Home Blog Page 236

पुलिस ने जलते हुये शव को अपने कब्जे में लिया,मामले की जाच जारी

कुशीनगर (प्रभात):जिले के महासोंन बड़का टोला में चोरी-चुपके एक युवक की दाह-संस्कार करने के दौरान किसी ने पुलिस को खबर कर दी पुलिस ने मौके से जलते चिते से आग बुझा कर शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा इस मामले की जाच शुरू कर दी है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को महासोन बड़का टोला के दुर्वाषा तिवारी के पुत्र सोनू कही घुमने बिना घर वालो के बताये चला गया था. वापस आने पर परिजनो द्वारा बिना बताये जाने पर उसे डाट दिया जिससे वह नाराज होकर घर में जा कर फंदे लगाकर मौत को गले लगा लिया.

जब परिजनो को घटना की जानकारी हुई तो चुप-चाप इस मामले रफा-दफा करने में जुट गये परन्तु पुलिस को खबर होने पर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया तथा इस मामले की जाच में जुट गयी.

कुशीनगर में हाईटेक बस अड्डे के लिये सांसद ने मुख्यमंत्री से की मांग

कुशीनगर (प्रभात):कुशीनगर में हाईटेक बस अड्डा के लिये कुशीनगर से सांसद राजेश पाण्डेय ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर सासंद ने कुशीनगर में एयरपोर्ट व रेलवे लाइन के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराते हुए यहां हाइटेक बस अड्डा निर्माण को आवस्यक बताया इसकी मांग की.

इस समंध में मुख्यमंत्री ने अधिकारिओ को प्रभावी तरीके से कार्य करने को कहा है,अब आने वाले दिनों में अगर प्रदेश सरकार इस बारे में प्रभावी कदम उठाती है तो जिले को एअरपोर्ट,रेल के बाद हाईटेक बस अड्डा के रूप में जनता को एक बहुत बड़ी सौगात मिलेगी.

शादी में मिठाई खाने से 100 से अधिक बाराती बीमार,दर्जनों की हालत गंभीर

कुशीनगर (प्रभात):जिले के तरयासुजान क्षेत्र के चौपतियां गाँव में बारात के जलपान के दौरान बरातियो को एक-एक कर उलटी और चक्कर आना शुरू होने के साथ लोग बेहोस होने की खबर जिसमे कई लोगो की हालत गंभीर है जिनका इलाज चल रहा है.

रिपोर्ट के अनुसार तरयासुजान क्षेत्र के चौपतियां में किशुन चौहान के यहाँ सोमवार को इसी क्षेत्र के सुमही रानी से बारात आई थी,बरातियो के जलपान के दौरान लोगो को उलटी, सर चकराना,बेहोस होने का क्रम शुरू हो गया देखते-देखते 100 से अधिक बाराती इसके असर में आ गये वहा का माहोल अफरा-तफरी में बदल गया तथा शादी की रस्म रोक दी गयी और बरातियो को नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरयासुजान व पटहेरवा ले जाना शुरू हो गया.

इसी बीच वहा के क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू सूचना पाकर पहुचे तथा तत्काल डीएम से बात कर पुरे घटना क्रम को जानकारी देते हुये अधिक एम्बुलेंस की मांग की जिस पर डीएम शम्भू कुमार ने कारवाही  करते हुए 8 एम्बुलेंस भेजवाई जिससे बरातियो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरयासुजान व पटहेरवा भेजने में काफी मदद हुई.

देवरिया जिला करागार मे पडरौना कोतवाली के बड़हरा निवासी कैदी की मौत

कुशीनगर (प्रभात):पडरौना कोतवाली के अंतर्गत आने वाले बड़हरा गाँव निवासी की जिला जेल देवरिया में बंद व्यक्ति की इलाज़ के दौरान मौत की ख़बर है शव आने पर ग्रामीणों द्वारा शव को रास्ते पर रख कर प्रदर्शन किया तथा इस मामले की जाच कर कारवाही की मांग की गयी.

मिली जानकारी के मुताबिक बड़हरा गाँव में कुछ माह पूर्व दो व्यक्तिओ में रास्ते को लेकर मारपीट की घटना हुई थी जिसमे दोनों पछ ने पडरौना कोतवाली में तहरीर दी थी.इसी मामले के एक पछ ने बड़हरा चौराहे पर चाय की दुकान चलाने वाले बोधी गुप्ता को इस मामले में गवाह बना दिया.

