Home Blog Page 228

हाटा में रोडवेज बस से डेढ़ क्विंटल नकली खोवा बरामद,जाँच जारी

प्रतीकात्मक
प्रतीकात्मक

कुशीनगर (प्रभात): रक्षाबंधन त्योहार के मदेनजर मिठाई और उसे बनाने में लगने वाले पदार्थों की जाँच खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा हाटा में किया गया जहा बाघनाथ चोराहा पर एक रोडवेज बस से डेढ़ क्विंटल से अधिक नकली खोवा बरामद किया गया.

जिसका कोई मालिक गाड़ी में मौजूद नहीं था जिसका पता लगाया जा रहा है बताया जा रहा है की अभिहीत अधिकारी रामअवतार सिंह यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हाटा अमित राय एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी तमकुहीराज आरडी यादव की टीम हाटा कस्बे के बाघनाथ चौराहे पर जाँच करने पहुंची.

जहा जाँच के दौरान भारी मात्रा में नकली खोवा बरामद हुआ यह सभी नकली खोवा का इस्तमाल रक्षाबंधन पर मिठाई बनाने में होना था,अधिकारियों का कहना है की मिलावट व नकली समानों के खिलाफ जाँच व कारवाही लगातार जारी रहेगी.

खड्डा ब्लाक के 50 से अधिक गाँवों में, नरेगा के तहत हुये कार्यो की जाँच शुरू

प्रतीकात्मक
प्रतीकात्मक

कुशीनगर (प्रभात):मंगलवार को जिलास्तरीय तहसील दिवस पर खड्डा में डीएम आंद्रा वामसी ने 50 से अधिक गाँवो हुये मनरेगा के तहत हुये कार्य का जाँच के लिये लिफ़ाफ़ा देकर मौके पर भेजा जिसके बाद अधिकारिओ की टीम गाँव के तरफ रवाना हो गयी.

और टीम जिस गाँव में जाँच करने पहुची उस गाँव में माहोल देखने लायक था अधिकारिओ को लोग सच्चाई से अवगत कराते जाते उसकी जाँच कर अधिकारी रिपोर्ट तैयार करने में लगे रहे.

वही जिन ग्राम प्रधान,सेकेट्री लोगो ने उस गाँव में काम कराया था उनकी तो हालत पतली हो गयी है क्यों की टीम मजदूरों को मजदूरी का भुगतान, गांव को कितना बजट मिला, कितनी मिट्टी भराई हुई, जाबकार्ड धारको का सत्यापन अन्य पूरा विवरण का रिपोर्ट तैयार किया जिसे डीएम को सौपना है,और जहा भी कार्यो में अनियमितता मिलेगी उनके उपर कड़ी कारवाही होनी तय है.

दरोगा बन दुकानदारो से वसूलीं करना पड़ा महगा,पुलिस ने मामला दर्ज कर भेजा जेल

कुशीनगर (प्रभात):जिले के कप्तानगंज में एक युवक को फर्जी दरोगा बनकर रास्ते पर लगाये दुकानदारो से मुफ्त का सामान लेना बहुत भारी पड़ गया पुलिस ने दुकानदारो की मदद से पकड मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.

ख़बर के अनुसार कप्तानगंज के कस्बे में पिछले कई दिनों से एक दरोगा जी आते और सड़क किनारे ठेला-खोमचा वालों को अपनी वर्दी का रौब दिखाकर खाने की सामान ले लिया कर रहे थे.

लगातार उनकी हरकतों से दुकानदारो को शक हुआ कही ये फर्जी दरोगा तो नहीं जिस पर दुकानदारो ने अगली बार उसके आने पर पुलिस में शिकायत का पूरा प्लान तैयार कर लिया.

और जब फिर वहा वर्दी पहन कर पंहुचा तो दुकानदारो ने यूपी 100 को कॉल कर दिया पुलिस देख फर्जी दरोगा अपनी गाड़ी में बैठ कर भागने लगा जिसका पिछा कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया तथा उसे कप्तानगंज थाने ले गयी जहा उसकी पहचान महराजगंज जनपद के घुघली थाने के पकड़ियार विशुनपुरा निवासी दिग्विजय के रूप में हुई जहा पुलिस ने उसको धोखाधड़ी में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.

