Home Blog Page 238

कुशीनगर में मैत्रेय परियोजना का भूमि पूजन 15 दिसंबर को

कुशीनगर:प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण यौजनाओ में शामिल मैत्रेय परियोजना के निर्माण के लिए 15 दिसंबर को  भूमि पूजन एवं हवन किया जाएगा। सरकार की ओर से प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी इसी दिन परियोजना के लिए अधिग्रहीत भूमि पर मैत्रेय ट्रस्ट के भंते कबीर की मौजूदगी में यह कार्य संपन्न होगा.इसी दिन ट्रस्ट की मोबाइल एंबुलेंस सेवा को भी हरी झंडी दिखा कर जन सेवा के लिए रवाना किया जाना शामिल है.

मैत्रेय परियोजना के अंतर्गत महापरिनिर्वाण स्थली के नजदीक भगवान बुद्ध की 250 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण शुरू होगा यह पूरी तरह से कांस्य की बनेगी जिसे पांच वर्ष में बनकर तैयार करने का लछय रखा गया है.

जो एक शांति ,अहिंसा, करुणा व मैत्री को सन्देश देगी. जिस देखने के लिए विदेशो से आने वाले पर्यटक की संख्या बढ़ोतरी होगी तथा यहा के विकास के लिए एक अहम यौगदान होगा.

इसके लिए संस्कृति विभाग ने 210 एकड़ भूमि संस्था के नाम कर दिया है.

प्रधान सहित सचिव से 3.47 लाख रिकवरी करने का आदेश

कुशीनगर:समाजवादी पेंशन में धांधली उजागर होने के बाद जिलाधिकारी शंभु कुमार ने ग्राम प्रधान और सचिव से 3.47 लाख रुपये वसूलने का आदेश जारी किया है.

खबर के अनुसार पडरौना सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा रसूलपुर बेलही में समाजवादी पेंशन में भारी धांधली की शिकायत पर सहायक विकास अधिकारी व समाज कल्याण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से की गई जांच में 13 लाभार्थी अपात्र पाए गए तथा वार्षिक सत्यापन में 24 लाभार्थी अपात्र मिले.

इसके देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रधान व सचिव को नोटिस दिए जाने के बाद 36000 रुपये विभाग मद से जमा हुए तथा बाकी की 3.47 लाख रुपये प्रधान व सचिव से रिकवरी  करने का जिलाधिकारी ने आदेश दिया है.

प्रशासन की इस कारवाही से बाकी जगहों पर की गयी धाधली करने वाले तो बेचैन हो गये है.साथ ही ये मुद्दा पुरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है.

लाठीचार्ज में मारे गए शिक्षक के परिवार ने सरकार द्वारा दि गयी सहायता लेने से मना किया

कुशीनगर: लखनऊ में पुलिस की लाठीचार्ज में मारे गए शिक्षक डॉ. रामशीष सिंह के परिवार ने प्रदेश सरकार द्वारा दि गयी पांच लाख रूपये की सहायता लेने से मना कर दिया है.इस घटना के बाद से परिवार सहित पुरे जिले के शिक्षको में सरकार के खिलाफ भारी रोष है. शिक्षक संगठनो का कहना है की यह मामला निर्दोष शिक्षक की हत्या है जिसे पुलिसकर्मीयो ने अंजाम दिया है,उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कारवाही की जाये.

गौरतलब है की बुधवार को लखनऊ में पुलिस द्वारा किए गये लाठीचार्ज में कुशीनगर के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के अध्यापक डॉ. रामशीष सिंह की मौत हो गई थी. जिस पर मुख्यमंत्री ने पांच लाख रुपये सहायता के रूप में परिवार को देने की घोषणा की थी.जिसे परिवार में उनके भाई ने कड़े शब्दों में कहा की मुख्यमंत्री हमारे गांव आए या किसी प्रतिनिधि को भेजे हम उन्हें चुनान लड़ने के लिए पांच लाख रुपये दे रहे है.

