Home Blog Page 218

कुशीनगर एअरपोर्ट के लिये 20 करोंड़ रूपयें की मिली मंजूरी,जमीन क्रय में होगा खर्च

प्रतीकात्मक फ़ोटो
प्रतीकात्मक फ़ोटो

कुशीनगर:कुशीनगर एअरपोर्ट के लिये सरकार की ओर से 20 करोड़ रूपये की स्वीकृत  मिल गयी जो जल्द जारी हो जायेगा इस समंध में दैनिक जागरण में आज के अंक में ख़बर आई है जो उन्होंने कुशीनगर सांसद राजेश पाण्डेय के हवाले से दी है.

उन्होंने बताया है की एअरपोर्ट के लिये अतरिक्त जमीनों को क्रय करने के लिये पैसे की स्वीकृत मिली है वहीं जून 2018 तक हर हाल में एअरपोर्ट से उड़ान होने की बात कही है.

 

बसपा नेता जावेद इकबाल का राइफल,कारतूस पुलिस ने किया जब्त,मुकदमा दर्ज

कुशीनगर (प्रभात): शुक्रवार को नगर पालिका परिषद पडरौना से बसपा के घोषित उम्मीदवार ने नामाकंन भरा वहीं अपने समर्थको के साथ असलहे के साथ गए पूर्व राज्यमंत्री जावेद इकबाल पर पुलिस ने कानूनी कारवाही करते हुए उनका राईफल तथा तीन कारतूस जब्त कर लिया.

वहीं पुलिस ने इकबाल तथा उम्मीदवार इंद्रजीत जायसवाल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा भी दर्ज कर लिया. बताया जा रहा है की बसपा उम्मीदवार इंद्रजीत जायसवाल अपने समर्थकों संग दोपहर नामांकन करने तहसील पहुंचे थे जहा जावेद इकबाल भी अपने लाव-लश्कर के साथ पहुंचे, वहीं पूर्व राज्यमंत्री का निजी अंगरक्षक राइफल लिए था.

मौके पर मौजूद कोतवाली प्रभारी डा.विनय प्रकाश राय ने राइफल देख इसे कब्जे में ले लिया। इस पर पूर्व राज्यमंत्री ने उच्च न्यायालय के निर्णय का हवाला दे आपत्ति जताई परन्तु पुलिस ने मौके पर उपस्थित भारी भीड़ होने का हवाला दे अपनी कार्यवाही जारी रखीं तथा पुलिस ने राइफल तथा तीन कारतूस को कब्जे में ले लिया.

खेत की जुताई करते समय हाफ्सेट की चपेट में आने से मासूम की गर्दन कटने से मौत

प्रतीकात्मक

कुशीनगर (प्रभात): विशुनपुरा क्षेत्र के गनेशापट्टी में ट्रैक्टर से खेत की जुताई करते समय एक मासूम हाफसेट की चपेट में आ गया जहा गर्दन कटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. बच्चा खेत जुताई के दौरान खेत के मेड़ पर खड़ा था.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गगलवा के टोला गनेशापट्टी निवासी मनोज यादव के खेत की जुताई हो रही थी जहा गुड्डू नामक मासूम अपनी दादी के साथ खेत देखने गया था वो अपनी दादी के साथ खेत के मेड़ के किनारे खड़ा होकर देख रहा था.वहीं चालक खेत की जुताई कर रहा था खेत में ट्रैक्टर घुमाने के दौरान अचानक गुड्डू हाफसेट की चपेट में आ गया जिससे उसकी गर्दन कट गयी, और मौके पर ही मौत हो गयी.

जिले में मिठाई और किराने की दुकानों पर हुईं जाँच,दो दुकाने कारवाही में सीज

कुशीनगर (प्रभात):गुरुवार को डीएम आन्द्रा वामसी के निर्देश पर हाटा, रामकोला, कप्तानगंज,खड्डा सहित अन्य जगहों पर खाद्य पदार्थों की दुकानों पर जांच की गई जिसमे एसडीएम व खाद्य व औषधि पविभाग की संयुक्त कार्रवाई से दुकानदार बेचैन हो गये वहीं हाटा में तो दो दुकानों सील कर दिया गया.

