कुशीनगर (प्रभात):रविवार को कसया थाना पुलिस ने कसया के कस्बे से पंजाब के रहने वाले एक शातिर टप्पेबाज को गिरफ्तार किया है जो गाँव के भोले लोगो को बैंक में लालच और बहला फुसलाकर असली नोट के बदले कागज की गड्डी देकर फ़रार हो जाते थे,जिसकी जानकारी एसपी यमुना प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेस में दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को कसया थानाध्यक्ष गजेन्द्र राय को मुखबीर से खबर मिली की लोगो को असली नोट के बदले कागज की गड्डी देने वाला व्यक्ति कस्बे में मौजूद है जिस पर कारवाही करते हुये पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान अरुण कुमार पुत्र धनेश शर्मा सा0 गुरपाल नगर गली नं0 9 थाना 6 नम्बर चौकी वंसतपार जिला लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है.
जो जिले के विभन्न बैंको में अधिक पैसा देने का हवाला देकर बहला फुसलाकर असली नोट के बदले कागज की गड्डी देकर फ़रार हो जाते थे.
जिसके कब्जे से कागज की गड्डी, 4,000 रुपये नगद, एक तमन्चा मय कारतूस बरामद किया गया तथा उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना कसया पर मु0अ0सं0 578/17 धारा 419,420,392,411 भादवि व मु0अ0सं0 583/17 धारा 3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है.

कुशीनगर (प्रभात):रविवार को विशुनपुरा थाना के गंगलवा पुल के पास से विशुनपुरा थाना पुलिस और स्वाट टीम की मुठभेड़ के बाद दो गैंग-डी-20 के सक्रीय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया जिनके उपर आधा दर्जन से अधिक जिले कई थानों में मामला दर्ज है.
कुशीनगर (प्रभात):शनिवार को कसया थाना पुलिस और जिले की स्वाट टीम/साइबर को बड़ी कामयाबी मिली है जो जिले सहित आस-पास जिलों के लोगो के खातो से पैसा उड़ा लेते थे जिनकी गिरफ़्तारी कसया से हुई है जिसका खुलासा एसपी यमुना प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेस कर किया.
कुशीनगर (प्रभात):जिले भर फैले एजेंट जो लोगो को विदशो में नौकरी का लालच देकर धोखाधड़ी करते है उनके खिलाफ जिला प्रशासन सख्ती से निपटने का प्लान तैयार कर चूका है इसी के तहत बिना पंजीकरण के चल रहे विदेश भेजने वाले सेंटरों पर कारवाही शुरू हो गयी है.

कुशीनगर (प्रभात):रविवार को पडरौना नगर में सुबह जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी की अगुवाई में सफाई महाअभियान चलाया गया जिसमे पडरौना नगर के मुख्य मोहल्लो,चौराहों,सड़क किनारे पड़ी कूडो की पूरी सफाई की गयी.
कुशीनगर (प्रभात): जटहा बाजार पुलिस और स्वाट टीम को अन्तर्राजीय असलहा सप्लायर को पकड़ने में सफलता मिली है जिसका खुलासा एसपी यमुना प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेस कर किया.
कुशीनगर (प्रभात): गुजरात के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने गए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के वाहन पर हुए हमले की निंदा करते हुए कुशीनगर जनपद के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध दर्ज कराया गया तथा गुजरात दौरे पर गए उपाध्यक्ष राहुल गांधी को काला झण्डा दिखाकर विरोध करने व उनके वाहन पर हमले के पीछे साजिश बताते हुए निन्दा प्रस्ताव पारित किया.

कुशीनगर (प्रभात):गुरुवार को हाटा तहसील के सुबुधिया गाँव में हियुवा की पहल पर जिला पुलिस, प्रशासन ने विकल्प कार्यक्रम के दौरान माध्यम से गाँव में कुटीर उधोग की माध्यम से लोगो के आर्थिक हालत,सहित सामाजिक स्तर सुधारने तथा कच्ची शराब बनाने का कार्य छोड़ने को कहा.