Home Blog Page 225

पडरौना में डॉक्टर ने 50 लाख रूपये फिरौती मागने का लगाया आरोप

कुशीनगर (प्रभात):शनिवार शाम को पडरौना रामकोला रोड पर किलकारी बाल चिकत्सालय में पडरौना नगर छावनी मुहल्ले के यूवको पर डॉक्टर के चेम्बर में घूस कर मारपीट और 50 लाख की फिरौती मागने का आरोप लगा है.

मिली जानकारी के अनुसार रामकोला रोड पर मौजूद किलकारी बाल चिकत्सालय के डॉक्टर कमलेश वर्मा ने अपने चेम्बर में घूस कर छावनी मुहल्ले के आधा दर्जन युवको पर मारपीट करने व फिरोती का आरोप लगाया है वही युवको का कहना है की वह अपने बकाये पैसे लेने गये थे.

डॉक्टर को हम लोगो ने कसया में जमीन दिलवायी थी जिसका पैसा हमारा बाकी जो हम मागने आये थे परन्तु डॉक्टर ने अपने कर्मचारियों संग मिलकर हम लोगो पर हमला बोल दिया.

इस पर डॉक्टर का कहना था की जिसकी जमीन है उसे पूरा पैसा दिया चूका है और हम इन्हें पहचानते नहीं है

इस मामले को लेकर शाम हॉस्पिटल के बाहर खूब बवाल मचा वहा राहगीरों की भारी भीड़ जुट गयी खबर पाकर कोतवाली पुलिस आ गयी तथा हंगामा कर रहे युवको को थाने ले गयी.

देर शाम डॉक्टर द्वारा पुलिस में तहरीर दी जा चुकी थी अब पुलिस पुरे मामले की जाँच कर रही है.

पडरौना में सौतेली माँ ने एक हजार रूपयें में लड़की को बेचा,तो चाची ने देह व्यापार में

कुशीनगर (प्रभात):पडरौना कोतवाली के अंतर्गत आने वाले जंगल अमवा में एक सौतेली माँ ने अपने लड़की को एक हजार रूपये में बेच दिया वही उसकी चाची ने और आगे बढ़ते हुये लड़की को देह व्यापार में लगा दिया,अब लड़की किसी तरह मुंबई से भाग कर गुरुवार अपने गाँव आई पडरौना कोतवाली में पुरे मामले की खुलासा किया पुलिस ने लड़की के कथनानुसार मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दिया है.

पुलिस से मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार लड़की की सौतेली माँ ने एक वर्ष पूर्व आर्केस्ट्रा संचालक के हाथो एक हजार रूपये में बेच दिया वही उसके बाद उसकी चाची ने दबाव’ डालकर मुंबई भेज दिया जहा उसको उससे देह व्यापार कराने जाने लगा.

वह किसी तरह मुंबई से भाग कर आई तथा पुलिस को पुरे मामले की जानकारी देकर मामला दर्ज कराया पुलिस ने मामला दर्ज कर कारवाही शुरू कर दि है.

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का बाबू घूस लेते पकड़ा गया,भेजा गया जेल

कुशीनगर (प्रभात):बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का बाबू अबुल हसन अंसारी को घूस लेते हुये एंटी करप्शन टीम ने दबोच लिया तथा पकड़ कर कोतवाली ले गयी जहा मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

मिली जानकारी के अनुसार उदित नारायण इंटरमीडिएट कालेज में रवींद्र मल्ल वाणिज्य विभाग में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत है उनकी एक विनियमितीकरण मामले से जुड़ी फाइल वर्ष 2012 में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भेजी गयी जो वापस भेज दी ,उसके बाद फिर उन्होंने फाइल दोबारा भेजा फिर वापस कर दिया उन्होंने पिछले वर्ष 2016 के आखरी में तीसरी बार भेजा फिर से भी फाइल वापस ले जाने की बात कही गयी.

जब वह कार्यालय पहुच कर पता किया तो तब लगातार उनसे पैसे की मांग की गयी जिस पर वह राजी नहीं हुये

इसके बाद उन्होंने अपनी बात नजदीकी रिस्तेदार सुनीत को बताई उसने बाबू से बात की तो बीस हजार की मांग की गयी तथा इस बीच उन्होंने एंटी करप्शन टीम को सूचना दे दी फिर वह पैसे लेकर कार्यालय के बाहर बुलाया व रिश्वत लेते हुये पकड़ लिया गया टीम ने बाबू को कोतवाली ले गयी जहा मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

कप्तानगंज तहसील पर किन्नरों ने किया प्रदर्शन,जमीन हडपने का लगाया आरोंप

कुशीनगर (प्रभात) :बुधवार को जिले के कप्तानगंज तहसील पर सैकड़ो की संख्या में पहुचे किन्नरों ने अपने ही अंदाज में खुब नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए एसडीएम प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौप कर कारवाही की मांग की तथा ऐसा न होने पर मुख्यमंत्री योगी से शिकायत करने की बात कही.

