
कुशीनगर (प्रभात):सोमवार को किये गये डीएम व एसपी द्वारा खड्डा थाना के सालिकपुर चौकी पर किये गये छापेमारी के दौरान कारवाही के बाद थानाध्यक्ष खड्डा निर्भय सिंह, थानाध्यक्ष हनुमानगंज गोपाल पांडेय पर जाँच के आदेश दिये गये थे जिसमें उनकी भूमिका अवैध खनन कराने को लेकर संधिग्द पाई गयी.
इस पर एसपी कुशीनगर द्वारा कारबाही करते हुये थानाध्यक्ष खड्डा निर्भय सिंह, थानाध्यक्ष हनुमानगंज गोपाल पांडेय और पनियहवा चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
साथ ही खड्डा व हनुमानगंज थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को हटाकर खड्डा सर्किल के बाहर स्थानांतरित कर दिया गया है बताया जा रहा है इस पुरे प्रकरण की जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ को हुई है तथा इस अवैध खनन मामले में सभी दोषी लोगो पर कड़ी कारवाही का निर्देश दिया है.
जिसके बाद जिला पुलिस और प्रशासन ने सभी पुलिसकर्मी खड्डा सर्किल के बाहर कर’ दिया गया है तथा खनन मामले में जड़ तक पहुचने का प्रयाश कर रही है.


कुशीनगर (प्रभात):बुधवार सुबह 4 बजे मुखबीर की सूचना पर थाना जटहा बाजार थाने की पुलिस को एक मैजिक गाड़ी से भारी मात्रा में नकली लैला ब्रांड शराब की बरामदगी की है साथ ही दो लोगो की गिरफ्तार किया गया है इसकी जानकारी प्रेस कांफ्रेस कर मीडिया को दी गयी.
कुशीनगर (प्रभात):सोमवार रात को डीएम आंद्रा वामसी व एसपी यमुना प्रसाद ने अचानक खड्डा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सालिकपुर पुलिस चौकी पर छापेंमारी की जहा अवैध रूप से बालू निकाल कर ले जानी वाली गाडियों पुलिस चौकी के सामने से गुजर रही थी लेकिन चौकी पुलिस द्वारा उन पर कारवाही नहीं की जा रही थी

कुशीनगर (प्रभात):जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के गाँव ओझवलिया में रविवार को गन्ने के खेत मे एक अज्ञात युवक का शव पाया गया. युवक की लिंग काटकर, गला और शरीर के अन्य भाग पर काटकर निर्मम हत्या की गयी है.
कुशीनगर (प्रभात):जिले के दो दर्जन के करीब युवक रोजगार के लिये गये मलेशिया, दुबई व रियाद में फसे लोगो को वहा से निकालने के विदेश मंत्रालय के अधिकारी प्रयास तेज कर दिये है.
कुशीनगर (प्रभात):पड़रौना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बेतिया खुट्टी में 18/19 जून को सम्पत्ति विवाद को लेकर हुये दोहरे हत्याकांड का खुलासा एसपी यमुना प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेस कर किया.
कुशीनगर (प्रभात):पडरौना कोतवाली व स्वाट टीम के संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय पर वाहन चेकिग दौरान दो युवकों से 18 लाख रूपये पकड़ें गये है जिनमे 500,1000 के नोट शामिल है.
कुशीनगर (प्रभात): विश्व योग दिवस पर जिले भर में योग कार्यक्रम आयोजित हुये है जिनमे शिक्षण संस्थान, सामाजिक संस्था व बीजेपी की कुशीनगर इकाई द्वारा जिले के सभी मंडल स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित हुये है जहा आम लोगो को योग के बारे में जानकारी देते हुये योग के प्रति जागरुक किया गया.