Home Blog Page 249

विश्व बैंक की टीम 18 को आएगी कुशीनगर

कुशीनगर:उत्तर प्रदेश में प्रो-पूअर टूरिज्म डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत होने वाले विकास कार्यों के स्थलीय निरीक्षण व अधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए वल्र्ड बैंक की छह सदस्यीय टीम 18 अगस्त को कुशीनगर होटल पथिक निवास पहुंचेगी। इसको लेकर पथिक निवास को सजाने-संवारने का कार्य शुरू हो गया है। स्टेफेनिया अबाकर्ली की अगुवाई में 18 अगस्त को संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ वल्र्ड बैंक की टीम विचार विमर्श करेगी। 19 अगस्त को पूर्वांह्न में टीम स्थलीय निरीक्षण करने के बाद 11.30 बजे से पथिक निवास में डीएम की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक होगी। 20 अगस्त को टीम वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगी। यूपी प्रो-पूअर टूरिच्म डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के वल्र्ड बैंक के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनुप कुमार श्रीवास्तव भी बैठक में शामिल रहेंगे। कार्यक्रम का संयोजन उपनिदेशक पर्यटन राजेंद्र कुमार रावत द्वारा किया जाएगा।

कुशीनगर में प्रस्तावित प्रो-पूअर टूरिच्म डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत स्टेफेनिया अबाकर्ली के नेतृत्व में छह सदस्यीय वल्र्ड बैंक की टीम 18 अगस्त को कुशीनगर पहुंचेगी। टीम के सदस्य निरीक्षण करेंगे और 19 अगस्त को डीएम की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।     राजेंद्र कुमार रावत  उपनिदेशक पर्यटन, गोरखपुर

सौ० दैनिक जागरण, कुशीनगर

26 मुकदमों का वान्टेड अभियुक्त को कसया पुलिस ने किया गिरफ्तार

wanted

कुशीनगर:जिले में बन माफिया नाम से मसहुर वांछित अभियुक्त को पकड़ने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार आज सोमवार को थाना कसया पुलिस ने वन माफिया उर्फ़ रमाशंकर पुत्र भागीरथी को गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश कर रही थे उसके उपर 26 मुक़दमे दर्ज है। जिसके कब्जे से 12 बोर कट्टा व 02 अदद जिन्दा कारतुस व 07 बोटा सागौन की लकड़ी डीसीएम पर लदी हुई बरामद किया गया।

कुशीनगर एयरपोर्ट से पांच देशों में होगी सीधी उड़ान

कुशीनगर:निर्माण के बाद कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रथम चरण में पांच देशों से सीधी उड़ान सेवा प्रस्तावित है। धार्मिक पर्यटन के नजरिए से कुशीनगर आने वाले सर्वाधिक बौद्ध सैलानी श्रीलंका, थाईलैंड, सिंगापुर, जापान व म्यांमार से भारत के लिए उड़ान भरते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने इन पांच देशों से सीधी उड़ान करने की योजना बनाई है। बैंकाक एयरपोर्ट से कुशीनगर के लिए उड़ान शुरू होने से थाईलैंड के यात्री कोलकाता या बोधगया न आकर सीधे कुशीनगर आ सकेंगे। श्रीलंका के भंडारनायके एयरपोर्ट के जुड़ने से श्रीलंकाई यात्रियों को कुशीनगर आने में सुगमता होगी। सिंगापुर का चांगी हवाई अड्डा सिंगापुर के बौद्धों के साथ-साथ कोरिया के यात्रियों को भी कुशीनगर लाने में सहायक साबित होगा। जापान का टोक्यो एयरपोर्ट व म्यांमार का यांगून एयरपोर्ट क्रमश: जापानी व बर्मी सैलानियों को कुशीनगर से सीधे जोड़ देगा। वर्तमान में कुशीनगर में आने वाले विदेशी सैलानियों की संख्या 65 हजार के आंकड़े को पार कर रही है। आने वाले विदेशी सैलानियों का सर्वाधिक हिस्सा श्रीलंका, थाईलैंड, बर्मा व कोरिया का है। बाकी जापान, चीन आदि बौद्ध देशों के अलावा यूरोप व यूएसए के सैलानी हैं। हालांकि जापान से आने वाले सैलानियों की संख्या काफी कम है। सीधी उड़ान सेवा होने से सरकार को जापानी सैलानियों की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। कारण की बहुतायत जापानी सैलानी कुशीनगर आना तो चाहते हैं पर लंबी दूरी की बाधा एक बड़ी वजह है। यूपी पर्यटन के उप निदेशक पीके सिंह कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के पीछे बौद्ध सैलानी एक बड़ी संख्या को वजह मानते हैं, कारण कि कुशीनगर की स्थिति बौद्धों अनुयायियों में मक्का से कम नहीं है। इसलिए सीधी उड़ान सेवा के प्रस्ताव स्वाभाविक है।

