Home Blog Page 202

थाने में दर्ज था गुमशुदगी का मामला,और युवक का शव मिला घर के कमरे में

कुशीनगर :एक युवक के पिता ने युवक की गुमशुदा होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी थी परन्तु आज बुधवार सुबह उस युवक का शव घर के कमरे में लटकती मिली है.यह मामला है सेवरही कस्बे के जानकी नगर मुहल्ले का.

बताया जा रहा है की सेवरही कस्बे के जानकी नगर मुहल्ले के रंजन सोनी पुत्र मुन्ना सोनी दो दिन पहले अचानक गायब हो गया जिस पर उसके पिता ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई,इधर पुलिस भी जाँच में जुटी थी की बुधवार सुबह गुमशुदा युवक का शव उसी के कमरे में फंदे से लटकता शव परिजनों ने देखा.

सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया जिससे मौत का सही कारण पता चल सकेगा वहीं सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है की जिस युवक की गुमशुदगी होने की मामला थाने में दर्ज करायी गयी थी.

उसका शव उसी के कमरे कैसे लटकता पाया गया,बरहाल पुलिस सभी पहलुओं को देखते हुये जाँच कर रही है आने वाले दिनों में इस पर बड़ा ख़ुलासा हो सकता है.

 

 

अबिश्वास प्रस्ताव के दौरान बिशुनपुरा ब्लाक प्रमुख की कुर्सी छिनी

कुशीनगर :सोमवार को हुये विशुनपुरा ब्लाक के अविश्वास प्रस्ताव पर कार्यवाहीं में ब्लाक प्रमुख कंचन जायसवाल की कुर्सी चली गयी.इस कार्यवाही में 124 सदस्यों में से 67 सदस्यों ने भाग लिया तथा अविश्वास के पक्ष में 66 मत पड़े.

गौरतलब है की पूर्व प्रमुख विक्रमा यादव ने बीते दिनों 70 से अधिक बीडीसी का कलेक्ट्रेट पर मार्च कराकर अविश्वास प्रस्ताव लाने का ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया था,जिस पर डीएम द्वारा जाँच उपरांत 23 जुलाई को अबिश्वास के लिये तारीख मुकर्रर कर एसडीएम सदर अजय नारायन सिंह को अविश्वास की कार्रवाई के लिए निर्देश दिया था.जिस पर आज 67 सदस्यों ने भाग लिया तथा अविश्वास के पक्ष में 66 मत पड़े तथा एक मत अवैध माना गया.

पडरौना में दो बच्चों और पत्नी की हत्या करने के बाद व्यक्ति ने की खुदकुशी

कुशीनगर :पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बावली चौक नजदीक एक व्यक्ति जो फार्मासिस्ट था,रविवार रात्रि को दो बच्चों और पत्नी की चाकू से  रेतकर हत्या कर दी और ख़ुद जहर खाकर आत्महत्या कर ली.इस घटना की जानकारी तब हुई जब फार्मासिस्ट की बड़ी लड़की किसी तरह बच कर छत्त पर जा कर छिप गयी जिसने आस-पास के लोगों को घटना के बारे में बताया.

बताया जा रहा है की फार्मासिस्ट क्षेत्र के दांदोपुर निवासी माधव मुरारी सिंह बावली चौक पर मकान था जहा उसका सब परिवार रहता वहीं पति-पत्नी में किसी प्रकार का विवाद चल रहा था. परिवार में इकलौती बची और पूरी घटना को अपने आखोँ के सामने देखेने वाली फार्मासिस्ट की बड़ी बेटी माधुरी सिंह ने पूरी वारदात के बारे में बताया कि रात दो बजे के उनके पिता ने दोनों भाई 8 वर्ष के विक्रम सिंह व 3 वर्ष के कन्नू सिंह की गला रेतने लगा.

वह अपनी मां सुमन सिंह के साथ भागी तो वह उसकी मां की चोटी पकड़कर खींच लिया और उस पर चाकू से वार करने लगा. इस दौरान माधुरी किसी तरह छत पर चढ़कर बगल के छत पर कूदकर अपनी जान बचाई.वहीं फार्मासिस्ट ने भी जहर खाकर ख़ुदकुशी कर ली थी.

बरहाल पुलिस ने सभी शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है तथा माधुरी को अपने साथ लेकर इस पुरे घटनाक्रम की जाँच कर रही है.

ससुराल गये युवक का शव आम के पेड़ से लटकता मिला

कुशीनगर :शनिवार सुबह पनियहवा में अपने ससुराल आए युवक का शव घर के पीछे लगे आम के पेड़ से लटकता मिला।सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजन ससुरालवालों पर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोंप लगाया है।

ख़बर के अनुसार खड्डा के मदनपुर भेडियारी निवासी चन्नर के बेटे सुरेन्द्र की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पनियहवा निवासी शिवनाथ की पुत्री पन्ना से हुई थी।

शादी कुछ वर्ष बाद पति-पत्नी में मतभेद होने पर पत्नी पन्ना अपने बच्चों के साथ मायके में आकर रहने लगी,तो सुरेन्द्र का भी ससुराल आना-जाना बराबर लगा रहता था।जहां शनिवार की सुबह सुरेन्द्र का शव घर के पीछे आम के पेड़ में फंदे से लटकता मिला.