दरअसल किन्नरों का आरोप है कप्तानगंज कस्बे में कई दशको से डेरा बना कर रह रहे है परन्तु उनकी डेरा की जमीन पर भू-माफियाओं की नजर पड़ गयी तथा डेरे के बुजर्ग किन्नर महातम को शराब पिलाकर धोखे से भू-माफियाओं ने डेरे की जमीन को अपने नाम करा लिया है.

इसी मामले को लेकर किन्नरों ने सैकड़ो की संख्या में पहुच कर कप्तानगंज तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौप कर धोखे से ली गयी जमीन को वापस दिलाने तथा भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कारवाही कराने की मांग की.

ऐसा नहीं होने पर किन्नरों ने बड़े रूप में आन्दोलन करने तथा भूख हड़ताल करने तथा सीएम योगी से मिलकर न्याय की मांग की बात कही वही इस समंध में एसडीएम कप्तानगंज ने मीडिया को बात-चित में बताया की किन्नरों की तरफ से ज्ञापन प्राप्त हुआ तथा इस मामले की जाँच कराकर न्याय दिलाने की बात कही.

 

तरयासुजान में जमीन विवाद में एक की मौत, कई गंभीर घायल

कुशीनगर (प्रभात): तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव मठिया श्रीराम में रविवार को सार्वजनिक मार्ग पर दीवार चलाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद एक तरफ से फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये.

मिली जानकारी के अनुसार गांव मठिया श्रीराम में रविवार सुबह राजू तिवारी सार्वजनिक रास्ते पर दिवार चलाने लगे तत्पश्चात राजेश मिश्र ने इसका विरोध किया तथा तत्काल इसे रोकने को कहा इस बीच राजू तिवारी के परिवार से ईट पत्थर  के साथ फायरिंग शुरू कर दी जहा राजेश मिश्र उसके चपेट में आ गये जहा उनकी मौत हो गयी.

गाँव के लोगो ने बताया की यह विवाद लगातार कई वर्षो से चला आ रहा था राजेश मिश्र अपने स्तर से न्याय के तहसील दिवस, समाधान दिवस, डीएम व एसपी से गुहार लगा रहा चुके परन्तु किसी अधिकारी ने इस मामले को सुलझाने की कोशिश नहीं की जिसके परिणाम राजेश मिश्र की जान चली गयी.

लोगो का कहना है मामला यदि समय से निपट गया होता तो आज इतनी बड़ी घटना नहीं होती,थाना स्तर पर जमीन विवाद मामला हाल में ही गया परन्तु पुलिस ने इस मामले को हलके में लिया तथा कोई कारवाही नहीं की शायद पुलिस को भी किसी बड़ी घटना होने का इंतजार था,इसी विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो कई ज़िन्दगीया मेडिकल कॉलेज में जिन्दगी मौत से लड़ रही है.

गाँव में मौजूद पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया की गांव में कानून-व्यवस्था को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हरिगोविन्द मिश्र सात थानों की पुलिस के साथ कैंप कर रहे हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीम गठित की गई है, जो संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है.

 

 

कुशीनगर में नकली देशी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़,आठ अभियुक्त गिफ्तार

कुशीनगर (प्रभात):जिले के कोतवाली हाटा पुलिस को नकली देशी शराब की फैक्ट्री चला रहे आठ लोगो को गिफ्तार किया तथा पुलिस ने दो वाहन जप्त किये है जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद की गयी है जिसका खुलासा पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने किया.

मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हाटा शैलेश कुमार सिंह मय टीम आज दिनांक 07.06.2017 की भोर में मुखबीर की सूचना पर एनएच 28 पर मुजहना हेतिम कट थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर से वाहन पिकअप 407 रजिस्ट्रेशन नं0 यूपी 56 टी 3262 से 180 पेटी व रेकी करते हुए आगे पीछे चल रहे विना नम्वर के वाहन महिन्द्रा KUV से 07 पेटी एवं बोलेरो वाहन नं0 यूपी 57 एबी 7172 से 10 पेटी अवैध अपमिश्रित नकली शराब बरामद की गयी.

