Home Blog Page 210

कसया में युवक व युवती की शव कांशीराम आवास से मिला

कुशीनगर :शनिवार देर शाम को कसया में बनें कांशीराम आवास से एक युवती का शव बरामद हुआ जिसकी बेरहमी से ईंट से सिर कूच कर की गई है थी युवती के शव के पास ही युवक का भी शव पड़ा मिला.मामला सामने आने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया.

मिली जानकारी के अनुसार कांशीराम आवास के ब्लाक 9 में रहने वाले हरिश्चंद्र मद्धेशिया की पुत्री शाम को करीब 7 बजे जल्द ही आने की बात कहकरर बाहर गयी परन्तु काफ़ी समय बीत जाने के बाद भी घर नहीं लौटी.कुछ समय बाद कमरा नंबर 99 में फर्श पर पड़े युवक युवती के शव देखे जहा युवती की सिर कूच कर हत्या की गई थी, जबकि युवक का शव भी उसके बगल में पड़ा था.

वहीं युवती के शव के पास में ही खून लगी ईंट पड़ी थी युवक के जेब से मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान रामसागर निवासी परवरपार टोला भगवानपुर थाना रामकोला के रूप में हुई है पुलिस पुरे मामले की जाँच कर रही है.

कम्बल वितरण सहित एक करोड़ रूपयें की परियोजना का हुआ उद्घाटन

कुशीनगर :शनिवार को ग्राम सभा विशुनपुरा में आयोजित कम्बल वितरण एव इंटरलाकिंग रोड़,एल ई डी बल्ब बिजली कुँवा,सी0 सी0 रोड़ खड़ंजा,पिच सड़क नाली इत्यादि सहित लगभग 1 करोड़ रू0 की परियोजना का उद्धघाटन क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू की मौजदगी में कार्यक्रम हुआ.

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में राघवेंद्र कुमार द्रिवेदी(D.P.R.O) जिला पंचायतराज अधिकारी, अति विशिष्ठ अतिथि लालचन्द्र प्रसाद(A.D.O) पंचायत सहायक विकास खंड अधिकारी तमकुही, व संयोजक लल्लन मद्धेशिया जी ग्राम प्रधान विशुनपुरा,भी उपस्थित रहे.

इस दौरान अब्दुल मनान, जिला पंचायत सदस्य,आज़ाद अंसारी, सत्यनारायण मिश्रा,रामाकांत पटेल जी समाज सेवी,नारायण यादव, अध्यक्ष आदर्श ग्रामीण सेवा संस्थान,मनोज सिंह कांग्रेस नेता,रामजी मद्धेशिया क्षेत्र पंचायत सदस्य,अशोक सिंह जी, विनीत गुप्ता,और अमित सिंह जी आदि उपस्थित रहे।

तुर्कपट्टी में हुये बालीबाल उद्घाटन मुकाबले में पिपराजटामपुर 2-1 से विजयी

कुशीनगर :तुर्कपट्टी के स्थानीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद के जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय शील्ड बॉलीबाल प्रियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन उद्घाटन मुकाबले में पिपराजटामपुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कुबेरस्थान को 2-1 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। वहीं दूसरे मुकाबले में बलडीहा ने सिकटा को 2-1 से हराया। मैदान में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले को देखकर लोग रोमांचित हो उठे।

इसके पूर्व मैच का उद्घाटन कुशीनगर विधायक प्रतिनिधि दिव्येन्दु मणि त्रिपाठी एवं थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी दुर्गेश कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से फीता काट एवं खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। दिव्येन्दु ने उपस्थित खिलाडियो एवं दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का साहित्य सकारात्मक कार्य करने की ऊर्जा और प्रेरणा देता है।

स्वामी विवेकानंद के विचारों का संदर्भ देते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि स्वामीजी के विचार प्रेरणा के अनन्य स्त्रोत हैं। दुर्गेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन रहता है और स्वस्थ शरीर के लिए खेल अत्यन्त आवश्यक है। मैच निर्णायक की भूमिका लहवर गुप्ता एवं राजन पांडेय तथा कमेंटेटर की भूमिका में विनय यादव रहे। आयोजक युवा भाजपा नेता बिदुर कुशवाहा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान कुबेरस्थान मण्डल अध्यक्ष सुमंत पाण्डेय, विनोद मणि त्रिपाठी, राज कुमार गिरि, जयप्रकाश सिंह, शमसुल हक अंसारी, मंतोष गोंड, अशोक यादव, सुभाष कुशवाहा, लक्षमण वर्मा, जितेंद्र प्रजापति, कौशलेंद्र सिंह, राजाराम चौरशिया, अजय जयसवाल एवं शिवमोहन प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।सौजन्य(रिपोर्ट) : नूर सलाम

