कुशीनगर :सोमवार को कप्तानगंज चीनी मिल का पेराई सत्र की शुभारम्भ हो गया, डीएम, एसपी व स्थानीय विधायक ने चीनी मिल में विद्वत पूजा करने के बाद डोंगे में गन्ना डालकर मिल के पेराई सत्र की शुरुआत की.
डीएम आंद्रा वामसी ने कहा कि किसान अपना गन्ना चीनी मिल पर ले आएं साथ ही किसी प्रकार की गड़बड़ी मिले तो तत्काल गन्ना विभाग या जिला प्रशासन को सूचित करे.
वहीं एसपी यमुना प्रसाद ने पेराई सत्र के लिये चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति करने के लिए किसानों से अपील कर किसानों, मैनेजमेंट को शुभकामनाएं दीं.विधायक रामानंद बौद्ध ने चीनी मिल प्रशासन से कहा की किसानों को गन्ना सप्लाई टिकट देने में पूरी तरह पारदर्शिता बरते किसी के साथ भेदभाव ना हो.
वहीं आखिर में चीनी मिल के प्रबंध निदेशक संजय कनोरिया ने किसानो से अपील की मिल को गन्ना लगातार उपल्ध करातें रहे जिससे की नों केन की समस्या ना हो.
इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना, एसडीएम, नायब तहसीलदार, केन यूनियन चेयरमैन योगेंद्र सिंह अन्य लोग मौजूद रहे.


कुशीनगर :मेडिकल स्टोर संचालक ब्रिजेश तिवारी हत्याकांड में फ़रार चल रहे जितेन्द्र ने पुलिस की नजरो से बचते हुये न्यायालय के सीजेएम कोर्ट में पेश होने में कामयाब हो गया जिसे न्यायालय ने जेल भेज दिया.
कुशीनगर (प्रभात):कुशीनगर में बुधवार को त्रिपिटक चांटिंग काउंसिल की ओर से महापरिनिर्वाण मंदिर में अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक चांटिंग समारोह का शुभारंभ हुआ जिसमे 17 देशों के बौद्ध भिक्षुओं सहित अनुयायी त्रिपिटक का पाठ विश्व शांति की कामना के लिये कर रहे हैं जो तीन दिनों तक चलने वाला है.
कुशीनगर (प्रभात):पडरौना औंकार वाटिका कालोनी में सोमवार को घर के बाहर खड़ा किये स्कूटी का डिग्गी तोड़ चोरो ने 2.5 लाख रूपये ले फ़रार हो गयें पीड़ित व्यक्ति द्वारा कोतवाली में मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस जाँच में जुट गयी है.
कुशीनगर (प्रभात):रविवार रात को चोरी की हुई बाईक को पार लगाने ले जा रहे बाईक चोर को सूचना पर कप्तानगंज थाना पुलिस ने कप्तानगंज-हाटा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार युवक की पहचान विशाल शर्मा निवासी कप्तानगंज के रूप में हुई है.
कुशीनगर (प्रभात):हाटा के अम्बेडकर नगर मुहल्ले की रहने वाली प्रिया ने जूनियर वर्ग में राष्टीय स्तर पर हुई मुक्केबाजी में यूपी से खेलते हुये गोल्ड मेडल जीता है इसी के साथ प्रिया ने नेशनल टीम में जगह बना कर जिले का नाम रोशन किया है.रविवार को अपने घर आने पर जोरदार स्वागत हुआ.
कुशीनगर (प्रभात):शनिवार सुबह कप्तानगंज-हाटा मार्ग पर सेमरा गांव के सामने युवक का शव मिला जहा लोगो ने उसकी पहचान सेमरा गांव के भेड़िहवा टोला निवासी मेराज के रूप में की वहीं ख़बर सुनकर परिजन पहुचे जो उसकी तलाश कर रहे थे.