कुशीनगर में दुष्कर्म एव हत्या के मामले में फांसी की सजा

कुशीनगर:कसया थाना के अंतर्गत आने वाले गांव में डेढ़ वर्ष पूर्व नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के मामले में चल रहे सत्र परीक्षण में अपर जिला सत्र न्यायालय (द्तीय) ने आरोप सिद्ध होने पर आरोपी को गुरुवार को फांसी की सजा सुनाई।फैसला आने के बाद पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में लेते हुए पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया।खबर के अनुसार

कसया थाना क्षेत्र के गांव निवासिनी बच्ची की मां ने तहरीर देकर बताया था कि 13 मई 2015 को उसकी नाबालिग बेटी को गांव का ही रहने वाला पप्पू  ने लीची तोड़कर खिलाने के बहाने गांव से बाहर ले गया और दुष्कर्म किया।

उसी दौरान मासूम की मौत हो गई थी।और उसकी शव को कुछ दुरी पर फेक दिया था। मामला सामने आने पर उस समय इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

लखनऊ में लाठीचार्ज होने पर कुशीनगर के शिक्षक की मौत

कुशीनगर: ऑल टीचर एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के अगुवाई में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विधान भवन का घेराव करने जा रहे शिक्षक व कर्मचारियों पर पुलिस ने बुधवार को लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कुशीनगर के श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज में तैनात शिक्षक राम अशीष सिंह वशिष्ठ की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन प्रदर्शनकारी जख्मी हो गए। साथी की मौत से आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में डेरा डाल इमरजेंसी सुविधाएं ठप करा दी है।वही दूसरी ओर अटेवा

के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मिलने के बाद ही अस्पताल छोड़ने की बात कही है।

जोकवा बाजार में बैंककर्मियों की दादागिरी,पैसे निकालने आये व्यक्ति की पिटाई कर बनाया बंधक

कुशीनगर:कुशीनगर के जोकवा बाजार पीएनबी में सोमवार को पैसे निकालने आये व्यक्ति को पीटने एव उसे बंधक बनाने का मामला सामने आया है.और आरोप बैंककर्मियों पर लगा है.खबर के अनुसार रहसू जुनेबी के पुरैना टोला निवासी रामजीत वर्मा सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक के जोकवा बाजार पर रुपये निकालने के लिए गये थे वहा भारी भीड़ लगी थे ये भी लाइन में लगे हुये थे.

परन्तु उन्होंने देखा की बैंककर्मी अपने परिचित लोगो को पर्ची दे रहे थे इसका उन्होंने विरोध किया तो बैंककर्मी इन पर टूट पड़े और बैंक में ले जा कर उनके साथ मारपीट की तथा बैंक में उन्हें रख कर ताला बंद कर दिया.कुछ लोगो द्वारा बाद में इसका विरोध करने पर उन्हें मुक्त किया.

थावे-कप्तानगंज मार्ग पर लंबी दूरी की ट्रेनों की चलाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने सौपा ज्ञापन

कुशीनगर: पडरौना,शनिवार को युवा कांग्रेस कुशीनगर के तत्वाधान में रेलमंत्री को संबोधित ज्ञापन  स्टेशन मास्टर पडरौना को सौपकर थावे-कप्तानगंज मार्ग पर लम्बी दूरी की ट्रेन चलाने की मांग की गयी.

पडरौना विधानसभा से युवा नेता मनीष जैसवाल ने कहा कि इस तरह लंबी दूरी की ट्रेनें बन्द होना काफ़ी दुर्भाग्यपूर्ण है.इससे इस क्षेत्र के यात्रियों को ख़ासी दिक्कतों का सामना करना  पड़ रहा है.

गौरतलब तलब है की थावे-कप्तानगंज मार्ग पर चलने वाली गोरखपुर-गुवाहाटी एक्सप्रेस और हावड़ा-रामनगर एक्सप्रेस गत सप्ताह बन्द हो चुकी हैं. तथा दो अन्य ट्रेने, आनन्द-विहार-छपरा एक्सपेस और कटिहार-फ़िरोजपुर एक्सप्रेस, अलगे सप्ताह अपने फ़ेरे पूरे करने के बाद बन्द हो जाएंगी.

लोकसभा अध्यक्ष मुहम्मद जहीरुद्दीन ने कहा कि छोटी लाइन से बड़ी लाइन आमान परिवर्तन करने का काम आरपीएन सिंह जी ने किया पर जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है. इस क्षेत्रवासियों का पूरी तरीके से अवहेलना होरही है. नई ट्रेनें देने के बजाय पुरानी संचालित ट्रेनों को ही वर्तमान सरकार बंद कर रही है. प्रधानमंत्री जी के कुशीनगर आने के बाद एक बार फिर कुशीनगर और पूर्वांचल की जनता को केंद्र सरकार ने ठगने का काम किया है.