पडरौना होप डायग्नोस्टिक सेंटर पर प्रशासन का कोप, सेंटर हुआ सील

कुशीनगर :जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कारवाही के क्रम में गुरुवार को एसडीएम सदर,सीओ सदर,राजस्व कर्मी व स्वास्थ विभाग के अधिकारीयो ने पडरौना नगर के ओंकारवाटिका कालोनी में चल रहे होप डायग्नोस्टिक सेंटर पर पहुच जाँच पड़ताल की जहा कई कागजात व अनिमियताये पायी गयी जिस पर कारबाही करते हुये सेंटर को सील कर दिया गया.

बताया जा रहा है की सेंटर जिस डॉक्टर के नाम से रजिस्टर्ड कराया गया है वो कभी यहाँ बैठते ही नहीं परन्तु अल्ट्रासाउंड जाँच की रिपोर्ट में उनका हस्ताक्षर दिखाया जाता है.जिस पर जाँच टीम ने होप पर कोप बरसाते हुये सेंटर को सील करा दिया.

साइबर क्राइम करने वाले गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार

कुशीनगर :पुलिस अधीक्षक कुशीनगर यमुना प्रसाद के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत हाटा प्रभारी निरीक्षक को साइबर क्राइम के 250 मामलों में शामिल रहा आरोपी को पकड़ने में कामयाबी मिली हैं।

इस समंध में एसपी यमुना प्रसाद ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुरुवार को कोतवाली हाटा वेद प्रकाश राय मय स्वाट टीम द्वारा दिनांक 11.01.18 को प्रातः मुखविर की सूचना पर कोतवाली हाटा क्षेत्र के बस स्टैँड हाटा से एक नफर अभियुक्त प्रवेश तिवारी पुत्र प्रभाकर तिवारी निवासी पल्टू पुरवा डेहरास थाना परसपुर जनपद गोण्डा को धोखाधङी के धन व घटना में प्रयुक्त किये जाने वाले 03 अदद एटीएम व 03 अदद मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ पर थाना पटहेरवा में पंजीकृत मु0अ0सं0 791/17 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व 66 आईटी एक्ट की घटना को अंजाम देना बताया है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि अब तक लगभग 250 लोगो को ठगी का शिकार बनाकर करीब दो से ढाई करोंड़ ठगी कर चूके है।

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने के लिये 14 जनवरी तक लेनी होगीं अनुमति

कुशीनगर :उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश को पालन कराने के क्रम में गुरुवार को थाना तुर्कपट्टी में’ थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने अपने थानाक्षेत्र अन्तर्गत सभी धार्मिक स्थलों के अध्यक्ष या कार्यकर्ता  की  बैठक की  जहां उन्हें हाइकोर्ट के आदेशनुसार मस्जिद या मंदिर या कोई भी धार्मिक स्थलों पर बज रहे लाउडस्पीकर बजाने हेतु 15 जनवरी के पहले डीएम के यहाँ से अनुमति प्राप्त कर लें.अन्यथा हाईकोर्ट के आदेशानुसार धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवा लिये जाने की बात कही,

तथा मौजूद लोगो को धवनि प्रदुषण के दिशा-निर्देश  के बारे में बताया.

रिपोर्ट-नूर सलाम

खड्डा सेन्ट्रल बैक में चोरों ने लगाया सेंध,पुलिस जाँच में जुटी

कुशीनगर :खड्डा कस्बे के सेन्ट्रल बैंक पर सोमवार रात को चोरों ने रोशनदान के रास्तें बैंक में दाखिल चोरो ने कई कीमती समानों पर हाथ साफ़ कर दिया.गलिमत रही की चोरों ने लाकर पर किसी प्रकार का प्रयाश नहीं किया.

वहीं मंगलवार सुबह जब बैक खुलने के बाद इसकी जानकारी हुई तो मौके पर पहुची पुलिस ने डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों की मदद से सुराग खोजने का प्रयाश किया.बैंक से चोरो ने दो कम्प्यूटर व मानीटर अपने साथ ले जाने में कामयाब हो गये.बरहाल पुलिस इस पुरे घटनाक्रम की जाँच में जुटी है.

