Home Blog Page 239

हम भ्रष्टाचार और कालाधन बंद करने का काम कर रहे है : पीएम नरेंद्र मोदी

कुशीनगर:पीएम नरेंद्र मोदी ने  कुशी नगर में परिवर्तन यात्रा के नाम से चुनावी रैली में कहा कि राज्य में लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी. पीएम मोदी ने कहा, भ्रष्टाचार ने देश को बरबाद कर दिया और इससे देश के बचाना है.

नोटबंदी पर पीएम  मोदी ने कहा, जो बड़े हैं उन्हें बड़ी तकलीफ होगी. जो लोग छोटे हैं, उन्हें छोटी-छोटी तकलीफ होगी. पीएम मोदी ने कहा कि जनता की भलाई के लिए ऐसा कठोर फैसला लिया. इसे लागू करना भी सरल नहीं है. पीएम मोदी ने कहा कि 50 दिन तकलीफ होगी. अभी 20 दिन हुए हैं, अभी 30 दिन बाकी है और सरकार आपकी तकलीफ दूर करने का पूरा प्रयास कर रही है.

पीएम मोदी ने कहा कि लोगों को तकनीक धीरे-धीरे अपने आप आ गई. ऐसे ही जल्द ही कैश ट्रांसफर करना भी लोगों को आ जाएगा. इसी आसानी से बैंक में अगर खाता है, आप कुछ भी खरीद सकते हो. आपके हथेली में बैंक है. बटुए की जरूरत नहीं, मोबाइल में पैसे होते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि देश में आधे से ज्यादा लोग ऑनलाइन टिकट खरीद रहे हैं.

पीएम मोदी ने लोगों से आग्रह किया कि कालाधन वाले को सफल नहीं होने देना है. वे लोग चाहते हैं कि यह मुहिम विफल हो जाए. लेकिन देशवासियों ने साथ दिया है. देश में कालाधन अब पैदा होने की हिम्मत नहीं करेगा. अब नोटों के बंडल किसी को बिस्तर के नीचे छिपाने की नौबत नहीं आएगी.

 पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि हम भ्रष्टाचार बंद करने में लगे हैं और कुछ लोग भारत बंद करने में लगे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि 70 साल से जो  लूटा है, उसे निकालना है और गरीब का घर बनाना है. जो लूटा है उसे वापस लेना है, बिजली का कनेक्शन देना है, बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था करनी है और गरीबों के इलाज की व्यवस्था करना है.
पीएम मोदी ने कहा कि अब हम देश को लुटने नहीं देंगे. देश में कालाधन और भ्रष्टाचार का खात्मा संभव है. देश सही दिशा में आगे बढ़ेगा. देश ईमानदारी के महायज्ञ में कष्ट झेलकर आहूति देते देख रहा हूं. पीएम मोदी ने कहा कि भविष्य उज्ज्वल है.
पीएम मोदी ने कहा कि जागरुक लोग अन्य लोगों को सिखाएं कि कैसे बिना पैसे कारोबार चलता है. पूरी दुनिया आगे निकल गई है, हम पीछे रह गए हैं. लेकिन अब हिंदुस्तान पीछे नहीं रहेगा.

पीएम मोदी ने कहा, राज्य पैकेज के लिए आगे आते हैं. यूपी भी आया, चीनी मिल के लोग मेरे पास आए. पैकेज मांगा. पीएम मोदी ने कहा कि चीनी मिल से किसानों के नाम मांगें जिनका बकाया. गन्ना किसानों के खाते में सीधा पैसा देने के लिए प्रयास किया. बिचौलियों को बाहर करने का प्रयास किया है. पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली की सरकार गरीबों को समर्पित है.

कुशीनगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिवर्तन रैली आज, नोटबंदी के बाद पूर्वाचल का दूसरा दौरा

कुशीनगर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रविवार को कसया के हवाई पट्टी पर परिवर्तन रैली को संबोधित करेगे,जहा भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है,भाजपा के नेताओ का दावा है की इस बार की परिवर्तन रैली में दो लाख से उपर लोग आयेगे.उधर नोतेबंदी के बाद से पीएम के पूर्वांचल का उनका दूसरा दौरा है,इसके पहले वह गाजीपुर की रैली को संबोधित कर चुके है.यहाँ भी उम्मीद के जा रही है के पीएम मोदी नोटबंदी को लेकर नये आकडे पेश करगे.