कसया में नकली नोट छापने का भंडाफोड़,साजोसामान सहित तीन गिरफ्तार

कुशीनगर (प्रभात):रविवार को कसया थाना पुलिस और स्वाट टीम की सयुक्त कारवाही में असली नोटों के बदले नकली नोट चलाने वाले गिरोह को पकड़ने में कामयाबी मिली है जिसका खुलासा एसपी यमुना प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेस कर किया.

मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से पुलिस को नकली नोटों को छपाई कर असली नोटों के बदले नोटों को खपाया जा रहा है जिनकी तलास में पुलिस लगातार प्रयाशरत थी इसी कड़ी में कसया थाना क्षेत्र के मल्लूडीह से पुलिस ने तीन लोगो को संदेह के आधार पर पकड़ा तथा उसने पूछ-ताछ में 5000 असली नोटों के बदले छपाई की हुई नकली नोट के 15 हजार रूपये की बात स्वीकार किया.

पकड़ें गये तीनो लोगो की पहचान निजामुदीन पुत्र वकील अंसारी ,अबराजी कोटवा थाना पटहेरवा, अजहरुदीन अंसारी पुत्र कयामुदीन अंसारी, खाली कोटवा थाना पटहेरवा, सलाउदीन पुत्र मुन्सरीम, अबराजी कोटवा थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है.

तथा उनके पास से 32800 रुपये नकली करेन्सी, , 01 पेपर कटर,एक प्रिन्टर कैनन, एक मार्कर पेन, 11 नोट छापने का सादा पेपर, एक मोटर साईकिल बरामद किया गया है.

इन सभी के विरुद्ध थाना कसया में मु0अ0स0 524/2017 धारा 489क व ग भादवि0 पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है.

 

कसया तहसील में झोलाछाप डॉक्टरों पर छापेमारी,आधा दर्जन क्लिनिक सीज

कुशीनगर (प्रभात):शुक्रवार कसया तहसील क्षेत्र में डीएम आंद्रा वामसी के निर्देश पर झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ जांच व करवाई की गयी जिसमे आधा दर्जन से अधिक क्लिनिक को सीज किया साथ ही कई लोगो को हिरासत में लिया गया.

मिली खबर के अनुसार डीएम आंद्रा वामसी को अवैध रूप से क्लिनिक चला रहे झोलाछाप डॉक्टरों की शिकायत प्राप्त हो रही थी,जिसका संज्ञान लेते हुये पुरे कसया तहसील क्षेत्र के झोलाछाप डॉक्टरों की सूची बनवाई तथा दो दर्जन से अधिक अधिकारिओ की टीम तैयार कर लिफ़ाफे दिये गये जिसमे जाँच करने के स्थान सहित जानकारी दी गयी थी.

सभी को मौके पर जाँच कर कारवाही करते हुये रिपोर्ट देने को निर्देश देकर रवाना कर दिया गया जिस पर टीम ने कारवाही करते हुए आधा दर्जन से अधिक झोलाछाप डाक्टरों की क्लीनिक को सील कर कई लोगों को जेल भेजा दिया.

इस कड़ी कारवाही की भनक लगते ही झोलाछाप डॉक्टरों मैं हड़कंप मच गया बहुत से क्लिनिक संचालक मौके से फ़रार होने में कामयाब हो गये.

गोरखपुर में शिक्षा मित्रोँ पर भारी लाठी चार्ज,कई गंभीर घायल

कुशीनगर (प्रभात):गुरुवार को गोरखपुर मंडल के लगभग कई जिलो से प्रदर्शन करने गये  शिक्षा मित्रोँ पर पुलिस ने भारी लाठी चार्ज किया जिसमे कुशीनगर जिले सुकरौली ब्लाक के संजय कुमार को काफी चोट लगी जिनको सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.