जिससे दुसरे पछ ने अपने विरुद्ध गवाह बने बोधी गुप्ता के खिलाफ इसी मामले में लपटते हुए थाने में मामला दर्ज करा दिया,जिसके बाद कोतवाली पुलिस 65 वर्षीय बोधी गुप्ता को मामला दर्ज कर देवरिया भेज दिया.

जहा बीते कुछ दिनों से वह बीमार रहने लगे थे पुलिस ने उन्हें इलाज के लिये देवरिया जिला अस्पताल ले गयी जहा हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गयी जहा इलाज के दौरान बोधी गुप्ता की मौत हो गयी.

बड़हरा के स्थानीय लोगो का कहना है की इस मामले में पुलिस ने बिना जाच किये निर्दोष बोधी गुप्ता को जेल में डाल दिया जबकि उस मारपीट की घटना मामले में शामिल नहीं थे,इसी मशले को लेकर स्थानीय लोगो ने शव रख कर दोषी पुलिसकर्मीयो के खिलाफ कारवाही के लिये डीएम व एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे जहा सीओ सदर ने इस मामले की जाच कर कारवाही का भरोसा दिया है.

कुशीनगर निवासी श्रीनिवास सिंह मदनमोहन मालवीय विश्वविद्यालय गोरखपुर के वाइस चांसलर नियुक्त

कुशीनगर (प्रभात):जिले के कुरमौटा मंझरिया के मूल निवासी प्रो० श्रीनिवास सिंह को राज्यपाल रामनाईक द्वारा मदनमोहन मालवीय प्रोधोगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर का वाइस चांसलर नियुक्त किया है.

वर्तमान में श्री सिंह IIT कानपुर में प्रोफेसर के पद पर सेवारत हैं,श्री निवास सिंह की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक व जू०हास्कूल में हुई तथा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कक्षा की पढ़ाई जनता इंटर कालेज सोहसा मठिया में पूरी की.इसके बाद उन्होंने पहले प्रयास में ही इंजीनियरिंग की परिक्षा पास कर बीटेक, कानपुर से एमटेक, पीएचडी की शिक्षा हासिल की.

कुशीनगर एअरपोर्ट के काम को एअरपोर्ट ऑथरिटी ऑफ़ इंडिया को सौपने की मांग

कुशीनगर (प्रभात):निर्माण प्रक्रिया में चल रहे कुशीनगर इंटरनेशनल एअरपोर्ट के काम को भारत सरकार की संस्था एअरपोर्ट ऑथरिटी ऑफ़ इंडिया को सौपने की मांग कुशीनगर से सांसद राजेश पाण्डेय ने प्रदेश व केंद्र सरकार से की है.

इस समंध में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान अपनी मांग रखीं उनका कहना है की एअरपोर्ट ऑथरिटी ऑफ़ इंडिया के निर्माण कार्य संभालने के बाद एअरपोर्ट कार्य में और तेजी आएगी साथ ही जल्द से जल्द एअरपोर्ट शुरू हो पायेगा.

फ़िलहाल अभी एअरपोर्ट का काम हरियाणा की केसीसी नाम की कंपनी कर रही है जहा रन-वे का 50 फीसद व चहारदीवारी का 70 फीसद कार्य पूरा हो चुका है तथा एटीसी व टर्मिनल की प्रक्रिया के लिये टेडर जारी हो चुके है.

 

कुशीनगर में बनेगा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल,मंत्रालय से धन आवंनटित

कुशीनगर (प्रभात):कुशीनगर जनपद में जल्द ही स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है इसके लिये भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने 10 करोड़ रूपये की मंजूरी दे दी है.

मिली जानकारी के अनुसार जिले में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के लिये निर्माण के लिये रास्ता साफ हो गया इसमे खर्च होने वाले अनुमानित 10 करोड़ रूपये आयुष मन्त्रालय की तरफ से जारी कर दिये गये है.

तथा इसका निर्माण राजकीय आयुर्वेदिक हॉस्पिटल परिसर में होगा एव इसे बनाने की जिम्मेदारी उत्तरप्रदेश सरकार की निर्माण संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद  को दी गयी है,सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आयुर्वेदिक, यूनानी, होमियोपैथी चिकित्सा के साथ योग चिकित्सा की भी व्यवस्था होगी.

