कुशीनगर (प्रभात):शनिवार को प्रदेश के उड्डयन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कुशीनगर इंटरनेशनल एअरपोर्ट के महत्वपूर्ण अंग एटीसी (एयर ट्राफिक कंट्रोल) बिल्डिंग निर्माण की आधारशिला रखीं.
साथ ही एअरपोर्ट परिसर में 17.50 करोड़ की लागत से फायर,पुलिस और यूजी टैंक का निर्माण होगा एटीसी बिल्डिंग की आधारशिला रखने के उपरान्त उड्डयन मंत्री ने पत्रकारों से बात-चीत में बताया की राज्य सरकार का प्रयाश है की कुशीनगर एअरपोर्ट से अगले वर्ष उड़ान प्रारम्भ हो जाये.इसके लिये लगातार राज्य सरकार केंद्र से संपर्क बनाये हुए है.
उड्डयन मंत्री ने कहा की अक्टूबर 2018 तक इलाहाबाद और कुशीनगर एअरपोर्ट को एक साथ चालू कराने को लेकर राज्य सरकार कार्य कर रही है भारत सरकार व राज्य सरकार के मध्य दोनों एयरपोर्ट को शुरू करने को लेकर बातचीत चल रही है.बहुत ही जल्द बैठक कर इस संबंध में आगे की रणनीति बनाई जाएगी.
साथ ही उन्होंने कहा कुशीनगर एअरपोर्ट को लेकर हर माह इसकी प्रगति की समीक्षा कर जो भी आवश्यकताएं होगी उसे पूरी की जाएगी, आधारशिला पूजन के दौरान कुशीनगर से सांसद राजेश पाण्डेय, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, गंगा सिंह कुशवाहा, पवन केडिया, रामानंद बौद्ध, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही,प्रशासन की ओर से डीएम आंद्रा वामसी, एसपी यमुना प्रसाद मौजूद रहे.

कुशीनगर (प्रभात):प्रदेश सरकार में नागरिक व उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी गुप्ता आज शनिवार को कुशीनगर में बन रहे इंटरनेशनल एअरपोर्ट कार्य का निरीक्षण करनेे तथा एअरपोर्ट निर्माण में गति प्रदान करने के लिये अधिकारियों संग बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश देगे.
कुशीनगर(प्रभात): कुशीनगर में गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के अब तक के सबसे बड़े इन्सेफलाइटिस टीकाकरण अभियान की शुरूआत कर दी है. इस दौरान सीएम योगी ने मुसहर बस्ती में 5 बच्चों को टीका लगाकर अभियान शुरूआत की उस समय उनके साथ केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र,स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह,स्वामी प्रसाद मौर्य अन्य मंत्री मौजूद रहे.

कुशीनगर (प्रभात):कुशीनगर जिले का ऐसा भी गाँव है जहा आजादी के 70 वर्ष भी अँधेरा है शायद ऐसा कुछ लोगो को विश्वास न हो परन्तु यही सच्चाई है हम बात कर रहे है जिले के दुदही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत चौबेया पटखौली का जहा बिजली की पहुच आज तक नहीं पहुची.
कुशीनगर (प्रभात):मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 25 मई को कुशीनगर जनपद कसया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मैनपुर गाँव में सीएम आगमन को लेकर तैयारी जोरो पर चल रही है.

कुशीनगर (प्रभात): शानिवार को गोरखपुर से कमिश्ननर अनिल कुमार व डीआइजी एन चौधरी ने जिले प्रशासनीक अधिकारिओ संग सीएम योगी आदित्यनाथ के 25 मई को कुशीनगर में सम्भावित दौरे को लेकर तैयारियो का जायजा लिया तथा पुलिस तथा प्रशासन की तैयारियों की भी समीक्षा की तथा इससे जुड़े आवश्यक दिशा निर्देश भी दोनों अधिकारीयो ने जिला प्रशासन व जिला पुलिस को दिया.
कुशीनगर (प्रभात):शानिवार सुबह हाटा से विधायक पवन केडिया लखनऊ से लौटते समय बस्ती जिले में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे उनकी गाड़ीे स्कार्पियो को पिछले हिस्से में नुकसान पहुँचा है,परन्तु इसी दौरान एक साईकल से जा रहा व्यक्ति ट्रक की चपेट में आ गया जहाँ उसकी मौत हो गयी.
