Home Blog Page 219

500 रूपयें के विवाद में लड़की पर चलाई चाकू, मेडिकल कॉलेज की गयी रेफ़र

प्रतीकात्मक

कुशीनगर (प्रभात):विशुनपुरा थाना के बैकुंठपुर कोठी में पैसे के विवाद में नगमा नाम की लड़की पर एक आभूषण दुकानदार ने चाकू से हमला कर दिया जिसमे उसे चाकू उसके गले के नस कट गया जहा उसे हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफ़र कर दिया जहा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.

मिली ख़बर के अनुसार विशुनपुरा थाना के बैकुंठपुर कोठी में राजू वर्मा की दुकान है जहा उसके पड़ोस के ही अरमान के परिजनों द्वारा एक पायल गिरवी रखी थी रविवार को अरमान अपने गिरवी रखे पायल को राजू की दुकान पर छुड़ाने पंहुचा.

जहा हिसाब में 2000 रूपये की मांग राजू द्वारा किया गया वही अरमान ने 1500 रूपये देकर 500 रूपये कुछ दिन में देने की बात कही,इसी को लेकर दोनों में काफी कहासुनी हुई जहा आस-पास के लोगो ने दोनों को समझा कर अलग कर दिया परन्तु रविवार को दोनों का फिर आमना-सामना हुआ जहा फिर से उनमे कहासुनी कर झगडा कर लिया.

देखते देखते दोनों में मारपीट शुरू हो जहा झगडे की बात सुनकर अरमान की माँ और बहन मदद करने को दौड़े उसी दौरान राजू  द्वारा चाकू से किये हमले में अरमान की बहन नगमा को गले की नस कट गयी जहा उसकी हालत बिगड़ने लगी जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुये गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफ़र कर दिया.

वही विशुनपुरा थाना पुलिस ने अरमान की तहरीर पर राजू और अन्य पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जाँच में जुट गयी है.

बाढ़ में फसे बुजुर्ग को विधायक ने निकाला,प्रशासन पर लगाया बड़ा आरोप

कुशीनगर (प्रभात): ग्राम सभा गौरी जगदीश के टोला सिसवनिया के एक बुजुर्ग जो चल पाने में पूरी तरह असमर्थ थे जो बाढ़ के दौरान फ़स गये थे बाढ़ क्षेत्र के गाँवों गौरी जगदीश,लाला टोला,चौबेया पटखौली आदि गाँवों का दौरा करने के दौरान जहा उन्हें तमकुही विधायक अजय कुमार लल्लू ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें वहा से निकालकर सुरछित जगह पहुचाया.

साथ ही उन्होंने प्रशासन से नाराजगी जताई उन्होंने कहा की प्रशासन की उदासीनता ने सबसे ज्यादा आहत किया,बार-बार अधिकारियों से अवगत कराने के बावजूद भी प्रशासन ना लोगों को नाव उपलब्ध करा पा रहा है और ना ही खाने-पीने की सामाग्री उपलब्ध करा रहा है,स्वास्थ्य सम्बन्धी मूल-भूत सुविधायों का भी बुरा हाल है.

डीएम का चपरासी बन कर रहा था वसूली, ग्रामीणों ने धुनाई कर पुलिस को सौपा

प्रतीकात्मक

कुशीनगर (प्रभात):पटहेरवा क्षेत्र के मोगलपुरा गाँव में एक व्यक्ति ग्रामीणों को सरकारी आवास दिलाने के नाम वसूली कर रहा था और अपने आप को डीएम के कार्यलय में कार्यरत चपरासी बता रहा था,जिसकी पोल खुल जाने पर ग्रामीणों ने पूरी सेवा की तथा पुलिस के हवाले कर दिया.

ख़बर के अनुसार पटहेरवा थाना क्षेत्र के मोगलपुरा गाँव में एक व्यक्ति पहुच कर आवास का फार्म 200 रूपये में बेचने लगा तथा पूरी गारंटी दिलाने लगा की इस फार्म भरने पर आवास पास हो जायेगा,देखते देखते पुरे गाँव में खबर फ़ैल गयी और लोग पैसे लेकर फार्म लेने पहुचने लगे.

सूचना पा कर गाँव के प्रधान भी पहुचे तथा उससे जानकारी लेना शुरू किया तो वह बड़े ताव में डीएम का चपरासी बता कर उलटे प्रधान को धमकाने लगा ,ग्राम प्रधान को शक होने पर पटहेरवा थाने में फ़ोन कर दिया,पुलिस की बात सुन ठग व्यक्ति अपना फार्म समेटने लगा धीरे-धीरे जाने लगा.

