Home Blog Page 237

थाना पटहेरवा और स्वाट टीम के जॉइंट कारवाही में दो बाईक चोर गिरफ्तार

कुशीनगर (प्रभात) : सोमवार को थाना पटहेरवा और स्वाट टीम की संयुक्त कारवाही में दो शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया गया जबकि एक भागने में सफल रहा.

मिली खबर के अनुसार सोमवार को पटहेरवा थानाध्यक्ष शैलेश सिंह और स्वाट प्रभारी को मुखबीर के जरिये खबर मिली की तीन लोग चोरी की बाईक लेकर नवगँवा पुल के रास्ते लाब्निया की तरफ जाने वाले है.

सूचना पर कारवाही करते हुए थाना पटहेरवा पुलिस और स्वाट टीम ने मार्ग की वाहन चेकिंग शुरू कर दी कुछ समय बाद तीन लोग अलग-अलग बाइक के साथ आते दिखे और पुलिस टीम को देखकर भागने लगे  जिसे पुलिस पिछा कर दो लोगो को पकड़ने में सफलता पाई वही तीसरा व्यक्ति भागने में कामयाब हो गया

पकडे गये व्यक्ति की पहचान विकास सिंह थाना पटहेरवा के कपरधिका और दूसरा व्यक्ति एशुदीन लबनिया के रूप में हुई है साथ ही भागने वाले व्यक्ति अनुज वर्मा लबनिया का ही रहने वाला है.

इनके पास से तीन चोरी की बाईक बरामद की गयी है पकडे गये व्यक्तिओ को पुलिस ने कारवाही करते हुए जेल भेज दिया है तथा तीसरे व्यक्ति की तलाश कर रही है.

एक ही थानों में सालों से जमे रहने वाले पुलिसकर्मीयो पर होगी कारवाही

कुशीनगर (प्रभात):प्रदेश में नयी योगी सरकार आने के बाद खासकर पुलिस विभाग की कार्यशैली में बदलाव देखने को मिल रहा है,इसी कड़ी में कुशीनगर पुलिस के मुखिया ने रविवार को जिले के सभी उपनिरीक्षक,चौकी इंचार्ज,अधिकारिओ संग पुलिस लाइन में बैठक कर आवश्यक कड़ी दिशा निर्देश दिये.

मिली खबर के अनुसार एसपी राजू बाबु सिंह ने पुलिस लाइन में रविवार को गोष्टी का आयोजन किया जिसमे प्रभारी,अधिकारी,उपनिरीक्षक,चौकी प्रभारी कर्मचारीगण मौजूद  रहे उस दौरान एसपी कुशीनगर ने निर्देश दिया किया की ऐसे सभी पुलिस कर्मचारियों को चिन्हित करके कार्यवाही की जायेगी, जो एक ही स्थान पर जमे रहना चाहते है तथा अपना राजकीय कार्य न करके अवैध गतिविधियों में संन्लिप्त होने का प्रयास करते है.

तथा जिले में अवैध शराब, अवैध बालू, मिट्टी खनन,अवैध लकड़ी कटान इत्यादि का धन्धा करने वाले अपराधियों की सूची तैयार कर इनके खिलाफ सख्त कारवाही के निर्देश दिये.

ऐसे सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को चिन्हित किया जायेगा जो इस प्रकार के अबैध कारोबारियों को संरक्षण देते है, साथ ही  लम्बित विवेचना को जल्द निपटाने व अभीलेखों के सही तरह से रख रखाव का निर्देश दिया.

रिश्वत लेने का विडियो वायरल सिपाही निलंबित,मामला दर्ज करने का आदेश

कुशीनगर (प्रभात) : जिले के विशुनपुरा थाने में तैनात सिपाही को रिश्वत लेते समय का विडियो वायरल होने पर एसपी राजू बाबु सिंह ने कारवाही करते हुए सिपाही को निलंबित कर दिया तथा विशुनपुरा थाने के एसओ को शिवमनोहर यादव को लापरवाही बरतने के आरोप में वहा से हटा दिया गया.

खबर के अनुसार विशुनपुरा थाने में तैनात सुरेन्द्र यादव सिपाही का रिश्वत लेने का विडियो वायरल हो गया था एसपी कुशीनगर के संज्ञान में आने पर कड़ी कारवाही करते हुए सिपाही को निलंबित कर दिया साथ ही उस पर मामला दर्ज करने का आदेश दे दिया.

