Home Blog Page 243

अवैध रूप से वसूली करने वाला सिपाही गिरफ्तार,हुआ जेल

कुशीनगर: सोशल मीडिया में वायरल एक विडियो ने  सिपाही को जेल का रास्ता दिखा दिया है. गोरखपुर-नरकटियागंज रेलमार्ग के पनियहवा स्टेशन के जीआरपी चौकी पर तैनात एक सिपाही को अवैध वसूली करते वक्त की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गयी थी इसकी विडियो जब बड़े ऑफिसरो तक पंहुचा तो मामले की जांच कराकर आरोपी सिपाही के विरुद्ध भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। पनियहवा जीआरपी चौकी पर तैनात सिपाही दिनेश चौरसिया द्वारा वेंडरों और ट्रेनों में अवैध रूप से सामान बेचने वालों से वसूली कर रहा था।

तीन तलाक, चार निकाह अब मंजूर नहीं- सामाजिक कार्यकर्ता,फातिमा बेगम

कुशीनगर:18.10.2016 को दैनिक जागरण कुशीनगर में छपी रिपोर्ट के अनुसार, तीन तलाक, चार निकाह व हलाला के खिलाफ अब अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाएं भी मुखर होने लगी हैं। सोमवार को भारतरत्न सर सैयद अहमद खान की जयंती पर सामाजिक कार्यकर्ता फातिमा बेगम ने खुले मंच से इसके विरोध का एलान किया। कहा कि अब तीन तलाक, चार निकाह व हलाला नहीं चलेगा। उन्होंने मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को आह्वान किया कि जिल्लत की जिंदगी से बचने के लिए वे आगे आएं। चार निकाह, तलाक और हलाला की व्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे लागू करने के लिए मुल्ला और मौलवी को जिम्मेदार ठहराया। फातिमा ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय पुरुष प्रधान है। इस धर्म में महिलाओं को केवल वस्तु समझा जाता है। भारत के संविधान में लैंगिक आधार पर भेदभाव की अनुमति नहीं है। देश में मुस्लिम समाज पिछड़ेपन का शिकार है। अल्पसंख्यक महिलाओं की हालत काफी दयनीय है। पुरुष प्रधान व्यवस्था ने कुरान व हदीश की गलत व्याख्या कर महिलाओं को असहाय बना दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार से ऐसे नियम व कानून को बदलने की मांग की, जो महिलाओं का कमजोर बनाते हैं। उन्होंने एलान किया कि शीघ्र ही कुशीनगर की महिलाएं मौजूदा व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष के लिए आगे आएंगी।

दैनिक जागरण, कुशीनगर में छपी रिपोर्ट के अनुसार

नवागत पुलिस अधीक्षक भारत सिंह यादव ने सभाला कार्यभार

कुशीनगर: जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक भारत सिंह ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया तथा वह मिडिया से वार्ता में कहा की अपराधी और अपराध दोनों पर पुलिस सख्ती से रोक लगाएगी। पुलिस आम लोगों के साथ मित्रवत व्यवहार कर और गोपनीय सूचनाओं पर तत्काल कदम उठागी। जनपद में कच्ची शराब व अवैध खनन के कारोबार को लेकर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

बतरौली में स्कूल अभी भी बंद,कई थानों की पुलिस कर रही कैंप

कुशीनगर:कुबेरस्थान थाने के गांव बतरौली बाजार में कई दिन पूर्व प्रतिमा विसर्जन में दौरान बिगड़े माहौल के बाद अभी अमन चैन अभी भी पूरी तरह कायम नहीं हो सका। वहा के आस पास के सभी विद्यालयों में ताला लटका रहा है और बाजार की दुकानें भी बंद रहीं। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस का पहरा है। बाजार बंद होने से कैंप कर रही पुलिस को भी चाय  पानी के लिए परेसान होना पड़ रहा है। गांव में दोनों समुदाय के लोग पुलिस की कार्रवाई के भय से गांव से पलायन कर चुके है, कई घरों में ताला लटक रहा हैं। हालांकि प्रशासन पूरा प्रयास कर रहा है कि दुकानें खुलें, लेकिन सहमे लोग चुप्पी साधे हैं। किंतु गांव में अभी अमन का माहौल कायम नहीं हो सका है। फ़िलहाल वहा विशुनपुरा, हाटा, तुर्कपट्टी, तरया सुजान व कुबेरस्थान व अन्य  के थानाध्यक्ष पुलिस टीम व पीएसी के जवानों के साथ गांव में कैंप कर रहे हैं।

