Home Blog Page 257

जनपद में 6 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य हर हाल में पूरा करें – डीएम शंभु कुमार

dm

कुशीनगर:प्रदेश में शासन की ओर से पौधरोपण का विश्व रिकॉर्ड बनाने लक्ष्य रखा गया है। जिसके अंतर्गत कुशीनगर में भी 6 करोड़ पौधरोपण करना है। इसी के तहत बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में कहा कि डीएम शंभु कुमार ने कहा कि पौधरोपण के लिए डीएफओ से रूट चार्ट लेकर सभी विभाग अपनी-अपनी कार्य योजना बना लें।बताया कि जनपद में छह करोड़ पौधे लगाए जाने हैं। इसमें पांच करोड़ पौधे वन विभाग की तरफ से व एक करोड़ पौधे अन्य विभागों में आवंटित लक्ष्य के अंतर्गत सुनिश्चित होना है। आवंटित पौधरोपण लक्ष्य को हर हाल में पूरा करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लक्ष्य के सापेक्ष सभी अधिकारी कार्य योजना तैयार कर लें। मुख्यमंत्री की पौधरोपण में विश्व रिकार्ड बनाने के कार्यक्रम में पूर्णरूप से अपनी भूमिका का निर्वहन करें। सभी नर्सरियों पर पौधा उपलब्ध है। पौधरोपण का कार्य 15 जुलाई से प्रारंभ होकर 16 जुलाई को समाप्त होगा। इसके लिए सभी अधिकारी अपनी-अपनी तैयारी पूरी कर मानव दिवस की योजना भी सृजित कर लें। इस दौरान होने वाले सभी कार्यक्रम स्थलों के फोटोग्राफ व वीडियोग्राफी तैयार करानी होगी। इसके लिए बीडीओ,रोजगार सेवक, सचिव, एडीओ पंचायत की तैनाती करें, ताकि वे अपने स्तर पर सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके लिए संबंधित को प्रशिक्षण देने का निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि बैठक की जानकारी होने के पश्चात भी कई अधिकारी उपस्थित नहीं होते है, जो ठीक नहीं है। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जिले के सभी विभागों के उच्च अधिकारी मौजुद थे ।

 

UPSC परीक्षा में सफल मुस्लिम ऑटोचालक के बेटे अंसार को इसलिए रखना पड़ा था हिंदू नाम..

0

upsc

पुणे: महाराष्ट्र के एक ऑटोचालक के बेटे ने सभी बाधाओं को पार करते हुए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उस 21 वर्षीय मुस्लिम लड़के को धार्मिक भेदभाव के कारण हिंदू के रूप में पहचान तक बदलनी पड़ी थी। आखिरकार लगन और मेहनत का फल उसे मंगलवार को मिला जब यूपीएससी परिणाम की घोषणा हुई।

परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद से ही एक ऑटोरिक्शा चालक के बेटे और गैराज में काम करने वाले के भाई अंसार अहमद शेख के पास बधाई देने के लिए मित्रों, शुभचिंतकों, मीडियाकर्मियों और यहां तक कि अपरिचितों का भी तांता लगा है और उनकी फोन की घंटी रुकने का नाम नहीं ले रही।

कामयाबी को बर्थडे का एडवांस तोहफा बताया
सूखा प्रभावित मराठवाड़ा क्षेत्र के जालना जिले के शेलगांव गांव के रहने वाले शेख ने इस सफलता को उनके जन्मदिन का अग्रिम तोहफा करार दिया है जो 1 जून को है। उनके एक रोमांचित रिश्तेदार ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। शेख ने जालना जिला स्कूल से अपनी शुरुआती शिक्षा हासिल की। उसके बाद उन्होंने पुणे के फर्ग्‍युसन कॉलेज से 2015 में 73 फीसदी नंबरों के साथ राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की। उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में भी इसी विषय को मुख्य विषय बनाया और पहली ही बार में राष्ट्रीय सूची में 361वां रैंक हासिल किया।

गैराज में काम करता है अंसार का भाई
वह अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी से आने के कारण भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में जाने के हकदार हैं। इस तरह से वे देश के सबसे युवा आईएएस अधिकारी बनने वाले हैं। अपनी मां और अन्य रिश्तेदारों से गले लगे भावुक शेख ने कहा, “मेरा भाई एक गैराज में काम करता है। उसने मुझे हमेशा सहारा दिया। आज जो कुछ मैंने प्राप्त किया है, उसके सहारे के बिना असंभव था।”

