Home Blog Page 245

महिला थानाध्यक्ष की गाड़ी पलटी, चालक सहित कई घायल

कुशीनगर: खड्डा तहसील दिवस में शामिल होने जा रहीं महिला थानाध्यक्ष विभा पांडेय की गाड़ी खड्डा थाने के मठिया गांव के समीप मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में सामने से आ रही ट्राली से टकरा कर पलट गई।

दुर्घटना में एसओ पांडेय की पैर चोट आई है तो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ रहीं दो महिला कांस्टेबल को भी हल्की चोटें आई हैं। घायलों को एंबुलेंस से तुर्कहा सीएचसी पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद एसओ व चालक को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

आनलाइन खतौनी जारी करने की सुविधा कप्तानगंज तहसील में प्रारम्भ..

online-support

कुशीनगर: कप्तानगंज तहसील परिसर में नवनिर्मित आनलाइन खतौनी कक्ष का मंगलवार को एसडीएम अरुण कुमार व तहसीलदार बीएन सिंह ने पूजन के बाद लोकार्पण किया। अब तहसील क्षेत्र के किसान इंटरनेट से खतौनी ले सकेंगे। एसडीएम कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के मुताबिक किसानों की खतौनी का ब्यौरा ई गवर्नेंस के तहत नेट पर उपलब्ध करा दिया गया है। तहसीलदार बीएन सिंह ने कहा कि खतौनी आनलाइन हो जाने से अब किसानों को तहसील का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, अपने नजदीकी सहज जनसेवा केंद्र पर किसान खतौनी ले सकेंगे, वह हर जगह मान्य होगा।

सौ०-दैनिक जागरण

कुशीनगर के सिद्धार्थ को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

कुशीनगर:रामकोला विकास खंड के चक चिंतामणि निवासी सिद्धार्थ उपाध्याय को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा सम्मानित किए जाने से कुशीनगर का सम्मान बढ़ा है। उन्हें खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के क्षेत्र में किए गए बेहतर कार्यों को देखते हुए खेल प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सिद्धार्थ को बधाई दी। खेल के क्षेत्र में कार्य कर रही एक निजी संस्था के अध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने जागरण से बातचीत में कहा कि हमारा मुख्य उदेश्य खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर खेल को प्रोत्साहित करना है।संस्था के प्रोत्साहन से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते हैं। संस्था के जनरल सेक्रेटरी सिद्धार्थ उपाध्याय ने राष्ट्रपति के हाथ से पुरस्कार ग्रहण किया। जबकि प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा उनको बुलाकर, पीएम मोदी ने बधाई दी। उनकी सफलता पर विधायक पूर्णमासी देहाती, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेश्वर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र गोंड, राजेश मिश्र, राकेश गोविन्द राव आदि ने प्रसन्नता जताई। व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने कहा कि शीघ्र ही समारोह का आयोजन कर संस्था और सचिव को सम्मानित किया जाएगा।

 

कसया थाना पुलिस ने तीन वाछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर: कसया थाना पुलिस ने कई मामलो में वाछित तीन अभियुक्तो को गुरुवार शाम को सपहा रोड मथौली नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। रिपोर्ट के अनुसार कसया पुलिस को मुखबीर के जरिये खबर मिली की कई मामलो में वाछित अभियुक्त एक साथ दिखाई दिये है, इस खबर पर पुलिस कारवाही करते हुए SI आहुत कुमार यादव व हमराह HCP अनिल कुमार पाण्डेय व HCP अशोक सिंह क0 मोहन लाल भारती की टीम को रवाना किया गया, तथा तीनो अभियुक्तो को मथौली नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया एव उनके पास से दो लैपटॉप,दो विडियो कैमरा,मोबाइल,पेन ड्राइव,लैपटॉप चार्जर,आदि की बरमादी की गयी, तथा उनकी पहचान

  • नवीन कुमार शर्मा पुत्र मिथिलेश शर्मा निवासी सुखारी छपरा थाना कसया,
  • विकाठ शर्मा पुत्र झपसी शर्मा निवासी प्रेमनगर पिपरा थाना कसया,
  • अखिलेश कुमार शर्मा पुत्र विकाउ शर्मा निवासी प्रेमनगर पिपरा थाना कसया,

के रूप में हुई है उनके उपर अपराध सं 123/16 धारा’ 380/411,व मु030स0 535/16 धारा 457,380,411.IPC में मामला दर्ज था।

