Home Blog Page 259

5 पैसे के लिए बर्खास्‍त किए गए थे रणवीर, 40 साल से लड़ रहे हैं डीटीसी से ‘जंग’

0

IMG_20160505_140951

नई दिल्ली: पांच पैसे का सिक्का दशकों पहले प्रचलन से बाहर हो गया था, लेकिन क्या आप यकीन कर सकते हैं कि इसी रकम की खातिर 73-वर्षीय रणवीर सिंह यादव पिछले 40 साल से अदालतों के चक्कर काट रहे हैं, और केस लड़ रहे हैं… दिलचस्प तथ्य यह है कि यादव और उनकी शिकायत करने वाले पूर्व नियोक्ता दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) इस मामले में कानूनी फीस के रूप में अब तक लाखों रुपये खर्च कर चुके हैं…

दरअसल, वर्ष 1973 में रणवीर सिंह यादव डीटीसी में कंडक्टर के रूप में काम करते थे… उन पर आरोप था कि उन्होंने महिला यात्री से 15 पैसे लेकर 10 पैसे वाला टिकट दिया, और पांच पैसे अपने पास रख लिए… डीटीसी के चेकिंग करने वाले स्टाफ के बस में चढ़ने पर हुई शिकायत के बाद विभागीय जांच हुई, और वर्ष 1976 में उन्हें बर्खास्त कर दिया गया…

लेबर कोर्ट में 1990 में जीत गया था कंडक्टर…
इसके बाद हालांकि वर्ष 1990 में लेबर कोर्ट ने उनकी बर्खास्तगी को गैरकानूनी करार दिया, और रणवीर सिंह यादव ने केस जीत लिया, लेकिन डीटीसी ने अगले साल अपील कर दी, और तब से इस केस को लड़ने के लिए निगम 47,000 रुपये खर्च कर चुका है…

जिस समय रणवीर सिंह यादव के खिलाफ यह मामला शुरू हुआ था, उनके दो बच्चे काफी छोटे थे… यादव का कहना है, “यहां तक कि मेरे बच्चे भी मुझसे पूछते थे कि क्या मैंने बेईमानी की थी… मुझे उन्हें समझाने में बहुत तकलीफ होती थी कि मैंने कोई बेईमानी नहीं की थी… बाकी सभी लोग मेरी उम्र में तीर्थयात्रा पर जाते हैं, मैं अदालतों के चक्कर लगा रहा हूं…”

नोट: यह समाचार ndtv india वेबसाइट से ली गयी है l

अवैध खनन में शामिल,माफियाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुशीनगर: बुधवार को पुलिस अधिछक दीपक कुमार भट्ट ने बताया की तरयासुजान पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त रुप से बालू के अवैध खनन में शामिल  माफियाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों सेवरही स्थित नारायणी नदी से बालू के अवैध कारोबार को संचालित कर रहे थे। दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। मंगलवार की देर शाम तरयासुजान थानाध्यक्ष संजय राय व स्वाट टीम के सौदागर राय को सूचना मिली की सेवरही के दियारा इलाके में नारायणी नदी से इस समय बालू माफिया खनन करा रहे हैं। सूचना पर तरयासुजान पुलिस व स्वाट टीम दियारा इलाके में पहुंच छापामारी की, जहां खनन होता मिला।पुलिस अधिछक ने कहा कि पुलिस देख खनन में जुटे मजदूर मौके से भाग निकले, जबकि पुलिस टीम ने दो माफियाओं को पकड़ लिया। दोनों की पहचान विनोद राजभर व बिग्गू के रुप में हुई है। दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर  कार्रवाई की जा रही है।

प्रधानमंत्री सड़क योजना से बने कंठकुइयां – गांगरानी मार्ग को रेलवे ने बंद किया

कुशीनगर : कुबेरस्थान थाना के अंतर्गत कंठकुइयां – गांगरानी मार्ग जो प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से बना है वहा कई गाँव के लोगो सहुलिअत होती थी परन्तु रेलवे ने मार्ग ढाला को बंद कर दिया है , जिससे लोगो को परेशान होना पड़ रहा है । इसी के तहत मंगलवार को ग्रामीणों ने पप्पू पाडेय की अगुआई में ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया ,लगभग तीन घंटे बाद प्रशासन से नायब तहसीलदार पडरौना निशा श्रीवास्तव के पहुचने पर अपनी मांगो को सौपते हुए ग्रामीणों ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने को कहा,तथा  उनके तरफ से आश्वासन देने पर धरना समाप्त हुआ  

