Home Blog Page 240

कुशीनगर जिले में 1000 रूपये नहीं चलेगे सुनकर, एक बुजुर्ग की सदमे से मौत

कुशीनगर:कुशीनगर में एक हजार नोट अब नहीं चलेंगे सुनकर एक बुजुर्ग की सदमे में आकर मौत हो गई। बताया जा रहा है की महिला कुछ पैसे लेकर सुबह से ही बैंक की गेट पर बैठी थी।जानकारी के अनुसार जिले के कप्तानगंज में सेन्ट्रल बैंक की शाखा में एक-एक हजार के दो नोट लेकर बदलने के लिए पहुँची तीर्थराजी देवी  पत्नी रामप्रसाद की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। बैंक परिसर में ताला बंद होने के कारण वह गेट पर सुबह से ही बैठी थी। जैसे ही उसे बैंक बंद होने की सूचना दी गई उसे चक्कर आने लगा।

वहां पर किसी अनजान व्यक्ति ने  बताया कि अब ये नोट नहीं चलेंगे। उसके बाद बुजुर्ग तीर्थराजी देवी वहीं गिर गई और बैंक शाखा के सामने ही उसकी मौत हो गई। महिला कप्तानगंज विकास खंड के खभराभार गांव की रहने वाली थी। परिवार के लोगों का कहना है कि सदमे के चलते उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।

₹500 और 1000 के नोट बंद होने का बुरा असर पुरे जिले

कुशीनगर- देश भर में 500 और 1000 के नोट बंद होने के ख़बर से असर पुरे जनपद पर पडा है।एक ओर जहा पेट्रोल, डीज़ल, के लिये लोगो को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा।सरकारी पम्प पर सिधे 500 या 1000 का तेल लेने को कहा जा रहा या छुटे पैसे देने को कहा जा रहा है।वही प्राइवेट पम्प जैसे रिलाइंस पम्प पडरौना आज सुबह से बंद है।जिससे लोगो को काफी दिक्कत हो रही है।बहुत से निजी अस्पतालों इस चलते मरीजो को बुरा हाल हो रहा है।

रोडवेज की पहल- पडरौना से कानपुर के लिए अब एक नई एसी बस की शुरुआत

कुशीनगर-पडरौना डिपो की तरफ से पडरौना से कानपूर तक नयी एसी बस की शुरुआत मंगलवार को डिपो के एआरम ने फीता काटकर रवाना किया.

रिपोर्ट के अनुसार पडरौना डिपो ने नयी एसी बस जो पडरौना से कानपुर तक जाएगी पडरौना डिपो से प्रत्येक सुबह 8:30 बजे कानपूर के लिये रवाना होगी तथा कानपुर से रात में 8:30 से चलकर पडरौना पहुचेगी.

पैसे लेकर रिपोर्ट बनाना लेखपाल को पड़ा भारी,हुये निलंबित

कुशीनगर-हाटा तहसील क्षेत्र में सेवारत एक लेखपाल साहब को मनमाने ढंग से आय बनाना भारी पड़ गया है. ग्रामपंचायत रामपुर सोहरौना मे तैनात लेखपाल विरेंद्र कुमार ने कुछ दिन पूर्व गांव के एक व्यक्ति की आय दो लाख चालीस हजार

रुपये प्रति वर्ष होने की रिपोर्ट लगाया था. फिर कुछ ही दिन बाद उसी व्यक्ति के नाम 36 हजार रुपये प्रति वर्ष की रिपोर्ट लगा दी. पैसे लेकर आय प्रमाण पत्र की रिपोर्ट लगाने की शिकायत पर डीएम ने उपजिलाधिकारी को लेखपाल को निलंबित करने का निर्देश दिया जिस पर कारवाही करते हुए उपजिलाधिकारी ने लेखपाल विरेंद्रकुमार को निलंबित कर दिया.

बंधक बनाकर नाबालिग से रेप,पुलिस में मामला दर्ज

कुशीनगर: बुधवार को तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत से धान ढो रही नाबालिग लडकी को गांव के ही एक 36 वर्षीय युवक द्वारा कई घंटे तक बंधक बना दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.लडकी द्वारा लगभग चार घंटें बाद आरोपी के मोबाइल से फोन कर जगह बताने पर जब परिजन वहा पहुचे लडकी बेसुध पड़ी थी हाथ पैर बधा था. पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार नाबालिग गांव से पूरब धान का बोझ ढो रही थी कि गांव के ही सुनील उर्फ पलान उसे पीछे से पकड़ लिया और मुंह दबाकर सुनसान जगह झुरमुटों के पीछे ले जाकर लड़की के दुपट्टे व अपने गमछे से उसका हाथ-पैर और मुंह बांध दिया। उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. चार घंटे बाद देर रात करीब 9 बजे आरोपी ने किशोरी के मोबाइल से ही बालिका द्वारा उसके परिजनों को फोन करा जगह का पता दिया और बालिका को उसी हाल में छोड़कर फरार हो गया.परिजन जब घटना स्थल पर पहुंचे तो वह अर्ध बेहोशी की हालत में मिली और उसके शरीर पर जगह-जगह दांत से काटने के निशान मिले तो कपड़े फटे हुए थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर छापा मारा, लेकिन वह फरार हो गया. पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी के परिजनों से पूछताछ की जा रही है. शीघ्र आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा.