क्यों की नोटबंदी के असर ज्यादा ग्रामीण इलाकों पर पड़ा जहा रोजमर्रा के सामानों के लिये लोगो की परेशानी हो रही है.पीएम के रैली के पीछे महत्वपूर्ण पहलु यह आने वाले यूपी में आम विधानसभा चुनाव-2017 है. तथा पूर्वांचल के वोट बैंक में अपनी पकड़ मजबूत बनाने हेतु भाजपा ने पीएम मोदी को मैदान में खड़ा कर दिया है.जिससे की उनके वोट में लोगो का भरपूर समर्थन मिले.

साथ ही देखना है की विकास के लिये तरस रही भगवान बुद्ध की नगरी कुशीनगर को प्रधानमंत्री अपने आगमन से

क्या सौगात दे जाते है.इसपर सभी जनपदवासिओ की नजर बनी रहेगी.दूसरी ओर कुशीनगर में सबसे ज्यादा गन्ने के पैदवार होने के चलते यहाँ के ग्रामीण जनता चीनी मिल चलाने पर उनका क्या रुख है,इस पर ग्रामीणों के नजर रहेगी.क्यों की लोकसभा के दौरान कुशीनगर जनपद आगमन पर उन्होंने पडरौना चीनी मिल चलाने का आश्वासन दिया था परन्तु उनके पहल का कोई सार्थक परिणाम नहीं आया.

कुशीनगर में जल्द शुरू होगा वाईफाई सेवा, कार्य प्रारंभ

कुशीनगर: अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कुशीनगर में इस माह के आखिर तक नि:शुल्क वाईफाई की सेवा शुरू होने का अनुमान है।जानकारी के अनुसार भारत सरकार देश के 100 पर्यटक स्थलों में 31 मार्च 2017 तक पर्यटकों को वाईफाई की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। इसी के अंतर्गति पर्यटन और दूरसंचार मंत्रलय को जिम्मेदारी सौपी गयी है। कुशीनगर के होटल पथिक निवास में वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बीएसएनएल द्वारा कार्य किया जा रहा है। वाईफाई लगने के बाद यहाँ आने वाले सभी पर्यटको को इसका लाभ मिलेगा।

कुशीनगर में पीएम मोदी की रैली स्थल की भूमि पूजन कार्यक्रम पूरा

कुशीनगर: कसया हवाईपट्टी पर पीएम नरेन्द्र मोदी के परिवर्तन रैली को लेकर गुरुवार दोपहर केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन किया.रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशीनगर में रैली को लेकर व्यापक रूप से तैयारी चल रही है.इसी क्रम में कसया हवाईपट्टी के कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने किया

इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ज, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, कार्यक्रम के व्यवस्थापक गण एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता गण आदि मौजूद रहे।

कुशीनगर,बुद्ध मंदिर की निगरानी होगी अब सेटलाईट द्वारा

कुशीनगर- भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थल सहित उसके आस-पास के क्षेत्रों की निगरानी अब इसरो के उपग्रह करेगे तथा पूरी डाटा को हेडऑफिस भेजते रहेगे .मीडिया में आ रही जानकारी के अनुसार इसरो द्वारा क्षेत्र में अवैध निर्माण, धरातलीय संरचना,सुरक्षा के साथ-साथ आबादी की गतिविधियों की भी जानकारी उपग्रह द्वारा एकत्र की जाएगी। पुरे देश के 100 महत्वपूर्ण स्मारकों पर प्रयोग के तौर पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा निगरानी की जानी है। विभाग ने कर्नाटक के कुछ स्मारकों पर कार्य शुरू कर दिया है। शीघ्र ही देश के अन्य स्मारकों की निगरानी भी शुरू होगी, उनमें कुशीनगर महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर भी शामिल है।