इस दौरान उपेंदर प्रताप सिंह युवा कांग्रेस जिला महासचिव अखलाक खान गोपाल कुमार रावत फजले आलम साबिर अली सचिन राय अतुल दुबे पवन कुमार कुशवाहा अमरजीत तिवारी अन्य युवा कांग्रेस के सदस्य शामिल रहे.

चीनी मिल और रेल मुद्दे को लेकर कुशीनगर के भाजपा नेता मिलगे केन्द्रीय मंत्रीयो से

कुशीनगर:जिले की राजनीती में चीनी मिल चलवाने का मुद्दा हमेसा से अग्रणी रहा है,इस लिये जब भी चुनाव आने की आहट होती है,राजनितिक दल अपने सुविधा के हिसाब से इस मामले को उठाते है फ़िलहाल ये मुद्दा फिर चर्चा में है क्यों की लोकसभा चुनाव के दौरान जब पीएम मोदी का कुशीनगर में रैली हुआ था तो उन्होंने पडरौना चीनी मिल चलवाने का आश्वासन दिया था परन्तु धरातल पर कुछ होता नजर नहीं आया.

कुशीनगर के सांसद राजेश पाण्डेय ने भी कई बार मीडिया में बयान दिया की चीनी मिल चलाने को लेकर उनका प्रयास लगातार जारी है उस समय के कपडा मंत्री से वो मिले भी थे मगर कुछ खास हाथ नहीं लगा,पिछले महीने के 27 को कुशीनगर में प्रधानमंत्री की रैली में चीनी मिल व पडरौना रूट से लखनऊ, दिल्ली के लिए नई ट्रेन की सुविधा बड़े ऐलान की उम्मीद जनता से लेकर भाजपा के नेताओ तक था परन्तु इस मुद्दें पर प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा जिससे जनपद की जनता के साथ-साथ यहाँ के नेताओ को निराशा हाथ लगी.

अब एक बार फिर से कुशीनगर से भाजपा के नेताओ का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय वस्त्र उद्योग मंत्री स्मृति ईरानी से मिलकर बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को चलवाने तथा किसानों का पुराना भुगतान दिलाए जाने की मांग करेगा. वहीं केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा से मिलकर प्रतिनिधिमंडल पडरौना रूट पर लखनऊ तथा दिल्ली के लिए ट्रेन चलवाने तथा कुशीनगर को रेल मार्ग से जोड़ने की मांग करेगा.

ये दोनों ही मुद्दें भाजपा को परेशानी में डाल दिया है,क्यों की जनता इनसे सवाल कर रही है और उनके पास जबाब नहीं है,कुछ समय बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है जब भी जनता के बिच जायेगे इन्हे सवालो का सामना करना पड़ेगा.इस लिये भाजपा केन्द्रीय मंत्री से मिलकर इसका समाधान जल्द कराना चाहेगी.

कुशीनगर महापरिनिर्वाण मंदिर में दर्शन पर लगेगा टिकट

कुशीनगर : अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण मंदिर का दर्शन करने के लिए अब टिकट लेना अनिवार्य होगा। आने वाले दिनों में इसका अधिकारिक ऐलान हो सकता है।खबर के मुताबिक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने सभी बौद्ध सर्किट में शामिल स्थलों पर टिकट लेना अनिवार्य करने के लिये विभाग ने प्रस्ताव  बना कर सरकार के पास भेज दिया है। जहा ये मामला आखरी चरण में है।

आयोग के परीक्षा में लड़कियों में कुशीनगर की कल्पना जायसवाल का प्रथम स्थान

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ)-2014 परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित हुआ। इसमें गाजीपुर के विपुल कुमार पहले स्थान पर रहे हैं जबकि सुलतानपुर के दीपक कुमार सिंह दूसरे स्थान मिला है। लड़कियों में कुशीनगर की कल्पना जायसवाल और अंबेडकरनगर की पूनम क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रही। वरीयता सूची में कल्पना को दसवां स्थान मिला है।

इस तरह से आयोग की परीक्षा में लड़कियों में कल्पना जायसवाल प्रथम स्थान ला कर जिले का नाम रोशन किया है।