कप्तानगंज,और रामकोला में एसडीएम त्रिभुवन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार व पुलिस के साथ मिठाई व अन्य खाद्य वस्तुओं को जाँच के लिये सैम्पल लिये जब दुकानदारो को जाँच की बात सामने आयी धडाधड दुकाने बंद होने लगी.

वहीं हाटा में तो एससडीएम विपिन कुमार और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार की टीम को जाँच करने पहुचने से पहले दुकानदार शटर गिरा कर भाग खड़े हुये जहा दो दुकानों को अधिकारीयो ने सील करा कर नोटिस चस्पा करा दिया.

इस कारवाही से साफ़ है की जिले की लगभग सभी दुकानों में नकली और मिलावटी सामानों की भरमार है वर्ना अगर दुकानदार सही सामानों का विक्रय करते तो सही में जाँच का सामना कर सकते थे परन्तु ऐसा नहीं है वहीं जिला प्रशासन सालो में कभी कभार जाँच कराता है जिससे मिलावटी व नकली सामानों को बेचने वालो के हौसले बुलंद है,जो आम लोगो को जीवन में मौत बेचकर पैसा बनाने में लगे है.

ब्रिजेश तिवारी हत्याकांड का ख़ुलासा,सुपारी देकर करायी गयी थी हत्या

कुशीनगर (प्रभात):पिछलें माँह के 2 अक्टूबर को हुई मेडिकल स्टोर संचालक ब्रिजेश तिवारी की हत्याकांड का पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया इस मामले 2 लोगो  की गिरफ़्तारी हुई है वहीं दो लोंग अभी फ़रार है जिनकी तलास पुलिस कर रही है एसपी ने प्रेस कांफ्रेस कर हत्याकांड के पीछे के सभी साजिस के बारे में बताया.

उन्होंने बताया की पडरौना कोतवाली के भिसवा सरकारी निवासी मंतोष गोंड व कप्तानगंज थाने के बेलभद्र छपरा निवासी विजय जायसवाल को कोतवाली क्षेत्र के भटवलिया शिवमंदिर के समीप से पुलिस ने गिरफ्तार किया उनके पास से पुलिस को एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक विक्रांता मोटरसाइकिल, 10 हजार रुपए नगद व दो मोबाइल मिले है.

पुलिस को पूछ-ताछ में गिरफ्तार आरोपित मंतोष गोंड ने बताया कि दवा व्यवसायी बृजेश तिवारी उसे और उसके पिता जयराम को अक्सर परेशान करता था, उसके चलते जिला मुख्यालय पर चलने वाली मेडिकल स्टोर को बंद करना पड़ा. वह अक्सर हमें नीचा दिखाने का प्रयास करता था. जिससे अजीज आकरर उसे रास्ते से हटाने के लिए सुपारी देकर हत्या करा दी.

एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि मंतोष गोंड ने दवा व्यवसायी बृजेश तिवारी की हत्या के लिए डेढ लाख रुपए में सुपारी दी थी, मंतोष ने बताया की छह माह पूर्व गांव के रुपक राय के साथ मिलकर बृजेश को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई थी. रुपक राय ने एक माह पूर्व देवरिया में मिले विजय जायसवाल निवासी बेलभद्र व जितेंद्र यादव निवासी साऊखोर थाना बेलघाट से गोरखपुर में भेंट कराई, जहां पर हत्या के लिए डेढ लाख रुपए में सौदा तय होने पर एडवांस के तौर पर 50 हजार रुपए तीनों को देकर शेष रुपए काम होने के बाद देने के लिए तय हुआ.

वहीं हत्या के लिये हमलावर लगातार ब्रिजेश की निगरानी कर रहे थे तथा जिसमे चौथी दफ़ा उनको गोली मारकर हत्या करने में पडरौना जाते वक्त सौहरौना नहर पर कामयाब हो गये.