जिस पर गाँव वालो उसे पकड़ कर धुनाई किया और पुलिस को आने पर सौप दिया जहा पुलिस ने उसके विरुद्ध जाँच कर मामला दर्ज कर कारवाही करने की बात कही है.

रामकोला में भाई-बहन की डूबने से मौत,माँ और भाई की जान मुश्किल से बची

प्रतीकात्मक

कुशीनगर (प्रभात):रामकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पकडियायार नौगांवा गाँव में नाबालिग भाई-बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गयी वही उसे बचाने के लिये तालाब में गयी माँ और भाई भी डूबने लगे तभी कुछ दुरी पर रास्ते से गुजर रहे राहगीर की सक्रिता से माँ बेटे की जान बच पायी.

मिल रही जानकारी के मुताबिक रविवार को रामकोला थाना के पकडियायार नौगांवा बड़का टोला पर गाँव के 13 वर्षीय पुत्र राहुल और 11 वर्षीया बेटी किरण घर के पास स्थित तालाब के किनारे खड़े थे, बारिश के कारण तालाब के किनारे की मिट्टी गीली होने की वजह से दोनों भाई-बहन गहरे तालाब में गिर पड़े.

जहा अपने बच्चों को डूबता देख माँ तालाब में कूद पड़ी परन्तु वह भी डूबने लगी उन सब को देखते ही उनका बड़ा लड़का भी तालाब में कूद पड़ा जहा चारो डूबने लगे पास से गुजर रहे राहगीर ने आवाज सुनकर बचाने दौड़ा जहा बड़ी मुश्किल से माँ और बड़े बेटे को बचा पाया.

तभी कई लोगो के जुटने पर राहुल और किरण को निकला गया जो अचेत अवस्था में पड़े थे जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया वहा डॉक्टरों ने दोनों भाई बहन को मृत घोषित कर दिया,बही सूचना पाकर पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया.

धन की कमी नहीं होगी बाढ़ पीड़ितों के राहत कार्य में– सीएम योगी

कुशीनगर (प्रभात):शनिवार शाम को खड्डा के धरनी पट्टी में सीएम योगी का आगमन हुआ जहा पहले प्रस्तावित समय से काफी देर पहुचे वही उन्होंने जिले में अपनी उपस्थिती बहुत का समय के लिये रखी बह करीब शाम के 5:50 पर बजे सभा स्थल पर पहुचे.

जहा उन्होंने इंतजार कर रहे कुछ लोगो को राहत सामग्री देकर इसकी शुरुआत की तब बाकी लोगो को वितरित की गयी बही उन्होंने लोगो संभोदित करते हुये कहा की राहत देने में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी, जिले में पर्याप्त धन उपल्ध करा दिया गया है.

उन्होंने बाढ़ के पानी के कम होने के बाद खड़ी होने वाली गंभीर समस्या से निपटने के लिए अभी से तैयारी करने का निर्देश भी जिला प्रशासन को दिया और कहा कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होने की बात कही.

जिले में पहले से ही इंसेफ्लाइटिस और कालाजार जैसी बीमारियां हैं तो बाढ़ का पानी कम होने पर प्रशासन को पूरी तरह से चौकन्ना रहना होगा,बाढ़ से प्रभावित गांवों में शुद्ध पेयजल और स्वच्छता का इंतजाम हर हाल में सुनिश्चित होना चाहिए.

बाढ़ को लेकर कहीं कोई मकान क्षतिग्रस्त हुआ है तो उसको सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाएगी वही जनहानि पर चार लाख रुपये दिए जाएंगे तो वहीं बाढ़ के चलते किसानों की बर्बाद हुई फसलों को मुआवजा भी दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का खड्डा में आज दौरा, बाढ़ से प्रभावित लोगो से मिलेगे

फाइल फ़ोटो

कुशीनगर (प्रभात): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिले के बाढ़ प्रभावित इलाके खड्डा के धरनी पट्टी में शनिवार दोपहर को दौरा करेगे जहा बाढ़ से प्रभावित लोगो से मिलेगे तथा बाढ़ पीड़ितों के लिये राहत कार्य जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे कार्यो की समीक्षा करेगे.

गौरतलब है की जिले के खड्डा और तमकुही के बिहार से लगते सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ आने से लाखोँ लोग प्रभावित हुये जहा उनके मदद व राहत कार्य के लिये जिला प्रशासन एयरफ़ोर्स और NDRF की मदद से कार्य कर रही है.

