Home Blog Page 254

उत्तराखंड में बस दुर्घटनाग्रस्‍त, 9 लोगों की मौत, 12 घायल

0

देहरादून: उत्तराखंड के भिक्यासेन में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल है। घायलों को रानीखेत के अस्पताल में भर्ती कराया गया।  राहत और बचाव कार्य जारी है।

उत्तर प्रदेश में e थाना 15 दिनों में होंगे चालू : डीजीपी जावीद अहमद

0

कुशीनगर:चोरी, धोखाधड़ी या ऐसे अपराध जिनमें अपराधी के बारे में पता नहीं है तो ऐसे मामलों में अब मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर लगाने से मुक्ति मिल सकती है। इंटरनेट के जरिए प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी जा सकेगी। शासन से ई-थाना को मंजूरी दे दी गई है। डीजीपी जावीद अहमद ने कहा है कि यह नई क्रांति है और इससे अपराधों पर काबू पाने में आसानी होगी। यह अज्ञात अपराधियों और नॉन एसआर केस के लिए प्रभावी होगी। परीक्षण के लिए अभी तक यह सुविधा उत्तर प्रदेश पुलिस की वेबसाइट  पर उपलब्ध थी लेकिन पखवारे भीतर इसे आम जन के लिए लागू कर दिया जाएगा। वेबसाइट पर ई-एफआइआर क्लिक पर मुकदमा दर्ज कराया जा सकेगा। अगर किसी व्यक्ति ने नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी तो वह मंजूर नहीं होगी। जावीद अहमद का कहना है कि ई-प्रथम सूचना रिपोर्ट मात्र अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज करायी जा सकेगी। ई-थाना पर जो रिपोर्ट दर्ज करायी जाएगी उसे ई-थाना प्रभारी द्वारा स्वीकृत किये जाने के उपरांत ही प्रथम सूचना रिपोर्ट समझी जाएगी। इसे संबंधित थाने का स्थानांतरित कर दिया जाएगा।अब मोटर साइकिल चोरी, चेन छिनैती, पर्स चोरी जैसे अपराधों में लोगों को थाने का चक्कर लगाने से मुक्ति मिल जाएगी। स्वीकृत और अस्वीकृत की सूचना संबंधित व्यक्ति को ई-मेल,या एसऍमएस द्वारा सूचित किया जायगा।

गोरखपुर से लखनऊ के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन 30 मई से

कुशीनगर: प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाने वाले लोगो के लिए राहत भरी खबर है। आनंदनगर-बढ़नी-गोंडा होते हुए गोरखपुर से लखनऊ के बीच रोजाना एक नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। 30 मई को रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु नई ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। गोरखपुर में नवनिर्मित उत्तरी द्वार का उद्घाटन भी करेंगे। पूवरेत्तर रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गोरखपुर से देर रात चलने वाली नई ट्रेन कृषक एक्सप्रेस की तर्ज पर चलाई जाएगी। यानी, गोरखपुर और लखनऊ से रात को ही रवाना होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस ट्रेन को रात 9 बजे या उसके बाद चलाने की योजना बन सकती है। गोरखपुर और लखनऊ, दोनों स्थानों से ट्रेन के छूटने का यही समय होगा। आस-पास क्षेत्रों के लोग प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाने के लिए गोरखपुर से इंटरसिटी के अलावा एक और एक्सप्रेस ट्रेन की मांग कर रहे थे। गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा का आमान परिवर्तन हो जाने के बाद आनंदनगर और सिद्धार्थनगर क्षेत्र में भी यह मांग जोर पकड़ने लगी थी। परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने नई ट्रेन चलाने की योजना बनाई है।

लखनऊ सहित स्मार्ट सिटी के लिए 13 और शहरों का हुआ चयन, 13229 करोड़ रुपये का होगा निवेश

0

दिल्ली: शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने मंगलवार को दिल्ली में 13 नए शहरों को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने का ऐलान किया। इन 13 शहरों को फास्ट ट्रैक कंपीटीशन के जरिए चुना गया है।

इन शहरों में चंडीगढ़, रायपुर, न्यू टाउन कोलकाता, रांची, फरीदाबाद, भागलपुर, पणजी, पोर्ट ब्लेयर, इंफाल, अगरतला, लखनऊ, वारंगल, धर्मशाला के नाम शामिल हैं।

यह घोषणआ करते हुए नायडू ने कहा कि इन 13 शहर में आने वाले समय में 13229 करोड़ रुपये का निवेश का प्रस्ताव है। इसके पहले जनवरी में शहरी विकास मंत्रालय ने 20 शहरों को स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल किया था। आज के ऐलान के बाद अब देश में 33 शहरों को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने के लिए चुन लिया गया है।