वाहन में सवार इस पुरे रैकेट का सरगना अमरनाथ कुशवाहा की गिरफ्तारी हुई उसने पुलिस को पूछ-ताछ में बताया की मेरे मकान ग्राम सेमरा धूसी थाना कसया जनपद कुशीनगर स्थित मकान से पुरे नकली शराब का फैक्ट्री है जहा पुलिस ने छापेंमरी कर वहा से 0-50 लीटर के प्लास्टिक के दो जरकैन में करीब 100 लीटर स्प्रिट भारी मात्रा में खाली शीशी, ढक्कन, रैपर, होलोग्राम, पैकिंग मशीन, प्लास्टिक का पाईप ,कीप , कैची व बिक्री का 35000 रूपया नकद आदि की बरामदगी की गयी.

तथा उसके इस कार्य में लगे उसके सभी सहयोगियो को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिनकी पहचान संजय गोविन्द राव पुत्र रामअशीष गोविन्द राव निवासी पपौर थाना रामकोला जनपद कुशीनगर, 3- अशोक कुशवाहा पुत्र जयराम निवासी टेकुआटार थाना रामकोला जनपद कुशीनगर, 4- जितेन्द्र शाहनी पुत्र गोवर्धन निवासी हरखा प्यास थाना घुघुली जनपद महराजगंज, 5- विक्की प्रसाद पुत्र श्री वंशी किशोर प्रसाद निवासी मठिया दयाराम थाना कुचाय कोट जिला गोपालगंज विहार, 6- नरायन सोनी पुत्र वृज किशोर निवासी जलालपुर थाना कुचाय कोट जिला गोपालगंज विहार, 7- प्रितम मद्देशिया पुत्र शारदा निवासी मथुरानगर थाना रामकोला जनपद कुशीनगर, 8- कृष्ण गोपाल राव उर्फ कृष्णा यादव पुत्र सूर्यनाथ यादव निवासी पिङरी थाना रामकोला कुशीनगर के रूप में हुई है.

पुलिस को इन्होने बताया की अवैध अपमिश्रित नकली शराब तैयार कर जनपद के अन्दर , पङोसी जनपदो में तथा बिहार प्रान्त में बेचकर भारी मुनाफा कमाया है.

सबसे बड़ी बात यह भी है की नकली शराब देखने में सरकारी देशी शराब की दुकान में बिकने वाली शराब जैसी प्रतीत होती जिसका पहचान करना बहुत ही मुश्किल है पुलिस ने’ इस समंध में  बताया की मु0अ0सं0 302/2017 धारा 419/420/467/468/471/255/259/272 भादवि व 60/62A आबकारी अधिनियम व 54/64 कापी राइट एक्ट पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है.

कसया पुलिस ने ट्रक में भरे हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी

कुशीनगर (प्रभात):मंगलवार सुबह कसया थाने की पुलिस ने विशुनपुरा तिराहे (कुशीनगर) से ट्रक पकड़ा जिसमे भारी मात्रा में अवैध हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब पाया गया,जिसका खुलासा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर यमुना प्रसाद ने शाम को प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी.

मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर की सूचना पर थानाध्यक्ष कसया गजेन्द्र राय मय पुलिस टीम के साथ सुबह एनएच 28 पर विशुनपुरा तिराहा कुशीनगर से पुलिस ट्रक को रोककर जाँच की गयी तो ट्रक के अन्दर से हरियाणा निर्मित अंग्रेजी अवैध शराब ट्रक नं0 RJ 07 GA 4433 पर 3252 बोतल 175 पेटी में बरामद हुआ.

ट्रक से अभियुक्त जावेद खान पुत्र कढ़ा खान सा0 उत्तमनगर कालोनी थाना राजभर पटियाला पंजाब को गिरफ्तार किया गया पूछ-ताछ में उसने पुलिस को बताया की ये सभी शराब की खेप राजस्थान से विहार ले जाया जा रहा था तथा ट्रक में गेहू के डंठल के बोरो के नीचे छिपाकर अवैध शराब राजस्थान व पंजाब से विहार ले जाया करते है.

पुलिस को जाँच में ट्रक में अंकित इंजन नं0 व चेसिस नं0 एव आर सी में अंकित इंजन नं0 व चेसिस नं0 में भिन्नता के कारण ट्रक संदिग्ध है मिली है जिसकी जाँच जारी है.

देवरिया पुलिस ने चलाया आपरेशन कवच,आप भी करेगे पहल को सलाम

कुशीनगर (प्रभात):देवरिया पुलिस ने 1 जून से पुरे जिले में आपरेशन कवच की शुरुआत की है जिसके अंतर्गत बिना हेलमेट के चला रहे मोटरसाइकिल चालको को समन शुल्क के स्थान पर उन्ही के पैसे से नया हेलमेट खरीद कर हेलमेट पहनने हेतु प्रोत्साहित कर जनता को इसके क्या-क्या लाभ मिलेंगे, जागरूक किया जा रहा है

वैसे तो हम अपने न्यूज़ पोर्टल पर कुशीनगर की मुख्य खबरे ही आप लोगो के बीच रखते है परन्तु जब हमें यह एक नई पहल अपने पडोसी जिले के पुलिस की ओर से शुरुआत की गयी तो आपको इस बारे में ख़बर दे रहे है.