बही बाढ़ से प्रभावित लोगो भोजन व कपडें कई सामाजिक संगठन,प्रशासन,आम लोगो द्वारा दिया जा रहा है इसी कड़ी में जिले में प्रभावित लोगो के लिये राहत व बचाव कार्य व उनके पुनर्वास सहित उन्हें राहत पहुचाने के लिये सीएम योगी कुशीनगर का दौरा कर रहे है.

उनके आगमन को लेकर समय-सरणी तैयार हो है जिसके अनुसार सीएम 1:30 बजे खड्डा के धरनी पट्टी हेलिपैड पर उतरगे वहा से 1:35 बजे धरनी पट्टी के शिवमंदिर के पास पहुचेगे जहा बाढ़ से प्रभावित लोगो लगभग 400 लोगो को भोजन का पैकेट वितरित करेगे.

उसके पश्चात कुशीनगर जिले के बीजेपी विधायक और सांसद का सभोधन होगा आखिर में वहा सीएम 2:20 पर सीएम लोगो को संभोदित करते हुये सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिये किये जा रहे राहत कार्यो के बारे में बतायेगे,जिले में सीएम योगी का 1 घंटे का प्रोग्राम है आखिर में 2:30 बजे यहाँ से प्रस्थान करेगे.

 

दुदही क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे विघालयो को नोटिस जारी

कुशीनगर (प्रभात):जिले में अवैध रूप से बिना मान्यता के चल रहे विघालयो पर बेसिक शिक्षा विभाग ने कारवाही करना शुरू कर दिया है जिसके क्रम में दुदही क्षेत्र के 47 स्कूलों के खिलाफ नोटिस जारी की गयी है जिसमे केवल 20 स्कूल दुदही बाजार तो 27 स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों में संचलित हैं.

बताया जा रहा है इन सभी स्कूलों की सूची बहुत दिन पहले ही तैयार की जा चुकी थी लेकिन इस मामले में उदासीनता बरतते हुये इसे रोका गया था जिस अब कारवाही  हो रही है तथा साथ ही विभाग नये सिरे से सभी बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों की सूची बना रहा है

भेजे गये नोटिस में इस बात का भी जिक्र है किया गया है की स्कूल संचालक तत्काल प्रभाव से अपना विद्यालय बंद कर नामांकित बच्चों को नजदीक के सरकारी स्कूलों में भेज दें.

ऐसा नहीं करने पर विभाग द्वारा कड़ी कारवाही की जाएगी,वही दूसरी और स्कूल संचालक अपना रास्ता ढूढ़ने में लगे अपने परिचय के नेताओ के यहाँ प्ररिक्रमा करना शुरू कर दिया है.

गौरतलब है आज हर नुक्कड़,चौराहों पर एक स्कूल खुला है जो अधिकतर बिना मान्यता के चल रहे है जो सरकार के मानक विहीन इन स्कूलों में बच्चों से सुविधाओं के नाम पर मोटी फीस भी वसूली जाती है परन्तु शिक्षा देने का स्तर सही नहीं है.

असली नोटों के बदले कागज की गड्डी देने वाले गिरोह का भंडाफोड़,चार गिरफ्तार

कुशीनगर (प्रभात):मंगलवार 15 अगस्त को कसया थानाध्यक्ष गजेन्द्र राय ने मुखबीर की सूचना पर क़स्बा कसया से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जो यूपी के विभिन्न जनपदों एवं बिहार के कई लोगों को अपना शिकार बनाते थे, इस समंध यह जानकारी एसपी यमुना प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेस कर मीडियाकर्मियों को दिया.

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार 15 अगस्त को कसया थानाध्यक्ष गजेन्द्र राय ने मुखबीर की सूचना पर क़स्बा कसया से चार अभियुक्तों को असलहा के साथ गिरफ्तार किया है जो यूपी के विभिन्न जनपदों एवं बिहार के कई लोगों को अपना शिकार बनाते थे.

पकड़ें गये लोगो की पहचान सूरज साह पुत्र प्रभुनाथ ,राजा बाबू पुत्र प्रभुनाथ, प्रद्दुम्मन पुत्र लल्लन सा0 बैजनाथपुर थाना मुफ्फसिल जनपद पश्चिमी चम्पारण बिहार तथा’ राजन कुमार पुत्र सत्यनारायण सा0 शामपुर बेलहा थाना पोखरिया जनपद बीरगंज नेपाल के रूप में हुई है.

पुलिस द्वारा पूछताछ में उन्होंने बताया की वह लोग यूपी, बिहार के विभिन्न जनपदों के बैंक एवं एटीएम के पास भोले-भाले व कम पढ़े-लिखे लोगो एवं महिलाओ की निगरानी करके उन्हे अपनी बातों में फंसा कर व अधिक पैसों का लालच से कागज की गड्डी देकर उनके असली रुपये ले लेते है.

