Home Blog Page 229

कसया में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित तीन लोगों पर गैंगरेप का आरोप

कुशीनगर (प्रभात):जिले में इस समय एक हाईप्रोफाइल मामला सामने आया जहा एक महिला ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे हरेन्द्र गौतम सहित उनके तीन साथी बसपा नेताओ पर स्कार्पियो में अगवा कर गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुये कसया थाने में मामला दर्ज कराया है.

मिली जानकारी के अनुसार जहा इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है बताया जा रहा है की इस मामले में पुलिस ने हरेन्द्र गौतम को हिरासत में ले कर पूछ-ताछ की है,तथा पीड़ित महिला का मेडिकल जाँच के लिये भेजा गया है.

महिला ने आरोप लगाया है की कसया NH28 पर कार्य हेतु जाते समय पीछे से आ रही स्कार्पियो आ कर रुकी जिसमे हरेन्द्र गौतम सहित उनके साथी सवार थे जिन्होंने मुझे रूकाकर मुह में टेप लगाकर गाड़ी में ले गये जहा उन्होंने मेरा गैंगरेप किया.

वही इस मसले पर हरेन्द्र गौतम का कहना है की महिला का आरोप झुटा और बेबुनियाद है लगभग कुछ माह पूर्व महिला के गाँव में जमीन से जुड़ा पंचायत हुआ था जहा पंचायत में फैसला महिला के खिलाफ़ गया था जिससे वह नाराज थी जिसका बदला लेने के लिये उसने झुटा आरोप लगाया है.

बरहाल यह मामला पुलिस के सामने आया है जिसकी जाँच चल रही जिसके उपरान्त घटना के सच्चाई से पर्दा उठेगा,लेकिन यह राजनितिक व्यक्ति से जुड़ा मामला होने के कारण पुरे जिले के राजनितिक पार्टियो में चर्चा का विषय बन गया है.

लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे सहायक अध्यापक अभियर्थियों से मिले विधायक अजय कुमार लल्लू

कुशीनगर (प्रभात):लखनऊ में प्रदेश भर से गये सहायक अध्यापक अभियार्थी सरकार के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 12,460 सहायक अध्यापक भर्ती पर शासन द्वारा लगाईं गयी रोक के खिलाफ़ प्रदर्शन कर रहे है.

जहा उनको अपना समर्थन देने के लिये जिले के तमकुहीराज से कांग्रेस विधायक अजय कुमार लल्लू पहुचे तथा उन्होंने अभियार्थीयो से कहा की इस मांग को सदन में उठाकर जल्द ही सरकार से सभी चयनित अभियर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की प्रबल मांग करूँगा.

जिले में 1 करोड़ रूपये से अधिक की स्टाम्प चोरी का ख़ुलासा

प्रतीकात्मक
प्रतीकात्मक

कुशीनगर (प्रभात):डीएम आन्द्रा वामसी के निर्देश पर जिले के 60 जगहोँ की जाँच की गयी जो विगत कुछ वर्षो में जमीन की रजिस्टरी करायी गयी थी जिनपर पर स्टाम्प चोरी की शिकायत प्रशासन को लगातार मिल रही थी जिस पर प्रशासन ने कारवाही कराते हुये जाँच करायी जिसमे कुल 59 की जाँच की गयी जहा 1.67 करोड़ से अधिक स्टाम्प चोरी की गयी अब इस मामले पर डीएम आन्द्रा वामसी ने कहा है की इन सभी लोगो से स्टाम्प चोरी की कीमत सहित व्याज जोडकर वसूलीं की जाएगी साथ ही इन लोगो पर मुकदमा दर्ज करायेगा.

गौरतलब है की मंगलवार तहसील दिवस के दिन डीएम आन्द्रा वामसी के निर्देश पर 60 बंद लिफ़ाफे जाँच करने के लिये दिये गये तथा तथा सभी को तत्काल जाँच के लिये मौके पर रवाना किया गया.जहा जाँच में इतनीं बड़ी स्टाम्प चोरी का मामला सामने आया है.

जाँच के घेरे में आई जमीने विशुनपुरा, भरौली, भलुहीमदारी पट्टी, सबया, शाहपुर, बहोरापुर, पुरैनी, मठियानरईपुर, भठवां, जंगल बकुलहा, साहनरिया, परसौनीकला, कंठीछपरा, रामपुरखुर्द, भटवलिया, पडरौना मडुरही, बहादुरपुर, सलेमगढ़, खजुरिया, पडरौना, सोहरौना रामकोला, सलेमगढ़, तरया सुजान, ठाढ़ीभार, नरायनपुर अन्य स्थानों की जाँच की गयी जहा स्टाम्प की चोरी की मामले शिकायते मिली थी.