आज कल पुलिस की छवि बहुत ही नकारात्मक उनके कार्यशैली के कारण आम लोगो में बनी हुई है खासतौर पर वाहन चेकिंग के दौरान तो जो रुका और पकड़ा गया बिना कुछ सेवा दिये उसका छुटकारा पाना मुश्किल है परन्तु इससे उलट देवरिया के पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा द्वारा आपरेशन कवच की शुरुआत कर आये दिन होने वाले रोड हादसे में मौत के मामले को रोकने में जरुर लाभदायक होगी.

पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा द्वारा सर्वप्रथम पुलिस अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि पुलिस कर्मचारी एवं अधिकारियों को हेलमेट पहनाया जाय, उल्लंघन करने वाले के विरूद्ध एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की जाये जिसका असर यह हुआ की पुरे जिले की पुलिस हेलमेट में दिखने लगी.

और जब पुलिस हेलमेट में तो आम आदमी बिना हेलमेट के कैसे रह सकता है शुरू हो गया आपरेशन कवच जिसके अंतर्गत जो भी पुलिस को बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाते दिखा पुलिस ने रोककर समन शुल्क ना काटकर उसी पैसे से हेलमेट दिलाती गयी.

पहले दिन ही दोपहर 2 बजे तक के मिले आकड़ो में 1000 से अधिक हेलमेट लोगो को दिये जा चुके है.अब तो कल तक जो हेलमेट धुल खा रही थी उसके दिन न्यारे हो गये.

हम इस सराहनीय प्रयास को शुरू करने के लिये देवरिया पुलिस अधीक्षक को सलाम करते है…

 

पडरौना की जूही राय सिविल सेवा में चयनित,पहले प्रयास में पाया 155 वी रैंक

कुशीनगर (प्रभात):यूपीएससी के मुख्य परिक्षा का नतीजा बुधवार को घोषित हुये जिसमे इस बार पडरौना क्षेत्र के भिसवा सरकारी गाँव की जूही राय ने सफलता हासिल की है जिनको 155 वा रैंक हासिल हुआ है जिन्हें पहले प्रयास में ही बड़ी कामयाबी मिली है.

ख़बर मिलने पर उनके गाँव भिसवा सरकारी ,रिश्तेदारों,शुभचिंतको का बधाई देने के लिये उनके घर पर जमावड़ा लग गया जूही को उनके रैंक के हिसाब से IPS में चयन हुआ.

जूही ने 10 वी और 12 वी पडरौना नगर के सेंटथेसेस स्कूल से की तथा आगे की पढाई के लिये दिल्ली के राजहंस कॉलेज में दाखिला ले कर बीएसी किया तथा दिल्ली में ही रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी.

हम  इस सफलता पर कुशीनगर न्यूज़ टीम व अपने सभी पाठकों की तरफ से जूही राय  को बहुत-बहुत बधाईया व शुभकामनाएं…

परवरपार में एक सप्ताह से ट्रांसफर्मर और पोल तार गिरे,बड़े हादसे का इन्त्जार कर रहा विभाग

कुशीनगर (प्रभात):कसया तहसील क्षेत्र के परवरपार में पिछलें दिनों आये आधी तूफान से गाँव में लगे ट्रांसफर्मर पोल तार उखड़ गये है सभी बिजली तार गाँव के मुख्य मार्ग पर गिरे पड़े है परन्तु एक सप्ताह बीतने के बाद भी गाँव के लोगो द्वारा विभाग को जानकारी देने के बावजूद अभी तक कोई कारवाही नहीं की गयी है.

जिससे आने जाने वाले लोगो में भय का माहोल बना हुआ है की कोई बिजली के चपेट में ना आ जाये परवरपार गाँव के रितेश मिश्र ने कुशीनगर न्यूज़ को बताया की बिजली ट्रांसफर्मर,पोल तार गिरे एक सप्ताह से अधिक हो गये विभाग को कई बार पूरी जानकरी देने के बावजूद कोई कारवाही नहीं हो रही है.

अधिकारी कोई ना कोई बहाना बनाकर मामले को टाल रहे जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है लग रहा विभाग किसी बड़े हादसे होने का इन्त्जार कर रहा.

ग्रामीणों की मांग है की बिजली पोल-तार व ट्रांसफर्मर को दुरस्त कराकर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति शुरू की जाये.