वही विशुनपुरा थाने एसओ शिवमनोहर यादव को इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में विशुनपुरा थाने से हटा दिया गया.

वायरल विडियो देखने के लिये विडियो पर क्लीक करे.

[KGVID]https://kushinagarlive.com/wp-content/uploads/2017/03/viral-video.mp4[/KGVID]

नोट: कुशीनगर न्यूज़ इस वायरल विडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता,सोशल मीडिया में चल रहे विडियो को ज्यो का त्यों रखा गया है.

कुशीनगर इंटरनेशनल एअरपोर्ट कार्य के लिये 50 करोड़ रूपये की मंजूरी

कुशीनगर : जिले के कुशीनगर इंटरनेशनल एअरपोर्ट के निर्माण कार्य के लिये दूसरी क़िस्त के रूप में 50 करोड़ रूपये की मंजूरी नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तरफ से प्रदेस सरकार को कर दी गयी.

इसके पूर्व पहली क़िस्त में 80 करोड़ रूपये की स्वीकृत की जा चुकी है,गौरतलब है की कुशीनगर इंटरनेशनल एअरपोर्ट निर्माण कार्य के लिये एक अरब 99 करोड़ 41 लाख 83 हजार रूपये खर्च होने है.

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ बसहिया,मौके पर पुलिस प्रशासनीक अधिकारयो का जमावड़ा

कुशीनगर ( प्रभात ) : शनिवार दोपहर को हुई बुचडखाने बंद कराने को लेकर पुलिस से झडप के बाद रविवार को जिले के आलाअधिकारी भारी पुलिस बल के साथ बसहिया में सुबह से जमे हुए है.

मिली खबर के अनुसार रविवार सुबह से पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बसहिया बनबीर गाँव में एसएसपी, एसडीएम, तहसीलदार पड़रौना सहित भारी संख्या मे पुलिस बल कानून व्यस्था बनाये रखने एव पशु वध को सख्ती से रोकने के लिये घटना स्थल पर मौजूद है.

गौरतलब है की शनिवार दोपहर को पशु वध क़रने की खबर पाकर पडरौना प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुचे थे इसी दौरान पशु वध में लगे व्यक्तिओ द्वारा पुलिस बल पर हमला बोल दिया था जिसमे कई पुलिसकर्मीयो को चोट लगी थी और प्रभारी निरीक्षक के वाहन को नुकसान पहुचाया गया था जिसके बाद पीएसी बल अतरिक्त फ़ोर्स के आने के बाद मामला शांत हो पाया था.

इस मामले को लेकर पुलिस ने 250 से अधिक लोगो पर मामला दर्ज किया है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिये लगातार प्रयास कर रही है.

बूचड़खाने बंद कराने गयी पुलिस पर हमला, पीएसी सहित भारी पुलिस बल तैनात

कुशीनगर : शनिवार दोपहर सूचना पर अवैध रूप से चल रहे बूचड़खाने को बंद कराने गयी पुलिस बल पर हमला करने की ख़बर है.
रिपोर्ट के अनुसार पडरौना कोतवाली के बसहि या बनवीरपुर में पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती से अवैध बुचडखाने बंद करा दिये थे.
इसके बावजूद इस कार्य में लोगो ने पशु वध का कार्य कर रहे थे.
सुचना पा कर पडरौना कोतवाल पुलिस बल के साथ जाच करने पहुचे जहाँ पुलिस देखते ही पथराव शुरू कर दिया.
जिसमे कोतवाल की वाहन क्षतिग्रस्त हो गया
तथा कई पुलिसकर्मियो को चोट भी लगी हैं
खबर लिखे जाने तक मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ पीएसी तैनाती हो चुकी है.

हंगामा व पथराव करने वालो से पीएसी बल सख्ती से निपट रहे है वहाँ के आस-पास के लोगो का कहना है की उप्रदव मचाने वालो खदडने के लिये पीएसी ने कई राउंड हवाई फायर भी की है हालांकि इस समंध में आधिकारिक बयान नहीं आया है.

 

पुलिस लाइन से थानों तक चला स्वच्छता अभियान,एसपी ने खुद संभाली कमान

कुशीनगर : प्रदेश के नये मुखिया आदित्यनाथ योगी के प्रदेश में सभी थानों की शुक्रवार को साफ-सफाई के निर्देश के बाद कुशीनगर जनपद में भी व्यपक रूप से स्वच्छता अभियान चला जिसमे पुलिस लाइन से लेकर जिले के सभी थानों चौकीयो पर साफ-सफाई की गयी.