वनवीरपुर बसहिया में गो-वध का कारोबार के खिलाफ, हियुवा का मार्च प्रदर्शन

कुशीनगर: पडरौना से बहुत ही नजदीक  गांव वनवीरपुर बसहिया में गो-वध का कारोबार  होने का आरोप लगाते हुए हियुवा  ने सोमवार को नगर में पदयात्र निकाल कर आपत्ति जताई और इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। चुकीं जिला प्रशासन ने शहर के सुभाष चौक से बसहिया के लिए निकली पदयात्र को रोक दिया, इससे नाराज कार्यकर्ता हियुवा  धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे उप-जिलाधिकारी सदर संजीव रंजन ने कार्रवाई का आश्वासन दे धरने को समाप्त कराया। हियुवा अध्यक्ष अजय गो¨वद राव के नेतृत्व में नगर स्थित डाक बंगला परिसर में इकट्ठा हुए कार्यकर्ताओं ने बसहिया वनवीरपुर में गो-वध का धंधा बेरोक-टोक चलने का आरोप लगाया।

कुशीनगर एयरपोर्ट को लेकर, संसद में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री ने दिया बयान

 कुशीनगर :कुशीनगर को बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पाने के लिए निर्धारित है, आज लोकसभा में बताया गया। पर्यटन मंत्री व नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री  महेश शर्मा ने  कहा कि सभी औपचारिकताओं  पूरा हो चुका है और उत्तर प्रदेश सरकार के साथ ही केंद्र सरकार एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में कुशीनगर के उन्नयन के लिए कदम आगे ले लिया है। अंतिम निर्णय शीघ्र ही घोषणा की जाएगी, वह सभा में एक प्रश्न के जवाब में कहा।  शर्मा ने कहा। स्वदेश दर्शन योजना के तहत अब तक 13 विषयगत सर्किट के विकास के लिए पहचान की गई है। ये पूर्वोत्तर भारत सर्किट, बौद्ध सर्किट, हिमालय सर्किट, तटीय सर्किट, कृष्णा सर्किट, डेजर्ट सर्किट, आदिवासी सर्किट, पारिस्थितिकी सर्किट, वन्यजीव सर्किट, ग्रामीण सर्किट, आध्यात्मिक सर्किट, रामायण सर्किट और विरासत सर्किट में शामिल हैं।

 

अध्यापिका ने थाने में किया, अध्यापक की जमकर पिटाई

कुशीनगर: कसया थाने पुलिस ने शनिवार को अध्यापक को गिरफ्तार किया , अध्यापक पर एक अध्यापिका को फोन कर अश्लील बातें करने का आरोप है। अध्यापक की गिरफ्तारी की खबर पर थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस के सामने ही अध्यापक की जमकर पिटाई कर दी। बाद में मौके कुछ शिक्षक मामले को सँभालने  में जुट गए, हालांकि इसका अध्यापिका पर कोई असर नहीं हुआ। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी अध्यापक को जेल भेज दिया। अध्यापक विजेंद्र शाही की इस करतूत में कुछ अन्य लोगो का भी नाम सामने आने पर पुलिस ने उन्हें भी थाने बुला पूछताछ किया, ।अध्यापिका आरोपी शिक्षक लगभग एक माह से परेशान कर रहा था। वह अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर अश्लील बातें करता था। इससे आजिज आकर इसकी शिकायत पुलिस में की। इधर पुलिस ने अध्यापिका द्वारा बताए गए मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया। किंतु वह  बार-बार नंबर बदलने से पुलिस को परेशान हो रहा था। आखिरकार शनिवार को पुलिस ने अध्यापिका के मोबाइल पर आए फोन नंबर का लोकेशन ट्रेस कर अध्यापक को धर दबोचा। बताया जा रहा है की अध्यापक, जो सिसवा महंथ न्याय पंचायत क्षेत्र में एनपीआरसी पद पर तैनात है। बाद में पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार पाठक ने कहा कि शिक्षिका की शिकायत पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

