Home Blog Page 242

सुकरौली बनेगा नगर पंचायत, शासन ने जारी की अधिसूचना

कुशीनगर:जनपद के सुकरौली को अब नगर पंचायत का दर्जा मिल गया है इस समंध में शासन के ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है। तथा इसके बाद विभाग के निर्देश पर जिलाधिकारी ने सुकरौली विकास खंड के 12 गांवों को शामिल करने व इन गांवों की भूमि के अधिग्रहण करने की अधिसूचना भी जारी कर दी है।

इसके पूर्व हाटा को नगरपालिका का दर्जा कुछ दिन प्राप्त हुआ था,अब सुकरौली को नगर पंचायत का दर्जा ये जिले के विकास के लिये खुसखबरी है।

अखिलेश बिना सपा का वजूद नहीं, अखिलेश यादव ही सपा का भविष्य –रामगोपाल यादव

0

लखनऊ: भारी हंगामा के बाद  बर्खास्त हुए रामगोपाल यादव ने अपनी बात एक न्यूज़ चैनेल से बात में रखी है . रामगोपाल  यादव ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी का 90 % कार्यकर्ता, MLA और MLC सीएम के पक्ष में हैं. यही कुछ लोगों को अखर रहा है.’ उन्होंने कहा कि ‘इसी बात को चिट्ठी लिखकर मैंने नेता जी को बताया था. मैं पार्टी में रहूं या न रहूं, हमेशा अखिलेश के साथ था और रहूँगा.’ अमर सिंह को सीधे तौर पर इन गड़बड़ियों का जिम्मेदार बताया. साथ ही यह भी जता दिया कि अखिलेश यादव ही सपा का भविष्य हैं और उनके बिना अब समाजवादी पार्टी का वजूद नहीं है. रामगोपाल यादव ने कहा की चुनाव के बाद तय करूँगा कहा जाना है, कहा नहीं जाना है.

सपा कार्यालय के बाहर अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के समर्थकों में भारी नारेबाजी

0

लखनऊ: सपा में जारी संग्राम के बीच सपा कार्यालय के बाहर अखिलेश और शिवपाल समर्थक भारी नारेबाजी के साथ आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों से अपने-अपने नेताओं के लिए नारेबाज़ी हुई. समर्थकों के बीच हाथापाई भी हुई है। पुलिस ने समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए बल का प्रयोग किया। थोड़ी ही देर में यहां एक बैठक शुरू होनी है, जो पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने बुलाई है। सभी सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों, एमएलसी को इस बैठक में बुलाया गया है।

छात्र हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

hanumanganj

कुशीनगर: हनुमानगंज थाना पुलिस ने 10 अक्टूबर को हुई छात्र हत्याकांड का खुलासा कर दिया है तथा उसमे शामिल मुख्य आरोपी सहित सह आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रिपोर्ट के अनुसार मृतक छात्र अभिनंदन उर्फ चंदन 17 निवासी बुलहवा बीडीगंज थाना हनुमानगंज अपने परिचित मनमोहन उर्फ मोहन मद्धेशिया से दो माह पूर्व एक मोबाइल 23 सौ रुपये में खरीदा था। अभिनंदन ने दो हजार रुपये तत्काल दे दिया, जबकि तीन सौ रुपये बाकी लगा दिया। मोबाइल में परेशानी आने के चलते अभिनंदन मोबाइल मनमोहन को वापस कर दिया और रुपये की मांग करने लगा। रुपये न मिलने के कारण अभिनंदन अक्सर मनमोहन के घर आने-जाने लगा। इसबीच उसका परिचय मनमोहन की बहन से हो गया। मनमोहन ने बहन से अभिनंदन का प्रेम-प्रसंग चलने की आशंका पर अपने दोस्त विशाल भारती संग मिलकर  हत्या की योजना बनाई। अपने प्लान के तहत मनमोहन ने घटना वाले दिन शाम को अभिनंदन को नेशनल पब्लिक स्कूल के पास बुलाया तथा इस पर वह घर वालों से जल्दी आने की बात बताते हुए साइकिल से निकला। स्कूल के निकट पहुंचने पर मनमोहन अपने दोस्त विशाल भारती के साथ अभिनंदन को लेकर गांव नरकहवा रास्तें की ओर गया। एकांत देख मनमोहन ने अपने पास रखे हथियार से अभिनंदन के गले पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और विशाल संग मिलकर नजदीक स्थित गन्ने के खेत में शव को ठिकाने लगा दिया।सुबह शव बरामद होने पर पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जाच शुरू कर इस केस में मोबाइल डिटेल्स से आरोपीयो को पकड़ने में आसानी हो गयी।इस केस के खुलासे करने पर पुरी टीम को पुलिस कप्तान ने 5 हजार रूपये देने की घोषणा की है।

गिरफ्तार करने वाले टीम में उनि.सौदागर राय,उनि.शैलेष कुमार सिंह ,उनि.रामअवध चैहान, कां.सुरेंद्र सिंह , श्रीप्रकाश सरोज, उमेश यादव, योगेश राय शामिल थे।

रामगोपाल यादव 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित-शिवपाल यादव

0

लखनऊ :शिवपाल यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर ऐलान किया कि रामगोपाल यादव को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि रामगोपाल वर्मा तीन बार बीजेपी से मिले।अपने बेटे और बहू को सीबीआई से बचाने के लिए वह यह सब कर रहे हैं। उन्होंने रामगोपाल यादव पर तीखे वार करते हुए कहा कि गिरोह बनाने के लिए वह ताकत का इस्तेमाल कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को यह समझना चाहिए कि कौन उनके साथ है और कौन नहीं है।

बर्खास्तगी के बाद शिवपाल यादव का बड़ा बयान..