सौ० दैनिक जागरण ,कुशीनगर

पडरौना कन्हैया टाकीज के पास दूकान पर छापा, अश्लील फिल्म बेचने का आरोप

barmad

कुशीनगर: पडरौना कोतवाली पुलिस ने मुखबीर की खबर पर कन्हैया टाकीज के पास गौतम लाईब्रेरी पर छापा डालकर आपतिजनक सामिग्री साहित एक को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को मुखबीर के जरिये खबर मिला की कन्हैया टाकीज के निकट गौतम लाईब्रेरी पर अश्लील फिल्म,फोटो,नकली फिल्म कैसेट डाउनलोड किया जाता है।

सुचना पर पुलिस ने छापा डालकर अश्लील फोटो ब्लू फिल्म  इत्यादि लैपटाप हाई डिस्क में लीड पायी गयी और नकली कैसेट की बरामदगी हुयी। जिस पर पुलिस ने कारवाही करते हुए अभिषेख कुशवाहा पुत्र गौतम कुशवाहा को सामान साहित गिरफ्तार कर लिया। बरामद सामान में एक लैपटॉप,हार्डडिस्क,चार्जर,नकली कैसेट 300 के करीब है।

कुशीनगर में धारा 144 लागू

कुशीनगर: कुशीनगर प्रशासन ने जिले में धारा 144 लागू कर दिया है ऐसा  त्योहारों के मद्देनजर जनपद में आए दिन हो रहे धरना प्रदर्शन, रोड या रेल चक्का जाम आदि शांति व्यवस्था तथा लोकशांति भंग न हो इसके लिए भादप्र संहिता की धारा 144 के तहत रोक लगाया गया है। कहीं सार्वजिनक स्थान पर बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन या चक्का जाम करने पर संबंधित के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई की जाएगी।

