Home Blog Page 232

सिलेंडर लेने जा रहे व्यक्ति की हादसे में दर्दनाक मौत

कुशीनगर :जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर के पूर्वांचल बैंक के सामने मंगलवार को घर से सिलेंडर लेने जा रहे LIC अभिकर्ता को ट्रैक्टर ट्राली ने अपने चपेट में ले लिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गये.
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.
उनकी पहचान कसया थाने के धर्मपुर खुर्द निवासी ओमप्रकाश पांडेय के रूप में हुई है.
पेशे से बतौर वह LIC में एजेंट कार्य कर रहे थे.
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया.
वहीं हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर मौके से फरार हो गया,
जिसकी खोज बिन पुलिस कर रही है.

कुशीनगर निवासी बलराम पाण्डेय ने कराया घुसखोर कर्मचारियों को सीबीआई के हवाले

कुशीनगर : कुशीनगर जिले के खड्डा थाना के अंतर्गत आने वाले सिसवा गोपाल निवासी बलराम पांडेय ने एक नजीर पेश कर दि है, दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने अपने पेंशन का एरियर के भुगतान के लिये घुसखोर कर्मचारियों के सामने घुटने टेकने के बजाय उन्हें सबक सिखाने की ठान ली.

और सबक ऐसा सिखाया की लोग उनकी मिशाल देने लगे है मीडिया में आ रही रिपोर्ट के अनुसार बलराम पांडेय का पेंशन का एरियर 22 हजार 500 रुपये कर्मचारी राज्य बीमा निगम (इएसआइसी)में था जिसको निकालने के लिये काफी दिनों से दौड़ रहे थे परन्तु घुसखोर बाबुओ के आगे बेबस हो गये

कार्यालय में उन्होंने कई लोगो को पेंशन के लिये बाबुओ के सामने रोते देखा मगर उन भष्ट कर्मचारियों को कोई असर नहीं होता था.

तब उन्होंने उन्हें सबक सिखाने के लिये अपनी पत्नी के जेवर को 7 हजार में गिरवी रख कर सीबीआई को खबर कर दिया.

सीबीआई के निर्देश के अनुसार बलराम पांडेय कर्मचारी राज्य बीमा निगम (इएसआइसी) कार्यालय में पैसे लेकर पहुचे उसके बाद सीबीआई ने अपना जाल फैलाकर दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया.

इस कारवाही से जहा पुरे कार्यालय में हडकंप मचा है दूसरी ओर इससे पीड़ित लोगो ने कारवाही से खुसी जाहिर की है.

जिले में कार ने 6 लोगो को रौदा ,दो लोगो की इलाज़ के दौरान मौत

कुशीनगर : जिले के खड्डा नगर के सिसवा रोड पर सरस्वती देवी महाविद्यालय के नजदीक शनिवार शाम एक तेज रफ़्तार कार ने लगातार 6 लोगो को रौदते हुये कुछ दूर कार पलट गयी.

आस-पास दवरा मौजूद लोगो दवरा सभी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया इस दौरान 2 लोगो की मौत हो गयी तथा बाकी लोगो जिला अस्पताल भेज दिया गया जहा इनका इलाज चल रहा है, बही कार पलटने पर लोगो ने चालक को गाड़ी से निकालकर जमकर धुनाई कर पुलिस को सौप दिया.

12 लाख से अधिक नगद रूपये कारवाही में जप्त, कोषागार में जमा

कुशीनगर : बुधवार को कसया में चुनाव उड़न दस्ता की टीम ने एक बोलेरो से 12 लाख 94 हजार 470 रूपये नकद बरामद किये.

गाड़ी में बैठे लोगो द्वारा पैसे का सही ब्योरा न देने के कारण पैसे को उड़न दस्ता प्रभारी पैसे को जप्त कर कोषागार में जमा करा दिया.

आरपीएन सिंह,ब्रह्माशंकर त्रिपाठी सहित सैकड़ो लोगो पर मामला दर्ज

कुशीनगर : जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में प्रदेश में मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी एव पूर्व गृह राज्य मंत्री रहे कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह सहित सैकड़ो लोगो पर कसया थाने में मामला दर्ज किया गया है.