दीपावली पर बड़ा तोहफा-हाटा को मिला नगरपालिका का दर्जा

कुशीनगर:हाटा को अब नगरपालिका का दर्जा प्राप्त हो चूका है अब हाटा के विकास में और गति मिलेगी सोमवार को कृषि व चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हाटा को नगर पालिका बनाए जाने की घोषणा कर दीपावली पर बड़ा तोहफा दिया है। यह कुशीनगर के लिये बड़ी उपलब्धि है। इससे साफ जाहिर है कि प्रदेश सरकार ने’ जो कहा सो उसे पूरा किया है। उन्होंने बताया की बीते वर्ष हाटा मे आयोजित सभा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मेरे अनुरोध पर नगर पंचायत हाटा को नगरपालिका का दर्जा दिलाने की घोषणा की थी। सोमवार को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के साथ यह पूरा हो गया।

अखिलेश यादव होंगे सीएम के रूप में समाजवादी पार्टी का चेहरा-मुलायम सिंह यादव

0

mulayam-singh-yadav-759

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने पिछले हफ्ते के अपने रुख को पलटते हुए सोमवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मौजूदा मुख्यमंत्री तथा उनके पुत्र अखिलेश यादव की पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे.
लंबे अरसे से पार्टी के भीतर ही मुलायम के मुख्यमंत्री पुत्र तथा अब पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भाई शिवपाल यादव के बीच जारी ‘मतभेद’ के दौरान पिछले सप्ताह मुलायम सिंह ने कहा था विधानसभा चुनाव 2017 के लिए मुख्यमंत्री का तेहरा तय नहीं किया गया है, और उसका फैसला जीत के बाद पार्टी विधायक करेंगे लेकिन अब नेता जी ने अपने बयान पलटते हुए नया बयान दिया है.

बाबा जयगुरुदेव जयंती पर आयोजित कार्यक्रम  में भगदड़ 24 की मौत,100 से अधिक घायल

0

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के चंदौली और वाराणसी की सीमा पर बाबा जयगुरुदेव जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं में मची भगदड़ में 24 लोगों की मौत हो गई तथा 100 से अधिक जख्मी हो गए हैं.

जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने बताया कि चंदौली जिले में गंगा के किनारे डोमरी गांव में बाबा जयगुरुदेव की याद में आयोजित दो दिवसीय जागरूकता शिविर में आए बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाराणसी स्थित पीली कोठी से होते हुए डोमरी गांव जा रहे थे. रास्ते में राजघाट पुल पर अचानक भगदड़ मच गई.

अभी तक मिले आकड़ो के अनुसार हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई तथा 100 अन्य घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुशीनगर में भगवान बुद्ध के दर्शन पर लगगे टिकट

कुशीनगर : अब आने वाले दिनों में भगवान बुद्ध के दर्शन के लिये आपको टिकट लेकर ही दर्शन कर पायेगे इस समंध में यह जानकारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, नई दिल्ली के महानिदेशक डा. राकेश तिवारी ने कही है उनके अनुसार महापरिनिर्वाण स्थली होने के कारण विश्व प्रसिद्ध है। अन्य पुरातात्विक स्थलों के अनुसार यहां भी पर्यटकों के लिए टिकटिंग की व्यवस्था लागू होगी। इसके लिए प्रस्ताव प्राप्त हो गया है। कमेटी के अनुमोदन के बाद लागू हो जाएगा।

बतरौली में मामला शांत,शांति व्यस्था बनाने को लेकर प्रशासन मुस्तैद

कुशीनगर : गुरुवार से तनाव में झेल रहे कुबेरस्थान थाने के गांव बतरौली में शुक्रवार को दूसरे दिन भी फिजा सहमी रही और प्रशासन शांति व्यस्था बनाने में जुटा रहा। पुलिस फ़ोर्स की मौजूदगी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद में जुम्मे की नमाज अदा की। अमनचैन की दुआ की गई परन्तु इस घटना के बाद से सबके चेहरों पर भय की तस्वीर भी दिखी। वही प्रशासन ने सभी को सुरछा का भरोसा दिलाया है। गांव के आधे से अधिक लोग घर से पलायन कर गये है जो सभी माहोल ठीक होने का इंतजार कर रहे है।जिलाधिकारी ने इस पुरे घटना क्रम को मजिस्टेट जाच के आदेश दिये है इसकी जाच जॉइंट मजिस्टेट संजीव रंजन करेगे। इसी के तहत कुबेरस्थान थानाध्यक्ष अरविन्द मिश्र को लाइन हाजिर कर दिया गया है तथा उनकी जगह पर अनिल कुमार दुबे को कमान सौपी गयी है।

भारत सिंह यादव होंगे कुशीनगर के नये एसपी..

कुशीनगर : शासन ने शुक्रवार को 70 आइपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें एसपी से लेकर डीजी स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। इस तबादले में 34 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले गये हैं जबकि रेंज में डीआइजी भी तैनात किये गये हैं। इसके तहत अब भारत सिंह यादव एसपी कुशीनगर होगे इसके पूर्व वह एसपी महराजगंज थे।