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव मिश्रौली में भीषण चोरी,लोग भयभीत

कुशीनगर: विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव मिश्रौली में’ मंगलवार को चोरी मामला सामने आया है,जानकारी के अनुसार गाव के हे राधेश्याम मिश्र के घर मंगलवार को चोरो ने घर खंगाल दिया,घर में तिजोरी रखे सभी पैसा,जेवर उड़ा ले गये,सुबह जब महिलाये उठी तो घर का मुख्य दरवाजा खुला पाया तथा यह खबर अन्य परिजनों की दी जब सभी लोगो ने मिलकरघर के अन्दर देखना शुरू किया तो बक्से,आलमारी,तिजोरी टुटा पाया सामान बिखरा पड़ा था,यह खबर पुरे इलाकेमें  आग की तरह फ़ैल गयी है ,ग्रामीणयो में भय व्याप्त हो गया है उधर पीड़ित द्वारा मामले को पुलिस थाने में रिपोर्ट कर दी है तथा पुलिस द्वारा जाच शुरू कर दी गयी है.

पडरौना कोतवाली में पुलिस अधीक्षक ने सदर सर्किल के सभी थानों को जारी किया दिशा निर्देश

कुशीनगर:मंगलवार को पुलिस अधीक्षक भारत सिंह ने पडरौना कोतवाली में सदर क्षेत्र के सभी थानों का अर्दली रुम कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये,प्रेस नोट द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पडरौना कोतवाली में सदर क्षेत्र के जिसमे को० पडरौना,महिला थाना,जटहा बाजार,कुबेरस्थान थाना शामिल थे,

पुलिस अधीक्षक ने सख्त दिशा निर्देश देते हुए कहा की सभी प्रकार के मामलो में जैसे गिरफ्तारी,विवेचना,लंबित मामला,शिकायत जो 6 माह से पड़े है उन्हें सही तरीके से 7 दिन के अन्दर पुरा करे, तथा गैर जमानती वारंट में अभिउक्त को तत्काल कारवाही की जाये इसी तरह अवैध हथियार की बरामदगी,व लाइसेंस हथियारो की जमा कराने की प्रक्रिया शुरू की जाये.आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी मतदान केन्द्रों की जाच चुनाव में गडबडी कर सकने वाले व्यक्तियों को चिनित कर सख्त कारवाही करे.

पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में एक ही दिन में आठ भारतीय नागरिकों की मौत

0

श्रीनगर: नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है।पाकिस्तान ने आज भी सीजफायर तोड़ा. अंतरराष्ट्रीय सीमा और LoC के इलाकों में पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग में आज  8 लोगों की की मौत हुई है जबकि सात लोग घायल हुए हैं।

मरने वालों में चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं. अरनिया सेक्टर में 4 लोग घायल हुए हैं. रजौरी के नौशेरा सेक्टर में सेना के एक पोर्टर समेत 3 घायल हैं. पुंछ के बालाकोट सेक्टर में भी एक व्यक्ति घायल हुआ है।
बीएसएफ ने भी पाक फायरिंग का करारा जबाब दिया।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाईन में मनाई दिपावली..

कुशीनगर– जनपद कुशीनगर के पुलिस लाईन में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की उपस्तिथि में दिपावली मनायी गयी उन लोगो द्वारा सभी को मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर सभी को दिपावली की शुभ कामना दी गयी। इस दौरान श्री लाल साहब यादव अपर पुलिस अधीक्षक व प्रतिसार निरीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज एंव जनपद कुशीनगर के अन्य पुलिस जन तथा जनपद कुशीनगर के सभी पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

जिलाधिकारी का टुटा अभिमान,सैनिक से माफ़ी मांग कर किया मामला शांत

कुशीनगर: जिलाधिकारी की गाड़ी को ओवरटेक करने पर गुरुवार को उनके गनर और चालक ने मिलकर छुट्टी पर घर आए एक सैनिक को पीट दिया था। पुलिस बुलाकर उसे थाने पर भी भेज दिया गया था।उसी दिन से ये मामला,मीडिया और सोशल मीडिया में छा गया तथा जनता की बीच डीएम की छवी नकरात्मक बन गयी।

इस घटना के बाद आम जन में काफी रोष व्यापत था,न्यूज़ चैनलो, सोशल मीडिया पर मुद्दा गरमाने पर जिलाधिकारी शम्भू कुमार को बैकफुट पर आना पड़ा और शनिवार को एसपी भारत सिंह के साथ सैनिक के घर जाकर माफी मांगी।तथा उन्हें दीपवाली के दिन अपने आवास पर आने व दीपवली साथ मनाने की अपील की।सैनिक ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए उन्हें माफ़ कर दिया।परन्तु इस घटना ने अधिकारिओ के मनमाने व्यवहार पर सवाल फिर खड़ा कर दिये।सबसे रोचक बात ये है की घटना के दिन से डीएम इस पिटाई को नकार रहे थे मगर उनके दावो की पोल खुल गयी और जब अपने को इसमे फसते दिखा तो माफ़ी मागने में ही अपनी भलाई समझी।