मौके पर पहुंचे सुरेन्द्र के परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया।वहीं पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वजह का सही पता चल पायेंगा,उसी अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।

असलहा सटाकर स्वर्ण व्यवसायी से नकद रुपये और सोने-चादी की लूट

कुशीनगर : अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के असना के समीप बोदरवार तिनहवा मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक स्वर्ण व्यवसायी के पेट में रिवाल्वर सटाकर 38 हजार रुपये नकद व आधा किलो सोना चांदी लूट लिया।

बताया जा रहा है कि असना महुई चौराहे पर राजू वर्मा की ज्वेलरी की दुकान है। वे गुरुवार की रात दुकान बंद कर अपने एक परिचित के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी अचानक असना भलुही के बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने राजू के आंख में बालू झोंक कर रिवाल्वर को पेट में सटा दिया।

डिक्की तोड़ कर गहने व रुपये ले फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी कई थानों की फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुँचे परन्तु हाथ कुछ नही लगा। वहीं पीड़ित राजू वर्मा के तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

खड्डा में मोबाइल होलसेल दुकान से नगद रुपयों की चोरी

कुशीनगर :खड्डा कस्बे के वार्ड नंबर-6 सिविल लाइन्स नगर स्थित मोबाइल पार्ट्स होलसेल की दुकान में चोरों ने शुक्रवार रात रोशनदान के रास्तें प्रवेश कर 40000 नगद रूपयें चोरी करने का मामला सामने आया है पीड़ित ने थाना-खड्डा में तहरीर सौप कार्यवाही की मांग की है.

मिली जानकारी के अनुसार खड्डा कस्बे के वार्ड नंबर-6 सिविल लाइन्स नगर में ब्रदर्स मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर की दुकान अमरनाथ चौहान, गाँव चरभरिया,थाना-निचलौल जनपद-महराजगंज निवासी की है.शुक्रवार रात चोरों ने रोशनदान के रास्तें दुकान में प्रवेश कर नगदी रखे 40000(चालीस) हजार रूपये गायब कर दिया तथा दुकान के केबिन और सीसे को भी तोड़ दिया गया है.

दुकान के अन्दर खून के धब्बे जगह-जगह बिखरे पड़े है पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ़ स्थानीय थाने में तहरीर सौप कर कार्यवाही की मांग की है.

फाजिलनगर पुलिस चौकी के सामने ट्रक ने शिक्षक को ठोकर मारी,मौके पर हुई मौत

कुशीनगर : शुक्रवार सुबह को फाजिलनगर पुलिस चौकी के सामने बाईक सवार शिक्षक को पिछे से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दिया जिससे उनकी मौक़े पर ही मौत हो गयी।पुलिस ने ट्रक को बरामद कर लिया है परन्तु चालक फ़रार बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार सहायक अध्यापक संतोष कुमार निवासी वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर बलुआ चौराहा,थाना- रामकोला,जो मुकुंद छपरा ,क्षेत्र-सेवरही में कार्यरत थे रोज के भाति आज भी स्कूल जा रहे थे की फाजिलनगर पुलिस चौकी के ठीक सामने तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने जिसका नंबर UP 53 ET 0833 था जोरदार ठोकर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई और दूर जाकर चालक गाड़ी खड़ा कर फरार हो गया पुलिस ने गाड़ी को बरामद कर लिया है।

तमकुहीराज में मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी

कुशीनगर :तमकुहीराज में बुधवार रात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी होने का मामला सामने आया है।इसकी जानकारी गुरुवार सुबह दुकानदार को हुई।दुकानदार ने पुलिस को सूचना कर जल्द कार्यवाही की मांग की है।

बताया जा रहा है कि कस्बे के मुस्कान मोबाइल सेंटर में बुधवार की रात चोरों ने शटर तोड़ 10 हजार नगद समेत 2.86 लाख के 30 मोबाइल सेट उठा ले गये।

वही चोरी की पुरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी जिसके आधार पर पुलिस चोरों को पकड़ने का प्रयाश कर रही है।

शौचालय के लिये खोदे गये गड्ढे में बच्चें की डूबने से मौत

कुशीनगर : सोमवार शाम को नेबुआ-नौरगिया थानाक्षेत्र के गाँव मिठहां माफी  में निवासी अवधेश गुप्ता के इकलौता पुत्र ओमकार पांच वर्ष की शौचालय निर्माण के लिये खुदे गड्ढे में डूबने से मौत हो गयी.जिससे नाराज परिजनों व गाँव के लोगों ने प्रधान व जिम्मेदार अधिकारिओ के विरुध्द कार्यवाही की मांग को लेकर NH-28B मार्ग को जाम कर दिया.

सूचना पर पहुची पुलिस ने किसी तरह कार्यवाही का आश्वासन देकर मार्ग से जाम हटवाया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया.परिजनों का आरोंप है की शौचालय निर्माण के लिये गड्ढा काफ़ी दिनों से खोद कर छोड़ दिया गया था.लगातार कई बार प्रधान से कहने के बावजूद भी अधुरा कार्य पूरा नहीं किया,बारिश होने से गड्ढा पूरा भर गया था,बच्चा खेलते हुए अचानक गया जिससे गड्ढा में डूबने से उसकी मौत हो गयी.

 

 

पटहेरवा में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत

कुशीनगर : रविवार सुबह पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव दुलदुलिया में बिजली गिरने से अपने खेत में धान की रुपाई में लगे किसान की दर्दनाक मौत खेत में हो गयी.सूचना पर पहुची तहसीलदार ने पुलिस को बुला कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजवा दिया.

बताया जा रहा है की दुलदुलिया गाँव के कयास कुशवाहा कुशवाहा सुबह बारिश होता देख खेत में धान की रुपाई करने में जुट गये जहां गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

मृतक के परिवार में पत्नी, पांच बेटियों तथा एक पुत्र है जिनमें बड़ी लड़की को छोड़ सभी नाबालिग है बड़ी लड़की की भी अभी शादी नहीं हुआ है.वहीं मौके पर पहुंचे तहसीलदार एसपी विश्वकर्मा ने कहा कि मृतक किसान के परिजनों को किसान दुर्घटना की अहेतुक राशि शीघ्र दिला दी जाएगी.