वही जानकारी मिली है की  बीएसए कुशीनगर लालजी यादव ने  स्वत: संज्ञान लेते हुए आरोपी अध्यापक को निलंबित कर दिया है।

 

मानसिक रूप से कमजोर, एक अज्ञात लावारिश महिला ने बच्ची को जन्म दिया

कुशीनगर: कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कुबेरस्थान बाजार स्थित बिजली घर के निकट में चबूतरे पर शुक्रवार की सुबह  मानसिक रूप से कमजोर एक अज्ञात लावारिश महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। बाजार  की आस-पास की महिलाओं के मदद से बच्ची तथा उसकी मां को  स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। लोगो का कहना है की  लगभग तीन से चार वर्ष पहले से मानसिक रूप से विक्षिप्त एक लगभग तीस वर्षीय महिला कुबेरस्थान नगर में लावारिश हाल में रहती थी, जो किसी तरह अपना पेट पालती तथा कहीं भी अपनी रात गुजार लिया करती थी। रोज की भांति मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला गुरुवार की रात में कुबेरस्थान बिजली घर के बगल में स्थित चबूतरे पर सो गई। अचानक शुक्रवार की सुबह  उसे प्रसव पीड़ा होनी शुरू हो गई और उसने चबूतरे पर ही एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दे दिया। प्रसव के दौरान प्रसव पीड़ा से कराह रही उस बच्ची के रोने की आवाज सुन कर आस पास की महिलाएं भी वहाँ जमा हो गईं और प्रसूता तथा उस बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। इस मामले की जानकारी कुबेरस्थान पुलिस को सूचना होने पर , थानाध्यक्ष कुबेरस्थान भी अस्पताल पहुंच गये और चाइल्ड लाइन को इसकी सूचना दी।  सूचना मिलने के  बाद ही चाइल्ड लाइन टीम के में सदस्य हिमांशु पाठक तथा नीतू पहुंचे। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्टाफ नर्स  ने बच्ची को चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया नवजात को बाल संरक्षण समिति कुशीनगर को सौंप दिया गया, जबकि प्रसूता का इलाज कुबेरस्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक व अभिभावक के बीच मारपीट ,हुई तोड़ फोड़

कुशीनगर:पडरौना जवाहर नवोदय विद्यालय में गुरुवार की शाम  माहौल ख़राब  हो गया, जब एक अभिभावक व एक शिक्षक के बीच कहासुनी होने लगी। मामला मारपीट में बदल गया।  यह देख विद्यालय के अन्य शिक्षक व छात्र लामबंद होकर अभिभावक को दौड़ा लिए। मामले की नजाकत को देखते हुए अभिभावक भाग कर प्राचार्य के आवास में छुप गए, हो-हल्ला व नारेबाजी करते हुए पीछे-पीछे शिक्षक व छात्र भी जा पहुंचे और गुस्से में बंद किए गए प्राचार्य के आवास का दरवाजा व खिड़कियों के शीशे को तोड़ डाला। घटना की सूचना पाकर मौके पर रवींद्र नगर पुलिस चौकी इंचार्ज ने मय फोर्सके पहुचने के बाद मामला शांत हो सका।

नाराज शिक्षक व छात्रों ने आरोप लगाया कि प्राचार्य ने अभिभावक का बचाव किया। जबकि असल दोष अभिभावक का ही है। वहीं अभिभावक ने शिक्षिका व उनके पति के साथ मारपीट के आरोप से इनकार किया, वही विद्यालय के प्राचार्य ने कहा की मैने अभिभावक का किसी तरह का बचाव नही किया बल्कि वह भाग कर मेरे घर मे घुसे थे तथा फाटक अंदर से बंद कर लिया था।

इस घटना की बाबत रिपोर्ट कोतवाल श्री कान्त राय ने जिलाधिकारी को सौप दिया है जो दोनों पर्छ से सुन कर तैयार की गयी है|

