Home Blog Page 204

बिहार बॉर्डर से लगे गाँव में छापेमारी के दौरान 720 पेटी शराब बरामद

कुशीनगर :रविवार को मुखबीर की सूचना के आधार पर सीओ तमकुहीराज आरके तिवारी की अगुवाई में सेवरही व तरयासुजान थाना पुलिस ने तरयासुजान थानाक्षेत्र के रामपुर राजा जो (बिहार सीमा के गाँव से लगा हुआ है)  से शराब की बड़ी खेप ट्रक व पिकअप वाहन से बरामद की तथा तीन बाईक बरामद किया.हलाकि इस छापेमारी की भनक होने पर इससे जुड़े लोंग मौके से फ़रार हो गये जिनकी तलास पुलिस कर रही है.

जहां ट्रक से 600 पेटी व पिकअप से 120 पेटी कुल 720 पेटी बरामद हुआ जो क्रेजी रोमियो ब्रांड की अवैध शराब  थी.

रविन्द्रनगर धूस पर पिकअप ने ली दो लोगों की जान, एक दर्जन घायल

कुशीनगर :शुक्रवार की रात 8:30 के करीब कसया की तरफ से दुर्घटना करा कर भाग रहे पिकअप चालक ने जिला मुख्यालय की पुलिस चौकी पर घेराबंदी देख भागने के चक्कर में दो लोगों को अपने चपेट में ले लिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी.तथा एक दर्जन लोग घायल हो गये जिनमें 3 लोगों को मेडीकल कॉलेज गोरखपुर रेफ़र कर दिया गया.

बताया जा रहा है की साढ़े आठ के करीब कसया पुलिस ने वायरलेस पर संदेश प्रसारित किया कि एक पिकअप चालक दुर्घटना करके पडरौना की तरफ़ जा रहा हैं.जिस पर पुलिस ने रवींद्रनगर चौकी के सामने बैरिकैडिंग कर उसे रोकने का प्रयास किया परन्तु चालक ने बैरिकैडिंग तोड़ किनारे खड़ी लोंगो को रौंदते हुए पिकअप को जिला अस्पताल रोड की ओर मोड़ दिया.

जहा उसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जिनकी पहचान कोतवाली क्षेत्र के भिसवा निवासी विनोद राय तथा पकड़ी बुजुर्ग निवासी जवाहिर उर्फ बाबूलाल के रूप में हुई.तथा तेरह लोग पिकअप की चपेट में आने से घायल हो गये.जिनमे तीन लोगों की हालत को गंभीर देखते हुये डॉक्टरों ने गोरखपुर के लिये रेफ़र कर दिया.

जिला अस्पताल में पिकअप चालक गाडी खड़ा कर भागने की फ़िराक में था तब तक लोगों ने उसे पकड़ पुलिस को सौप दिया जहां उसकी पहचान राजू निवासी कसया के रूप में हुई जो उस समय नशे की हालत में था.वहीं हादसे की खबर पाकर डीएम,व एसपी ने घायलों से अस्पताल में मिले.

पुलिस कार्यवाही में निर्दोषों को पीटने का आरोंप लगाकर हाईवे पर लगाया जाम

कुशीनगर : कच्ची शराब कारोबार के लिये बदनाम जिले का अहिरौली बाजार क्षेत्र के सुबुधिया खुर्द गांव में शुक्रवार की सुबह प्रसासन ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर बड़े पैमाने पर कच्ची शराब,लहन और जलती हुई भट्ठिया नष्ट किया तथा कार्यवाहीं में दो लोगों को पकड़ा.

वहीं इस पुलिस कार्यवाहीं के बाद गाँव के कुछ लोगों ने निर्दोषों लोगों को पीटने का आरोप लगाकर पास के नेशनल हाईवे पर जाम लगा कर प्रदर्शन करने लगे.उनका कहना था की जो कच्ची कारोबार में हो उनपर कार्यवाही के बजाय पुलिस गाँव के शरीफ लोगों से मारपीट कर रही है.

मौके पर पहुची पुलिस ने लोगों से जाम हटाने की कोशिश की मगर सफलता’ नहीं मिली तभी रास्तें से जा रहे सांसद राजेश पाण्डेय ने लोगों से जाम हटाने की अपील कर तथा प्रशासन को ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न होने देने के निर्देश दिए तब जाकर जाम ख़त्म हुआ.

