Home Blog Page 260

सड़क दुर्घटना में परसौनी गाँव के एक की मौत व दूसरा घायल

कुशीनगर: कुबेरस्थान थाने के गांव परसौनी निवासी कलामुद्दीन पडरौना से मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे कि मार्ग दुर्घटना में सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल चला रहे रमजान गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार को दोनों पडरौना से  चार बजे परसौनी लौट रहे थे। मोटर साइकिल 32 वर्षीय रमजान चला रहे थे जबकि 30 वर्षीय कलामुद्दीन पीछे बैठे हुए थे। जैसे ही मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक पडरौना-तुर्कपट्टी मार्ग पर स्थित पडरौना कोतवाली थाने के बांसगांव के पश्चिम मोड़ पर पहुंचे थे कि अचानक सामने कोई वाहन देखते ही अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े और लुढ़कते हुए रोड के किनारे गड्ढे में जा गिरे। पिच सड़क पर गिरते ही कलामुद्दीन के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि मोटरसाइकिल चालक भी बुरी तरह घायल हो गए।मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी तथा एंबुलेंस बुलाकर दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया। चिकित्सकों ने कलामुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक परिजनों को घटना से अवगत कराते हुए शव को अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया। जबकि रमजान का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

तमकुहीराज चौकी पुलिस व पशु तस्करों का गठजोड़ एक बार फिर उजागर

कुशीनगर: जिले के तरयासुजान थाना अंतर्गत तमकुहीराज चौकी पुलिस व पशु तस्करों का जुड़ाव एक बार फिर साबित हुआ है। बताया जा रहा हैं की  रविवार की भोर में चौकी इंचार्ज समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने जरिए मुखबिर की सूचना पर तमकुहीराज हाइवे पर संदिग्ध  एक ट्रक को रोका। फिर ट्रक को तमकुहीराज चौकी पर ले जाया गया। जहां तलाशी लेने में ट्रक में गोवंशीय पशुओं को बांध कर रखा गया था। पुलिस मामले में पूछताछ कर ही रही थी कि कुछ सिपाही व सफेदपोश तस्कर पहुंच गए, जहां तस्करों व वाहन को छोड़ने को लेकर मोलभाव चलने लगा। मामला मैनेज होने के बाद में पुलिस ने वाहन समेत तस्करों को छोड़ दिया।इस बाबत जब एसपी साहब से मीडिया ने पूछा तो उन्होंने एसपी ने ऐसी किसी घटना से अनभिज्ञता जाहिर की है।

 

 

साउथ अफ्रीका में फंसे कुशीनगर निवासी को मुक्त कराने की मांग

कुशीनगर : लक्ष्मीगंज, : रामकोला थाने के ग्राम पगार इन्द्रावती देवी ने अपने के साउथ अफ्रीका के कांगो शहर फंसे होने की आशंका जताते हुए जिलाधिकारीको पत्रक सोपकर मुक्त कराने की मांग की हैं। इन्द्रावती का कहना है कि उनका बेटा जुलाई 2015 को साउथ अफ्रीका के कांगो शहर में गया। वहां पहुंचकर वह काम करने लगा। इधर एक सप्ताह से राजू से बात नहीं हो पाने से मे चिंतित हूं। पूर्व मे राजू ने बताया था कि कंपनी मालिक पैसे नहीं दे रहा है, मांगने पर मारा-पीटा जा रहा है। उसको वापस घर भी नहीं भेजा जा रहा है। आशंका है कि राजू का जीवन खतरे में है।

 

प्रदेश में एसिड अटैक की शिकार पीड़ित को नौकरी में प्राथमिकता होगी-राज्य महिला आयोग