वहीं हत्याकांड का ख़ुलासा करने व गिरफ्तार करने वाली टीम को एसपी यमुना प्रसाद ने को नकद 5000 रूपए से पुरस्कृत किया.

पडरौना में सुबह टहलने गयें युवक की स्टेशन रोड पर संधिग्द मौत

प्रतीकात्मक

कुशीनगर (प्रभात):बुधवार सुबह को उदित नारायण इंटर कॉलेज के पास स्टेशन रोड पर संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद शव मिला जिसे वहा किसी राहगीर ने देखा,जिसकी पहचान नगर के गुदरी बाजार के युवक मनोज खरवार के रूप में हुई,वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया.

बताया जा रहा है की मनोज रोज दिनचर्य के रूप में सुबह टहलने जाया करता था आज भी सुबह टहलने गया लेकिन उदित नारायण इंटर कॉलेज के पास स्टेशन रोड पर संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला लोगो ने बताया की मृतक के सर में भारी चोट के निशान थे तथा शव के पास काफ़ी खून पसरा था.

 

डीएम ने प्रधान के खात़ा को कराया सीज और सेक्टरी को किया निलंबित

कुशीनगर (प्रभात):नेबुआ-नौरगिया विकास खण्ड के रायपुर फुलवारीया में शौचालय निर्माण में बड़े पैमाने में धाधली करने और मानक के विपरीत कार्य कराने पर प्रथम दृष्टया रिपोर्ट पर कारवाही करते हुये डीएम आन्द्रा वामसी ने प्रधान अजिमुन नेशा के वित्तीय अधिकार सीज करते हुए सचिव भरत प्रसाद को निलंबित कर दिया है.

मिले शिकायत के आधार पर डीएम आन्द्रा वामसी ने जाँच कर आख्या देने के लिये मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला परियोजना समन्वयक ब्रजेश नाथ तिवारी व तकनीकी सलाहकार सोनू कुमार ने गांव में शौचालयों के भौतिक सत्यापन के लिये भेजा था जहा जांच में मिला कि सभी नवनिर्माण शौचालय अधूरे हैं तथा मानक के विपरीत है जहा दो टंकी होनी चाहियें वहा केवल एक ही बना है साथ ही किसी भी शौचालय में पानी का टंकी नहीं बना है वहीं शौचालयों का निर्माण भारी जल जमाव के बीच घर से दूर बनाया गया है.

जिस पर कारवाही करते हुये डीएम आन्द्रा वामसी ने वित्तीय अधिकार सीज करते हुए सचिव भरत प्रसाद को निलंबित कर दिया है.

तरयासुजान में हुये रेप और हत्या मामले में पुलिस ने प्रेमी को पकड़ा

कुशीनगर (प्रभात):थाना तरयासुजान पुलिस द्वारा पिछले महीने के 27.10.2017 को हुई लड़की की रेप और हत्या मामले में अभियुक्त  सूरज वर्मा पुत्र शम्भू वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी- गद्दी टोला तरया खुर्द थाना तरयासुजान को रविवार को गिरफ्तार किया पुलिस को इसके पास से मृतका का मोबाईल फोन बरामद भी बरामद हुआ है.

इसका ख़ुलासा करते हुये एसपी यमुना प्रसाद ने बताया की बीते 27 अकतूबर को हुई युवती की रेप और हत्या मामले में रविवार को पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया, आरोपित सूरज वर्मा निवासी गद्दी टोला तरया खुर्द ने पूछताछ में अपना अपराध कबूल लिया.

युवती की गद्दी टोला निवासी हत्यारोपी से नजदीकी थी, वह हमेशा आरोपी को यह कहकर ब्लैकमेल करती थी कि उसके बच्चे की मां बनने वाली है, उसके साथ शादी न करने पर उसे नहीं छोड़ेगी जिससे वह डर व अजीज आकर युवती को गांव से दूरी पर सुनसान जगह बुलाया और उसके साथ रेप करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी और उसका मोबाइल लेकर चला गया.