कुशीनगर के मरिचहिया डीह में मिले तीन प्राचीन सिक्के

कुशीनगर: कुशीनगर के फाजिलनगर ब्लाक स्थित ग्राम सरैया महंथ पट्टी के प्राचीन मरिचहिया डीह के पास तीन प्राचीन सिक्के मिले हैं। पुरातत्वविद डा. श्याम सुंदर सिंह के अनुसार ये सिक्के मौर्यकाल से लेकर मौर्येत्तर काल तक के हो सकते हैं। इससे पूर्व 1995 में यहीं एक पंच मार्क सिक्का मिला था।1 फाजिलनगर ब्लाक के करजहीं गांव निवासी राजेन्द्र पाण्डेय जो कि भगवान महावीर स्नातकोत्तर महाविद्यालय फाजिलनगर में पुस्तकालय अध्यक्ष है। ये सिक्के उनको टहलने के दौरान मिले। सिक्कों को घर लाकर उन्होंने पुरातत्वविद डा. श्यामसुंदर सिंह से पहचान कराई तो उन्होंने इन्हें मौर्यकाल से लेकर मौर्येत्तर काल के बीच का बताया। इन्हें कास्ट कापर क्वाइन व ट्राइबल क्वाइन भी कहते हैं। इन सिक्कों का निर्माण पंचमार्क सिक्कों के बाद का है। 1 324 ईसा पूर्व मौर्यकाल का शासन था। पुरातत्वविद डा. श्यामसुंदर कहते हैं कि इस तरह के सिक्कों का प्रचलन कुषाण सिक्कों के समानांतर उनके प्रारंभिक समय तक रहा। मरिचहिया डीह का पुरातत्व स्थल एक विस्तृत नगर का है। वर्तमान में कुलकुला और प्राचीन काल का कुकुत्था पुरैना घाट के पूर्वी तट पर होने के कारण एक पोर्टल नगर की भूमिका में था। मध्य एशिया से लेकर सुदूर तक के व्यापारी काफिले के साथ यहां आते-जाते थे और व्यापारियों के सामानों का उतार-चढ़ाव होता था। वह कहते हैं कि इस तरह के सिक्के का मिलना कोई आश्चर्य की बात नहीं है।

 

सौ० दैनिक जागरण कुशीनगर

वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में,शराब साहित साजो सामान बरामद

sharb

कुशीनगर:कसया थाना व स्वाट टीम को रविवार दोपहर को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कामयाबी मिली।मिली जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर व क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में जनपद कुशीनगर स्वाट टीम व कसया पुलिस द्वारा वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान कसया के तरफ से आते हुए तेज रफ्तार से एक डी0सी0एम0 को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह पुलिस को छका-कर भागना चाहा लेकिन स्वाट टीम की सतर्कता व तेजी से उसे बरवा जंगल के पास के पास समय करीब 12.10 बजे पकड़ लिया गया। पकड़े गये डी0सी0एम0 पर दो व्यक्ति बैठे थे, जो गाड़ी से कूदकर भागना चाहे लेकिन पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गाड़ी में ही पकड़ लिया गया, जिसमें से एक ने अपना नाम राधेश्याम गिरी पुत्र कैलाश गिरी सा0 पन्देवरी थाना कटया जनपद गेपालगंज बिहार बताया, दूसरा व्यक्ति गाड़ी चालक अपना नाम राजू यादव पुत्र रमेश यादव सा0 राप्तीनगर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर बताया।

गाड़ी की तलासी से छोटे डी0सी0एम0 पर लदे माल को खोलकर देखने पर,  पिछे के भाग में पांच बोरा ब्रान जो जानवर को खिलाया जाता है, के पिछे गत्तों के पेटियों में देशी शराब लदे थे। तथा बगल में एक नीले रंग के 200 लीटर के प्लास्टिक के ड्रम में लगभग 20 लीटर मिलावटी स्प्रीट व एक बोरे में लगभग 20 किग्रा0 यूरिया व 10 किग्रा0 नौसादर बरामद हुआ।पुलिस द्वारा डीसी0एम0 पर लदे माल को गिनवाया गया तो कुल 188 पेटी देशी झूम शराब 200 मिली0 कुल 8272 शीशी शराब बरामद हुआ, गाड़ी डी0सी0एम0 का भी अभियुक्तों के पास कोई प्रपत्र नहीं है दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर व बरामद शराब को पुलिस ने कब्जे में लिया। बरामद शराब की कुल कीमत बाजार में लगभग 5,00,000 रुपये व बरामद वाहन की कुल कीमत लगभग 5,00,000 रुपये है। उक्त सन्दर्भ में बरामदगी के आधार पर थाना कसया पर मु0अ0सं0- 433/16 धारा- 60/62/63 आबकारी अधिनियम व 419/420/272 भा0द0वि0 पंजीकृत कराया गया। उक्त बरामद देशी शराब झूम तनु सादा 200 मिली0 रेडिको खेतान लिमिटेड बरेली रोड रामपुर उ0प्र0 की निर्मित की हुई है।