सभी प्रकार के अपराधियों के विरुद्ध गैगेस्टर,गुण्डा एक्ट व रासुका की कार्यवाही की जाये – पुलिस अधीक्षक

कुशीनगर:रविवार को दोपहर पुलिस लाइन में भारत सिह पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा आगामी विधान सभा निर्वाचन 2017 के सम्बन्ध में तैयारियों की समीक्षा एवं प्रार्थना पत्र व लम्बित विवेचना के कार्यवाही की समीक्षा के सम्बन्ध में गोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक लाल साहब सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, सभी थाना प्रभारी, निरीक्षक, व अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। उक्त गोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों को निम्न निर्देश जारी किये गये जिसको तत्काल प्रभाव से सख्त कारवाही करने को कहा ।
1- लम्बित विवेचना का निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी,एन0वी0डब्लू0 में गिरफ्तारी आदि तत्काल की जाय तथा विवेचना में किसी प्रकार की हेराफेरी बर्दास्त नही की जायेगी। विवेचना में हेराफेरी की शिकायत से सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। ऐसे सभी पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को चिन्हित करके कार्यवाही की जायेगी, जो एक ही स्थान पर जमे रहना चाहते है तथा अपना राजकीय कार्य न करके अवैध गतिविधियों में संन्लिप्त होने का प्रयास करते है। 
2- आगामी विधान सभा चुनाव के तैयारियों को दृष्टिगत दिनांक 01-09-2016 से 24-11-2016 तक लाईसेन्सी शस्त्रों के सत्यापन,लाईसेन्सी शस्त्रों जमा कराने की कार्यवाही, अवैध शस्त्रों की बरामदगी,अवैध शराब की बरामदगी,मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत चालान व सम्मन शुल्क जमा कराने की कार्यवाही,धारा 107/116(3) सी0आर0पी0सी0 के अन्तर्गत पाबन्द कराने की कार्यवाही व धारा 107/116 सी0आर0पी0सी0 के अन्तर्गत कार्यवाही इत्यादि की भी समीक्षा की गयी तथा इस कार्य में उदासीन कार्यवाही दिखाने वाले थाना प्रभारियों के कार्य में सुधार हेतु कड़े निर्देश दिये गये है ।
3- अवैध शराब, अवैध बालू / मिट्टी खनन,अवैध लकड़ी कटान इत्यादि का धन्धा करने वाले अपराधियों की सूचि तैयार कर इनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। ऐसे सभी पुलिस अधिकारी /कर्मचारियों को चिन्हित किया जायेगा जो इस प्रकार के अबैध कारोबारियों को संरक्षण देते है । सभी प्रकार के अपराधियों के विरुध्द गैगेस्टर एक्ट,गुण्डा एक्ट व एन0एस ए0 की कार्यवाही की सुनुचित की जाये.

कुशीनगर में पीएम मोदी की रैली के लिए दूरसंचार विभाग द्वारा हाटलाइन बिछाने का काम पूरा

कुशीनगर: कुशीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर शनिवार को दूरसंचार विभाग ने हाटलाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया.इसके तहत पुरे सभा स्थल को हाई फ्रीक्वेंसी सेवा से जोड़ा जा चूका है.दूसरी और पूरा प्रशासनिक अमला तैयारीयों में लगा हुआ है.

हॉटलाइन क्या होता है आईये जाने..

हॉटलाइन पीएम नरेंद्र मोदी के प्रोटोकाल के अंतर्गति आता है,जिसके द्वारा पीएम जहा भी जाते है उनके लिये हाई फ्रीक्वेंसी संचार,इन्टरनेट सेवा दी जाती है.जिससे जरुरत पड़ने पर देश विदेश बात किया जा सके.यह काम बीएसएनएल के जिम्मे है.

