Home Blog Page 203

बाईक चोर गैंग पर बड़ी कार्यवाहीं, 14 गिरफ्तार 16 बाईक बरामद

कुशीनगर : शनिवार को जिले की पुलिस को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अपराधियों के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में,आज वाहन चोरों के 02 अन्तर्जनपदीय गैंग का पर्दाफाश किया गया, जिनमे 14 अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी की 16 मोटरसाईकिल भी बरामद किया गया.

एसपी अशोक कुमार पाण्डेय ने प्रेस वार्ता में बताया की कप्तानगंज थाना प्रभारी श्यामलाल यादव और स्वाट टीम द्वारा कप्तानगंज कस्बे के लाल चौक पर वाहन चेकिंग की जा रही थी तभी बाइक सवार तीन युवक आते दिखे। कागजात मांगने पर युवकों ने बताया कि बाइक चोरी की है। नंबर प्लेट बदलकर वह बाइक चला रहे हैं। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर चोरी की 6 अन्य बाइक बरामद कर गिरोह से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इसी तरह थाना प्रभारी पटहेरवा कमलेश सिंह अपने हमराह दस्ते संग समउर बाजार रोड के रगड़गंज मोड़ पर मौजूद थे कि बाइक सवार दो युवकों को देख पुलिस ने रोक कागजात मांगा।परन्तु युवक कागजात नहीं दे सके। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछने पर उन्होंने’ बताया की बाइक चोरी की है। दोनों की पहचान शमसुद्दीन अंसारी व शकील अंसारी निवासी गंगुआ मठिया थाना पटहेरवा के रुप में हुई। दोनों की निशानदेही पर चोरी की छह अन्य बाइक बरामद कर इस धंधे में लिप्त पांच शातिरों को गिरफ्तार किया गया।

कसया में स्कूटी की डिग्गी तोड़ दो लाख रूपयें व जरुरी कागजात की चोरी

कुशीनगर : सोमवार शाम को कसया के मेन रोड मस्जिद के नजदीक स्कूटी की डिग्गी में रखे दो लाख रूपयें बैंक के जरुरी दस्तावेज़ को शातिर चोरों ने डिग्गी तोड़ पैसे सहित कागजात लेकर फ़रार हो गयें.

मिली ख़बर के अनुसार कसया क्षेत्र के रमवालिया गांव के निवासी पूर्व रेलवे कर्मचारी सुंदेश्वरी पांडेय के घर इसी माह के आखिर में उनके बेटें की शादी है जिसके खर्च के लिये बैक से दो लाख रूपयें निकालकर स्कूटी की डिग्गी में रख कर अन्य कार्य के लिये मस्जिद के सटे सड़क पर गाड़ी खड़ी कर कार्य के लिये गये.

वहा से लौट कर आने पर देखा की स्कूटी की डिग्गी टूटी हुई है पैसे और जरुरी कागजात गायब है.पीड़ित ने पुलिस को पूरी घटना को अवगत कराया परन्तु पुलिस को इस मामले में कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

 

अहिरौली बाजार में बच्चें की हुईं अपहरण की कोशिश,पुलिस जाँच में जुटी

कुशीनगर : सोमवार को अहिरौली बाजार क्षेत्र के गाँव असना में बाईक पर सवार दो युवकों द्वारा खेल रहे बच्चें का अपहरण करने का प्रयाश किया गया परन्तु साथ खेल रहे बच्चों द्वारा शोर मचाने पर बाइक सवार युवक अपहरणकर्ता ने बच्चे को गाड़ी से उतार कर फ़रार हो गयें.

मिली जानकारी के मुताबिक अहिरौली बाजार के गाँव असना के प्रियाशु (6 वर्ष)पुत्र गोपाल सिंह बच्चों के साथ स्कूल के मैदान में खेल रहे थे,इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पहुचें और प्रियाशु को गाड़ी पर बैठा कर ले जाने लगे,वहीं बच्चा अनजान लोगों को गाड़ी पर बैठाते देख रोने लगा,साथ के खेल रहे बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया.