0

लखनऊ :मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव सहित चार मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है. इस फैसले के कुछ ही देर बाद शिवपाल यादव मुलायम सिंह यादव से मिल। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि सीएम षडयंत्र नहीं समझ रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘सीएम साजिश को समझ नहीं पा रहे हैं.’ उन्होंने कहा कि सीबीआई से बचने के लिए कुछ बड़े नेताओं ने बीजेपी से हाथ मिला लिए हैं।

सीएम अखिलेश ने चाचा शिवपाल साहित चार मंत्री को किया बर्खास्त

0
  • लखनऊ: उत्तर प्रदेश में  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव सहित चार मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है. शिवपाल के साथ मंत्री पद गंवाने वालों में नारद राय, शादाब फातिमा और ओम प्रकाश सिंह शामिल हैं. ये सभी शिवपाल के करीबी माने जाते हैं, जो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं.

    मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने समर्थक विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक में यह फैसला लिया और मंत्रियों की बर्खास्तगी की चिट्ठी राज्यपाल राम नाईक को भेज दी

BSF की जवाबी फायरिंग में 7 पाक रेंजर्स मारे गए, पाकिस्तान का इनकार

0

दिल्ली: पकिस्तान के युद्धविराम उल्लंघन की जबाबी कार्रवाई में बीएसएफ ने सात पाकिस्तानी रेंजर्स को मार गिराया है। बीएसएफ की फायरिंग में एक आतंकवादी भी मारा गया है। जम्मू के हीरानगर सेक्टर में एक बार फिर पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया। रिपोर्ट के अनुसार

शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे पाकिस्तानी रेंजर्स ने स्नाइपर राइफल से फायरिंग शुरू की थी। पाकिस्तान की इस गोलाबारी में बीएसएफ का एक जवान गुरनाम सिंह घायल हो गया था। गुरनाम सिंह को तुरंत जम्मू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और घायल जवान की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। जबाबी कार्रवाई में बीएसएफ ने सात पाकिस्तानी रेंजर्स को मार गिराया है। बीएसएफ की फायरिंग में एक आतंकवादी भी मारा गया है।

रिपोर्ट न देने वाले ग्राम पंचायत अधिकारीयो के वेतन पर डीएम ने लगाई रोक

कुशीनगर: बुधवार को विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम शंभु कुमार ने विभिन्न योजनाओं में ग्राम पंचायत अधिकारी की जांच रिपोर्ट न मिलने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों के वेतन रोक दिए जाएं। अन्यथा की स्थिति में यह मान लिया जाएगा कि इस कार्य में बीडीओ की मिलीभगत है। समाज कल्याण विभाग से संचालित शादी अनुदान, वृद्धा, विधवा, समाजवादी पेंशन आदि कार्यों की प्रगति के बारे में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि ब्लाक स्तर पर गांवों से रिपोर्ट नहीं मिल रही है,इसकी वजह से पात्रों को लाभ नहीं मिल रहा है। इसे देखते हुए डीएम शंभु कुमार ने सख्त दिशा निर्देश जारी किये तथा वेतन पर रोक लगा दी।

राष्ट्रीय स्तर पर कुशीनगर के गुलशन ने किया नाम, राष्ट्रपति प्रदान करेगे पुरस्कार

कुशीनगर : राष्ट्रीय स्तर पर कुशीनगर नाम रोशन किया है गुलशन कुमार ने। नेशनल इनोवेशन एकेडेमी द्वारा आयोजित  डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इग्नाइट अवार्ड के लिए छात्र गुलशन कुमार को चयनित किया है।उन्होंने प्रकाश की चकाचौंध को नियंत्रित करने संबधित गुलशन के प्रोजेक्ट की राष्ट्रीय स्तर पर बहुत सराहना हुई है।अगले माह के पहले सप्ताह में राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पुरस्कार प्रदान करेंगे।मूल रूप से पडरौना विकास खंड के घोरघटिया गांव निवासी नंदू के पुत्र गुलशन कुमार ने हनुमान इंटर कालेज से 2016 में यूपी बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। गुलशन शुरुआत से ही  मेधावी एव विज्ञान के प्रति जागरूक रहे है। नेशनल इनोवेशन एकेडमी पूरे देश से अन्वेषी विचार ऑनलाइन मांगती है। इनमें से अवार्ड के लिए नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन द्वारा चयन किया जाता है। प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल का भी इसमे महत्वपूर्ण भूमिका रही है उन्होंने ही कि गुलशन का प्रोजेक्ट छह माह पूर्व नेशनल इनोवेशन अकादमी, अहमदाबाद को आनलाइन भेजने में सहायता की थी। एनआइएफ ने इस बार डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इग्नाइट 2016 अवार्ड के लिए पूरे देश से कुल 28 छात्रों का चयन किया है। इसमें उत्तर प्रदेश के दो छात्र शामिल हैं। जिसमे कुशीनगर के गुलशन कुमार शामिल है।