जानकारी के अनुसार मंगलवार को सपा नेता ब्रह्माशंकर त्रिपाठी एव कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह संयुक्त रूप से कुशीनगर विधानसभा में रोड शो कर रहे थे, इस दौरान निर्वाचन अधिकारी द्वारा 39 वाहनों की अनुमति ली गयी थी परन्तु रोड शो में अनुमति से अधिक वाहन चल रहे थे.

सूचना पाकर एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल, सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी, थानाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने पहले इन वाहनों को रोड शो को रोका.

एसडीएम शुक्ल ने अनुमति से अधिक वाहन शामिल करने पर प्रत्याशी से नाराजगी जताई और ली गई अनुमति से अधिक वाहनों को तत्काल वापस करने को कहा.उसके बाद अनुमति से अधिक वाहन बाहर कर आगे की रोड शो के लिये अनुमति दी गयी.

शाम को स्टैटिक मजिस्ट्रेट द्वारा सपा प्रत्याशी ब्रह्माशंकर त्रिपाठी तथा पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामला दर्ज कराया गया.

विदेश भेजने का झासा देकर 300 लोगो से ठगी, कानूनी कार्रवाई करने की मांग

कुशीनगर : जिले में बेरोजगार नवयुवको को विदेश भेजने के नाम पर 300 युवको से ठगी का मामला सामने आया है तथा सभी से 50 हजार रूपये वसूले गये थे.

सोमवार को इन ठगी के शिकार युवको के एक दल ने जिला मुख्यालय पहुच कर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौप कर ठगी करने वाले गिरोह पर सख्त क़ानूनी कारवाही करने की मांग की.

युवकों ने आरोप लगाया कि कसया थाना के धर्मपुर बुजुर्ग, थाना कोतवाली पडरौना, कसया, थाना कुबेरस्थान के धोखेबाजों ने क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बना करियर के बेहतर ख्वाब दिखाए विदेश भेजने के नाम पर तकरीबन 300 बेरोगारों से 50 हजार रुपये वसूल लिए कुछ माह बाद वीजा व पासपोर्ट जमा करा कर वीजा और टिकट दिया गया.

उडान के लिये दिल्ली एअरपोर्ट से टिकट जारी किया गया तथा परन्तु दिल्ली एअरपोर्ट पहुचने पर जाच में सभी वीजा गलत पाए गये.

जिले के भाजपा प्रत्याशी के पुत्री पर जानलेवा हमला

कुशीनगर : जिले के तमकुही बिधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी जगदीश मिश्रा उर्फ़ बाल्टी बाबा के पुत्री पर पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र के परिजनों द्वारा जानलेवा हमला करने का ख़बर सूत्रो से मिला है।

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार
बाल्टी बाबा की पुत्री प्रचार कर रही थी प्रचार करते हुये गाव तरया लक्षिराय प्रचार के दौरान आपसी कहासुनी के बाद  पूर्व विधायक नंदकिशोर एव निर्दल प्रत्याशी के रूप में किस्मत अजमा रहे नंदकिशोर मिश्रा के  परिजन जानलेवा हमला कर दिए हमले में बाल्टी बाबा की पुत्री डॉ संध्या मिश्रा सहित दो लडकियों सहित पाच लोग घायल होना बताया जा रहा है ।
सभी का इलाज तमकुही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुही में चला तथा उन्हें बेहतर इलाज के लिये जिला अस्पताल भेज दिया गया.

डा. संध्या ने  तरयासुजान थाने में मामला दर्ज करा दिया है  पुलिस ने दो नामजद तथा 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, छेड़छाड़, तोड़फोड़ सहित कई धाराओं में कायम किया है। इस मामले में पूर्व विधायक के चचेरे भाई बृजकिशोर मिश्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

मोबाइल हैंडसेट लूट मामले का खुलासा, हथियार सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर : हाटा कस्बे में पिछलें माह के 29 जनवरी को हुये न्यूमन मोबाइल सेंटर से भारी मात्रा में मोबाइल हैण्डसेट और रिचार्ज लूटकांड मामले का खुलासा मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने किया.

मिली जानकारी के अनुसार हाटा कस्बे में 29 जनवरी को न्यूमन मोबाइल से भारी मात्रा में मोबाइल हैण्डसेट और रिचार्ज के लूट हुई थी जिसका मामला थाने में दर्ज था.