कुशीनगर इंटरनेशनल एअरपोर्ट से जून में शुरू हो सकती है उड़ान…

कुशीनगर :रविवार को कमिशनर अनिल कुमार, जिलाधिकारी आंद्रा वामसी और सांसद राजेश पाण्डेय ने निर्माणाधीन चल रहे कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का निरीक्षण किया जहां निरीक्षण के उपरान्त जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने पत्रकारों को बताया की कुशीनगर इंटरनेशनल एअरपोर्ट से जून 2018 में उड़ान शुरू होने की उम्मीद है.

इसके लिये लगातार सरकार व प्राशानिक स्तर पर प्रयाश किया जा रहा है वहीं एक प्राइवेट विमान कम्पनी इंडिगो’ ने उड़ान शुरू करने के लिये इच्छा जाहिर की है. सरकार रीजनल कनेक्टिविटी बिड जारी करने जा रही है, भारत सरकार की ट्रांसपोर्ट टूरिज्म एंड कल्चरल कमेटी ने इसकी संस्तुति कर दी है.

वहीं कार्य प्रगति के बारे में बताते हुऐ कहा की एयर ट्रैफिक कंट्रोल का कार्य तेजी से चल रहा है जो मई में पूरा कर लिया जाएगा. वर्तमान टर्मिनल बिल्डिंग में पोर्ट केबल लगा कर उपयोग में लिया जा सकता है तथा रनवे पर लाइटिंग का कार्य भी लगभग पूरा हो गया है.

सरकार का प्रयाश है की विमानों की उड़ान की जल्द शुरू हो जिससें यहाँ आने वाले पर्यटकों को सुबिधा प्राप्त होगीं.

निरीक्षण के दौरान बीजेपी के जिलाअध्यक्ष जय प्रकाश शाही, रामकोला विधायक  रामानंद बौद्ध , सांसद प्रतिनिधि अवधेश सिंह  और जिला संयोजक  शक्ति राव चंदेल  तथा अन्य लोग मौजदू रहे.

युवाओं द्वारा कराया गया प्रतियोगिता,सैनिक दिवस पर घोषित होंगें नतीजें

कुशीनगर :तुर्कपट्टी क्षेत्र के ग्राम पंचायत झनकौल के प्राथमिक विद्यालय के प्रागण में आयोजित सैनिक दिवस प्रतियोगिता के आयोजक इंजीनियरिंग ग्रूप के युवाओं द्वारा हर साल के भाती इस वर्ष भी समान्य ज्ञान प्रतियोगिता सैनिक दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया है जिसमे कक्षा 2 से 12 तक के छात्र एवं छात्रों ने भाग लिया है.e

इस प्रतियोगिता में आल ओभर के छात्र एवं छात्रों को एक सायकिल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा एवं 33 वे स्थान के छात्र एवं छात्रों को पुरस्कृत किया जायेगा इस प्रतियोगिता का रिजल्ट 14 जनवरी को एंव पुरस्कार वितरण समारोह 15 जनवरी को प्रथमिक विद्यालय के प्रागण में किया जायेगा। सैनिक दिवस प्रतियोगिता के आयोजक मु0 अकरम अली, इजहारूल हक, अफरोज अली, दिलशाद अली, इकराम अली, सफीर आलम, नफीस आलम, अफरोज अली, जमाल आलम, शदाब आलम, शहीद, एमामुल, गुड्डू, सैफ अली, विनाय शार्म वृजेश  कुमार आदि ने सही तरिके से छात्र एवं छात्रों को परिक्षा सम्पन्न कराया।

इस प्रतियोगिता के संरक्षक मु0 कलाम सिद्दीकी, पुर्व बी0 डी0 सी 0 शमसेर अली, एंव नूर आलम अंसारी,समिउल्लाह शेख वहीद आलम, इन्द्रजीत प्रसाद एवं समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे.

रिपोर्ट-नूर सलाम

हाटा व कप्तानगंज पुलिस ने किया शातिर लूटेरे गैंग का पर्दाफाश दो गिरफ्तार

कुशीनगर :रविवार को प्रभारी निरीक्षक हाटा वेद प्रकाश राय मय टीम व थानाध्यक्ष कप्तानगंज श्री श्याम लाल यादव मय हमराही टीम के साथ साखोपार थाना कप्तानंगज क्षेत्र से 02 शातिर चोर / नकबजन जो पुलिस कर्मियों पर जान से मारने के नियत से फायर किये को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया.