सीमेंट लेकर जा रहे बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला, हुईं दर्दनाक मौत

कुशीनगर :शुक्रवार की सुबह नेबुआ-नौरगिया थानाक्षेत्र के सरपतही खुर्द के पास साइकिल से सीमेंट लेकर जा रहे बुजुर्ग को गिट्टी लेकर आ रहे ट्रक ने कुचल लिया जिससे बुजुर्ग की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी तथा शव दुरी तक टुकड़ो में बिखर गया.

घटना के बाद पहुचें आस-पास के लोगों ने मृतक की पहचान सरपतही खुर्द गाँव के पारस गिरी के रूप में की वहीं घटना को अंजाम देकर ट्रक ड्राईवर और खलासी को लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया.

कुशीनगर विधायक को मिली धमकी, लखनऊ के हजरतगंज थाने में मामला दर्ज

कुशीनगर : बुधवार को कुशीनगर से विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में धमकीं देने का मामला दर्ज कराया है.जहां उन्होंने शिकायत  पत्र में बताया है कि 22. 05.2018 को शाम 5:00 बजे 90332 94240 नंबर से फोन आया फोन से बात ना होने पर उसी नंबर से हमारी मोबाइल फोन पर मैसेज किया गया .

क्राइम ब्रांच मुझ से डरा वे आपकी मदद कैसे कर सकते हैं जो 4:16 शाम को. फिर दूसरा मैसेज आया 12:37 AM मुझे लगता है कि एक परिवार के सदस्य की हत्या के बाद आप पैसे की व्यवस्था करेंगे जो मैंने आपसे आपको बताया है.

वही तीसरा मैसेज 3:45 PM पाया “आपके जीवन में की आखिरी दिनों का आनंद लें देसाई ने मेरी बात को गंभीरता से नहीं लिया और नतीजन वह मारा गया और उसके परिवार ने मुझे दो बार भुगतान किया है”  चौथे मैसेज में “मैं आपसे बात करना चाहता हूं दूसरों के लिए नहीं 5:46 PM पर.

आखरी 5 वे मैसेज “ ठीक है अगर आप बात नहीं कर रहे हैं तो आप किसी के साथ हमेशा के लिए बात नहीं करेंगे बस इंतजार करो मैं तुम्हारे साथ क्या करता हूं”.विधायक द्वारा सभी 5  मैसेज की प्रति के साथ लखनऊ  के हजरतगंज में मामला दर्ज करा दिया है.

नेबुआ-नौरंगिया में दिनदहाड़े असलहा दिखाकर 17 हजार रुपये की लूट

कुशीनगर : नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र में बसंतपुर मोड़ के नजदीक दिनदहाड़े पिकअप ड्राइवर को असलहा दिखाकर 17 हजार रुपए लूटने का मामला प्रकाश में आया हैं.जिसकी शिकायत ड्राईवर द्वारा तत्काल पुलिस को दी गयी.

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार  को पडरौना स्थित कोयला व्यवसाय संदीप बंका का पिकअप ड्राइवर कोयला लेकर छितौनी कोयला गिराया जहां उसे 17300 रूपयें मिले. तथा वह लौटते समय नौरंगिया कप्तानगंज मार्ग बसंतपुर पहुंचा तभी अचानक पीछे से आए  बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर के गाड़ी को रोक असलहा दिखाकर ड्राईवर से पैसे लुट नौरगिया की तरफ भाग निकले.

वहीं लूट की जानकारी ड्राईवर द्वारा अपने मालिक और स्थानीय थाने पर किया गया.जिसकी जाँच पुलिस कर रही है तथा मामले में जल्द ख़ुलासे करने की बात कह रही है.

 

जिला जेल की प्रस्तावित भूमि का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

कुशीनगर :रविवार को पडरौना नगर से लगे भटवलिया में प्रस्तावित जिला जेल निर्माण की भूमि  का निरीक्षण डीआईजी जेल यादवेंद्र शुक्ल, जेल अधीक्षक डीके पांडेय तथा जिलाधिकारी डा. अनिल कुमार सिंह, एडीएम कृष्णलाल तिवारी,व अन्य ने किया.

