कुशीनगर (प्रभात): शुक्रवार सुबह तमकुहीराज में एक स्वर्ण व्यवसायी की दुकान से चोर बैग लेकर फ़रार हो गये मौके सूचना पाकर एसपी यमुना प्रसाद भी जाँच करने पहुचे.
मिली जानकारी के अनुसार तमकुहीराज में एक स्वर्ण व्यवसायी संदीप वर्मा अपनी दुकान खोल कर पुजा करने के लिये बगल में जल लेने गये इसका फ़ायदा उठाते हुये चोरो ने उनका बैग गायब कर दिया जिसमे दो मोबाइल, तीस ग्राम सोना, पांच हजार नगद व अन्य सामान थे.
लौट कर बैग न दिखने पर 100 डायल पुलिस चौकी पुलिस को सूचना दी इसी बीच किसी ने पुरे मामले की जानकारी एसपी को दी जिसपर वह मौके दुकान को देखने के लिये पहुचे तथा आस-पास और सामने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों को जाँच करने के लिये एसओ को निर्देश दिया.
इस घटना के बाद से पुरे तमकुहीराज के स्वर्ण व्यवसायी असुरक्षित महसुस करने लगे है तथा पुलिस से इस मामले तथा सुरछा के लिये और अधिक शक्रिय रहने की गुजारिस की है.


कुशीनगर (प्रभात):कसया थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर देवरिया बाईपास निकट एस्सार पेट्रोल पम्प के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा जिसके पास चोरी की मोटरसाइकिल हीरो पैशन-प्रो बरामद हुई तथा उसकी निशानदेही पर चोरी की और 5 मोटरसाइकिल बरामद हुई है इसकी जानकारी एसपी यमुना प्रसाद ने अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेस कर मीडिया को बताया.
कुशीनगर (प्रभात): तमकुहीराज में लगातार वर्षा होने से सड़कों पर भारी जल जमाव होने के कारण सड़क से आवागमन बाधित हो गया था जिससे राहगीरों को तो परेशानी हो ही रही थी साथ ही साथ आस-पास की दुकानों में भी पानी चले जाने से दुकानदार भी परेशान थे,इस बीच तमकुहीराज से क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू ने बीडीओ को मौके पर बुलाकर स्थिती दिखाया तथा बन्द पड़े नालों को साफ करवाया एवं दुबारा जल जमाव न हो सके इसके लिए नालों की सफाई के लिए निर्देशित किया.



कुशीनगर (प्रभात):रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरवा चंदनपुर में पासी टोले पर
कुशीनगर (प्रभात): तरयासुजान थाना पुलिस और स्पेशल टीम की कारवाही में एक टेम्पू से 40 पेटी शराब बरामद किया गया हलाकि इस टेम्पू में सवार ड्राईवर पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.
कुशीनगर (प्रभात):1 जुलाई को लागूं हो रहे देश भर एक कर प्रणाली जीएसटी का विरोथ जिले के सभी व्यापार मंडल संगठनों द्वारा आज किया गया.
कुशीनगर (प्रभात): गुरुवार को पटहेरवा थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कारवाही मादक पदार्थ गाजा की खेप पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेस कर की.