बरामद करने वाली टीम में सुजीत कुमार राय (प्र0नि0 स्वाट), नवीन कुमार सिंह (उ0नि0 स्वाट), राकेश सिंह (उ0नि0 कसया) मय हमराह, कां0 रणविजय सिंह (स्वाट टीम), कां0 रामभरेसे यादव (स्वाट टीम),कां0 अतीश कुमार (स्वाट टीम), कां0 रणजीत यादव (स्वाट टीम)

सौ० pro सेल कुशीनगर

कुशीनगर में आपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत 27 नाबालिक बच्चों मुक्त कराया गया

muskan

कुशीनगर: जिले में गुरुवार को आपरेशन मुस्कान तहत 27 नाबालिक बच्चों मुक्त कराया गया है इसके तहत अभी तक  कुल 36 बच्चों मुक्त कराया जा चुका है गौरतलब है। की आपरेशन मुस्कान तहत दुकानों,ढाबो में नाबालिक बच्चे काम कर रहे है उन्हें काउंसलिंग कर चाइल्ड लाइन को सौपा जा रहा तथा उनके माता-पिता को नाबालिक बच्चों से काम ना कराने की हिदायत दी जा रही है।आपरेशन मुस्कान में संउक्त रूप से जिसमे महिला पुलिस ,बाल सरक्षण,चाइल्ड लाइन आदि है।

अन्तरार्ज्यिय तस्करी का शराब साहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

task

कुशीनगर:थाना तरया सुजान में मुखबीर की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में आज दिनांकः 29.07.2016 को थानाध्यक्ष तरया सुजान निर्भय कुमार सिंह, कां0 अमरनाथ यादव, कां0 शैलेन्द्र पटेल भुलिया बाजार में मौजूद थे।सूचना पर एक बोलेरो गाड़ी सं0- जे0एच0-05 ए0डी0-0245 पर अवैध शराब ले जाने की सूचना पर इस्माइल चौराहे पर गाड़ी को चेक किया गया, तो गाड़ी चालक ने अपना नाम सुरेश सिंह पुत्र अमरजीत सिंह सा0 अहिरौलीदान थाना तरया सुजान कुशीनगर बताया। गाड़ी में 14 पेटी लैला ब्रान्ड की शराब बरामद की गयी। अभियुक्त से पूछताछ पर सुरेश उपरोक्त ने बताया कि बिहार में शराब पर पाबन्दी होने से उ0प्र0 की शराब कि किमत बिहार में ज्यादा मिल रही है इसीलिए हमलोग तस्करी कर के यहां से शराब बिहार ल कर जा रहे थे। अभियुक्त को गिरफ्तार कर व माल को बरामद कर फर्द के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 430/16 धारा- 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत करा कर जेल रवाना किया जा रहा है। अभियुक्त ने पूछताछ में झरहिया पुल के पास से बरामद हरियाणा की शराब के स्टोर से ले आने की बात स्वाकार कर रहा है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में निर्भय कुमार सिंह (थानाध्यक्ष तरया सुजान),कां0 अमरनाथ यादव,कां0 शैलेन्द्र पटेल आदि।

 

सौ०-pro सेल कुशीनगर

नाबालिग से काम कराने को लेकर पुलिस की आपरेशन मुस्कान,9 बच्चे बरामद

कुशीनगर: पुलिस प्रशासन,बाल सरक्षण,चाइल्ड लाइन द्वारा आज दोपहर पडरौना नगर मे दुकानों मे नाबालिग बच्चो से काम कराने पर कई जगह पर छापेमारी की गयी।जहाँ खबर मिलते ही बहुत से दुकानदार फरार हो गये।वही पडरौना नगर के बावली चौक पर विजय गन हाउस से नाबालिग तथा 8 बचों की बरामदगी  की गई है।सभी बच्चौ को चाइल्ड लाइन को सौपा जायेगा।