इसकी शुरुआत खुद एसपी राजू बाबु सिंह ने हाथो में झाड़ू लेकर पुलिस जवानो के साथ पुलिस लाइन से सफाई कर शुरुआत की.

इसके पूर्व पुलिस लाइन व एसपी कार्यलयों में स्वच्छता के प्रति सजग रहने के लिये जवानो के साथ-साथ आम जनता को शपथ दिलाई गयी.

इस कार्य को व्यापक रूप में देखते हुआ कहा जा सकता है की मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की स्वच्छता के प्रति दी गयी दिशा-निर्देश असर दिखाना शुरू कर दिया है.

जिले के पतया और कोहरगड्डी बुचडखानों पर तबातोड़ क्षापेमारी,धारदार हथियार बरामद

कुशीनगर : जिले में अवैध बुचडखानों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है इसी के तहत गुरुवार को खड्डा के कोहरगड्डी में एसडीएम रामाश्रय सिंह ,सीओ रामबहादुर सिंह व एसओ की टीम ने अवैध रूप से चल रहे बुचडखाने के खिलाफ कारवाही करने पहुची.

जिससे बहा के कारोबारियो में हडकंप मच गया तथा सभी मौके से फरार हो गये परन्तु अधिकारिओ ने मौजुद गॉव वालो को पशु वध नहीं करने की कड़ी चेतावनी दी उलघन करने पर सख्त क़ानूनी कारवाही की जाएगी.

इस क्षापेमारी के दौरान आधा दर्जन से अधिक धारदार हथियार बरामद किया गया.

वही दूसरी और कसया के पतया में कसया सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी कसया थाने के एसओ के साथ पतया में जाच करने पहुची जहा पता चला की बुचडखानों में पशु वध बंद है इस कार्य में लगे अधिकतर लोग फरार है.

इसके बाद अधिकारिओ ने सख्त निर्देश देते हुए की यहाँ पशु वध बिलकुल नहीं होना चाहिए ऐसा करने पर क़ानूनी कारवाही की जाएगी.

एन्टी रोमिओ टीम ने 250 से अधिक युवको को पकड़ा 3 के खिलाफ कड़ी कारवाही

कुशीनगर : जिले में एन्टी रोमिओ टीम गठन के दुसरे दिन गुरुवार को जनपद के सभी थानों के शहरी इलाकों में विशेष चेकिग अभियान चलाया गया.

जिसमे 268 व्यक्ति संदिग्ध हरकत करते पाये गये जिनसे पूछ-ताछ की इनमे 3 युवको को पुलिस ने हिरासतमें लेकर धारा-151 के तहत मामला दर्ज कर कारवाही की बाकी को कड़ी चेतावनी देकर की भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करेगे ऐसा करने पर कड़ी विधिक कारवाही की जाएगी तथा सभी को उनके माता-पिता को सुपर्द कर दिया गया.

जिले में एंटी रोमिओ स्क्वार्ड टीम गठित,पहले दिन 8 को लिया हिरासत में

कुशीनगर : प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी ने एंटी रोमिओ स्क्वार्ड गठित कर लडकियो व महिलाओ को सुरक्षा का भरोसा दिया था उसी को सरकार बनते ही अमली जामा पहना दिया.

शासन के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलो में एंटी रोमिओ स्क्वार्ड टीम गठित की है कुशीनगर जनपद में बुधवार एसपी राजू बाबु सिंह के निर्देश पर सीओ राघवेन्द्र चतुर्वेदी को टीम की कमान दी गयी.

टीम गठित होते ही वह पुरे एक्टिव मोड़ में आ गयी पडरौना नगर में सभी स्कूल,कॉलेज व कोचिगो पर सघन चेगिग़ की इस दौरान पुरे नगर में 8 लड़के बिना कार्य के घूमते पाये गये उन्हें हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाया गया.

जहा उन्हें सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया इस कारवाही से पुरे नगर में लडकियो को परेशान करने वालो में हडकंप मचा है.

इस टीम में पडरौना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक लाल साहब यादव की स्क्वार्ड टीम ने कारवाही की

दूसरी ओर सीओ राघवेन्द्र चतुर्वेदी की टीम कुशीनगर भगवान बुध महापरिवाण पर जाच की जहा अफरा तफरी का माहोल हो गया पुलिस ने बिना कार्य घूम रहे लड़के लडकियो को समझा कर वहा से हटा दिया.