इस मामले से जुडी खबर मुखबिर द्वारा सुबह हाटा थाने के SSI विकास यादव को मिली की मोबाइल हैंडसेट लूटकांड से जुड़े अभियुक्त पडोसी राज्य बिहार भागने के फ़िराक में है तथा उनकी मौजूदगी कप्तानगंज चौराहे पर है.

मुखबिर द्वारा खबर पा कर SSI विकास यादव अपने हमराह फ़ोर्स के साथ सुबह 7 बजे कप्तानगंज चौराहे पर पहुच कर दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके पास से चोरी की 21 मोबाइल हैण्डसेट तथा हजारो रूपये के रिचार्ज कूपन और एक देशी कट्टा 2 जिन्दा कारतूस 12 बोर की बरामदगी की गयी.

दोनों अभियुक्तो की पहचान व्यास मुनि सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह तथा अनिल सिंह पुत्र धर्मराज सिंह के रूप में हुई है दोनों पोखरभिंडा टोला चंदरपुर थाना कप्तानगंज के रहने वाले है.

पुलिस ने दोनों अभियुक्तो की गिरफ्तारी के बाद मु०अ०सं० 72/17 धारा 457/380 भादवि में धारा 41 तथा धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है.

राधेश्याम सिंह की धमकी भरी बात वायरल,पुलिस में मामला दर्ज

कुशीनगर : जिले के हाटा विधानसभा से बिधायक व सपा के प्रत्याशी राधेश्याम सिंह फिर एक बार चर्चा में आ गये है इस बार उन्होंने हाटा से पत्रकार मनोज गिरी व एक प्रधान को चुनाव बाद देखने व भयंकर परिणाम भुगतने की धमकी सहित भारी मात्रा में गाली अपशब्दों का प्रयोग किया है.

इस चुनावी समर में सोशल मीडिया में इस पुरे बात-चित की ऑडियो को वायरल हो गयी है तथा विपक्ष पार्टियो ने इसे हथियार बनाकर उनके खिलाफ सोशल मीडिया में अभियान छेड़ दिया है.

इस मामले को लेकर पत्रकार द्वारा राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के खिलाफ ऑडियो क्लिप के साथ पुलिस में मामला दर्ज करा दिया गया है तथा पुलिस ने मामला दर्ज कर निष्पक्ष जाच कर उचित कारवाही का भरोसा दिया है.

वायरल हो रही क्लिप को सुनने के लिये यहाँ क्लीक करे-

 

नोट : कुशीनगर न्यूज़ इस ऑडियो क्लिप की सत्यता की पुष्टि नहीं करता, यह सोशल मीडिया में वायरल हो रहे ऑडियो को ज्यो का तयो आपके बीच’ रखा गया है.

कुशीनगर से पुलिस के चार सौ जवान मेरठ के लिये रवाना

कुशीनगर :यूपी में सबसे पहले विधानसभा चुनाव की शुरुआत पश्चिम यूपी के मेरठ क्षेत्र से होने जा रहा है इसके मदेनजर कुशीनगर जनपद से वहा मतदान कराने के लिये 401 पुलिसकर्मीयो की को रवाना किया गया.

रवानगी के पूर्व सभी पुलिसकर्मीयो को पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह संबोधित करते हुए कहा की निष्पक्ष चुनाव कराना सभी की जिम्मेदारी है, तथा सभी अपनी दायित्वों का निर्वहन ठीक से करें.

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक लाल साहब यादव ने पुलिस के जवानों को संबोधित करते हुए बताया की चार चरणों के लिए 401 पुलिस कर्मी रवाना किए गए हैं. इसमें 74 एसआइ, 33 हेड कांस्टेबिल व 294 कांस्टेबिल शामिल हैं.

दो चरणों के बाद कुछ जवान वापस लौटेंगे, तो बाकी चार चरण का चुनाव कराने के बाद वापस आएंगे.

साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक लाल साहब यादव द्वारा सभी पुलिसकर्मीयो को चुनाव आयोग द्वारा मिले अहम् दिशा निर्देश के बारे में जानकारी दी.