को दिलासे देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।उन्होंने सहायता राशि भी दी।विधायक ने इस मौके पर कहा की सरकार संवेदन शून्य हो गयी है,उसको जनता के तकलीफों से कोई सरोकार नहीं रह गया है।चंदनपुर में एक ही परिवार के दो बच्चों व मुखिया की दर्दनाक मौत हो जाती हैं पर सरकार की तरफ से कोई अब तक आपदा राहत का पैसा नहीं मिला।पीड़ित परिवार की अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने सुधि भी नहीं ली है।
विधायक ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की दलितों के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा शोषण हो रहा है।आने वाले सत्र में सरकार को इस मुद्दे पर जवाब देना होगा।मौके से दुरभाष द्वारा एडीएम कप्तानगंज को जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता से संतृप्त करने का निर्देश दिया।इस दौरान जिलाध्यक्ष रामबेलाश सिंह,राधेश्याम पासवान,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मु•जहीरूद्दीन,ब्यास ओझा,स्वामीनाथ यादव,
एखलाक खान आदि लोग मौजूद रहें।

तरयासुजान से दो लाख रूपये के देशी अबैध शराब बरामद

कुशीनगर (प्रभात): तरयासुजान थाना पुलिस और स्पेशल टीम की कारवाही में एक टेम्पू से 40 पेटी शराब बरामद किया गया हलाकि इस टेम्पू में सवार ड्राईवर पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

इस पुरे घटना का अनावरण करते हुए एसपी यमुना प्रसाद ने बताया की मुखबीर की सूचना पर थानाध्यक्ष तरयासुजान मय एस0पी0 स्पेशल टीम (एस0एस0टी0) द्वारा एक टेम्पू नं0 UP 57 T 7705 जिसमें 40 पेटी में 1800 शीशी देशी अबैध शराब (कटरिना) बरामद किया गया है.

तथा मौके से टेम्पू चालक टेम्पू छोड़कर फरार हो गया, जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 414/17 धारा 60 Ex Act. शराब तस्कर एवं अज्ञात टेम्पू चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है,वही इस कार्य में लिप्त इसका शरगना नागेन्द्र सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह सा0 अहिरौली दान थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर के बारे में पता चला है जिसकी तलाश में पुलिस जुट गयी है,वही बरामद शराब की कीमत लगभग दो लाख बताया जा रहा है.

गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक श्री ए0 के0 सिंह प्रभारी एस0एस0टी0,उ0नि0 श्री सत्येन्द्र कुँवर थानाध्यक्ष तरयासुजान जनपद कुशीनगर,उ0नि0 रविन्द्र यादव थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर,का0 दिग्विजय सिंह एस0एस0टी0,का0 अजय तिवारी एस0एस0टी0 शामिल रहे.

कुशीनगर जिले में व्यापारियों ने जीएसटी के खिलाफ़ किया प्रदर्शन

कुशीनगर (प्रभात):1 जुलाई को लागूं हो रहे देश भर एक कर प्रणाली जीएसटी का विरोथ जिले के सभी व्यापार मंडल संगठनों द्वारा आज किया गया.

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह’ से जिले के सभी तहसील और ब्लाक स्तर पर व्यापारियों ने जीएसटी के खिलाफ़ प्रदर्शन कर विरोध जताया,उन्हें डर है जीएसटी लागूं होने माध्यम तथा छोटे व्यापारियो का व्यसाय चौपट हो जायेगा.

पडरौना नगर में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर सड़क पर उतरकर पूरे नगर में बाइक जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुये जोरदार नारेबाजी की प्रदर्शन  कर पडरौना के तिलक चौक पर वित्त मंत्री अरुण जेटली का प्रतीकात्मक पुतला फुका तथा व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट  पहुंचकर  व्यापारियों ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा.

 

पटहेरवा से चालीस किलो गाजा की खेप पकड़ी गयी, एक गिरफ्तार

कुशीनगर (प्रभात): गुरुवार को पटहेरवा थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कारवाही मादक पदार्थ गाजा की खेप पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेस कर की.