सांप्रदायिक सद्भाव के लिए काम करने की है इच्‍छा 
बिडंवना यह है कि जब शेख तीन साल पहले पुणे के फर्ग्‍युसन कॉलेज में दाखिला लेने आए थे तो उन्हें अपना सरनेम बदल कर ‘शुभम’ रखना पड़ा था ताकि बिना किसी की कठिनाई के रहने-खाने का इंतजाम हो जाए। लेकिन अब वे गर्व से अपने मुस्लिम नाम और अल्पसंख्यक पहचान के साथ सांप्रदायिक सद्भाव के लिए काम करना चाहते हैं। शेख कहते हैं, “मैं तीन अलग-अलग श्रेणियों में हाशिये पर था। मैं एक पिछड़े अविकसित क्षेत्र से हूं। मैं एक गरीब घर से हूं और एक अल्पसंख्यक समुदाय से हूं। मैं एक प्रशासक के रूप में इन सभी मुद्दों से निपट सकता हूं, क्योंकि मैंने इसे करीब से देखा है।”

रोजाना करते थे 13 घंटे पढ़ाई
एक अशांत परिवार से ताल्लुक रखने वाले शेख कहते हैं कि उनके पिता अहमद ऑटो रिक्शा चलाते हैं और तीन शादियां की हैं। वे उनकी मां को अक्सर पीटा करते थे और उनकी दो बहनों की शादी 14 और 15 साल की उम्र में ही हो गई। हालांकि अपनी मां और भाई की मदद से इन सभी चुनौतियों से पार पाते हुए उन्होंने लगातार 13 घंटे रोजाना पढ़ाई की और पहली ही बार में यूपीएससी परीक्षा में सफल रहे।वहीं, दिल्ली की लड़की टीना डाबी ने यूपीएससी में पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर रहे जम्मू एवं कश्मीर के 22 वर्षीय आमिर उल सैफी खान। वे शीर्ष 100 सफल उम्मीदवारों में अकेले मुस्लिम उम्मीदवार हैं। यूपीएससी परीक्षा में सफल हुए कुल मुस्लिम उम्मीदवारों में से आधे (17) को नई दिल्ली की एक गैर सरकारी संस्था जकत फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने मुफ्त कोचिग हासिल करने में मदद की थी।

 

साभार :NDTV  इंडिया वेबसाइट से

सेवरही नगर पंचायत अध्यक्ष, पर अनियमितता का आरोप

कुशीनगर: सेवरही नगर पंचायत के सभासदों ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर चेयरमैन पर सरकारी धन के बंदरबांट का आरोप लगाया। बिना कार्य कराए विकास मद में आए लाखों रुपये निकाल कर निजी प्रयोग में किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग उठाई तथा शिथिलता बरते जाने पर आंदोलन को भी चेताया। सौंपे ज्ञापन में लिखा है कि नगर पंचायत सेवरही के वार्ड संख्या 10 आजाद नगर में हाकिम के घर से मुहम्मद अली के घर तक निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया गया तथा नगर पंचायत चेयरमैन द्वारा 3,34,108 रुपये का भुगतान 26 मार्च को अनियमित रूप से करा लिया गया। सेवरही के बाहर रेलवे के पूर्वी ढ़ाला से छोटी नहर तक सड़क निर्माण कार्य के लिए टेंडर तो हुआ लेकिन कार्य अधूरा ही छोड़कर 8,85,520 रुपये का भुगतान 22 जनवरी 16 को करा लिया गया। आरोप लगाया कि वार्ड संख्या 12 जवाहर नगर मे गांधी चबूतरे पर विद्युतीकरण कार्य पूरा कराए बिना ही 2 नवंबर 15 को 4,34,570 रुपये का मनमानी भुगतान करा लिया गया। वार्ड संख्या 6 पटेल नगर में व्यास के घर से शहनवाज के घर तक नाला निर्माण कार्य हुए बिना लगभग 2,50 लाख रुपये का भुगतान करा लिया गया। सभासद गो¨वद जायसवाल, अमरचंद, मनोज कुमार जायसवाल, अजय जायसवाल, अनुपमा देवी, पानमति देवी, नामित सभासद चांद तारा देवी, संतोष कुमार, श्यामदेई, संतोष, चंद्रेश्वर प्रसाद वर्मा, शशिकला देवी व राजेंद्र ने उक्त के अलावा आधा दर्जन और मामलों में अनियमितता व सरकारी धन का दुरुपयोग किए जाने की शिकायत कर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने व दोषी लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए जोरदार ढंग से प्रदर्शन किया।