कुशीनगर के पेट्रोल पम्प मालिको संग डीएम ने की बैठक,शिकायत पर कड़ी कारवाही की बात कही

कुशीनगर (प्रभात):जिले भर के पेट्रोल पम्प संचालको संग डीएम आन्द्रा वामसी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की जहा डीएम ने सभी पेट्रोल मालिको से कहा की अपने कार्यपद्धति में पूरी पारदशिता लाये जिससे आम लोगो असुविधा ना हो अगर किसी भी पेट्रोल पम्प से घटतौली या मिलावट संबंधी कोई शिकायत मिलती है तो कड़ी कार्रवाई होना तय है.वही संचालको ने चुनाब के दौरान बकाये राशि के बारे में डीएम से अवगत

कराया जिस पर उन्होंने चुनाव आयोग संपर्क कर भुगतान कराने का भरोसा दिलाया.

हाटा के बीएसएफ जवान की जम्मू में मौत,पुरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

कुशीनगर (प्रभात):जिले के हाटा कस्बे के बाघनाथ मोहल्ला निवासी बीएसएफ जवान रामलक्षन पुत्र बनारसी का शव रविवार को हाटा पंहुचा जहा आमजन के साथ-साथ पुलिस,प्रशासन,जनप्रतिनिधियो की मौजुदगी रही तथा उनका पुरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.

मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ जवान रामलक्षन पुत्र बनारसी वर्ष 1995 में बीएसएफ में भर्ती हुये थे उनकी वर्तमान में जम्बू के सांबा में तैनात थे.जहा उन्हें सिने में दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहा ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

उनका शव रविवार को हाटा कस्बे में बीएसएफ जवान लेकर पहुचे तो पुरे शहर में शोक की लहर फ़ैल गयी तथा जवान के सम्मान में आमलोगो ने नारे लगाये.इस दौरान हाटा कोतवाल अपने पुरे पुलिस बल के साथ जमे थे वही स्थानीय बिधायक पवन केडिया,प्रशासन से कई जिमेदार अधिकारी मौजूद रहे.

कुशीनगर में अत्याधुनिक बस अड्डे के निर्माण की मजूरी,उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण

कुशीनगर (प्रभात): कुशीनगर में अत्याधुनिक बस अड्डे के निर्माण  के लिये प्रदेश सरकार ने अपने पहले बजट सत्र में मंजूरी प्रदान कर दी है.

इसी के तहत गुरुवार को कसया बस स्टेशन पर सांसद राजेश पाण्डेय, डीएम कुशीनगर, महाप्रबंधक उत्तर प्रदेश रोडवेज, अधिशासी अभियंता ,आर.एम गोरखपुर रोडवेज व अन्य अधिकारिओ द्वारा निरिक्षण किया गया.

आने वाले दिनों में कसया रोडवेज बस स्टैंड अत्याधुनिक बस अड्डे के साथ-साथ कुशीनगर में अन्तर्राष्ट्रीय बस अड्डे की सेवा मिलेगी जहा से पड़ोसी देशो तक परिवहन सेवा बहाल होगी तथा आने-जाने वाले लोगो बहुत ही आधुनिक सुबिधा मिलने वाली है.

कुशीनगर जनपद में अत्याधुनिक बस अड्डे के निर्माण के लिये कुशीनगर सांसद राजेश पाण्डेय का का महत्वपूर्ण योगदान रहा है,उन्होंने ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अत्याधुनिक बस अड्डे की मांग की थी जिसे प्रदेश सरकार ने अपने पहले बजट में इसे शामिल कर कुशीनगर को शानदार तोहफा दिया है.

पडरौना चीनी मिल चलाने को लेकर सांसद व जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

कुशीनगर (प्रभात):सालों से बंद पड़ी जिले की कई चीनी मिलो में शामिल पडरौना चीनी मिल को चलाने के संभावनाओं के तहत मिल रिपोर्ट बनाने के लिये गुरुवार को सांसद राजेश पाण्डेय के साथ डीएम आंद्रा वामसी व एसपी यमुना प्रसाद ने मिल का दौरा कर निरीक्षण किया.

गौरतलब है सांसद राजेश पाण्डेय द्वारा पडरौना चीनी मिल को चलाने को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई थी तब पश्चात प्रधानमंत्री कार्यालय एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के यहां से एक संयुक्त रिपोर्ट मांगी थी जिसमें जिलाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि मिल को चलाने हेतु प्रयास के सभी बिन्दुओं पर विचार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया था.

जिसकी रिपोर्ट तैयार करने के लिये गुरुवार डीएम आंद्रा वामसी सांसद राजेश पाण्डेय के साथ निरीक्षण करने पहुचे वहा मिल कर्मचारियों ने पुरे चीनी मिल प्रकरण से डीएम को अवगत कराया चीनी मिल के रखरखाव बिना हालत बहुत ख़राब है इसे सही करने में 12 करोड़ रुपयों की जरूरत होगी.

वही किसानो के बकाये राशि की जानकरी दि गयी डीएम ने कहा की चीनी मिल को चलाने के लिये सभी जरुरतो को देखकर पूरी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजा जायगा.

रिश्तेदार के यहाँ से लौट रहे युवक की छितौनी-बगहा रेल पुल पर कटा शव मिला

प्रतीकात्मक
प्रतीकात्मक

कुशीनगर (प्रभात):जिले के छितौनी-बगहा रेल पुल के पास रेल ट्रैक पर एक युवक का कटा शव बरामद हुआ है पुलिस ने पास मौजूद मोबाइल से उसकी पहचान कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के पिपरा जटामपुर निवासी अभिनव कुमार के रूप में हुई है जो बिहार अपने रिश्तेदार के यहाँ गया हुआ था.