कसया बाड़ी पुल पर दिनदहाड़े तीन लाख से अधिक रुपयों की लूट

कुशीनगर (प्रभात):बुधवार दोपहर कसया थाना क्षेत्र के बाड़ी पुल पर दिनदहाड़े SBI ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से 3 लाख से अधिक रूपये की लूट का मामला सामने आया है.
मिली जानकारी के अनुसार कसया थाने के गांव डिघवा बुजुर्ग निवासी अखिलेश तिवारी बाड़ी पुल बाजार में स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र है. बुधवार को वह स्टेट बैंक कसया के मेन ब्रांच से रुपये निकाल कर दो अलग-अलग बैग में रखकर बाईक से बाड़ी पुल के लिए रवाना हुये.
बाड़ी पुल पर जैसे ही वह ग्राहक सेवा केंद्र की गली में मुडे़ वहां पहले से मौजूद बाईक सवार दो बदमाशों ने अखिलेश तिवारी को धक्का देकर एक बैग जिसमे 3.20 लाख रुपये रखे थे
जिसे लूट कर कसया की ओर भाग गये.
घटना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुच कर मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर मामले की जाँच में जुट गयी है.

जिले में भूख से व्यक्ति की गयी जान,कोटेदार ने राशन देने से कर दिया था इंकार

कुशीनगर (प्रभात):जनपद के दुदही विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाले अमवादीगर गाँव में सुभाष नाम के व्यक्ति की भूख से मौत होने का खबर मिला है.

मिली जानकारी के अनुसार दुदही विकास खण्ड के अमवादीगर गाँव में सुभाष के यहाँ लगातार चार दिनों से घर में भोजन नहीं बन पाया था इसका कारण गाँव के कोटेदार ने राशन देने से मना कर दिया था.

ग्रामीणों ने बताया की सुभाष के पास अपनी कुछ डिसमिल जमीन थी जिसे उसने बेचकर अपनी बेटी की शादी कर दी तथा बाद में मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन पोषण करते थे.

परन्तु समय के साथ उनके शरीर कमजोर हो गयी थी जिससे वह कार्य नहीं कर पाते थे जिससे उनके परिवार पर भूखमरी की समस्या उत्रप्न हो गयी सरकारी राशन मिलने पर इनका काम चल जाता परन्तु कोटेदार ने इस महीने राशन नहीं दिया जिससे लगातार चार दिनों तक भूखे रहने पर सुभाष की हालत बिगड़ गयी आखिर उसने दम तोड़ दिया.

मौत की जानकारी होने पर तमकुहीराज तहसील से नायब तहसीलदार जाच करने पहुचे तो गाँव के प्रधान ने भूख से मौत पर पर्दा डालने लगे तथा मौत को बीमारी से जोड़ दिया इस पर ग्रामीण बिफर पड़े  जिससे वहा का माहोल तनावपूर्ण हो गया.

बरहाल यह मामला आने दिनों में चर्चा में रहने वाला है हो सकता है शासन को खबर होने पर जिले के जिम्मेदार अधिकारीयो पर गाज गिरना तय है.गौरतलब है मुख्यमंत्री ने प्रदेश में भूख से मरने पर उस जिले के डीएम को इसके लिये जिम्मेदार माना था

गोरखपुर में मेट्रो रेल शुरू करने के लिये सर्वे को शासन से मंजूरी

कुशीनगर (प्रभात):प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरखपुर को बड़ी सौगात मेट्रो रेल के रूप में मिलने जा रही है.

खबर के अनुसार प्रदेश सरकार के निर्देश पर शासन द्वारा अधिकारिक तौर पर गोरखपुर में मेट्रो ट्रेन चलाने को लेकर सर्वे करने की मंजूरी दे दी है जिससे आगे की रूप रेखा तय होगी.

शासन ने गोरखपुर मेट्रो के लिये गोरखपुर विकास प्राधिकरण को सर्वे कार्य का नोडल विभाग बनाया है वही लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन इस परियोजना का समन्वयक का काम करेगी तथा गोरखपुर के भौगोलिक अध्ययन सहित पूरी परियोजना पर खर्च की पड़ताल कर पूरी रिपोर्ट शासन को उपल्ध कराएगी.

गोरखपुर में मेट्रो चलाने को लेकर प्रदेश की पूर्व सरकारों के समय भी मांग तो बहुत उठी परन्तु किसी अंजाम तक नहीं पहुच पाया अब प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद गोरखपुर सहित आस-पास के जिलो में विकास कार्य में तेजी आएगी इसको सबको भरोसा है.

साथ ही गोरखपुर में मेट्रो बनने से आने वाले समय में लोगो को काफी सहूलियतें होगी ट्राफिक जाम से कुछ राहत मिलेगा.