कुशीनगर में 27 नवंबर को पीएम मोदी की रैली, तैयारी जोरो पर

कुशीनगर: प्रधानमंत्री मोदी के 27 नवंबर को कसया में होने वाली की सत्ता परिवर्तन रैली से जुड़ी व्यवस्था की तैयारी के लिये पुलिस प्रशासन से टीम ने गुरूवार को सभा स्थल कसया हवाईपट्टी पर पहुंची। टीम ने प्रधानमंत्री के मंच व पंडाल का खाका खींचा गया। साथ ही एएसपी लाल साहब यादव ने सुरक्षा संबधी तैयारियां को देखा। जानकारी के अनुसार सभा स्थल पर प्रधानमंत्री के लिए 80 फीट बाई 16 फीट1का मंच बनेगा। 60 फीट डी के बाद 5 फीट की गैलरी होगी। वीआईपी पांडाल के अलावा 1000 फीट लंबे व 300 चौड़ा क्षेत्र की बांस बल्लियों से बैरिके¨डग की जाएगी। तैयारी को लेकर भाजपा नेताओं व पुलिस अधिकारियो के बिच बेहतर तालमेल के साथ कार्य किया जा रहा है।

पडरौना में दिन दहाड़े 6 लाख से उपर की लूट

कुशीनगर: सदर कोतवाली के छावनी स्थित एक प्राइवेट कंपनी से पैसा लेकर दोपहर मंगलवार को पडरौना स्टेट बैंक में जमा करने जा रहे व्यक्ति से मोटरसाइकिल सवार लुटेरो ने असलहे के बल पर करीब 6.95 लाख रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बड़े आराम से हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। जानकारी के अनुसार

पडरौना नगर के केवट टोली मोहल्ला निवासी अजय गुप्त छावनी स्थित श्रीराम फाइनेंस कंपनी में एजेंट हैं। कंपनी में ही काम करने वाले सुभाष के साथ दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह भारतीय स्टेट बैंक में पैसा जमा करने के लिए मोटरसाइकिल से निकले।अभी कुछ कदम की दूरी पर ही पहुंचे थे कि सामने से काले रंग की पल्सर से आए तीन बदमाशों ने बाइक में ठोकर मार दी, इससे अजय व सुभाष गिर पड़े। दोनों अभी कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने असलहा दिखा उनके पास मौजूद बैग को कब्जे में ले लिया और जिला मुख्यालय की ओर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी ले बदमाशों की तलाश में जुट गई। सीओ श्रीशचंद ने कहा कि एजेंट की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रख जांच कर रही है। श्रीराम फाइनेंस कंपनी के एजेंट अजय गुप्ता की द्वारा दि गयी जानकारी अनुसार लूटी गई रकम में 100 तथा 500 के नोट थे। जिसे जमा करने के लिए बैंक ले जाया जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मीयो के गाडियो को कराया सीज,अब आम लोगो की भी खैर नहीं

कुशीनगर: पुलिस अधीक्षक भारत सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन व आवासीय बैरकों में पुलिसकर्मीयो के वाहनों की सघन चेकिंग की, जहां निर्धारित मानक की अनदेखी करते पाए गए नौ पुलिसकर्मियों के वाहन सीज कर दिए गए।रिपोर्ट के अनुसार पुलिस लाइन में आयोजित दैनिक परेड के पश्चात पुलिस कप्तान भारत सिंह अन्य अधिकारिओ के साथ पुलिस लाइन स्थित आवासीय बैरकों में पहुंचे।जाच में वहा 9 वाहन मिले जिनपर नंबर प्लेट नहीं था या मनको की अनदेखी की गयी थी, पुलिस अधीक्षक यातायात प्रभारी को तत्काल इन वाहनों को सीज करने को कहा, यातायात प्रभारी ने वाहनों को सीज कर उन्हें क्रेन से लदवा पडरौना कोतवाली भिजवा दिया।तथा इस कारवाही से पूरी लाइन परिसर में अफरातफरी का माहोल हो गया था. यातायात माह नवंबर में पुलिसकर्मीयो पर इस कड़ी कारवाही के बाद आम लोग जो वाहनों को लेकर कोई गलती पकड़ी जाएगी तो उनपर कड़ी कारवाही होना तय है.इस लिये आप सभी अपने गाड़ी के कागजात सहित सभी आवश्यक नियमो का पालन करे.