इन शहरों में विकास में लिए 80789 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव है। नायडू ने कहा कि 27 और शहरों को इस लिस्ट में शामिल करने के लिए इस साल के अंत तक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

 सै- ndtv india

कुशीनगर-बिहार सीमा पर चली गोली एक की मौत कई घायल

कुशीनगर: तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव गड़हिया मोहन में सोमवार को बिहार से विस्थापित लोगों से वोट मांगने आए दो उम्मीदवारों व समर्थकों के बीच कहासुनी के बाद फायरिंग शुरू हो गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिसमें नंद लाल की देर रात मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर मयफोर्स मौजूद हैं। बताया जाता है कि बिहार के बैजुआ ग्राम पंचायत में मुखिया पद के लिए नंदलाल यादव तथा जयनरायन यादव उम्मीदवार हैं। बैजुआ के अधिकतर लोग उप्र के बार्डर इलाका वाले गांवों में आकर बस गए हैं। घटना के समय शाम लगभग पांच बजे दोनों उम्मीदवार सीमा पर स्थित गांव गड़हियां मोहन थाना तरयासुजान में पहुंच मूल रुप से बिहार निवासी लोगों से संपर्क साधने में जुटे थे कि इसी बीच दोनों पक्षों का आमना-सामना हो गया, जहां कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते बात बिगड़ गई और समर्थक आपस में भिड़ गए। हाकी, डंडे से लैस समर्थकों ने एक दूसरे के चार पहिया वाहनों पर भी हमला कर वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

स्वदेशी स्पेस शटल का सफल परीक्षण कर भारत ने अंतरिक्ष में एक और कामयाबी हासिल की

0

दिल्‍ली: स्वदेशी स्पेस शटल का सफल परीक्षण कर भारत ने अंतरिक्ष में एक और कामयाबी हासिल कर ली। कुछ देर पहले इसरो ने श्रीहरिकोटा से देश के पहले स्वदेशी स्पेस शटल के स्केल मॉडल का परीक्षण किया, जो सफल रहा। अब भारत भी अपना स्पेस शटल अंतरिक्ष में भेज सकेगा।

इस स्पेस शटल को एक रॉकेट के जरिए आवाज़ से पांच गुना ज्यादा गति के साथ अंतरिक्ष में भेजा गया और स्पेस शटल वापस लौट कर बंगाल की खाड़ी में एक वर्चुअल रनवे पर समुद्र में लैंड करेगा। अभी तक अमेरिका ही ऐसी तकनीक का सफलतापूर्वक इस्तेमाल करता रहा है।

हालांकि अब अमेरिका की ओर से स्पेस शटल प्रोग्राम को बंद कर दिया गया है।

 

source-ndtv india website

भारत आज अपना खुद का स्पेस शटल प्रक्षेपित करेगा

0

isro-space-shuttle-main_650x400_61463828672

नई दिल्‍ली: भारत का स्पेस प्रोग्राम वैसे भी इतिहास लिखने के लिए जाना जाता है और ऐसे में आज का दिन भी बेहद ख़ास होने जा रहा है। आज (सोमवार को) सुबह 7 बजे से 11 बजे के बीच एक ख़ास प्रक्षेपण यान (आरएलवी) आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरेगा… और ये ख़ास इसलिए होगा, क्योंकि एक तो ये स्वदेसी है और दूसरा ये फिर से इस्तेमाल किया जा सकने वाला स्पेस शटल है। हमारे साइंस एडिटर पल्लव बागला इस मिशन की एक्सक्लूसिव जानकारियां दे रहे हैं इस रिपोर्ट में…

आज भारत अपने पहले स्वदेशी स्पेस शटल को अंतरिक्ष में भेजकर अपनी क्षमताओं को परखेगा। 600 इंजीनियर बीते पांच सालों से इस सपने को साकार करने में जुटे थे। अगर सब ठीक रहा, तो मिशन इस तरह पूरा होगा…