जिससे अपहरणकर्ता युवकों ने कुछ दुरी पर ही बच्चें को छोड़ भागे,बच्चो के शोर सुन गाँव और बच्चे के परिजन पहुच कर पुलिस को सूचना दी जहां मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों युवकों के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनकी छानबीन कर रही है.

बाढ़ पीड़ितों को जमीन का पट्टा दिलाने के लिए विधायक ने किया प्रदर्शन

कुशीनगर : तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के अहिरौलीदान, पिपराघाट, रामपुर बरहन के बाढ़ पीड़ितों को जमीन का पट्टा दे विस्थापित करने व तिवारीपट्टी में हाई कोर्ट के आदेश पर तोड़े गए घरो के पीड़ितों को विस्थापित करने को लेकर तहसील कार्यालय पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन विधायक अजय कुमार लल्लू ने बाढ़ पीड़ितों के साथ किया।

उन्होने कहा की बाढ़ पीड़ित बंधे पर शरण लिए लगातार धरना प्रदर्शन व शासन के संज्ञान में लाने के बाद भी अभी पीड़ितों को जमीन का पट्टा देकर नही बसाया गया, बाढ़ पीड़ित नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

वही एस डी एम तमकुही द्वारा धरना स्थल पर पहुच कर ज्ञापन लेते हुये आश्वासन दिया कि 15 दिन के अंदर समस्या का हल करा दिया जाएगा।

वही विधायक द्वारा चेताया गया कि अगर 15 दिन के अंदर पीड़ितों की समस्या का निस्तारण नही हुआ तो तहसील पर घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन होगा और समस्या का समाधान नही होता तब तक हमलोग बने रहेंगे।

रामकोला में बंगाली डॉक्टर की हत्या,पुलिस जाँच में जुटी

कुशीनगर :गुरुवार सुबह रामकोला थानाक्षेत्र के गाँव पिपरा खुर्द में एक बंगाली डॉक्टर की हत्या का मामला सामने आया है जो वह विगत कई वर्षो से गाँव और आस-पास के लोगों को ईलाज करता था.हत्यारों ने उसकी हत्या कर बाहर मच्दानी लगे बिस्तर में लेटा दिया था.

मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के रानाघाट निवासी तनमन घोष विगत कई वर्षो से पिपरा खुर्द गांव के पास नहर पर किराए के मकान में आवास और क्लिनिक भी था जहां मरीज देखता था जो आस-पास के लोगों के लिये प्राथमिक उपचार में फ़ायेदेमंद था.आवश्यकतानुसार घर भी पहुंचकर इलाज करता था.

आज सुबह वहा पहुचे आस-पास के लोगों ने डॉक्टर की खून से लथपथ शव मच्दानी लगे बिस्तर में देखा तथा पुलिस को जानकारी दी सूचना पर पहुची पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से जाँच में जुटी हुई है.

डीजल व पेट्रोल के मूल्य बढ़ोतरी पर कम्युनिस्ट पार्टी का प्रदर्शन

कुशीनगर : बुधवार को डीजल व पेट्रोल पर बेतहासा मूल्य बढ़ोतरी के बिरुद्ध भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कुशीनगर के कार्यकर्ताओ ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया तथा राष्ट्पति को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।

इस दौरान कामरेड मोहन गोंड ,का.सग़ीर आलम ,का.समसुदीन अंसारी ,का.इस्लाम ,का.ब्रजेश कुमार ,का.सुदामा यादव ,का.नाशिर हुसैन ,का.शैलेश उपाध्या,का.बीकेमंसूरी ,का.रबिन्द्र सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खड्डा में 33/11 केवीए का नये विधुत केंद्र का हुआ लोकार्पण

कुशीनगर :सोमवार को खड्डा विधानसभा के शहरी क्षेत्र के लिए केन्द्रीय ऊर्जा मंत्रालय की आईपीडीएस योजना के अंतर्गत 33/11 केवीए के नये विधुत केन्द्र का लोकार्पण सांसद राजेश पाण्डेय और विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने किया.

जिससे अब शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या से निपटने में मदद मिलेगी.वहीं अब शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के फीडर अलग-अलग काम करेंगे, जिससे बिजली की सप्लाई में आने वाली दिक्कत भी खत्म होगी और बिजली भी सुचारू रूप से सप्लाई हो सकेगी.