उन्होंने बताया की आज गुरुवार को थाना पटहेरवा के नारायनणपुर मस्जिद तिराहा पर प्रभारी निरीक्षक पटहेरवा उमाशंकर यादव व स्वाट टीम प्रभारी कुशीनगर के संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक मोटरसाईकिल UP 57 P 2386  डिस्कवर से 40.400 किलोग्राम गाजा  पकड़ा गया.

गाजा के साथ पकडे गये व्यक्ति पहचान अभिजीत चौरसिया पुत्र रामदरश चौरसिया ग्राम भटवा थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है तथा पुलिस को उसके तलासी के दौरान 9400 रू0 नगद व इलेक्ट्रानिक बाट माप, एक अदद मोबाइल बरामद किया है,पुलिस इसके विरुद्ध मु0अ0स0- 311/17 धारा 8/20 N.D.P.S ACT का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है.

अवैध खनन मामले तीन दरोगा पर गिरी गाज,दो थानों की सभी पुलिस सर्किल के बाहर

प्रतीकात्मक
प्रतीकात्मक

कुशीनगर (प्रभात):सोमवार को किये गये डीएम व एसपी द्वारा खड्डा थाना के सालिकपुर चौकी पर किये गये छापेमारी के दौरान कारवाही के बाद थानाध्यक्ष खड्डा निर्भय सिंह, थानाध्यक्ष हनुमानगंज गोपाल पांडेय पर जाँच के आदेश दिये गये थे जिसमें उनकी भूमिका अवैध खनन कराने को लेकर संधिग्द पाई गयी.

इस पर एसपी कुशीनगर द्वारा कारबाही करते हुये थानाध्यक्ष खड्डा निर्भय सिंह, थानाध्यक्ष हनुमानगंज गोपाल पांडेय और पनियहवा चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

साथ ही खड्डा व हनुमानगंज थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को हटाकर खड्डा सर्किल के बाहर स्थानांतरित कर दिया गया है बताया जा रहा है इस पुरे प्रकरण की जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ को हुई है तथा इस अवैध खनन मामले में सभी दोषी लोगो पर कड़ी कारवाही का निर्देश दिया है.

जिसके बाद जिला पुलिस और प्रशासन ने सभी पुलिसकर्मी खड्डा सर्किल के बाहर कर’ दिया गया है तथा खनन मामले में जड़ तक पहुचने का प्रयाश कर रही है.

नकली लैला ब्रांड शराब की जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार

कुशीनगर (प्रभात):बुधवार सुबह 4 बजे मुखबीर की सूचना पर थाना जटहा बाजार थाने की पुलिस को एक मैजिक गाड़ी से भारी मात्रा में नकली लैला ब्रांड शराब की बरामदगी की है साथ ही दो लोगो की गिरफ्तार किया गया है इसकी जानकारी प्रेस कांफ्रेस कर मीडिया को दी गयी.

मिली जानकारी के अनुसार थाना जटहा बाजार के थानाध्यक्ष सौदागर राय को सुबह 4 बजे मुखबीर से सूचना मिली की एकवनही उर्फ़ भागवतपुर से बाजार टोला जाने वाले मार्ग से गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब की खेप लदी है बह उसे बाहर खपाने की जुगत में है.

सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक मॉल वाहक गाड़ी मैजिक UP 53 CT 3705  को पकड़ा जिसमे जाँच करने पर 65 गत्तो में 2925 शीसी लैला ब्रांड की नकली शराब पकड़ी गयी.तथा वहा से कुछ ही दूर गन्ने की खेत से शराब बनाने के उपकरण नौशादर,यूरिया,खाली डिब्बे,नकली रैपर, बरामद किया गया.

साथ ही मौके इस कार्य में लिप्त दो लोगो को गिरफ्तार किया गया जिनकी पहचान दयाराम यादव पुत्र पिनक ,बैकुनठपुर थाना गोला जिला गोरखपुर,महताब खान पुत्र नबाब खान ,हुमायुपुर उत्तरी थाना गोरखनाथ ,गोरखपुर के रूप में हुई है दोनों के विरुध्द पुलिस ने मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.