पुलिस ने मामले में थाना तरयासुजान पर मु0अ0सं0 715/17 धारा 302/376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट में पंजीकृत किया था जिसमे उसे जेल भेज दिया है, गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में तरयासुजान थाने के एसओ सत्येंद्र कुंवर सिंह, कांस्टेबल संजीवन, अनिल कुमार और इंद्रजीत शामिल थे.

हाईकोर्ट के आदेश पर सड़क की जमीन पर बने घर को प्रशासन ने तोड्वाया

प्रतीकात्मक

कुशीनगर (प्रभात): रविवार को तमकुहीराज तहसील के परसौनी बुजुर्ग गाँव में हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने सड़क की जमीन पर अतिक्रमण कर घर बनाये कब्ज़ा किये जमीन को मुक्त कराया.

बताया जा रहा है की तरयासुजान थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में सड़क की जमीन पर बने मकान को हटवाने के लिए गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उच्च न्यायालय इलाहावाद में पीआईएल दाखिल किया गया था, जिस पर उच्च न्यायालय ने संज्ञान में लेते हुए तहसील प्रशासन को अतिक्रमण हटवाने का आदेश दिया.

इस आदेश के पालन कराने पहुचे एसडीएम गुलाबचंद्र पुरे पुलिस और प्राशानिक अमले के साथ पहुचे और जेसीबी से अतिक्रमण हटवा दिया, इस दौरान सीओ आरके तिवारी, तहसीलदार रामप्यारे, एसओ तरयासुजान, एसओ पटहेरवा  सहित पुलिस और राजस्वकर्मी मौजूद रहे.

हाटा में संपत्ति के लालच में पत्नी ने कराया था पति की हत्या

कुशीनगर (प्रभात):पिछलें महीने के 27.10.2017 को हुये हाटा कोतवाली क्षेत्र के गाँव शंखापार ससुराल से लौट रहे गोरखपुर जिले के पिपराईच गाँव भरपुरवा निवासी श्रवन चौधरी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी थी इस मामले में हाटा कोतवाली में अज्ञात हत्यारों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर जाँच कर रही थी.

पुलिस ने हत्या में शामिल सभी लोगो को गिरफ़्तारी कर लिया है तथा इस हत्याकांड का मुख्य साजिसकर्ता मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है घटना का अनावरण करते हुये एसपी कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक हरिगोविन्द मिश्र ने बताया की पुलिस को जाँच के दौरान पता चला की श्रवन ने एक जमीन हाटा थाना क्षेत्र के ग्राम बढया टोला लोरहिया में बेचा था.

जिसका सारा पैसा उसकी पत्नी रख ली थी श्रवन बार-बार पैसे की मांग कर रहा था न मिलने पर पत्नी को मार पीट करता था,श्रवन पेशे से ड्राईवर था जो शराब पीने का आदी था उसने कई जगह कर्ज ले रखा था वहीं उसकी पत्नी को डर था कि जमीन की बिक्री का 02 लाख रूपये कही पिने में ना खत्म न कर दें.

इस कारण पत्नी ने अपने पति की हत्या का साजिस रच दिया जिसमे अपने रिश्तेदारो को सहयोगी बनाया जिसमे संजय संजय पुत्र लल्लन चौधरी निवासी महमदा थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज (बहन का पति) मलखा उर्फ रामसिंह पुत्र रामप्रसाद निवासी पिपरा बसन्त थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर (भाई का साला)  तथा धर्मेन्द्र पुत्र रामकिशुन निवासी पैकौली लाला टोला पिजवाहिया थाना कोतवाली हाटा (ननद का लड़का) के साथ शलहन्ती देवी पत्नी श्रवण निवासी भरपुरवा (महुअवा) थाना पिपराईच जनपद-गोरखपुर ने मिलकर अपने पति की हत्या कर दी.

पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर मु0अ0सं- 540/17 धारा 302 भादवि में धारा 120बी की बढोत्तरी करते हुए जेल भेज दिया है.