Home Blog Page 244

कुबेरस्थान ब्लाक के लिये निर्माण कार्य शुरू

कुशीनगर : जिले के कुबेरस्थान को ब्लाक का दर्जा मिलने के बाद बुधवार को ब्लाक परिसर के लिये भूमि पूजन हुआ इसके साथ ही निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया.

रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को कुबेरस्थान ब्लाक के निर्माण के लिये भूमि संपन्न हो गया साथ ही नये भवन की निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गया.कुबेरस्थान ब्लाक के अंतर्गत 64 ग्राम पंचायते होंगे जिनके विकास की इबारत लिखा जायेगा.

भवन निर्माण पुरे होने तक अस्थाई रूप कुबेरस्थान बाजार के पंचायत भवन में ब्लाक चलाया जायेगा तथा यहाँ का कार्यभार पडरौना ब्लाक के BDO देखगे जो कुबेस्थान ब्लाक के पहले प्रभारी ब्लाक होंगे.

इस दौरान एमएलसी रामअवध यादव,बालेश्वर यादव,जिलाधिकारी कुशीनगर,एव भारी संख्या में सपा नेतओ के साथ-साथ अधिकारी मौजूद रहे.

कुशीनगर में भाई की मौत से आहत MBBS डॉ0 ने अपनी डिग्री जलायी

कुशीनगर : जिले के रामकोला में बेहद हैरान करने वाला मामला आया है जहा डॉक्टर द्वारा अपने भाई के मौत होने पर घर में अपनी डिग्री, किताबे पैसे सभी भाई के शव पर रख कर गैस सिलेंडर में आग लगा दी जिससे वहा भारी आवाज हुआ.

ख़बर के अनुसार रेलवे स्टेशन के नजदीक डॉक्टर मनोज आनंद का दवाखाना है.जहा डॉक्टर अपने भाई छवि आनंद के साथ रहते थे.लोग बताते है कि दोनों भाईयो एक दूसरे से बेहद प्रेम था, भाई की तबीयत खराब रहने पर डॉ. मनोज ने पहले अपने भाई का ईलाज खुद किया लेकिन खास सुधार नहीं होने पर गोरखपुर के चिकित्सकों से कराने लगे.
इसके बावजूद भी छवि आनंद के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ और रविवार को उसकी मौत हो गई। भाई की मौत के बाद वह हताश हो गया.
पडोसी के लोग शव का दाहसंस्कार करने की बात कही तो वह अगले दिन यानी सोमवार को दाहसंस्कार करने की बात कह कर सबको घर भेज दिये.
रविवार की रात को भाई के शव पर अपनी एमबीबीएस की डिग्री, चिकित्सा विज्ञान की किताबें , हजारों रुपये व गैस सिलेंडर रखकर आग लगा दिया.
लोगों का कहना है की मानी जाय तो भाई की मौत के बाद डॉ. मनोज को इस बात का बेहद दुख है कि डॉक्टर होने के बाद भी अपने भाई को नहीं बचा सका.

पैसा निकालने आयी महिलाओ पर पुलिस ने चलाई लाठी हुआ जमकर बवाल

0

महराजगंज : सोमवार को महराजगंज के हरपुर तिवारी में एसबीआई शाखा पर सोमवार को धन निकासी को लेकर भारी बवाल हो गया दरअसल सिपाही ने गेट पर लाइन में खड़ी दो महिलाओं को लाठी से पीट दिया.

लोगों ने विरोध जताया तो सिपाही ने जबाब में रायफल तान दी, इसके बाद गुस्साई भीड़ ने सिपाही को दौड़ा कर पकड़ लिया फिर महिलाएं सिपाही पर टूट पड़ीं उनका रायफल तानना उन पर ही भारी पड़ गया .लोगो के अनुसार

महिलाएं एव पुरुष रात दो बजे से ही बैंक के सामने लाइन में लग गये थे सोमवार को भी बैंक में कैश नहीं पहुंचा लेकिन धन आने की उम्मीद में सभी पुरुष महिलाएं बैंक के सामने जमे हुए थे.

दोपहर में बैंक से निकला पुलिसकर्मी ने मुख्य गेट खाली करने के लिये धक्का देने लगा इस पर भी लोग जब नहीं हटे तो लाठी चलाने लगा इस दौरान कई महिलाये घायल हो गयी इससे जनता भड़क गयी तथा उसका विरोध किया तो सिपाही ने आव देखा न ताव तान दी अपनी रायफल इसके बाद वहा का माहोल बिगड़ गया और महिलाये पुलिस पर कहर बन कर टूट गयी .

महिलाओं का कहना था कि सिपाही रोजाना बैंक के अंदर से पैसा निकाल कर बिना लाइन में लगे ही अपने चहेतों को देता है.हालांकि अधिकारी इस घटना से इनकार कर रहे है परन्तु ये पब्लिक है सब जानती है.

अब 10 मिनट में आपके पास होगा यूपी 100 डायल सहायता वाहन

कुशीनगर : यूपी 100 आज सोमवार को जिले में शुरू हो रहा है,जिसके अंतर्गत आपको 10 मिनट में पुलिस की मदद मिलेगी.