कसया तहसील जिले का पहला,ऑनलाइन खतौनी जारी करने वाला तहसील बना

ऑनलाइन prati

कुशीनगर : जनपद में कसया पहला ऐसा तहसील बन गया जो पूरी तरह नई तकनीक से लैस है। अब कसया तहसील के किसानों की खतौनी नेट पर उपलब्ध होगी। गुरुवार को एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल ने नेट से खतौनी जारी करने के कार्य का शुभारंभ किया। कहा कि दुनिया के किसी कोने में बैठे कसया क्षेत्र के लोग अब नेट पर अपने भूमि का लेखा जोखा ले सकेंगे। इसके लिए तहसील चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। प्रदेश सरकार ई-गवर्नेंस की सुविधा लोगों तक पहुंचाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं चला रही है। इसी क्रम में खतौनी को नेट से जोड़ने का कार्य किया गया है। दूर रहने वाले लोग अपने भूमि की जानकारी के लिए धन खर्च करके तहसील आते थे और लेखपाल से खतौनी लेते थे। लोगों की परेशानी दूर करने और पारदर्शिता के लिए खतौनी को आनलाइन करने का निर्णय लिया गया। एसडीएम शुक्ल ने बताया कि कसया तहसील जनपद का पहला तहसील है जहां यह सुविधा बहाल हुई है।

 

पाकिस्‍तान में नवंबर में होने वाले सार्क सम्‍मेलन में हिस्‍सा नहीं लेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

0

mo

दिल्‍ली: उरी हमले के बाद भारत ने अब तक का सबसे सख़्त संदेश पाकिस्तान को दिया है. भारत ने कहा है कि वो 9-10 नवंबर को इस्लामाबाद में होने वाले सार्क सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेगा. इसका सीधा मतलब, सार्क के नियमों के मुताबिक ये है कि सार्क सम्मेलन नहीं होगा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप के मुताबिक भारत का मानना है कि क्षेत्रीय सहयोग और आतंक एक साथ नहीं चल सकते.
यही राय सार्क के इस बार के अध्‍यक्ष देश नेपाल को भारत ने बता दी है. भारत ने कहा कि जिस तरह सरहद पार से लागातार आतंकी हमले हो रहे हैं, जिस तरह से एक देश क्षेत्र के दूसरे सदस्य देशों के आंतरिक मामलों में लागातार दख़लंदाज़ी कर रहा है, ऐसे में एक सफल सार्क सम्मेलन नहीं हो सकता.
भारत क्षेत्रीय सहयोग, संपर्क के लिए दृढ़संकल्प है लेकिन ये सब आतंक मुक्त माहौल में ही हो सकते हैं. और जो माहौल बना है उस माहौल में भारत इस्लामाबाद में हो रहे इस सम्मेलन में हिस्सा नहीं ले सकता.

 भारत जहां तक समझता है कि कुछ और देशों ने भी इस्लामाबाद में सार्क सम्मेलन के बारे में शंका जताई है. सूत्र बताते हैं कि ये देश अफ़ग़ानिस्तान, बांग्लादेश और भूटान हैं.

 वैसे ये पहला मौक़ा नहीं है कि सार्क सम्मेलन रद्द हुआ हो, ऐसा पहले भी हुआ है और कई बार सार्क सम्मेलन देर से भी हुए हैं. लेकिन इस बार आसार नहीं लग रहे कि देर से भी इस साल ये सम्मेलन हो सकता है.

भारत ने हिस्सा नहीं लेने का फ़ैसला कर पाकिस्तान को एक बेहद कड़ा संदेश दिया है और इस क्षेत्र में अलग थलग करने की कोशिश की है. हालांकि 15-16 अक्टूबर गोवा में होने वाले बिमस्टेक सम्मेलन में सभी सार्क देश हिस्सा ले रहे हैं, पाकिस्तान को छोड़कर. इसलिए ना सिर्फ कड़ा संदेश बल्कि पाकिस्तान के बिना क्षेत्रीय सहयोग को मज़बूत करने का भी भारत को जल्द ही मौक़ा मिल रहा है.

इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा है कि उन्होंने भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के ट्वीट से ये जाना कि भारत इस्लामाबाद में होने वाले 19वें सार्क सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेगा. उन्होंने किसी आधिकारिक सूचना से इंकार करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.

सरकार की कथनी और करनी एक है – राधेश्याम सिंह

radhe

कुशीनगर: सरकार की कथनी और करनी एक है तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि पैसे के अभाव में किसी का इलाज बाधित नहीं होना चाहिए। यह बाते मंगलवार को कृषि एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने रामकोला में कही दरअसल रामकोला वार्ड नंबर 7 निवासी व हृदय रोग से पीड़ित मीरा देवी पत्नी ओमप्रकाश को दो लाख 75 हजार का चेक देने पहुचे थे उस दौरान उन्होंने कहा की समाजवादी पार्टी अपने घोषणा पत्र में सरकार बनने पर चिकित्सा और शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही थी।  गंभीर रोग से पीड़ित के इलाज का खर्च प्रदेश सरकार वहन कर रही है। राज्यमंत्री सिंह ने मथौली निवासी समिमुम निशा को भी इलाज के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से दो लाख का चेक सौंपा।