कुशीनगर : कसया, प्रदेश में एसिड अटैक की शिकार लड़कियों को राज्य सरकार शीघ्र सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता देने जा रही है। इस आशय का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही प्रारूप कानून का रूप ले लेगा। ऐसा होने से एसिड अटैक की पीड़िता सम्मान से जीवन जी सकेगी। यह बाते राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन यादव ने लोक निर्माण विभाग विश्रम गृह में शनिवार को जिले के अधिकारियों के साथ महिलाओं की स्थिति को लेकर हुई समीक्षा बैठक के बाद कही। कुशीनगर का दौरा करने आईं महिला उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में सैकड़ों एसिड अटैक से पीड़ित लड़कियां उपेक्षा व तिरस्कार का जीवन जी रही हैं। मुख्यमंत्री पीड़िताओं को सूचीबद्ध करा उन्हें बेहतरी का जीवन देने के लिए प्रयास कर रहे हैं। कहा कि समाज में महिलाओं की स्थिति बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार व महिला आयोग कृत संकल्पित है। जब तक महिलाएं खुद की ताकत को नहीं पहचानेगी तब तक वास्तविक स्वावलंबन नहीं आएगा। आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के 12 जिलों में आशा ज्योति केंद्र खोले जाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। इन केंद्रों पर महिलाओं के सभी प्रकार की स्वास्थ्य जांच के साथ उनकी घरेलू समस्याएं रोजगार स्कील, डेवलपमेंट आदि की सुविधा होगी। इन केंद्रों का हेल्पलाइन कंट्रोल रूम स्थापित होगा, जो महिला की सुरक्षा व सहयोग के 24 घंटे कार्य करेगा। आकस्मिक स्थिति में महिला को त्वरित सहायता मुहैया कराई जाएगी। आगे के दिनों में सभी जिलों में यह योजना लागू की जाएगी। इसके पूर्व आयोग की उपाध्यक्ष ने महिलाओं से जुड़ें विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यो की अद्यतन जानकारी ली। महिला थाना से अभिलेख नहीं आने पर नाराजगी जताई और विकास कार्यों की स्थिति को लेकर संतोष जताया।

किशोर यादव बने खड्डा विधानसभा क्षेत्र से पीस पार्टी के प्रत्याशी

yad

कुशीनगर: पडरौना, नगर के सुभाष चौक के समीप डाकबंगला परिसर में शुक्रवार को पीस पार्टी की बैठक हुई। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. परमहंस सिंह ने प्रदेश महासचिव किशोर यादव को खड्डा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की गई | गौरतलब है की  पीस पार्टी द्वारा कुशीनगर के दो विधानसभा सीटों पर पत्ता खोल दिया गया। पडरौना सदर सीट पर पूर्व में राजेंद्र उर्फ मुन्ना यादव को प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है। शुक्रवार को खड्डा विधानसभा क्षेत्र के लिए किशोर यादव को उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा कर दी गई ।

सुप्रीम कोर्ट ने नैनिताल हाईकोर्ट के फ़ैसले पर 27 अप्रैल तक रोक लगायी

0

नई दिल्ली :  सुप्रीम कोर्ट ने नैनिताल हाईकोर्ट  के फ़ैसले पर 27 अप्रैल तक रोक लगायी तथा एक बार फिर से उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लागूं |

दो महिलाओं ने किया दावा दारोगा के शव पर

0

श्रवस्ती : क्राइम ब्रांच के प्रभारी दारोगा पंकज मिश्र की आत्महत्या का मामला बुधवार की रात नये मोड़ पर पहुंच गया। शव लेने के लिए जब परिवारीजन कोतवाली पहुंचे तो लखनऊ से आई एक और महिला ने खुद को दारोगा की पत्नी होने का दावा कर शव की मांग की।गौरतलब है की मंगलवार की रात क्राइम ब्रांच के प्रभारी दारोगा पंकज मिश्र पुत्र सतीश चंद्र ने भिनगा कोतवाली के पीछे स्थित अपने सरकारी आवास में सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। वह संतकबीरनगर के थाना धर्मसिंहवा के बरघाट गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने घटना की सूचना उनके परिवारीजनों को दी तो गोरखपुर से अपने चाचा व छोटी बच्ची के साथ आई पत्नी सुषमा मिश्र को पुलिस ने शव सौंप दिया, लेकिन इस दौरान लखनऊ से आई एक महिला भी खुद को दारोगा की पत्नी होने का दावा कर रही थी। इस महिला के साथ एक पांच साल की बेटी भी थी। पुलिस के सामने घटना की गुत्थी उलझ गई। कॉल डिटेल खंगालने पर इस बात की भी पुष्टि हुई है कि घटना से पहले दारोगा ने लखनऊ की महिला से फोन पर लंबी बात की थी। इसके बाद खुद को गोली मार ली थी। अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि शव लेने के लिए आईं दो महिलाएं खुद को दारोगा पंकज मिश्र की पत्नी होने का दावा कर रही थीं, लेकिन पहले से अभिलेखों में पत्नी के रूप में दर्ज सुषमा मिश्र को पत्नी मानते हुए शव सौंपा गया।