मिली जानकरी के अनुसार छितौनी-बगहा रेल पर पुल पर मार्ग पर सुबह रेल कर्मचारी पटरी की जाँच कर रहा था इसी बीच उसने कुछ  दुरी पर एक युवक का कटा हुआ शव देखा तत्काल इसकी सूचना नजदीकी सालिकपुर पुलिस चौकी पर दी,पुलिस मौके पर पहुच कर पास मोबाइल से उसके घर बात की तथा उसकी पहचान कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के पिपरा जटामपुर निवासी अभिनव कुमार के रूप में की.

मृतक के परिजनों का कहना है की अभिनव कुमार 11 जुलाई को बिहार के हरनाटाड़ निवासी अपने मौसा के घर गया था एक रात रुकने के बाद वह वहा से चल दिया आते समय फ़ोन भी किया था की जल्द ही घर पहुच जाऊंगा परन्तु देर रात तक घर नहीं पंहुचा और मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था, परिजनों की मांग है की इस पुरे मामले की जाँच की जाये क्योकि इसकी हत्या कर रेल ट्रैक पर फेका गया है.

 

रामकोला, ड्राईवर मर्डर और ट्रैक्टर लूट का खुलासा,एक गिरफ्तार

कुशीनगर (प्रभात):रामकोला में 4 अप्रैल को हुई ट्रैक्टर चालक मर्डर और ट्रैक्टर लूट मामले का खुलासा मंगलवार शाम को एसपी यमुना प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेस कर किया.

उन्होंने बताया की रामकोला में 4 अप्रैल को हुई चालक मर्डर और ट्रैक्टर लूट मामले की जाँच बनाई गयी पुलिस टीम द्वारा किया जा रहा था,इस बीच खड्डा पुलिस मुखबीर से सूचना पर पुलिस ने अभिउक्त राजू यादव पुत्र महंथ यादव,रोवारी (नरकटिया)थाना रामकोला को मुठभेड में गिरफ्तार किया.

जिसके पास से एक स्वराज ट्रैक्टर 855 FE रंग लाल व सफ़ेद कलर जिसका चेजिज नंबर WYCN61910930267 है तथा देशी 315 बोर तमंचा,एक जिन्दा कारतूस,1700 रूपये नगद की बरामदगी हुई.

पुलिस की पूछ-ताछ में अभिउक्त राजू यादव ने बताया की 4/5 अप्रैल की रात मै रामकोला चीनी मिल से ट्रैक्टर के ड्राईवर से बात-चित करते सवार हुआ तथा सेखुई नहर पर बधवा पुल के पास सुनसान जगह पर टाली में कुछ दिक्कत हुई ड्राईवर उतरकर उसे सही कर रहा था तो मैंने पीछे से अपने पास रखे ईट से वार कर दिया जिससे बह वहा गिर गया जहा उसकी मौत हो गयी.

मैंने टाली छुड़ाकर ट्रैक्टर लेकर अपने रिश्तेदार संतराज यादव, बलूचहा कोतवाली पडरौना के यहाँ रखा बाद में मुजफरपुर बिहार नहर कार्य में 12000 रूपये महीने पर लगा दिया था.

अब इस ट्रैक्टर को खड्डा-पडरौना होते हुये नेपाल बेचने जा रहा था की पुलिस ने पकड़ लिया इस समंध में खड्डा थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.

वही राजू यादव के रिश्तेदार संतराज यादव की पुलिस तलास कर रही है जिसकी भूमिका इस कार्य मददगार की रही है,इस कारवाही में एसओ खड्डा,एसओ रामकोला ,स्वाट टीम अन्य लोग शामिल रहे.

खुले में मांस बना रहे आधा दर्जन कारोबारियो का हुआ चालान

प्रतीकात्मक
प्रतीकात्मक

कुशीनगर (प्रभात):रविवार को कसया में गोरखपुर रोड और सपहा मार्ग पर खुले में मुर्गा और बकरा बना रहे कारोबारियो पर पुलिस ने कारवाही करते आधा दर्जन लोगो का चालान कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार कसया सड़क के किनारे खुले में बकरा एवं मुर्गे के मांस बिक्री बिना लाइसेंस के चल रहे कारोबार को पुलिस ने बंद कराया तथा सात लोगो को हिरासत में लेकर चालान कर दिया.

कसया थानाध्यक्ष गजेंद्र राय ने मीडिया से कहा की सड़क किनारे खुले में बिक रहे मांस से गंदगी फैल रही है. इससे प्रदूषण बढ़ रहा है, चेतावनी स्वरूप सात कारोबारियों को धारा 278 प्रदूषण फैलाने के अभियोग में चालान किया गया है आगे भी इस तरह की कारवाही जारी रहेगी.

वही इस कारवाही से पुरे कस्बे में इस कार्य में लगे कारोबारियो में भय व्यापत हो गया देखते देखते खुली दुकाने बंद कर फ़रार हो गये.