पुलिस को इनके पास से कागज की गड्डी, 18,000 रुपये नगद, दो कट्टा 12 बोर , दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, दो अदद चाकू, दो मोटर साइकिल नं0- (01)- BR-22 S-0554, (02)- BR-22 Z-3544 बरामद हुई है.

पुलिस ने इनके खिलाफ़ मु0अ0सं0- 585/17 धारा- 420,392,411 भादवि, मु0अ0सं0- 586/17 धारा- 3/25 आर्मस एक्ट, मु0अ0सं0- 587/17 धारा- 4/25 आर्मस एक्ट थाना कसया में मामला दर्ज किया है.

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री गजेन्द्र राय थानाध्यक्ष कसया, उ0नि0 श्री धनन्जय राय , का0 संजय कुमार, कां0 संदीप कुमार , कां0 राकेश कुमार, का0 सोनू थाना कसया  शामिल रहे.

कागज की ग़ड्डी देकर, असली रुपये लूटने वाला टप्पेबाज कसया से गिरफ्तार

कुशीनगर (प्रभात):रविवार को कसया थाना पुलिस ने कसया के कस्बे से पंजाब के रहने वाले एक शातिर टप्पेबाज को गिरफ्तार किया है जो गाँव के भोले लोगो को बैंक में लालच और बहला फुसलाकर असली नोट के बदले कागज की गड्डी देकर फ़रार हो जाते थे,जिसकी जानकारी एसपी यमुना प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेस में दिया.

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को कसया थानाध्यक्ष गजेन्द्र राय को मुखबीर से खबर मिली की लोगो को असली नोट के बदले कागज की गड्डी देने वाला व्यक्ति कस्बे में मौजूद है जिस पर कारवाही करते हुये पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान अरुण कुमार पुत्र धनेश शर्मा सा0 गुरपाल नगर गली नं0 9 थाना 6 नम्बर चौकी वंसतपार जिला लुधियाना, पंजाब  के रूप में हुई है.

जो जिले के विभन्न बैंको में अधिक पैसा देने का हवाला देकर बहला फुसलाकर असली नोट के बदले कागज की गड्डी देकर फ़रार हो जाते थे.

जिसके कब्जे से कागज की गड्डी, 4,000 रुपये नगद, एक तमन्चा मय कारतूस बरामद किया गया तथा उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना कसया पर मु0अ0सं0 578/17 धारा 419,420,392,411 भादवि व मु0अ0सं0 583/17 धारा 3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है.

पुलिस मुठभेड़ में विशुनपुरा से गैंग-डी-20 के दो सक्रीय अपराधी,हथियारों सहित गिरफ्तार

कुशीनगर (प्रभात):रविवार को विशुनपुरा थाना के गंगलवा पुल के पास से विशुनपुरा थाना पुलिस और स्वाट टीम की मुठभेड़ के बाद दो गैंग-डी-20 के सक्रीय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया जिनके उपर आधा दर्जन से अधिक जिले कई थानों में मामला दर्ज है.

मिली’ जानकरी के मुताबिक विशुनपुरा थाना पुलिस और स्वाट टीम के साथ हुई मुठभेड़ के बाद विशुनपुरा थाना के गंगलवा पुल के पास से दो गैंग-डी-20 के सदस्य रफीक अंसारी पुत्र अली जान और सुरेन्द्र यादव पुत्र रामानन्द निवासीगण बांसगाँव टोला नैनहा थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर को अवैध असलहों सहित गिरफ्तार किया गया.

जिसके कब्जे से एक अवैध तमन्चा 315 बोर व एक फायरशुदा कारतूस व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर,एक अवैध तमन्चा 12 बोर व दो जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया.

इन दोनों के खिलाफ जिले के आधा दर्जन थानों में विभन्न संगीन धाराओ 9 से अधिक मामला दर्ज है जिनकी तलास काफी दिनों से पुलिस को थी.

गिरफ्तारी होने पर इन दोनों के विरुध्द थाना विशुनपुरा में मु0अ0सं0- 192/17 धारा- 307 भा0द0वि0 अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया’ है.

इस कारवाही में विशुनपुरा थानाध्यक्ष  अरुण कुमार ,स्वाट प्रभारी श्यामलाल यादव,si विकास यादव,si संजय मिश्र, तथा थाने व स्वाट टीम के कांस्टेबल शामिल रहे.