इस समंध में एसपी यमुना प्रसाद प्रेस कांफ्रेस कर बताया की कुशीनगर जनपद में हो रही नकबजनी व चोरी की घटनाओं के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था। जिसके क्रम में आज दिनांक 07/01/018 को प्रभारी निरीक्षक हाटा श्री वेद प्रकाश राय मय टीम व थानाध्यक्ष कप्तानगंज श्री श्याम लाल यादव मय हमराही टीम के साथ साखोपार थाना कप्तानंगज क्षेत्र से 02 शातिर चोर / नकबजन जो पुलिस कर्मियों पर जान से मारने के नियत से फायर किये को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया.

जिनकी पहचान नीरज पासवान पुत्र हरिलाल सा0 आराजी बसडीला थाना खोराबाद, जनपद गोरखपुर तथा
दिनेश प्रसाद पुत्र स्व0 भरत प्रसाद सा0 पिपरपाती थाना हाटा, जनपद कुशीनगर के रूप हुई वहीं इनके गैग के तीन अन्य सदस्य (वांछित) है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है वह राकेश यादव पुत्र लाल बहादुर सा0 पिड़रा बाबू थाना हाटा जनपद कुशीनगर,शमशाद पुत्र पप्पू सा0 औरवा थाना हाटा जनपद कुशीनगर तथा सोनू यादव पुत्र लोरिक सा0 पिपरपाती थाना हाटा जनपद कुशीनगर है.

पुलिस को पूछ-ताछ में बताया कि हम लोगो का 05 व्यक्तियों का एक गैंग है जिसका सरगना राकेश यादव है, जिसके पास Hundy Eon गाड़ी है जिसके साथ हम लोग घूम-घूम कर चोरी / नकबजनी करते है। घटना करने से पूर्व हम दो लोग मोटर साइकिल से जाकर घटना कारित करने वाली जगह के आस पास की रेकी कर लेते है। तब हमारे 03 साथी हुण्डई इवान से आते है।

गाड़ी में गैस कटर व सिलेण्डर सबल व लोहा काटने वाली आरी आदि समान रखे रहते है। हम लोगो के पास जो मोटरसाइकिल मिली है, उसे शमशाद चुराकर लाया था। हम लोग गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर व गोपालगंज के सीमावर्ती जनपदों में घूम-फिर कर सटर तोड़कर या नकब लगाकर चोरी की घटनायें करते है। कोई अच्छी चोरी न होने पर भट्ठो पर खड़े ट्रैक्टरो व सोलर लाईट की बैट्ररियां चोरी कर लेते है।

वहीं हाल के दिनों की गयी चोरी की घटनाओ में शामिल रहे है जिनमे प्रमुख रूप से 1. DVR हम लोग पंजाब नेशनल बैंक, हरपुर बरवा की दिवार में लगी ग्रील को निकाल कर लाकर तोड़ने का प्रयास किये थे। सफलता न मिलने पर कुछ पंखें व DVR चुरा लिये थे। यह घटना दिसम्बर 2017 की है।
2. हम पाचों लोगो ने मथैली बाजार थाना कप्तानगंज में सितम्बर माह के अंतिम में सोनार की दुकान का सटर तोड़कर तिजोरी लेकर चले गये थे जिसे तोड़कर गहने व नगद पैसा निकाल कर तिजोरी दूर ले जाकर फेक दिये थे।
3. हम पांचो लोगों ने ही फाजिलनगर थाना पटहेरवा से माह नवम्बर में एक सुनार के दुकान का सटर तोड़कर तिजोरी उठा ले गये थे। जिसे तोड़कर उसमें रखे गहने व रुपया निकाल कर तिजोरी को दूर ले जाकर फेक दिया।
4. हम पाचों ने नये साल से 04-05 दिन पूर्व देउर चौराहे से एक सुनार की दुकान का सटर तोड़कर उसमें से तीजोरी निकालकर गैस कटर से काट कर उसमें रखा गहना व रुपया निकाल कर तीजोरी फेककर चले गये।

पुलिस को इनके पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर 01 अदद जिन्दा व एक खोखा कारतूस एक प्लेटिना मोटरसाइकिल चोरी की एक DVR व 1 लाख 17 हजार 450 रुपये व छोटी-बड़ी 08 चोरी की बैटरियां बरामद किया गया है। जिस सम्बन्ध में थाना कप्तानगंज में मु0अ0सं0 7/18 धारा 307, 41/411, 457, 380 IPC व मु0अ0सं0 8/18 धारा 3/5 Arms Act. पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है.