मिली खबर के अनुसार मंडल के कई जिलो से शिक्षा मित्र सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षा मित्रो का भविष्य अधर में पड़ गया है इस लिये वह इसके खिलाफ प्रदेश के सभी मुख्य स्थानों पर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे है इसी कड़ी में गुरुवार को गोरखपुर मंडल के सभी जिलो से भारी तादात में शिक्षा मित्र अपनी मांगो को लेकर गोरखपुर में प्रदर्शन करने पहुच गये जहा पुलिस ने व्यापक रूप से लाठी चार्ज कर दिया जिससे वहा भगदड़ मच गयी जिसमे कई लोग घायल हो गये.

इसके बाद लाठी चार्ज के विरोध में गोलघर के नजदीक काली मंदिर के पास धरने पर बैठ गए जिससे पुरे शहर में जाम लग गया जिससे आम लोगो के साथ स्कूल से आने वाले बच्चों काफी परेशानी उठानी पड़ी.

बताया जा रहा है की भीड़ को रोकने के लिये पुलिस ने अपनी पूरी तैयारी कर ली थी शिक्षा मित्रोँ को रोकने के लिये पुलिस कई जिलो में उन्हें रास्ते में ही रोक लिया उसके बावजूद भारी संख्या में शिक्षा मित्र गोरखपुर पहुचने में कामयाब हो गये जहा उन्हें पुलिस के सख्त कारवाही का सामना करना पड़ा.

 

तुर्कपट्टी में विवाहिता की संदिग्ध मौत,पुलिस ने शव कब्जे में लिया

कुशीनगर (प्रभात):जिले के तुर्कपट्टी थाना के लाला गुरुवलिया में मंगलवार रात्रि को एक नवविवाहिता की संधिग्द परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है जहा उसके परिजन सुबह बिना पुलिस और मृतका के मायके बताये बगैर शव को टाली में लकड़ी के निचे रख कर जलाने ले जा रहे थे.

उसी दौरान किसी ने पुरे प्रकरण की जानकारी मृतका के घर वालो को दे दिया जिस पर मायके वाले पुलिस के साथ पहुच गये तथा पुलिस ने शव को टाली से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया साथ ही मृतका के ससुर को हिरासत में ले लिया.

मिली’ जानकारी के अनुसार ग्राम सपहा निवासी महेश गोंड़ ने अपनी पुत्री ललिता की शादी लगभग 3 वर्ष पूर्व लाला गुरवलिया निवासी बंगाली गोंड के पुत्र अवधेश गोंड के साथ की थी. जहा ललिता की मंगलवार रात संधिग्द परिस्थिति में मौत हो गयी.

शव को चोरी छिपे टाली पर लकड़ी लादकर उसके निचे रख दिया था,तथा इसकी खबर उसके मायके वालो को भी नहीं दी थी गाँव के ही किसी व्यक्ति ने ये खबर मृतका ललिता के मायके वालो को दिया जिसके बाद तुर्कपट्टी थाना पुलिस के साथ पहुचे. मायके वालो का आरोप है की उसकी बेटी की हत्या दहेज के लिये किया गया है उसको काफी दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा था.

पुलिस ने मृतका की माँ की शिकायत के आधार पर दहेज व हत्या का मामला दर्ज कर लिया है तथा’ मृतका के ससुर को हिरासत में लेकर उससे पूछ-ताछ कर रही है.

झुठ की बुनियाद पर हिन्दू युवती से कर रहा था निकाह,युवती ने किया इंकार

कुशीनगर (प्रभात):तरयासुजान थाना के क्षेत्र के गांव मेहदियां में एक मामला सामने आया है जहा मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छुपाते हुये हिन्दू लड़की से नजदीकी के बाद शादी तक की बात पहुच गयी जिस पर लड़की उसके घर पहुची जहा उसको धर्म बलदने के बाद निकाह की बात होने लगी जिस पर लड़की राजी नहीं हुई तथा धीरे-धीरे यह बात पुरे गाँव में फ़ैल गयी जिससे यह खबर पुलिस को मिली तो सारी जानकरी पता किया.