जिले में आग का प्रकोप जारी दर्जनों पशुओं साहित एक महिला की मौत

कुशीनगर: जिले में गुरुवार को अलग-अलग जगहों पर लगी आग में एक महिला की मौत हो गई और सौ से अधिक रिहायशी झोपड़ियां जल कर राख हो गईं। इस दौरान दो दर्जन से अधिक मवेशियों की झुलस जाने से मौत होने की सूचना है। आग के कहर से लाखों की क्षति होने का अनुमान है।  पटहेरवा थाने के गांव मुंडेरा के  बस्ती में लगी आग से दर्जन लोगों के घर जल गए। जलती झोपड़ी सुखल नाम के ग्रामीण की पत्नी सजनी लगभग 50 वर्ष के ऊपर गिर जाने से दबकर उसकी मौत हो गई।लगभग दर्जन भर मवेशी जलकर मर गए। उसी गांव के वशिष्ठ पांडेय की बेटी की बारात शुक्रवार को आनी थी, विदाई का सामान भी जल गया। सांसद के गोद लिए गांव गोपालगढ़ में एक मंदबुद्धि बालक द्वारा चिंगारी उड़ाने के कारण लगी आग से सिसई, हरखु, परीक्षन, नगीना, परदेसी, कोमल सहित दर्जनों लोगों का घर व सामान जल गया। मोटरसाइकिल, साइकिल तथा एक रिक्शा भी जल कर नष्ट हो गया। एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल व सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी, तहसीलदार वंदना पांडेय ने गांव में पहुंच कर क्षति का आंकलन किया, राहत सामग्री व अहेतुक सहायता वितरित कराया।

नैनिताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाने का आदेश दिया

0

hicourt

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाने का आदेश दिया है। नैनिताल कोर्ट ने कहा कि राज्य में 18 मार्च से पहले की स्थिति बनी रहेगी। कोर्ट ने 29 अप्रैल को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का भी आदेश दिया है और कहा है कि कांग्रेस के नौ बागी विधायकों को अपने किए की सज़ा भुगतनी होगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि धारा 356 का उपयोग सुप्रीम कोर्ट के तय नियमों के खिलाफ किया गया था।

इससे पहले, राज्य में राष्ट्रपति शासन पर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने सख़्त टिप्पणी करते हुए पूछा था, ‘क्या इस केस में सरकार प्राइवेट पार्टी है?’ बीजेपी के बहुमत के दावों के बीच कोर्ट ने केंद्र से एक हफ़्ते तक राष्ट्रपति शासन नहीं हटाने का भरोसा देने के लिए कहा था। जब केंद्र ने कहा कि वह इस बात की कोई गारंटी नहीं दे सकते कि राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाया जाएगा या नहीं, तो हाई कोर्ट ने कहा, ‘आपके इस तरह के व्यवहार से हमें तकलीफ हुई है।’

सेवरही थाने के एसओ व एक दारोगा लाइन हाजिर

lalu g

कुशीनगर :  सेवरही थाने के पिछले सोमवार को उप निरीक्षक व क्षेत्रीय विधायक के बीच कहासुनी  के बाद पुलिस द्वारा विधायक व अन्य छह समर्थकों के खिलाफ डकैती व गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने तथा विधायक व समर्थकों के घर पुलिस द्वारा दबिश दिए जाने के विरोध में चल रहा विरोध-प्रदर्शन दूसरे दिन बुधवार को एसओ सेवरही व एसआई को लाइन हाजिर व प्रकरण की जांच एएसपी को सौंपने के आदेश के बाद स्थगित हो गया। गौरतलब है की दो दिन पूर्व उप निरीक्षक अजित प्रताप सिंह बनरहां चौराहे पर वाहनों की जांच कर रहे थे कि एक व्यक्ति बिना ड्राइ¨वग लाइसेंस के पकड़ा गया। उप निरीक्षक ने गाड़ी को चालान कर दिया। आरोप है कि पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति के साथ र्दुव्‍यवहार किया गया था। जानकारी मिलने पर  क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू मौके पर पहुंचे और उप निरीक्षक से इस बाबत कहासुनी हो गई। एसआई ने आरोप लगाया है कि विधायक ने उसके साथ र्दुव्‍यवहार किया। इधर विधायक लल्लू ने बताया कि मैंने सिर्फ उक्त प्रकरण के बारे में पूछा था। पुलिस द्वारा विधायक समेत छह अन्य समर्थकों पर डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया है। विधायक व समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की खबर आम होते ही आम जन व सर्मथक में गुस्सा आ गया और मंगलवार की सुबह जुलूस निकाल नारेबाजी के बाद चौकी के समक्ष धरने पर बैठ गए। आंदोलन के दूसरे दिन बुधवार को मौके पर पहुंचे पुलिस कप्तान दीपक कुमार भट्ट ने आंदोलनरत विधायक लल्लू से घटना के संबंध में वार्ता करने के बाद एसओ सुजीत कुमार राय व एसआई अजित प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए प्रकरण की जांच एएसपी लाल साहब यादव को सौंपी। कहा कि एक सप्ताह के भीतर एएसपी द्वारा जांच रिपोर्ट के बाद दोषी अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। कप्तान के इस आश्वासन पर विधायक मान गए और धरना स्थगित हो गया।