साभार : दैनिक जागरण

शादियों में रिश्तेदार बन कर, चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

कुशीनगर:रिश्तेदार बनकर शादियों में चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है , बुधवार को अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस कप्तान दीपक कुमार भट्ट ने यह जानकारी दी। कप्तान ने कहा कि स्वाट टीम व रामकोला पुलिस बुधवार तड़के अपराधियों की तलाश में थी, कि जरिए मुखबिर टीम को सूचना मिली कि रामकोला में शादी समारोह के दौरान हुई चोरी में शामिल बदमाश मथौलीबाजार से रगड़गंज की ओर मोटरसाइकिल से आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम रगड़गंज के निकट पहुंच बदमाशों की ताक में थी। इसी बीच मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को देख पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। पुलिस देख युवक मौके से भागने लगे, जिनका पीछा कर पुलिस टीम ने धर दबोचा। पूछताछ में युवकों ने स्वीकारा कि वह शादी-ब्याह अन्य बड़े आयोजनों जैसे समारोह में दोनोँ पछ के रिश्तेदार बनकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। रामकोला में भी  शादी के दिन हुई चोरी में वह शामिल थे।

कप्तानगंज-थावे मार्ग पर, ट्रेन में लाखों की लूट

कुशीनगर: कप्तानगंज-थावे मार्ग पर ट्रेन में कप्तानगंज रेलवे स्टेशन के बहुत निकट सोमवार रात लाखों की लूट का मामला  आया है। पीड़ित ने घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को  दी है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है की पडरौना के बाल्मिकी नगर बेलवा चुंगी निवासी अरुण कुमार मिश्र  परिवार सहित मुंबई से घर आ रहे थे। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद वह पडरौना आने के लिए गोरखपुर-पाटलिपुत्र में सवार हो गए थे।  रात लगभग एक बजे के करीब ट्रेन कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से जैसे ही आगे बढ़ी की बोगी में सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर अरुण व उनकी पत्नी के हाथ में रहे बैग को ले लिया और ट्रेन से कूद गए। घटना की जानकारी पीड़ित ने तत्काल जीआरपी को दी। पीड़ित के अनुसार पत्नी के बैग में सोने की तीन चेन, चार अंगूठी, पंद्रह हजार रुपया, तीन एटीएम कार्ड, दो मोबाइल व अन्य जरूरी कागजात बैग में था।

संसद में उठा पडरौना चीनी मिल मामला

sansad

कुशीनगर:  पडरौना शुगर मिल  मुद्दा मंगलवार को संसद में उठाया गया। कुशीनगर से भाजपा सांसद राजेश पाण्डेय ने इसे सदन में उठाते हुए शुगर मिल को जनहित व किसान हित में चालू करने की मांग सदन के माध्यम से की।गौरतलब है की चुनाव के समय इस शुगर मिल की बंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जताई गई चिंता का हवाला देते हुए मिल के चालू करने कर बताया। उनके द्वारा सदन में कहा गया कि इस मिल को चालू करने को लेकर मंत्रलय को अनेक बार पत्र लिख चुका हूं तो संबंधित मंत्री व विभागीय अधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष भाजपा लल्लन मिश्र के साथ बैठक कर चुका हूं। उन्होंने विभागीय मंत्री संतोष गंगवार को धन्यवाद भी दिया कि उनके कहने पर उन्होंने एक समिति मिल के मूल्यांकन के लिए भेजी। यह मिल पूरी तरह से कपड़ा मंत्रलय के अधीन है। इसकी जिम्मेदारी भी सरकार की है। जब भी क्षेत्र में जाता हूं जनता सवाल करती है और मैं जनता के इस सवाल पर असहज हो जाता हूं। सांसद ने सदन जोर देकर कहा कि समिति की रिपोर्ट आ गई है कि साधारण खर्च के बाद यह मिल चालू हो जाएगी। अब ऐसे में मजदूरों, किसानों के लिए रीढ़ की हड्डी इस शुगर मिल को लेकर अब हमारे मंत्रलय के पास दो ही विकल्प हैं 350 करोड़ की मिल की संपत्ति को नुकसान होने के लिए छोड़ देना या जनहित व किसान हित में शुगर मिल चालू की जाये ।

उतराखंड विधानसभा में विश्वासमत की प्रक्रिया पूरी हुई

0

देहरादून:उतराखंड विधानसभा में विश्वासमत की प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं।