बिलकुल नये और आधुनिक वाहन जिले को 44 मिला है परन्तु अभी इस समय 16 वाहन पहुच चुके है बाकी के सभी गाड़ी इस माह के अंत तक आ जायेगे.

पुलिस कप्तान ने मीडिया को बताया कि इन वाहनों के जरिए पुलिस अब पीड़ित द्वारा दी गई सूचना के महज दस मिनट के भीतर मौके पर मौजूद होकर पीड़ित को त्वरित मदद पहुंचाने का कार्य करेगी.

कुशीनगर पुलिस को मिलेगा यूपी 100 डायल के तहत आधुनिक इनोवा ओर बोलेरो

कुशीनगर: प्रदेश सरकार की की महत्वपूर्ण योजनाओ में शामिल यूपी पुलिस के आधुनिककरण के तहत यूपी डायल 100 के तहत कुशीनगर को भी आधुनिकता से लैस इनोवा, और बोलेरो गाड़िया सोमवार को जन सेवा में लग जाएगी.

इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है पुलिस कप्तान भारत सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन जा कर तैयारी की निरीक्षण किया जानकारी के अनुसार यूपी 100 के तहत जिले को 44 आधुनिक सुविधाओं से लैस इनोवा व बोलेरो गाड़ी मिलेंगे तथा यूपी 100 में 100 के उपर हेड कांस्टेबल तथा 100 के ज्यादा कांस्टेबल 24 घंटे अपनी सेवाये देगे.

इसके शुभारंभ अवसर पर प्रदेश सरकार के कृषि एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे.

यूपी 100 के सभी वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगा है,जो घटना के नजदीक मौजूद वाहन को तत्काल मौके पर रवाना किया जायगा.

ये कैसे काम करेगा ?

आने वाले दिनों जब आप 100 डायल करगे तो आप का काल सीधे लखनऊ जायगा वहा से आप से जानकारी लेकर आपके इलाके के नजदीक यूपी 100 वाहन को अलर्ट कर मौके पर रवाना करेगा.

ये ठीक 102 और 108 एम्बुलेंस सेवा के जैसे ही काम करेगा.

दिनदहाड़े ट्रक और नगदी लूट कर भाग रहे शातिर अपराधियो को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

कुशीनगर : जिले के थाना कप्तानगंज पुलिस  ने ट्रक और नगदी लूट कर भाग रहे अपराधियो को काफी मक्स्त के बाद उन्हें घेराबंदी कर सामान सहित सभी को अपने कब्जे में लिया इस समंध में आज शनिवार को शाम में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने प्रेस कांफ्रेस कर बताया की थाना कप्तानगंज पुलिस को पीड़ित रंजेश गौड़ द्वारा सूचना मिली की बोलेरो नम्बर यू0पी0 57पी 0193 से 04 बदमाश कप्तानगंज से रामकोला रोड पर ट्रक को ओवर टेक कर रोक लिये तथा ट्रक व 4200 रुपये लूट कर रामकोला की तरफ भागे है.

पुलिस ने इस सूचना को कण्ट्रोल रुम को अवगत कराते हुए कप्तानगंज पुलिस द्वारा बदमाशों का पिछा किया जाने लगा तभी कस्बा रामकोला में कसया तिराहे पर रामकोला पुलिस द्वारा बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया

परन्तु बदमाश ट्रक लेकर रामकोला से कसया की तरफ भागने लगे जिस पर कप्तानगंज व रामकोला की पुलिस द्वारा बदमाशों का पीछा करके अमवा गाव के मन्दिर के पास बदमाशों को पकड़ लिया गया तथा बदमाशों के कब्जे से थाना कप्तानगंज से लूटी गयी ट्रक व 4200 रुपये नगद एक बोलेरो गाड़ी संख्या यू0पी0 57पी 0193 व 02 अदद कट्टा कारतूस बरामद किया गया तथा इनके विरुद्ध थाना कप्तानगंज पर मु0अ0स0 837/16 धारा 392 भादवि पंजीकृत गया है.

चारो अभियुक्तों की पहचान मुकेश उर्फ मन्टू यादव पुत्र विश्वनाथ यादव सा0 दनियाही बेदुघाट थाना तरयासुजान , राजू राव पुत्र अर्जुन राव सा0 विशुनपुर थाना कसया , धनन्जय मिश्रा पुत्र राधिकाशरण मिश्रा सा0 राजपुर बगहा तमकुहीरोड थाना सेवरही  , विजय कुमार सिंह पुत्र कपिल देव सिंह सा0 बरियापट्टी थाना विशुनपुरा के रूप में हुआ है तथा इनके पास से एक अदद कट्टा 12 बोर व जिंदा कारतूस , एक अदद कट्टा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस , लूट में संलिप्त बोलेरो संख्या यू0पी0 57पी 0193 शामिल है.