रिश्वत लेते समय लेखपाल विजिलेंस टीम के हाथों गिरफ्तार हुआ जेल

कुशीनगर: पडरौना ,काश्तकार से काम के बदले पंद्रह हजार रुपये घूस लेते लेखपाल वंश बहादुर यादव को विजिलेंस टीम ने बुधवार को पडरौना सदर तहसील परिसर से गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस निरीक्षक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। आरोपी लेखपाल लेखपाल संघ के पडरौना तहसील का अध्यक्ष है। बताया जाता है कि पडरौना तहसील के गांव बंदी छापर निवासी रामनरेश दूबे भूमि से जुड़े मामले के निस्तारण के लिए बीते काफी समय से हल्का लेखपाल वंश बहादुर यादव का चक्कर लगा रहे थे। किंतु लेखपाल कुछ सुनते नहीं थे  इसके बदले लेखपाल ने दूबे से घूस की मांग की। इससे परेशान आकर दूबे ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम गोरखपुर में की। इधर बुधवार को दोपहर में दूबे तहसील परिसर पहुंचे, और हल्का लेखपाल से मुलाकात कर उसके अनुसार मांगी गई रकम पंद्रह हजार रुपये दे मामले के निस्तारण की मांग की। इसी दौरान श्रीधराचार्य पांडेय के नेतृत्व में बारह सदस्यीय विजिलेंस टीम गोरखपुर ने लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी लेखपाल को लेकर पडरौना कोतवाली पहुंची, जहां कागजी कार्रवाई के दौरान मौका देख आरोपी लेखपाल कोतवाली की चहरदीवारी फांद परिसर से भाग निकला। हालांकि इसकी खबर लगते ही विजिलेंस टीम ने लेखपाल का पीछा कर कुछ दूरी पर ही उसे धर दबोचा। निरीक्षक विजिलेंस पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने लेखपाल वंश बहादुर यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

देवरिया जिला जेल में कैदियों का तांडव उत्पात, कई जेलकर्मी व अधिकारी घायल

देवरिया : जिला जेल में जेलकर्मियों और कैदियों के बीच झड़प हो गई. जिसके बाद कैदियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव कर दिया. पुलिस ने हालात को काबू करने के लिए हवाई फायरिंग भी की. इस दौरान कई पुलिस  जवान गंभीर रूप से घायल हो गया.

जिला जेल में हंगामा मंगलवार की सुबह हुआ. बताया जा रहा है कि सारा विवाद खाने को लेकर हुआ. उसके बाद कैदी जेल के सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए. उन्होंने जेल की बैरकों पर कब्जा कर लिया. जानकारी मिलते ही जिले के आला अधिकारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए.

पुलिस ने जेल में हालात काबू में करने के लिए फायरिंग की. इससे पहले कैदियों ने पुलिस बल पर पथराव भी किया. जेल अधीक्षक आर.बी. पटेल ने कैदियों को समझाने और रोकने का प्रयास भी किया लेकिन वे नहीं माने. और कैदियों ने पटेल पर ही हमला कर दिया. उन्होंने किसी तरह से भागकर जान बचाई.

कैदियों ने हंगामें के बीच जेल के रसोईघर पर भी कब्जा कर लिया और वहां से एलपीजी सिलेंडर उठाकर बैरकों में ले गए. बाद में सुरक्षाकर्मियों ने सारा सामान अपने कब्जे में लिया. घायल सुरक्षाकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

घटना के बाद जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं. देवरिया की जिलाधिकारी अनीता श्रीवास्तव ने बताया कि सारा विवाद खाने को लेकर हुआ था. बाद में कैदी हिंसक हो उठे और उन्होंने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया. कैदियों ने आग लगाने की कोशिश भी की. लेकिन बाद में हालात को काबू कर लिया गया| इस दौरान जो अपनों से मुलाकात करने जेल तक पहुंचे थे। घटना से अनभिज्ञ कैदियों के परिजन यह जानने को बेताब रहे कि आखिरकार मूल माजरा क्या है? देवरिया व कुशीनगर जिले के सैकड़ों लोग देवरिया कारागार में कैद अपने शुभचिंतकों व प्रियजनों से मिलने हर रोज आते हैं। मुलाकातियों की भीड़ सुबह से जमा होना शुरू हो जाती है। इनमें अधिकांश दूर दराज के लोग होते हैं। जेल के मुख्य द्वार पर उमड़े लोंग डरने और सहमे लगे जब उनके कान तक गोलियों की आवाज सुनाई दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से महिलाएं सहम गईं।