दरअसल बताया जा रहा है की मेहदियां गाँव के रेयाज रोजगार के सिलसिले में जालोंन के उरई गया था जहा किसी कम्पनी में कार्य कर रहा था उसी के बगल की लड़की से नजदीकी बढ़ गयी तथा उसने लड़की से अपने को हिन्दू बताया बाद शादी तक की बात पहुच गयी.

जिस पर लड़की उसके घर पहुची जहा जाते ही धोखे का आभास हो गया तथा उसको धर्म बलदने के बाद निकाह की बात होने लगी जिस पर लड़की राजी नहीं हुई और निकाह से साफ इंकार कर दिया तथा धीरे-धीरे यह बात पुरे गाँव में फ़ैल गयी जिससे यह खबर पुलिस को मिली तो सारी जानकरी लेकर पता कराया तो युवक रेयाज के उपर जालौन थाने में युवती के परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है.

तरयासुजान थाना पुलिस ने लड़की के परिजनों के साथ-साथ वहा की पुलिस को सूचना दे दी है जो आगे की क़ानूनी कारवाही करेगे.

कुशीनगर एअरपोर्ट निर्माण के लिये केंद्र नहीं देगी पैसा,राज्य सरकार उठायेगी खर्च

प्रतीकात्मक
प्रतीकात्मक

कुशीनगर (प्रभात):कुशीनगर में बन रहे इंटरनेशनल एअरपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार ने धन उपलध कराने से मना कर दिया है अब इसका कुल खर्च राज्य सरकार को करनी पड़ेगी,इसके पूर्व केंद्र ने आर्थिक मदद के लिये कहा था.

मीडिया में आ रही रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिन पूर्व लखनऊ में केंद्र और राज्य के उच्चअधिकारियों की बैठक में केंद्र सरकार का पछ रखते हुये आधिकारी ने कुशीनगर एअरपोर्ट निर्माण में केंद्र सरकार द्वारा धन उपल्ध कराने को लेकर साफ मना कर दिया,जिससे अब एअरपोर्ट निर्माण का कार्य राज्य सरकार को अपने बजट से ही कराना होगा.

हालाकि इस मामले में जिले व प्रदेश के अधिकारिओ का कहना है की केंद्र द्वारा मना करने के बावजूद एअरपोर्ट कार्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा कार्य सुचारू रूप से चलेगा,तथा केंद्र से निर्माण शुरू होते समय टर्मिनल के लिये जो धन की मांग की गयी थी वह मिलने की उम्मीद है.

गौरतलब है की कुछ दिन पूर्व हमने आपको ख़बर दि थी जिसमे सांसद राजेश पाण्डेय सीएम से मिलकर निर्माण कार्य को एअरपोर्ट निर्माण को केंद्र की भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को सौपने की मांग की थी जिससे निर्माण कार्य में केंद्र का आर्थिक सहयोग और कार्य में गति मिलगी परन्तु इसका कुछ असर नहीं हुआ.

कुबेरस्थान जल चढ़ाने जा रहे कांवड़िया आये हाईटेंसन तार की चपेट में एक की मौत,कई गंभीर

कुशीनगर (प्रभात):शुक्रवार सुबह शिव भक्त कांवड़िया जल लेकर कुबेरस्थान शिव मंदिर जाने के दौरान कुबेरस्थान थाना के अंतर्गत आने वाले सरया गाँव में उपर से गुजर रहे हाईटेंशन 11 हजार बोल्ट की चपेट में आने से एक लड़की की मौत हो गयी,बही आधा दर्जन लोग बुरी तरह झुलस गये जिनका ईलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा जहा उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

बताया जा रहा है की पडरौना कोतवाली के कटनवार गाँव से कावड़िया  जिनमे महिलाये बच्चे भी शामिल थे जल चढाने कुबेरस्थान जा रहे थे जिसमे डीजे बंधी ट्रैक्टर टाली भी शामिल था जो सरया में हाईटेंशन 11 हजार बोल्ट तार में टाली में बंधी लोहे की रॉड से छु जाने से पुरे ट्रैक्टर टाली में करेंट आ गया जहा उसकी चपेट में आने से 12 वर्षीय लड़की की मौत हो गयी तथा आधा दर्जन लोग बुरी तरह झुलस गये.