यूपी के बुलंदशहर में बैंक के बाहर हंगामे के दौरान महिलाओ ने पुलिस को चप्पलो से पिटा

0

यूपी : शनिवार को पश्चिमी यूपी के बुलंदशहर जिले में बैंक के बाहर हंगामा खड़ा हो गया,वहा लोग भारी संख्या में पैसा निकालने पहुचे थे परन्तु बैंक ने कैश न होने का बोर्ड लगा दिया इससे वहा का माहोल तनावपूर्ण हो गया.

भीड़ में कुछ औरतों की बहस वहा मौजूद सिपाही जसवीर सिंह से हो गई जिसने जनता के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की थी. ऐसा लोगो का आरोप है तभी एक औरत ने कॉन्स्टेबल जसवीर सिंह को थप्पड़ मार दिया जिसने पलटकर महिला को भी एक चांटा जड़ दिया.

बाद में इस कॉन्स्टेबल ने हवा में गोली भी चलाई लेकिन इसके बावजूद महिलाएं नहीं रुकीं और पुलिसवाले पर चप्पलें बरसाई गई. इसके बाद पुलिस वाले ने अपनी रायफल की नोक भीड़ की तरफ कर दी लेकिन गोली नहीं चलाई.

फ़िलहाल वहा प्रशासन माहोल को शांत करने में लगा है तथा मीडिया में आयी जानकारी के अनुसार कॉन्स्टेबल जसवीर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है.

कुशीनगर में ठंड लगने से प्राथमिक विद्यालय में पढने वाली बच्ची की मौत

कुशीनगर: ठंड का प्रकोप ने इस बार जिले के खड्डा तहसील के कोपजंगल टोला छितौनी में मातम ला दिया है मिली जानकारी के अनुसार कोपजंगल के छितौनी टोला निवासी परशुराम कुशवाहा की सात वर्षीय पुत्री नंदनी नजदीक के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ती थी.

गुरुवार को विद्यालय भी गयी थी उसी दिन ठंड ज्यादा होने के वजह से उसे ठंड लग गया तथा वह घर कापती हुई पहुची उसकी ज्यादा हालत ख़राब होने पर घर से दूर सरकारी हॉस्पिटल ले जाते समय ही रास्ते में नंदनी ने दम तोड़ दिया.

अबैध बालू खनन में लगे व्यक्तियो सहित दर्जनों गाड़ी पुलिस की गिरफ्त में

कुशीनगर:जिले में अबैध रूप से बालू खनन में लगे खनन माफिया अपने काम को बड़े ही आराम से अंजाम दे रहे है,इसकी बार-बार शिकायत अधिकारिओ के पास पहुचने पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देश पर जनपद की स्वाट टीम व को0 पड़रौना पुलिस द्वारा की गयी जॉइंट ऑपरेशन से खनन माफियो को भारी नुकसान उठाना पड़ा है.

शुक्रवार को दोपहर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा प्रेस कांफ्रेस कर मीडिया को जानकारी दी गयी दी गयी जानकारी के अनुसार गुरुवार को मध्य रात्रि को  सूचना पर को0 पड़रौना क्षेत्रान्तर्गत बांसी नदी पुल के पास से अबैध खनन करके  की शिकायत पर स्वाट टीम व को0 पड़रौना पुलिस द्वारा की गयी कारवाही में 10 ट्रको सहित चालक व अन्य की गिरफ्तारी की गयी है.

इन सभी के विरुद्ध उचित क़ानूनी कारवाही की जा रही है तथा आगे भी इस तरह की पुलिस की कारवाही जारी रहेगी.

कुशीनगर में 10 दिनों से पैसा न मिलने पर भड़की जनता दरोगा की जमकर धुनाई

कुशीनगर: नोटबंदी से उपजे हालात यह हो गये है की लोगो को अपने पैसे  लेने के लिये भारी ठंड में  संघर्ष करना पड़ रहा है. इस कड़ी में जिले की हालात और भी ख़राब होती जा रही है,इसी से अजीज होकर अब जनता का धर्य खत्म हो रहा है.

इसका ताज़ा मिसाल भी देखने को मिला है खबर के अनुसार जिले के भारतीय स्टेट बैंक की पटखौली शाखा द्वारा लगातार 10 दिनों से भुगतान नहीं देने से जनता भड़क गयी तथा कप्तानगंज- गोरखपुर मार्ग को जाम कर दिया.इसके बाद जाम हटवाने पहुंचे नजदीकी  चौकी प्रभारी को वहा मौजूद महिला खाताधारको ने पकड कर जमकर धुनाई कर दी.

लोगो का कहना है की बैंक में नकदी होने पर केवल प्रभावी लोगो को ही पैसा मिल रहा है,आम जनता को ठंड में आने पर कहा जा रहा है की नकदी नहीं है ऐसा लगातार 10 दिनों से हो रहा है.इसलिए हमे मजबूरन बवाल करना पड़ रहा है.

कई घंटें बाद पैसे पहुचने और बैंक खुलने पर कप्तानगंज- गोरखपुर मार्ग का जाम खुला तथा मामला शांत हुआ.

अगर आने वाले कुछ दिनों में लोगो की परेशानीयों को दूर नहीं किया गया तो कानून व्यस्था बिगड़ सकती है