  • ये भारत का स्पेस शटल यानी कि रियूजेबल लॉन्च व्हेकिल है।
  • इसे श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष केंद्र से छोड़ा जाना है।
  • इसके हूबहू स्केल मॉडल को लेकर एक विशाल रॉकेट उड़ान भरेगा।
  • बूस्टर रॉकेट, आरएलवी यानी स्पेस शटल को आवाज़ से पांच गुनी रफ्तार देगा।
  • फिर बूस्टर रॉकेट इससे अलग हो जाएगा।
  • स्पेस शटल धरती से करीब 70 किमी की ऊंचाई को चूमेगा।
  • नीचे का रुख करने से पहले किसी प्लेन की तरह हवा में परवाज़ करेगा।
  • वापसी के दौरान घर्षण की गर्मी से बचाने के लिए इसमें बेहद खास तापरोधी टाइल्स लगी हैं।
  • अपने डेल्टा डैने की मदद से ये समंदर में पहले से तय रनवे पर किसी प्लेन की तरह उतर आएगा।


दरअसल, दोबारा इस्तेमाल किए जा सकने वाले लॉन्च व्हीकल का मकसद अंतरिक्ष में सैटेलाइट भेजने के खर्च को कम करना होता है। अभी तक केवल अमेरिका और रूस के ही स्पेस शटल सफल रहे हैं।

विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (वीएसएससी) के निदेशक के सिवन ने कहा, ‘मौसम अच्छा है और प्रक्षेपण की उल्टी गिनती निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप हो रही है।’ आरएलवी प्रौद्योगिकी प्रदर्शन (आरएलवी-टीडी) का मुख्य लक्ष्य पृथ्वी की कक्षा में उपग्रह पहुंचाना और फिर वायुमंडल में दोबारा प्रवेश करना है, यान को एक ठोस रॉकेट मोटर से ले जाया जाएगा। नौ मीटर लंबे रॉकेट का वजन 11 टन है।

6.5 मीटर लंबे ‘विमान’ जैसे दिखने वाले यान का वजन 1.75 टन है और इसे एक विशेष रॉकेट वर्धक से वायुमंडल में पहुंचाया जाएगा। आरएलवी-टीडी को दोबारा प्रयोग में लाए जा सकने वाले रॉकेट के विकास की दिशा में ‘एक बहुत प्रारंभिक कदम’ बताया जा रहा है। इसके अंतिम संस्करण के निर्माण में दस से 15 साल लगने की संभावना है। इसरो पहली बार पंखों वाले उड़ान यान का प्रक्षेपण कर रहा है। सरकार ने आरएलवी-टीडी परियोजना में 95 करोड़ का निवेश किया है।

 

साभार:ndtv इंडिया वेबसाइट

 

बाल मजदूरी के खिलाफ,प्रशासन की कार्रवाई

कुशीनगर:हाटा बाजार में होटलों, ढाबों व मिठाइयों के दुकान में बाल मजदूरी कर रहे चार बाल मजदूरों को मुक्त कराने के साथ ही दुकानदारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया।उपजिलाधिकारी हाटा जेपी गुप्ता व श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्ज्वल त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने रविवार की दोपहर मुख्य बस स्टेशन स्थित योगेंद्र मिष्ठान, मां बैष्णो स्वीट हाउस, अमित स्वीट, संगम स्वीट आदि मिष्ठान की दुकानों पर छापेमारी कर दुकान में काम कर रहे बाल मजदूर मनोज, संजय, अमित व अल्ताफ को बरामद करने के साथ ही चाइल्ड लाइन के लोगों को सौंप दिया। प्रशासन के इस कार्रवाई से हाटा कस्बे सहित आस पास के क्षेत्रों में हड़कंप मचा रहा। छापेमारी को देख कई दुकानदारों ने अपने यहां काम कर रहे बाल मजदूरों को हटा दिया तो कई दुकानें बंद भी हो गईं।

मणिपुर में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में, असम राइफल्स के छह जवान शहीद

0

दिल्ली: मणिपुर के चंदेल जिले में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में असम राइफल्स के एक अधिकारी सहित छह जवान शहीद हो गए।
प्राप्त सूचना के मुताबिक, ये सैनिक जिले में लैंडमाइन प्रभावित इलाकों का जायजा लेकर लौट रहे थे, तभी दोपहर 1 बजे के करीब जुबी इलाके में इन पर उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया।

हालांकि अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस हमले में किस उग्रवादी संगठन का हाथ है।

किरण बेदी को पुदुच्चेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया

0

File photo

दिल्ली: भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को पुद्दुच्चेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। रविवार को राष्ट्रपति के कार्यालय से एक बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी गई। दिल्ली की पूर्व कमिश्नर और वर्तमान में किरण बेदी बीजेपी की नेता हैं और दिल्ली विधानसभा चुनाव में वह इस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार भी रह चुकी हैं। हालांकि बाद में पार्टी की हार के पीछे इस फैसले को ही एक वजह के तौर पर देखा गया।