इस दौरान सांसद राजेश पाण्डेय, बिधायक जटाशंकर त्रिपाठी,बीजेपी के नेता व कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे.

 

कप्तानगंज में चोरी की 10 मोटरसाइकिल सहित तीन गिरफ्तार

कुशीनगर : मंगलवार को कप्तानगंज थाना पुलिस व जिले की स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में बाइक चोरी गैंग को पकड़ने में सफलता पाई जिनके निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दस मोटरसाइकिल बरामद किया।

इस समंध में एसपी अशोक कुमार पाण्डेय ने प्रेस वार्ता कर विस्तार से मामले को रखा उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज कस्बे के गणेश चौराहा पर सुबह में एक बाईक के साथ तीन लोगो को गिरफ़्तार किया गया तथा पुलिस पूछताछ में उन्होंने चोरी की 9 और बाइक छिपाने की बात बताई।जिस पर पुलिस ने उनकी निशान देही पर चोरी की 9 बाईक बरामद कर ली।

गिरफ्तार अभियुक्तो ने चोरी की तरीक के बारे में बताया कि पहले स्थानों की रेकी करते थे तत्पश्चात मौका देखकर मोटरसाइकिल की चोरी करते थे और मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट बदलकर बताएं इंजन नंबर और चेचिस नंबर बदलने के बाद बिहार एवं स्थान पर बेचने की बात बताएं कप्तानगंज थाने में मुकदमा संख्या 241/18 धारा 419, 420 ,467, 468,471,41/413 IPC के तहत कार्यवाही की गई है।

वही गिरफ्तार लोगो की पहचान बरकत अली पुत्र अजमत निवासी चंद्रपुर गोवरही थाना रामकोला ,दूसरा अभियुक्त मंसूर अली उर्फ मुन्ना पुत्र हुसैन अली निवासी रामपुर बगहा थाना रामकोला,तथा तीसरा अभियुक्त सोनू उर्फ इसराफिल पुत्र इजहार निवासी सिधाावल थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर के रूप में हुई।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस व स्वाट टीम में SHO श्यामलाल यादव, SI विनय कुमार, SI सतेंद्र यादव, SI जगमोहन राय, अन्य तथा स्वाट टीम से रणविजय सिंह, अशोक सिंह, रणजीत यादव, चंद्रभान शर्मा अन्य लोग शामिल रहे।

कुशीनगर जनपद में यूपी-100 की 22 मोटरसाइकिल आज से सेवा में

कुशीनगर :शुक्रवार को जिले को मिली यूपी-100 की 22 मोटरसाइकिल को जिलाधिकारी डा0 अनिल कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पाण्डेय द्वारा हरी झड़ी दिखाकर पुलिस लाईन से रवाना किया गया.

जिससे अब पुलिस कर्मियों से अपराध एवं अपराधियों पर त्वारित कार्यवाही होगी एवं दुर्गम इलाकों में अतिशीघ्र पहुँचने में मदद मिलेगी.इस दौरान जिले के कई विधायक व पुलिस अधिकारी  मौजूद रहे.

 

SBI ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से असलहा दिखाकर 1.5 लाख की लूट

कुशीनगर :गुरुवार को कसया थानाक्षेत्र के बैजनाथपुर गाँव के नजदीक एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को असलहा दिखाकर तीन बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये, बाइक और लैपटाप लूट कर फ़रार हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार कसया क्षेत्र के गांव जिगना निवासी शमशेर शिवपुर बाजार में भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते है।जहाँ ग्राहकों को भुगतान के लिये भारतीय स्टेट बैंक पड़रौना शाखा से ढेड़ लाख रुपये निकाल कर केंद्र जा रहे थे।

तभी बैजनाथपुर गांव के समीप पीछे लगे बाइक पर सवार तीन बदमाशो ने संचालक की बाइक रोक कर पिस्टल सटा कर संचालक से डेढ़ लाख रुपये बाइक व लैपटॉप भी लूट कर फरार हो गए।

वही सूचना पर पहुची पुलिस ने संचालक के बताये बदमाशो की हुलिये के आधार पर जाँच कर रही है।