बीजेपी के विधायक सदन से बाहर निकल चुके हैं ।  इसका नतीजे कल सुप्रीम कोर्ट में बंद लिफाफे खुलेने के बाद ही पता चलेगा।

कांग्रेस की सरकार रहती है या बीजेपी की ? ।

 

उत्तराखंड में कांग्रेस के लिए आज बड़ा दिन, विधानसभा में साबित करना है बहुमत

0
फाइल फोटो
फाइल फोटो

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से चल रहे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस के लिए आज बड़ा दिन है। आज उन्हें विधानसभा में बहुमत साबित करना है। कांग्रेस के नौ बागी विधायक फ्लोर टेस्ट के दौरान वोट नहीं कर पाएंगे, जिसके बाद बहुमत का आंकड़ा 32 होगा।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, सुबह 11 बजे से फ्लोर टेस्ट होगा। इस दौरान दो घंटे के लिए राष्ट्रपति शासन हटाया जाएगा। फ्लोर टेस्ट के दौरान विधानसभा में मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी होगी। कोर्ट ने शक्ति परीक्षण के लिए विधानसभा के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

बागी विधायक रहेंगे अयोग्य
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगाने से इंकार कर दिया जिसमें कांग्रेस के 9 बाग़ी विधायकों को अयोग्य करार दिया गया था। इस फैसले के परिणामस्वरूप ये बाग़ी विधायक मंगलवार को सदन में होने वाले विश्वास मत के दौरान वोट नहीं डाल पाएंगे। मामले में अंतरिम राहत देने पर अगली सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में 12 जुलाई को होगी। इससे पहले  विधानसभा अध्यक्ष ने इन विधायकों को अयोग्य ठहरा दिया था और उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को ही एक फैसले में विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय को सही ठहराया।

ये हैं कांग्रेस के 9 बाग़ी विधायक
अमृता रावत
हरक सिंह रावत
प्रदीप बतरा
प्रणव सिंह
शैला रानी रावत
शैलेंद्र मोहन सिंघल
सुबोध उनियाल
उमेश शर्मा
विजय बहुगुणा

नोट: आभार ndtv इंडिया वेबसाइट.

बिजली कनेक्शन से जुड़ा नहीं, और आ गया लाखो का बिल

कुशीनगर: बिजली विभाग भी अपने कारनामा के लिए मशहूर हैं, जहा विभाग ने उपभोक्ता को कनेक्शन प्रदान किया नहीं, लेकिन दो बार में 1.73 लाख का बिजली का बिल जरूर भेज दिया है। बिल पाकर उपभोक्ता व उसके परिजनों परेशान हो गए । सदर तहसील के कठकुईयां गांव के टोला अधिकारी निवासी त्रिभुवन लाल चौरिसया ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में लिखा है कि पीटीडब्ल्यू योजना के तहत 5 हार्स पावर के कनेक्शन के लिए अधिशासी अभियंता कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया तथा 29 मार्च 2006 को 5649 रुपये जमा किया। विभाग द्वारा 5 विद्युत खंभा, तार व 25 केवीए का ट्रांसफार्मर मुहैया कराने का आश्वासन देकर बार-बार दौड़ाया गया। बावजूद इसके कई समस्याएं खड़ी करते हुए कनेक्शन नहीं दिया गया। थक-हार कर प्रार्थी चुप होकर बैठ गया। इसके बावजूद विभाग ने 15 अक्टूबर 2015 को 81390 रुपये तथा 31 मार्च 2016 को 91240 रुपये का बिल भेज दिया गया। पीड़ित ने जारी किए गए विद्युत बिल को ख़ारिज करने की मांग की है। वही बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है की मामले की जाच होगी ।

कुशीनगर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के पुत्र ने थामा भाजपा का दामन

Facebook Profile se
Facebook Profile se

कुशीनगर: कुशीनगर, पडरौना की राजनीती में कुछ नया हुआ जो किसी को विश्वास नहीं हो पाया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे प्रदीप जायसवाल के पुत्र कृष्ण मुरारी जायसवाल ने रविवार को गोरखपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ के  समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात लौटने के बाद कृष्ण मुरारी जायसवाल ने कहा कि भाजपा की नीतियों की वजह से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। सदस्यता ग्रहण करने के पूर्व कृष्ण मुरारी जायसवाल ने गोरखनाथ मंदिर में जाकर पूजन किया और मंहत योगी आदित्यनाथ से आर्शीवाद भी लिया।