इस दौरान डीआईजी जेल ने प्रस्तावित जेल की भूमि के लिये भटवलिया,लमुआ गाँव के किसानों से जमीन देने के लिये वार्ता की तथा किसानों की सहमती होने पर चिन्हित भूमि की रिपोर्ट शासन को भेजने की कही है.

गौरतलब है जेल निर्माण के लिये चिन्हित भूमि पर किसानों द्वारा सर्किल रेट से चार गुना से अधिक मुआवजा की मांग करने पर मामला ठंडा पड़ गया था जो एक बार फिर विभाग ने इसकी कोशिश प्रारम्भ की है.जोकि जेल निर्माण के लिये 60 एकड़ भूमि की आवश्यकता है उसकी पूर्ति हो सकेगी.

डिप्टी सीएम ने 48 विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

कुशीनगर : शनिवार को तमकुहीराज में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  ने विभन्न 48 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जिन पर 353 लाख रूपयें खर्च आ रहा हैं.वहीं डिप्टी सीएम मौर्य ने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास मंत्र को लेकर कार्य कर रही है.

तथा कुशीनगर-देवरिया क्षेत्र को विकास के पथ पर लाने के लिये अग्रसर है वही अधिकारियों को चेताते हुये कहा की कार्यकर्ताओं पूरी बात सुने तथा उचित कार्रवाई करे. इस दौरान देवरिया सांसद ,कलराज मिश्र,सांसद रविन्द्र सिंह कुशवाहा ,विधायक रजनीकांत त्रिपाठी, पवन केडिया, जटाशंकर त्रिपाठी,रामानंद बौध,एव भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी शाही,भाजपा के अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे.

नायब तहसीलदार की गाड़ी को ट्रक ने मारी ठोकर,बाल-बाल बचें

कुशीनगर :गुरुवार को कसया थानाक्षेत्र के N.H 28 पर गाँव विशुनपुरा के निकट सुबह नायब तहसीलदार खड्डा राधेश्याम उपाध्याय की स्कार्पियो को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे चालक संतुलित खो बैठा तथा गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गयी.

मिली जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार व अन्य कर्मचारीयो के साथ पथिक निवास जा रहे थे की ट्रक ने स्क्रिपियो को सामने से टक्कर मार दी. जिसमें गलिमत यह रहा की केवल गाड़ी को ही नुकसान पंहुचा नायब तहसीलदार तथा उनके साथ तीन अन्य लोग बच गये.वहीं ट्रक का चालक किनारें गाड़ी खड़ा कर फ़रार हो गया.मौके पर पहुची कुशीनगर चौकी की पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जाँच कर रही है.

 

जब लेखपाल ने मंदिर में कसम खानें की डर से रिश्वत लौटाई

कुशीनगर :जिले में एक लेखपाल द्वारा रिश्वत ना लेने की मंदिर में कसम खानें की बात से डर कर शिकायतकर्ता महिला को पैसे वापस करने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है.तथा लेखपाल की रिश्वत प्रकरण पर एसडीएम की जाँच बैठा दी गयी है.

बताया जा रहा है की मंगलवार को कप्तानगंज तहसील में तहसील दिवस पर बगहा खुर्द निवासी कुमारी देवी द्वारा एडीएम कृष्णलाल तिवारी से लेखपाल द्वारा 2300 रूपयें लेने और कार्य नहीं करने का आरोप लगाया जिस पर एडीएम ने लेखपाल को बुला कर पैसे के बारे में पूछा जहा लेखपाल ने आरोपों को गलत निराधार बता दिया.

वहीं शिकायतकर्ता महिला ने अपने शिकायत पर मजबूती से डटी रही मामला न सुलझता देख एडीएम कृष्णलाल तिवारी ने अनोखा फैसला लिया तथा दोनों पछ को मंदिर में जाकर कसम खानें को कहा जिस पर महिला तैयार हो गयी.लेखपाल भी मंदिर जाने के लिये बाहर निकले जहां उनका जमीर जाग गया कसम खाने के पहले ही 2300 रूपयें वापस कर दियें.

पैसा वापस मिलते ही महिला सीधे एडीएम के पास पहुच कर पैसा वापस करने की बात बताई जिस कर एडीएम कृष्णलाल तिवारी ने पुरे प्रकरण को एसडीएम से जाँच कर कार्यवाही की बात कही.