जालसाज ने एटीएम से उड़ाया 23 हजार रूपयें

rupees

कुशीनगर: हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली बाजार स्थित एटीएम से मंगलवार को रुपये निकालने गई शिक्षिका की मदद के नाम पर जालसाज 23 हजार रुपये ले उड़ा। मोबाइल में मैसेज देख शिक्षिका आनन-फानन बैंक व पुलिस चौकी पहुंची और घटना की जानकारी दी। बताया जाता है कि पीड़ित शिक्षिका पूनम प्राथमिक विद्यालय लोहरईया पर सहायक अध्यापिका पद पर तैनात हैं। शाम लगभग चार बजे वह सुकरौली बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैक के एटीएम पर रुपये निकालने गई जहां लंबी कतार लगी थी। मौका मिलने पर पूनम रुपये निकालने अंदर पहुंची, जहांमशीन बार-बार उनका कार्ड अवैध बताने लगा। इसी बीच हेलमेट लगाए व पीछे खड़े एक युवक ने मदद के लिए पूनम से उनका एटीएम कार्ड लेकर रुपये निकालने की कोशिश करने लगा। आरोपहैकियुवकद्वारा दोबारमेक्रमशः 15 तथा 8 हजार रुपये निकाल लिया गया। बाद में युवक ने शिक्षिका से पांच सौ

रुपये ही निकलने की बात बताई और पांच सौ रुपये देकर वहां से चलता बना। इधर कुछ ही देर बाद शिक्षिका के मोबाइल पर दो बार में 23 हजार रुपये खाते से डेबिट होने का मैसेज आया। यह देख शिक्षिका के होश उड़ गए। शिक्षिका आनन-फानन बैक तथा बाद में सुकरौली चौकी पहुंच घटना की जानकारी दे कार्रवाई की मांग की।

 

36 वर्ष बाद एक बार पुन: बल्ब जला ग्रामीणों में खुशी की लहर

images

कुशीनगर: विशुनपुरा विकास खंड के कंठीछपरा गांव के बनहवां टोले में 36 वर्ष बाद एक बार पुन: बल्ब जला तो ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस टोले पर 1977 में विद्युतीकरण हुआ था। जिसमें साखू के पोल लगे थे। कुछ समय बाद कीमती लकड़ी का विद्युत पोल चोर काट ले गए। उस समय इस टोले पर मात्र वंशराज पांडेय व बच्चा पांडेय के नाम से ही कनेक्शन था। मात्र दो कनेक्शन होने के कारण विभाग उदासीन हो गया और 1980 में पूरी तरह बिजली गुल हो गई। 36 वर्ष बाद राजीव गांधी विद्युत परियोजना से विद्युतीकरण होने पर पूरा टोला रोशन हो गया। यहां के बुजुर्गों का कहना है कि जवानी तो अंधेरे में बीत गई, अब बल्ब की रोशनी देख खुशी हो रही।

रिपोर्ट-पंकज आर्या

थाना कसया पुलिस ने दो शातिर लुटेरो को किया गिरफ्तार

girftar

कुशीनगर:जनपद के कसया थाना पुलिस ने दो लुटेरो को गिरफ्तार किया मामले का खुलासा प्रेस वार्ता में गुरुवार शाम पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  द्वारा किया गया, प्राप्त जानकारी के अनुसार 19-09-2016 को शाम 6 बजे के करीब शकुन्तला देवी पत्नी रामनगीना तिवारी निवासी सबया की गले के चेन पीछे से आपाची सवार लुटेरो ने छीन लिया। इस समन्ध में पिड़ता के पुत्र द्वारा थाने में शिकायत करने पर अज्ञात के खिलाफ मु०अ०स० 544/16 धारा 356 IPC में मामला दर्ज किया गया। जिसकी विवेचना उप० नि० राकेश सिंह को दिया गया जाच के दौरान घटना में शामिल व्यक्ति  व आपाची मोटरसाइकिल रामाभार के पास  22-09-16 को 04:15 पर शाम को बरामद की गयी तथा उसकी निशानदेही पर सोने की चेन बरामद कर लिया गया। पकडे गये व्यक्ति की पहचान आशुतोष राय उफ़ भोला पुत्र गोपाल राय निवासी धुरिया थाना कसया के रूप में हुई। तथा दूसरा व्यक्ति की पहचान उपेन्द्र सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी शाहबाजपुर थाना हाटा के रूप में हुई है। आशुतोष राय उर्फ़ भोला पर 2 मामले थाना कसया एव एक मामला थाना तरकुलवा देवरिया में दर्ज है।